Web News

www.upwebnews.com

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक बुरी तरह झुलसा

May 19, 2026

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक बुरी तरह झुलसा

सीतापुर में मालगाड़ी पर मौत का खेल!

सीतापुर(उ. प्र. समाचार सेवा)। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मालगोदाम परिसर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब एक युवक अचानक ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। युवक गंभीर रूप से झुलसा हुआ था और दर्द से तड़प रहा था। मौके पर मौजूद मजदूरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
घटना शाम करीब 6 बजे मालगोदाम रेलवे लाइन के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक संभवतः मालगाड़ी की छत पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान वह हाईटेंशन बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया और वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। लोगों का कहना है कि मामला आत्महत्या के प्रयास से भी जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस अभी हर पहलू से जांच कर रही है।
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय मजदूरों और पुलिस की मदद से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक करीब 60 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।
पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी हुई है। युवक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि उसकी पहचान हो सके और घटना की असली वजह सामने आ सके।

छत पर सोता रहा परिवार, घर से नकदी-जेवरात समेट ले गए बदमाश

सीतापुर(उ. प्र. समाचार सेवा)। अटरिया थाना क्षेत्र के अलबदा गांव में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
अलबदा गांव निवासी विवेक तिवारी अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। देर रात चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए। चोर घर से करीब 20 हजार रुपये नकद, जेवरात और अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुए जेवरों की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है।
सुबह जब परिवार के लोग नीचे आए तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना तत्काल अटरिया पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द खुलासे की मांग की है।

करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत, गांव में मातम

सीतापुर 19 मई 2026 (उ. प्र.समाचार सेवा)। पिसावां थाना क्षेत्र के सीता राम पुरवा गांव में मंगलवार को करंट लगने से 13 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। गांव निवासी श्रीराम की बेटी खेत में लगे टुल्लू पंप पर नहाने गई थी। इसी दौरान पंप की केबल में उतरे करंट की चपेट में आकर वह अचेत होकर गिर पड़ी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो किशोरी खेत में मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर लेखपाल कुलदीप और पिसावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगा सुनील कुमार यादव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत करंट लगने से प्रतीत हो रही है।

स्टेशन पर अब मिलेगा लजीज व्यंजन, रिफ्रेशमेंट रूम का शुभारंभ

Post on 18.5.26
Monday, Moradabad
Rajesh Bhatia,Time 10.00 PM

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा।

लंबे अर्से बाद रेल यात्रियों को गुणवत्ता परक खाद्य पदार्थ मिल सकेगा। सोमवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रिफ्रेशमेंट की शुरुआत हो गई।भोजनालय (Refreshment Room) का शुभारंभ डीसीएम फ्रेट विपिन शर्मा व डीसीएम पीएस बघेल व फूड प्रोडक्टRस के संचालक ने संयुक्तु रुप से किया। रेल अधिकारियों ने कहा कि रिफ्रेशनमेट रुम में अब यात्री को स्वच्छ खानपान का लुत्फ उठा सकेंगे। मुरादाबाद स्टेशन पर भोजनालय पिछले काफी समय से बंद है। आईआरसीटीसी की ओर से संचालित भोजनालय का ठेका इस बार आरके फूड प्रोडक्टस को मिला है।सोमवार से इस भोजनालय की विधिवत रुप से शुरुआत हो गई।रिफ्रेशमेंट रूम के शुभारंभ के दौरान एसीएम अंकित शर्मा व एचएस मीना आदि स्टाफ रहा।प्लेटफार्म एक पर नए सिरे से तैयार रिफ्रेशमेंट रूम में खाद्य पदार्थ की सुविधा मिलेगी।इस मौके पर भोजनालय (Refreshment Room) के संचालन आारक.यादव ने रेल अधिकारियों का स्वागत किया।शुभारंभ में सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के अलावा स्टेशन अधीक्षक महेन्द्र कुमार, सीएमआई गौरव श्रोत्रिय समेत स्टाफ रहा। इस दौरान डीसीएम (एफएस) विपिन शर्मा व पीएस बघेल व अन्य अधिकारियों ने रिफ्रेशमेंट रूम का निरीक्षण किया। संचालक का कहना हैज्ञकि भोजनालय में स्वच्छता व यात्रियों के बैठने के लिए साफ सुथरी व्यवस्था की गई है।डीसीएम ने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ एवं उचित मूल्य पर ही खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराएं। इस दौरान रेल मंडल विश्व पर्यावरण दिवस जागरूकता अभियान के तहत प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम कर यात्रियों को जागरूक करने का कार्यक्रम भी किया जा रहा है I

लाठीचार्ज की घटना से वकील नाराज,पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Post on 18.5.26
Moradabad, Monday
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा
लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर सोमवार को मुरादाबाद में वकील भी हड़ताल पर रहे।इस दौरान बार एसोसिएशन में के सभागार में हुई हुईं बैठक में अधिवक्ताओं ने जिम्मेदार पुलिस शकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के सभागार में लखनऊ में वकीलों पर हुईं लाठी चार्ज पर असंतोष जताया।
अधिवक्ताओं की आमसभा में सभी ने एकमत से लखनऊ प्रकरण की भर्त्सना व हड़ताल का आवाहन किया। एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से लखनऊ में वकीलों लाठीचार्ज निंदनीय है । जिस तरह से लखनऊ नगर निगम व पुलिस प्रशासन ने वकीलों को बिना समय दिए शांतिपूर्वक प्रदर्शन पर लाठी चार्ज में वकील चोटिल हुए।
महासचिव कपिल गुप्ता ने कहा कि लखनऊ में वकीलों के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने घटना की निंदा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।
बैठक में अंजार हुसैन अजय बंसल, आशीष उपाध्याय, आवरण अग्रवाल,रमा पांडेय, पंकज शर्मा,मौ इब्राहिम,गोपाल कृष्ण द्विवेदी,नवनीत शमशेरी, नदीम,अभिषेक भटनागर, आसिफ समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

« Newer PostsOlder Posts »