Web News

www.upwebnews.com

एटा में ग्राम समाज की भूमि पर चला बुलडोजर, पूर्व प्रधान का निर्माण ध्वस्त

June 18, 2026

एटा में ग्राम समाज की भूमि पर चला बुलडोजर, पूर्व प्रधान का निर्माण ध्वस्त

बेदखली आदेश के सात माह बाद गरजा बुलडोजर

एटा 17 जून उप्रससे। जनपद की तहसील अलीगंज क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।

अलीगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम दहेलिया पूठ में पूर्व प्रधान द्वारा किए गए कब्जे को हटाकर करीब 380 वर्गमीटर भूमि को मुक्त कराया है। कार्रवाई के दौरान चार दुकानों और तीन कमरों को ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।

ग्राम दहेलिया पूठ निवासी पूर्व प्रधान बलबीर सिंह यादव ने ग्राम समाज की नवीन परती भूमि (गाटा संख्या-262) पर अवैध रूप से दुकानें और आवासीय निर्माण कर लिया था। इस मामले में प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा ने उप जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किया था। सुनवाई के बाद एसडीएम न्यायालय ने नवंबर 2025 में बेदखली का आदेश पारित किया था। बुधवार को एसडीएम जगमोहन गुप्ता, क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह, राजस्व विभाग की टीम तथा पुलिस बल की मौजूदगी में दो जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा।

एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बताया कि ग्राम सभा की लगभग 380 वर्गमीटर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। कब्जे वाली भूमि पर दुकानें और आवासीय परिसर निर्मित थे, जिन्हें ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के तहत हटाया गया। उन्होंने बताया कि मुक्त कराई गई भूमि की वर्तमान बाजार कीमत करीब 55 लाख रुपए आंकी गई है।

अवैध कब्जाधारकों में मचा हड़कंप

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि ग्राम समाज, तालाब, चारागाह और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे के मामलों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी संपत्तियों को बचाने की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है। ग्रामीणों ने भी सरकारी भूमि को मुक्त कराए जाने की कार्रवाई का स्वागत किया है।

गंगा नदी की धारा मोड़ने के लिए चंदा लगाकर कर रहे ही प्रयास

नौरंगा गांव के कटान पीड़ितों को सरकार का भी मिल रहा सहयोग, योगी सरकार को जताया आभार।

बलिया – बैरिया तहसील क्षेत्र के नौरंगा गांव में गंगा नदी के कटान से धारा को मोड़ने के लिए नौरंगा के कटान पीड़ितों ने चंदा लगाकर और बाढ़ विभाग के सहयोग से प्रयास कर रहे है।ग्रामीणों के द्वारा बांस का कैरेट बनाकर सरकारी बोरियों में बालू भरकर कैरेट में डाल दिया जा रहा है।जिससे गंगा नदी की धारा में कुछ कमी आई है और नदी का पानी अपना रुख मेन धारा की तरफ जाने लगी है। कटान पीड़ितों ने गंगा मइया की जयकारे लगाने लगे। और मुख्यमंत्री के कार्यों का जताया आभार।

वही कटान पीड़ितों ने बताया कि गंगा नदी की दो धारा है एक धारा हमारे गांव की तरफ जा रहा है और इसको रोकने के लिए बांस और बल्लियों के सहारे रोकने का प्रयास कर रहे है सरकार के कार्यों से हम लोग संतुष्ट है नौरंगा से लेकर चक्की नौरंगा तक काम चल रहा है हमारे गांव की तरफ नदी का बहाव था इस लिए इसे मोड़ने के लिए काम चल रहा है गांव के हर घर से सहयोग मिल रहा है हर घर से एक आदमी इसमें बोरियां डाल रहा है आज हमारे गांव में पांच पांच मुंडन संस्कार था इस लिए लोग आज व्यस्त थे।बोरियां डालने से हम लोगों को फायदा है क्योंकि यहां पर पांच फीट पानी था अब पानी खत्म हो गया है अब बालू दिखाई देने लगा है।हम लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह है कि हम लोगों के लिए एक पक्का पुल बन जाता तो हम लोग कटान से वंचित हो जाते।हम लोग आज तक बीजेपी को वोट देते आ रहे है हर सुविधा मिलने लगती और कटान से वंचित हो जाते।

उत्तर प्रदेश सरकार करोड़ों रुपए की प्रोजेक्ट बनाती है और बाढ़ आने के बाद गंगा नदी में बिलिन हो जाति है अगर बैरेज का कटान होता तो आज ढाही खत्म हो जाती सरकार को कटान से कितनी छती है वह सरकार खुद जानती है कटान रोधी कार्य को बंद कर अगर पक्का पुल का काम हो जाता तो कटान से मुक्ति मिल जाती।और यातायात का साधन भी हो जाती।हमारे गांव की आबादी लगभग बीस हजार की है हम लोग जिला मुख्यालय से कटे हुए है हमारे यहां कोई सुविधा तक नही है विद्यालय तो है लेकिन मास्टर कैसे आते है आज आप ख़ुद आकर देखे है कि कितनी दिक्कतों का सामना कारण पड़ता होगा।कोई अधिकारी यहां आने का नाम तक नही लेता है क्योंकि आने में काफी परेशानी है अब तो पानी बढ़ेगा और पुल हटाने का समय आ गया है हम लोग चार महिनातक क्या करेंगे अगर पुल बन जाता तो सरकार का पैसा भी बच जाता, हम लोगों का निवारण भी हो जाता। हमारे गांव के सभी लोग हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी से बिनती करते है योगी बाबा जिंदा बाद ,जिंदा बाद के नारे लगाए।

कटान पीड़ित उमाशंकर ठाकुर ने बताया कि जो हमारे गांव में काम चल रहा है वह यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी बाबा का काम चल रहा है नौरंगा से लेकर चक्की नौरंगा 26 करोड़ की परियोजना चल रही है और उस काम से हम लोग बहुत संतुष्ट है एक नगी की धारा हमारे गांव की तरफ जा रही थी जिसको हम लोग मोड़ने का काम कर रहे है गांव के लोगो से चंदा लगाकर हम लोग बांस बली की सहायता से धारा को रोकने के प्रयास कर रहे है जिससे इधर का पानी मेन धारा की तरफ जाने लगी है इससे हमारे गांव का बहुत बचाव है सरकार हमरा सहयोग कर रही है हम लोग सरकार का सहयोग कर रहे है।

वही नन्हक ठाकुर ने कहा कि नदी की मेन धारा हमारे गांव की तरफ जा रही थी जिसको हम लोगों ने मोड़ने का प्रयास कर रहे है हम लोगों को बाढ़ विभाग के ठेकेदार के द्वारा बोरी दी गई है दस हजार के करीब हम लोग बोरी डाल चुके है बीजेपी नेता है सूर्यभान सिंह पचास हजार रुपए चंदा के रूप में दिया है और बोले है कि अगर और जरूरत पड़ी तो और भी चंदा देंगे।

बाढ़ खंड अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा ने बताया कि हमारा नौरंगा में कटान रोधी दो परियोजनाएं चल रही है जिसका काम बड़ी तेजी से चल रहा है गांव के लोग एक धारा को बंद करने के लिए प्रयास कर रहे है और हम लोगों को निर्देश मिल था कि गांव वालो ने हम लोग सहयोग करें जिसमे हम लोगों ने चार हजार बोरियां गांव वालो को दिया गया था सहयोग करने के लिए और भी को सहयोग होगा गांव वालों को दिया जाएगा।

एमडी हॉस्पिटल में सातवें बड़े मंगल पर भंडारा आयोजित

श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया, भक्तिमय माहौल रहा

लखीमपुर-खीरी।रमियाबेहड के एमडी हॉस्पिटल में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन हॉस्पिटल के डा सुमेर श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बजरंगबली को सिंदूर, चोला, लड्डू और तुलसी अर्पित कर सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद विशाल भंडारे का प्रसाद वितरण शुरू हुआ। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं, मरीजों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर भारी भीड़ देखी गई और व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही।
इस अवसर पर डॉ सुमेर श्रीवास्तव ने बताया कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किए जाते हैं।
इस आयोजन में डॉ. सुमेर श्रीवास्तव, मैनेजर दीपक श्रीवास्तव, अरविंद अवस्थी, पत्रकार शंकर, दुर्गेश श्रीवास्तव, विमल कुमार, शिवम, बबलू श्रीवास्तव, राजू मिश्रा, धीरज वर्मा, जाहिद, कपिल,राहुल राज और राजित सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
आयोजकों ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य लोगों की सेवा और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था में जुटे लोगों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उपस्थित लोगों ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों का आभार जताया।

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता – स्वस्थ जीवन के लिए योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

लखीमपुर खीरी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत बुधवार को सीएमओ कार्यालय परिसर के सभागार में सामूहिक योग पूर्वाभ्यास ‘वाई-ब्रेक प्रोटोकॉल’ का आयोजन किया गया।

योग पूर्वाभ्यास में उत्साह, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता के नेतृत्व में विभाग के नोडल अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों, पटल सहायकों व कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया। आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक प्रिंस रंजन और योग शिक्षिका राज दीपिका तिवारी ने ताड़ासन, अध्र्व हस्तांथान, अर्धचक्रासन, स्कंध संचालन, भ्रामरी, प्राणायाम समेत कार्यस्थल तनाव मुक्ति वाले आसन कराए। प्रशिक्षकों ने हर आसन के शारीरिक-मानसिक लाभ भी बताए।

सीएमओ ने दी सलाह, सत्र के अंत में डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि योग शरीर के सभी अंगों व प्रणालियों के लिए प्राकृतिक औषधि है। “योग शुरू करना आसान है, पर इसे रोजाना बनाए रखने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति चाहिए”। उन्होंने सभी से नजदीकी योग केंद्र या प्रशिक्षक से संपर्क कर अपनी क्षमता अनुसार आसन चुनकर दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। इससे कार्यस्थल की कार्यकुशलता बढ़ेगी और गंभीर बीमारियों से बचाव होगा।
कार्यक्रम में जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी व विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

बाघ के हमले में मृत महिला के घर पहुंचे विधायक रोमी साहनी

परिजनों को दी 25 हजार रुपये की तत्काल मदद और बेटी की शादी का उठाया जिम्मा

लखीमपुर खीरी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष के बीच एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।
बीते दिनों ग्राम खालेपुरवा निवासी गेंदन लाल की पत्नी कोकिला देवी पर बाघ ने हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पलिया विधायक रोमी साहनी तुरंत मृतका के घर खालेपुरवा पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का वादा किया।विधायक रोमी साहनी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 25,000 (पच्चीस हजार रुपये) की नकद आर्थिक मदद प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि वन विभाग और शासन स्तर से मिलने वाली सभी सरकारी सहायता व उचित मुआवजा जल्द से जल्द उनके खाते में ट्रांसफर कराया जाएगा। विधायक ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को कागजी कार्रवाई तेजी से पूरी करने के सख्त निर्देश दिए।मृतका की बेटी ‘क्रांति’ की शादी की उठाई जिम्मेदारीइस दौरान विधायक ने एक और बड़ा और मानवीय कदम उठाया। उन्होंने मृतका की बेटी क्रांति की शादी की पूरी जिम्मेदारी खुद उठाने का ऐलान किया। विधायक ने कहा कि मां के चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है, ऐसे में बेटी के हाथ पीले करने की जिम्मेदारी अब उनकी है। विधायक के इस संवेदनशील और सहयोगात्मक कदम की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

« Newer PostsOlder Posts »