Web News

www.upwebnews.com

हाथरस में ₹10 के पोस्टल ऑर्डर गायब, RTI कानून को पंगु बनाने की साजिश का आरोप

May 17, 2026

हाथरस में ₹10 के पोस्टल ऑर्डर गायब, RTI कानून को पंगु बनाने की साजिश का आरोप

RTI कार्यकर्ता एसोसिएशन ने डाक विभाग को दी 7 दिन की चेतावनी, आंदोलन और हाईकोर्ट जाने की कही बात

हाथरस। हाथरस जिले के मुख्य डाकघर सहित सभी उप-डाकघरों में ₹10 के भारतीय पोस्टल ऑर्डर (IPO) की लगातार कमी को लेकर सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन ने डाक विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन ने इसे सामान्य प्रशासनिक लापरवाही नहीं बल्कि सूचना का अधिकार (RTI) कानून को कमजोर करने की सुनियोजित साजिश करार दिया है। इस संबंध में प्रवर अधीक्षक डाकघर अलीगढ़ मंडल और पोस्टमास्टर जनरल आगरा क्षेत्र को सख्त चेतावनी पत्र भेजा गया है।एसोसिएशन का कहना है कि आरटीआई आवेदन शुल्क जमा करने के लिए ₹10 का पोस्टल ऑर्डर अनिवार्य होता है, लेकिन हाथरस जिले के डाकघरों में महीनों से इसका स्टॉक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। हर बार “स्टॉक खत्म है” कहकर नागरिकों और आरटीआई कार्यकर्ताओं को वापस भेज दिया जाता है। आरोप लगाया गया कि इससे आम नागरिक सरकारी विभागों से जानकारी मांगने और भ्रष्टाचार उजागर करने से वंचित हो रहे हैं।सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय ने कहा कि ₹10 के पोस्टल ऑर्डर की कृत्रिम कमी भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का माध्यम बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भ्रष्ट तत्वों की मिलीभगत से आरटीआई व्यवस्था को बाधित किया जा रहा है। वहीं जिला महामंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि जनता को ₹10 के स्थान पर ₹20 और ₹50 के पोस्टल ऑर्डर खरीदने के लिए मजबूर करना आर्थिक शोषण है।एसोसिएशन ने मांग की है कि आगामी तीन कार्य दिवसों के भीतर हाथरस जिले के सभी डाकघरों में ₹10 के पोस्टल ऑर्डर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जाए तथा कृत्रिम कमी पैदा करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाए।संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो अलीगढ़ मंडल कार्यालय पर तालाबंदी और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही महानिदेशक डाक विभाग, केंद्रीय सूचना आयोग और उच्च न्यायालय में शिकायत एवं याचिका दायर की जाएगी।

यातायात पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान, 85 वाहनों के चालान

मैनपुरी, 17 मई उप्रससे। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुश्री दीपशिखा सिंह तथा यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई। चेकिंग अभियान में कुल 85 वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक वाहन को सीज किया गया। इसके साथ ही 10 हजार रुपये का नकद समन शुल्क व लगभग 51 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। निरोधात्मक कार्यवाई में 6 गाड़ी सीज ड्रिंक एंड ड्राइवकी गई।

हेग से प्रधानमंत्री का संदेश

Narendra Modi Prime Minister

सम्पादकीय 17.05.2026 by Sarvesh Kumar Singh, Editor, UP Web News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी छह दिनी विदेश यात्रा के दूसरे दिन नीदरलैंड के हेग में भारतीय समुदाय के साथ संवाद किया। यहां उन्होंने विश्व परिदृश्य और आसन्न चुनौतियों को न केवल रेखांकित किया, बल्कि भारतवासियों को आगाह भी किया। उनकी बातों में स्पष्ट रूप से उन्नत भारत के भविष्य की लालसा और विकसित भारत का सपना समाया हुआ है। हेग का संदेश केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि समुची दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। आज जो ऊर्जा संकट खडा हुआ है उससे केवल भारत ही नहीं समूची दुनिया को प्रभावित होना है। इसका समाधान भी खोजना है और अपनी जरूरतों को भी पूरा करना है।

पीएम मोदी ने हेग में कहा कि यह दशक आपदाओं के लिए जाना जा रहा है। पहले कोराना का दंश, फिर युद्धों का सिलसिला इससे पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। श्री मोदी ने भारत की प्रगति की चर्चा करते हुए कहा कि यदि हम अभी नहीं चेते और उपायों को नहीं अपनाया गया तो कई दशक के प्रगति के प्रयासों पर पानी फिर जाएगा और दुनिया की एक बडी आबादी फिर से गरीबी की ओर लौट जाएगी। उनका इशारा साफ था। ईरान-अमेरिका के युद्ध ने जो गंभीर ऊर्जा संकट खडा किया है। उससे विश्व के सामने गतिशील विकास को बनाये रखना निश्चित रूप से मुश्किल हो रहा है।

विदेश यात्रा पर जाने से पहले प्रधानमंत्री ने हैदराबाद और दिल्ली के कार्यक्रमों में देशवासियों से संयमित ऊर्जा के उपभोग का आग्रह किया था। उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों का कम से कम उयोग करने के लिए कोराना काल जैसी व्यवस्थाएं अपनाने की अपील की थी। इसमें कारों का कम प्रयोग, वर्क फ्राम होम, डिजिटल माध्यमों से मीटिंगें। कार्यालयों में दो दिन का वर्क फ्राम होम, एक दिन नो वेहिकल डे मानने के साथ साथ, एक साल तक सोना नहीं खरीदने, किसानों से कम उर्वरकों का उपयोग करने की अपील भी शामिल है। इस मुहिम का व्यापक असर हुआ है। सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम की अपील के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी शुरु कर दी हैं।

प्रधानमंत्री का हेग का संदेश महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह जहां भारत के स्पष्ट सपनों को उजागर करता है वहीं बाधाओं को रेखांकित करता है और समाधान भी बताता है। इस दौरे में प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड सरकार के साथ कई समझौते किये हैं। ये समझौते भारत के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

Moradabad स्टेशन पर छात्रा का पैर फिसला,ट्रेन मैनेजर ने जान बचाई

टला हादसा —
अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन का मामला,राजा का सहसपुर की घटना

Post on 17.5.26
Sunday , Time 7.00.PM
Moradabad , Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा।

अलीगढ़ गजरौला पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक छात्रा का पैर फिसल गया। ट्रेन के चलने के दौरान फंसी छात्रा भी घिसटने लगीं।ट्रेन मैनेजर ने नजारा देखा तो गाड़ी रुकवा लीं।ट्रेन व प्ले टफार्म के बीच फंसी यात्रा को निकाल लिया गया। मामला चंदौसी रेलमार्ग पर राजा का सहसपुर स्टे़शन का है।अलीगढ़ से गजरौला जा रही पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर पहुंची।इस दौरान छात्रा ने ट्रेन में चढ़ना चाहा मगर पैर का संतुलन बिगड़ने से प्लेटफार्म के नीचे गिरने लगी।इस दौरान फंसी छात्रा ट्रेन के साथ ही फिसलने लगी। गनीमत रहीं कि
छात्रा ट्रेन का हैंडल पकड़े रहें। इस दौरान छात्रा गाड़ी के साथ भी घिसटने लगीं। छात्रा को ट्रेन के साथ फिसलता देखकर ट्रेन मैनेजर ओमकार सिंह सेकंड ने हालात देख प्रेशर लगाकर गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी रुकी और फंसी छात्रा को सुरक्षि‍त निकाल लिया गया।इससे छात्रा की जान बच गई।

पति को आत्मह/त्या के लिए उकसाने वाली आरोपी पत्नी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Posted on 17/05/2026
Time 13:10 P.M
Gorakhpur
Santosh Kumar Singh

गोरखपुर। 17 मई 2026 ( उप्र समाचार सेवा ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गोरखपुर द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, एम्स थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपने ही पति को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर आत्मह/त्या के लिए मजबूर करने वाली आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

​घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, वादी (मृतक के भाई) ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी भाभी अर्पिता यादव उर्फ ऊषा, उसके भाई को लंबे समय से मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। इसी प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर वादी के भाई ने बीते 14 मई 2026 को आत्मह/त्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया था।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। उपनिरीक्षक सत्यम मिश्रा और उनकी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी पत्नी अर्पिता यादव उर्फ ऊषा को गिरफ्तार कर लिया।
​गिरफ्तार आरोपी पत्नी का ​नाम अर्पिता यादव उर्फ ऊषा ​पुत्री हरिशंकर यादव​निवासी सोहग, थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर है ।

​आरोपी पत्नी के विरुद्ध थाना एम्स, जनपद गोरखपुर में मु0अ0सं0 123/2026, धारा 108 बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस द्वारा आरोपी महिला के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

« Newer PostsOlder Posts »