Web News

www.upwebnews.com

13 जुलाई तक चलेगी चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल ट्रेन

May 11, 2026

13 जुलाई तक चलेगी चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल ट्रेन

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
चंडीगढ़-वाराणसी के स्पेशल ट्रेन यात्रियों को राहत देगी। गर्मी में आरामदायक सफर के लिए रेलवे ने 14 मई से 13 जुलाई तक स्पेशल ट्रेन चलाने को हरी झंडी दी है। ट्रेन 04227-28 के 18-18 फेरे होंगे।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बतायाकि स्पेशल ट्रेन वाराणसी से चलकर मंडल के शाहजहांपुर,बरेली,मुरादाबाद व रुड़की स्टेशशनों पर रुकेंगी। उन्होंने बताया कि ट्रन से वाराणसी से गुरुवार व रविवार और चंडीगढ़ से शुक्रवार व सोमवार को संचालित होगी।

मूक बघिर से दुष्कर्म में दोषी को उम्रकैद की सजा

*-पॉक्सो कोर्ट-2 का फैसला, दोषी पर बीस हजार रुपये का जुर्माना

Post on 11.5.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा विशेष न्याबयधीश पॉक्सो कोर्ट ने मूक बघिर नाबालिग से दुष्ककर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मूढ़ापांडे में सात साल पुराने मामले में पॉक्सो कोर्ट एडीजे छाया शर्मा ने फैसला सुनाया। अदालत में ग्याडरह गवाहों ने बयान दर्ज कराएं।साक्ष्योंा के आधार पर दोषी सत्यावान को सजा व बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
मूढ़ापांडे के भदासना गांव के धर्म सिंह ने तहरीर दी।तहरीर में कहा कि भदासना में हवाई पट्टी के पास मंदबुद्धि बच्ची से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता बोल बोल नहीं पा रही थी।उसके कपड़े के आधार पर पुलिस ने उसके साथ हुए दुष्कर्म केस की विचेचना की।जांच के बाद पुलिस ने गांव के सत्यवान उर्फ किन्नू को गिरफ़तार किया।
विशेष न्यायधीश पॉक्सो कोर्ट एडीजे छाया शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। विशेष लोक अभियोजक मो़ अकरम खां व मनोज गुप्ता ने बताया कि केस में दोनों पक्षों की सुनवाई हुई।अदालत में 11 गवाहों ने बयान दर्ज कराएं।बयान व साक्ष्‍य के आधार पर अदालत ने सत्यवान को दोषी ठहराया।अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास व 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

के विक्रम राव की पुण्य तिथि पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 12 मई को

Posted on 11.05.2026, Time 09.47 PM Monday, Lucknow, UP Press Club,, K Vikram Rao, Seminar on Journalism

लखनऊ, 11 मई 2026, वरिष्ठ पत्रकार, प्रख्यात ट्रेड यूनियन लीडर स्व के विक्रम राव की प्रथम पुण्य तिथि पर 12 मई (मंगलवार) को प्रेस क्लब में संगोष्ठी होगी।

राजधानी के वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा आयोजित इस संगोष्ठी का विषय है “पत्रकारिता के 200 वर्ष: शीर्षक, वर्तनी और भाषा” । आयोजक मंडल के सदस्य और स्व राव के पुत्र विश्वदेव राव ने बताया कि संगोष्ठी पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी।

Shahjahanpur: माय भारत शाहजहांपुर द्वारा युवा मंडल विकास कार्यक्रम आयोजित

Shahjahanpur May Yuva Bharat

Posted on 11.05.2026 Time 09.32 PM , Monday, Shahjahanpur, Sanjiv Gupta, UP Samachar Sewa

*युवाओं ने साझा किए अपने अनुभव*

शाहजहांपुर, 11 मई 2016 ( संजीव गुप्त द्वारा )
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित माय भारत के तत्वावधान में मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा युवा मंडल विकास कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय तकनीकी दिवस के अवसर पर आज एक प्रेरणादायी गोष्ठी का आयोजन माय भारत कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सामाजिक नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण एवं युवा मंडलों की गतिविधियों से जोड़ते हुए उनकी सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में हाल ही में विकसित भारत युवा संसद 2026 में जनपद शाहजहांपुर का प्रतिनिधित्व कर लौटे युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए। युवाओं ने बताया कि ऐसे मंच उनके व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक समझ को मजबूत करते हैं। वहीं अनुभवनात्मक शिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर चुके युवाओं ने भी जमीनी स्तर पर मिले अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि मेरा युवा भारत युवाओं को समाज और प्रशासन को करीब से समझने का अवसर प्रदान कर रहा है।
गोष्ठी में युवा मंडलों की भूमिका पर विशेष चर्चा करते हुए उप निदेशक माहे आलम ने कहा कि युवा मंडल गांव और शहरों में युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी युवाओं से माय भारत पोर्टल से जुड़कर सामाजिक कार्यों, जागरूकता अभियानों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं राष्ट्रहित की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सहभागिता एवं सामाजिक योगदान के लिए युवाओं को उप निदेशक माहे आलम द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले युवाओं ने इसे अपने लिए प्रेरणा बताते हुए भविष्य में भी समाजहित में कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर लेखाकार सोनम सचान,डीपीओ नमामि गंगे विनय सक्सेना, मानवता वेलफेयर सोसायटी के सचिव अमित श्रीवास्तव, समाजसेवी अरविंद मिश्रा, विपिन अग्निहोत्री,ललित हरी, स्वर्णिमा, अंकिता वर्मा, प्रिया ,कोमल,आयुषी, ज़ाहिद ,शुभम समेत अनेक युवा एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Moradabad जिला बार एसो. चुनाव: अनिल पाल सिंह अध्यक्ष, महासचिव गोपाल कृष्ण


Post on 11.5.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा।
जिला बार एसोसिएशन चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष,महासचिव बन गए। चुनाव में आपसी सहमति बनने से एसोसिएशन में अध्यक्ष अनिल पाल सिंह और महासचिव गोपाल कृष्ण को घोषित कर दिया गया।
यह घोषणा एल्डर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष ललित अरोड़ा,जसवीर सिंह,सत्य प्रकाश भटनागर व निवर्तमान अध्यक्ष हरप्रसाद महासचिव प्रकाश वीर सिंह व डीजीसी सिविल अजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से की। डीजीसी ने बताया कि अध्यक्ष व महासचिव के चयन के बाद अन्य पदों पर मतदान 15 मई को होगा।
दोनों पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन अधिवक्ताओं ने बधाई दी। इनमें राजेश कुमार,शरद बिहारी लाल, लक्ष्मण सिंह प्रजापति,सोमपाल सिंह आदि ने बुकें भेंट किए।

« Newer PostsOlder Posts »