Web News

www.upwebnews.com

Attack on Sanatan: उदयनिधि का फिर सनातन पर हमला

May 12, 2026

Attack on Sanatan: उदयनिधि का फिर सनातन पर हमला

Udaynidhi Stalin DMK leader

उदयनिधि स्टालिन, नेता विपक्ष तमिलनाडु

Posted on Date 12.05.2026 , Time 06.31 PM Tuesday, Tamilnadu, Sanatan, Udaynidhi Stalin

चेन्नई, 12 मई 26, नेता विपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने फिर सनातन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है ये सनातन लोगों को बांटता है। इसलिए इसे खत्म करना ही होगा। स्टालिन सदन में नेता विपक्ष चुने जाने के बाद अपना पहला भाषण दे रहे थे। उदयनिधि पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और एम करुणानिधि के पोते है।

वे इसके पहले भी ऐसा ही बयान दे चुके हैं। सितंबर 2023 में उन्होंने सनातन की तुलना डेंगू और मलेरिया से करते हुए इसे खत्म करने की बात कही थी। तब भी उनके बयान का भरी विरोध हुआ था।

Bareilly News सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर आयोजित कलश यात्रा में शामिल हुए डीएम

Posted on 12.05.2026 Time 06.19 PM, Tuesday, Bareilly News, Somnath Swabhiman Parva, DM Avinash Singh

  • जिलाधिकारी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर विधि विधान से पूजन कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
  • ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं, भारतीय आस्था को मजबूती प्रदान कर जीवंत बनाते हैं- जिलाधिकारी

बरेली, 11 मई 2026, जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा सोमनाथ मंदिर की 75 वीं वर्ष गांठ के अवसर पर
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दृष्टिगत पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कलश यात्रानमें भाग लिया। यात्रा तुलसी मठ से प्रारम्भ हुई ततपश्चात जिलाधिकारी ने जनपद बरेली के तुलसी मठ मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चन ओंकार जप महाआरती रुद्राभिषेक दीपोत्सव आदि में प्रतिभाग कर विधिवत पूजन कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही तथा धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। जिलाधिकारी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं। पूजन अर्चन के पश्चात प्रसाद का वितरण हुआ सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

NEET UG परीक्षा रद्द, CBI करेगी पेपर लीक की जांच

UP Web News

यूपी वेब न्यूज

Posted on 12.05.2026, Time 06.26 PM, Tuesday , UP News

नई दिल्ली, 12 मई 2026, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने भारत सरकार की मंज़ूरी से, 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने और इस परीक्षा को उन तारीखों पर दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिनकी सूचना अलग से दी जाएगी।

परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला उजागर होने के बाद NTA नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ये फैसला लिया है। परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है।

पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी: सपा सांसद आजेंद्र लोधी पर एफआईआर

Breaking News UP Web News

Posted on 12.05.2026 Time 06.02 PM Tuesday, Mahoba, SP MP Satendra Singh Lodhi, FIR, UP Samachar Sewa

महोबा, 12 मई 2026, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। बीते रोज प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी स्मार्ट मीटर सहित 11 सूत्रीय जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन देने पहुँचे थे कलेक्ट्रेट। वहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी की।  बीजेपी मीडिया प्रभारी सतेन्द्र गुप्ता की तहरीर पर सहस्र कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
महोबा-हमीरपुर-तिंदवारी लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद है अजेंद्र सिंह लोधी।

May 11, 2026

आसान नहीं होता है तारिक खान होना

Article Posted on 11.05.2026 Time 11.41 PM Monday, Tarique Khan

-रतिभान त्रिपाठी
पत्रकारिता के रास्ते से बढ़कर शिक्षा और रंगकर्म के जरिए समाज में अपना मुकाम बनाने वाले तारिक़ खान नहीं रहे। सोमवार को दोपहर बाद मिली यह खबर मेरे लिए किसी सदमे से कम नहीं क्योंकि मैंने जिस अखबार प्रयागराज टाइम्स के मार्फत पत्रकारिता में प्रवेश किया, तारिक़ खान उसके पहले संपादक थे। अखबार के संस्थापक डॉ. अनवार अहमद ने तारिक साहब से मेरी मुलाकात कराई थी। उन दिनों बड़े भाई समान नागेंद्र त्रिपाठी, सिद्धनाथ द्विवेदी, बैजनाथ त्रिपाठी, इफ्तेखार ज़मन, जमील अहमद, संजय श्रीवास्तव, संजय मासूम आदि साथी भी प्रयागराज टाइम्स में थे।
पत्रकारिता के पुरोधा रहे पंडित हेरंब मिश्र का आशीर्वाद हम सबको उन दिनों मिल रहा था। संभवतः हम सब पंडित हेरंब मिश्र जी से पत्रकारिता के गुर सीख रहे थे। हेरंब जी, जिन्हें हम सब बाबा कहते थे, वह एक दिन तारिक़ खान को लेकर माया पत्रिका के तत्कालीन संपादक बाबूलाल शर्मा के पास गए। कहा, मैं तारिक़ को पत्रकार मानता हूं। तुम चाहो तो इनका इम्तिहान ले सकते हो। बाबा की गारंटी के आगे आखिर बाबूलाल जी क्या कहते! तारिक़ खान माया पत्रिका में काम करने लगे लेकिन उनसे हम सबका जुड़ाव बना रहा।
हम सब अलग-अलग अखबारों में काम करने लगे लेकिन प्रतिभा में विविधता के संवाहक तारिक़ भाई का मन माया से बहुत जल्द ही भर गया। वहां नमस्ते किया और फिर नूरुल्ला रोड पर बेनहर स्कूल खोला। कुछ ही सालों में बेनहर‌ स्कूल तरक्की कर गया और उस इलाके के बहुत सारे बच्चे वहीं पढ़ने लग गए।
तारिक़ भाई प्रयोगधर्मी इंसान थे। उन्होंने स्कूल के साथ ही बाफ्टा नामक रंगकर्म की संस्था बनाई और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम आधारित “दास्तान-ए-राम” जैसा नाटक तैयार किया जिसके प्रयागराज, लखनऊ समेत अनेक शहरों में शो हुए। कई और नाटकों का मंचन भी बाफ्टा के बैनर तले चलता रहा। वह अपनी एक संस्था के जरिए साल में एक बार अलग अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले लोगों को सम्मानित भी करते थे।
कुंभ 2019 के समय मेरे लेखन और संपादन में तीन पुस्तकें आई थीं। इसके लिए उन्होंने मुझे अपने स्कूल परिसर में सम्मानित किया था। उस समय इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर योगेश्वर तिवारी समेत कुछ और हस्तियों को भी सम्मानित किया गया था।
साल भर पहले वह लखनऊ आए थे। उन्होंने मुझसे अपनी खुशी साझा करते हुए बताया था कि उनकी बेटी यहीं लोहिया अस्पताल में डॉक्टर है। वह अक्सर यहां आते रहते हैं। अभी कुछ महीनों पहले उन्होंने यह भी वादा किया था कि अबकी बार बाफ्टा के बैनर तले होने वाले नाटक मंचन के समय बुलाएंगे। उन्होंने बुलाया भी लेकिन संयोग से मैं लखनऊ से बाहर था इसलिए पहुंच नहीं सका।
तकरीबन 65 साल के तारिक़ भाई अच्छे खासे सक्रिय रहते थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। रोज की तरह वह आज भी स्कूल गए थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा लेकिन बचाया नहीं जा सका। पत्रकारिता, शिक्षा और रंगकर्म के क्षेत्र में बेहतरीन और यादगार काम करने वाले तारिक़ खान भले ही भौतिक रूप से हम सबके बीच नहीं रहे लेकिन उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकेगा। वह यादों में हमेशा रहेंगे। अलविदा तारिक़ भाई….

Ratibhan Tripathi Senior Journalist Ratibhan Tripathi Senior Journalist Lucknow

« Newer PostsOlder Posts »