Web News

www.upwebnews.com

ठाकुरद्वारा: बसपा को झटका,पूर्व प्रत्या़शी ने थामा सपा का दामन

May 17, 2026

ठाकुरद्वारा: बसपा को झटका,पूर्व प्रत्या़शी ने थामा सपा का दामन

2015 में सपा से बने थे ब्लॉक प्रमुख, दोबारा वापसी सियासत गर्माई
बसपा से 2019 में जिला पंचायत में एक वार्ड बड़े अंतर से जीता 2022 में बसपा से चुनाव लड़ा,मुकाबले में रहे

Post on 17.5.26
Monday Moradabad
Time 1.30 Pm Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा।
2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले दलों में उलटफेर होने लगे है। भाजपा के साथ सपा के लिए भी नाक का सवाल बनने वाली ठाकुरद्वारा सीट पर बसपा से पूर्व प्रत्‍याशी मुजाहि‍द अली ने सपा में शामिल हो गए। लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल होकर एंट्री पा ली। इससे आने वाले दिनों में इस सीट पर सपा में टिकट की आपसी रस्साकशी तेज होने के आसार है।

उत्तराखंड से जुड़ी ठाकुरद्वारा सीट पर सपा में टिकटों को लेकर घमासान तेज होने के आसार है। हालांकि‍ क्षेत्रीय विधायक नवाब जान तीन बार से जीतकर विस में पहुंच रहे है।अब सपा में मुजाहिद हुसैन के भी शामिल होने से सियासी राजनीति गरमा सकती है।
सपा से 2002 में अपनी सियासी पारी शुरु करने वाले मुजाहिद हुसैन सपा से 2015 में ब्लॉमक प्रमुख बने।पर विस चुनाव टिकट न मिलने पर 2019 में बसपा में शामिल हो गए।जिला पंचायत में दो वार्डो से लड़े मुजाहिद ने एक वार्ड में बड़े अंतर से जीत हासिल की।बसपा से 2019 में विस चुनाव जमकर लड़ा। पर कामयाबी नही मिल सकीं। शनिवार को मुजाहिद अली ने सपा मुखिया की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होकर एक बार सीट पर टिकट की दौड़ को तेज कर दिया है।

हमीरपुर : कार और डंपर की टक्कर में 4 की मृत्यु एक घायल

Breaking News UP Web News

Posted on 17.05.2026 Time 05.29 PM

हमीरपुर , 17 मई 2026,  जिले के मौदहा थाना क्षेत्र में कार और डंपर की टक्कर में कानपुर निवासी एक ही परिवार के 3 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि लखनऊ निवासी कार चालक भी मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार कानपुर के नवाबगंज निवासी परिवार जागेश्वर धाम से लौट रहा था। इसी दौरान आज दोपहर एक बजे ओवरटेक के दौरान वेगनआर कार सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना में नरेंद्र कुमार ( 55), पत्नी रख (52), राजकुमार (57) निवासी कानपुर ,चालक आयुष चौहान लखनऊ की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

मंत्रिमंडल विस्तार पर वरिष्ठ पत्रकार सलिल मिश्रा ने दी बधाई

Posted on 17.05.2026, Time 12.43 PM, Unnao, Salil kumar Mishra, UP Samachar Sewa

उन्नाव, 17 मई 2026 (उप्र समाचार सेवा) । वरिष्ठ पत्रकार और उपज के प्रदेश मंत्री सलिल कुमार मिश्रा ने मंत्रिमंडल विस्तार पर बधाई दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा है कि इस विस्तार से उत्तर प्रदेश में विकास को गति मिलेगी।

श्री मिश्र ने सभी मंत्रियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है।

CM योगी के दौरे का तीसरा दिन; बीजेपी के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का किया उद्घाटन

Posted on 17/05/2026
Time 12:10 P.M
Gorakhpur
Santosh Kumar Singh

, प्रदर्शनी का किया निरीक्षण

​गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज तीसरा दिन है। अपने इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान सीएम योगी आज गीडा (GIDA) क्षेत्र के तेनुआ गांव स्थित एक निजी मैरिज गार्डन पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो दिवसीय प्रांतीय/क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया।
​कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले वहाँ लगाई गई एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और उसका बारीकी से निरीक्षण भी किया।

​बीजेपी के इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी रणनीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित और ऊर्जामान करना है। उद्घाटन सत्र के बाद सीएम योगी वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे, जहां वे सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का मूलमंत्र देंगे।

​इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ गोरखपुर के सांसद रवि किशन, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, स्थानीय विधायकगण और भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे। सीएम योगी के आगमन को लेकर गीडा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा हुआ है।

निरीक्षण में मिली कमियां कम्पोजिट विद्यालय दाउदपुर के अध्यापको को नोटिस जारी

Posted On: 16-05-2026

Time: 7:40 PM

Sitapur: Alok Kumar Bajpai

सीतापुर(उ0प्र0 समाचार सेवा)। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने आज कम्पोजिट विद्यालय दाउदपुर, विकास खण्ड कसमण्डा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षकों, बच्चों के उपस्थिति रजिस्टर एवं शिक्षक डायरी का अवलोकन करते हुये बच्चों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने आंकलन ट्रैकर रजिस्टर का अवलोकन करते हुये रजिस्टर में त्रुटियां पाये जाने पर सुधार एवं रजिस्टर अद्यतन रखने के निर्देश दिये। साथ ही जिलाधिकारी ने निपुण तालिका गहनतापूर्वक अवलोकन किया एवं कक्षा-3 के बच्चे से पुस्तक पढ़वायी। स्मार्ट क्लास पहुंचकर निपुण एवं संषर्घशील बच्चों से पुस्तक पढ़वायी।जिलाधिकारी ने रसोईघर पहुंचकर कच्चे चावल की गुणवत्ता को परखा एवं बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिये। बच्चों के शौचालय एवं हैण्डवाश की व्यवस्था सही न होने पर प्रधानाध्यापक यासीन अंसारी नोटिस जारी करते हुये सभी कार्य पूर्ण न होने तक वेतन रोकने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। साथ ही अध्यापक राजेश द्वारा शिक्षण कार्यों में रूचि व रजिस्टर अद्यतन न होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।

« Newer PostsOlder Posts »