Web News

www.upwebnews.com

एटा में डीएम जनसुनवाई के दौरान महिला ने स्वयं पर केरोसिन डालकर आग लगाने का किया प्रयास

April 18, 2026

एटा में डीएम जनसुनवाई के दौरान महिला ने स्वयं पर केरोसिन डालकर आग लगाने का किया प्रयास

सुरक्षाकर्मियों ने रोका

एटा 18 अप्रैल उप्रससे। जनपद की अलीगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान एक महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल महिला को रोका और उसे बचा लिया। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अलीगंज तहसील समाधान दिवस में महिला ज्ञान देवी शाक्य पत्नी जगदीश नगला मोहन, थाना राजा का रामपुर जिलाधिकारी के समक्ष अपनी शिकायत लेकर पहुंची। शिकायत सौंपने के बाद असंतुष्ट होकर उसने सभागार में ही केरोसिन छिड़क लिया। महिला के इस कदम से सभागार में अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत दौड़कर महिला के हाथ से केरोसिन की बोतल और माचिस छीन ली।

पीड़ित महिला ज्ञान देवी ने बताया कि उसने एक भूमि का बैनामा करवाया था, जिस पर वह तंबाकू की फसल उगा रही थी। आरोप है कि गांव के प्रधान और उसके परिजनों ने उस जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। जिसकी कई आला अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसने कहा कि वह अब हार चुकी है और आत्महत्या करने को मजबूर है।

वर्जन
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत को गंभीरता से सुना है। तत्काल राजस्व टीम और पुलिस टीम को मौके पर भेजकर मामले की जांच करने और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

Bijnore: हाइवे पर वृक्षारोपण की मांग

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश सचिव एवं उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ विकुल मलिक ने भारत सरकार के केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं उत्तर प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार सक्सेना को एक-एक पत्र भेज कर जनपद बिजनौर से निकल रहे पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे एवं जनपद से गुजर रहे सभी हाईवे के दोनों ओर 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कराने की मांग की है। श्री विकुल मलिक ने अपने पत्र में कहा कि हाईवे निर्माण कंपनीयो द्वारा हाईवे निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए जनपद बिजनौर की सभी सड़कों पर से छायादार वृक्षों को संबंधित विभाग से कटवा दिया गया था। जिसके कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। सड़कों पर छायादार वृक्षों के न होने से एक ओर जहां प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है वही दो पहिया वाहन चालकों को एवं अन्य यात्रियों को यात्रा करते समय झुलसने वाली भारी गर्मी झेलनी पड़ रही है। श्री विकुल मलिक ने जनपद बिजनौर की समस्त स्वयंसेवी संस्थाओं से भी अपील की है कि वह भी अभी से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को जनपद बिजनौर की वृक्षों रहित हो चुकी सड़कों पर वृक्षारोपण करने का मन बनाने का प्रयास करें।

एटा में चलती बाइक पर बंदर ने किया हमला, बाइक सवार घायल

एटा 18 अप्रैल उप्रससे। जनपद के कस्बा सकीट में शनिवार को बाइक से जा रहे युवक पर बंदर ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सकीट कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ये बंदर अब चलती बाइक सवारों पर भी हमला कर रहे हैं। नगर और आसपास के क्षेत्रों में लोग बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। बच्चों का घरों से बाहर खेलना भी मुश्किल हो गया है। शनिवार को ओमकार मैनपुरी से आसपुर होटल पर काम करने जा रहे थे। तभी आसपुर अड्डा के पास एक बंदर ने उनकी चलती बाइक पर झपट्टा मार दिया। बंदर से बचने की कोशिश में ओमकार अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर गए इससे चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने युवक को तुरंत उठाया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सकीट में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज किया गया।

परशुराम चौक पर नीला झंडा फहराने के चार आरोपी गिरफ्तार

Posted on 18.04.2026 Time 06.32 PM AGRA NEWS, UP News आगरा। आगरा में अंबेडकर जयंती के मौके पर निकली रैली के दौरान आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-6 स्थित परशुराम चौक पर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौक पर नीला झंडा फहराने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि 14 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे बाबा साहब के अनुयायियों की रैली आवास विकास क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान कुछ युवक परशुराम चौक पर बनी भगवान परशुराम की प्रतिमा के ऊपर चढ़ गए थे। आरोप है कि युवक जूते-चप्पल पहनकर चौक पर चढ़े और वहां नीला झंडा फहरा दिया था। इसको लेकर ब्राह्मण समाज ने जमकर विरोध किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश फैल गया। अगले दिन समाज के लोगों ने चौक पर पहुंचकर जोरदार हंगामा और प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पुलिस ने मामले में हल्की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। प्रदर्शन करीब चार घंटे तक चला, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने दक्ष, शिवम, पुष्पेंद्र और प्रशांत नाम के चार युवकों को चिन्हित किया और शुक्रवार रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। शनिवार को ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी से मुलाकात की। डीसीपी ने उन्हें चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी और आश्वस्त किया कि आगे भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, लेकिन पुलिस सतर्क है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

अंबेडकर प्रतिमा खंडित में भाजपा नेता व 11 नामजद

प्रतिमा खंडित के आरोप में 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

*ठाकुरद्वारा बवाल*-
Post on 18.4.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
ठाकुरद्वारा में अंबेडकर प्रतिमा को खंडित करने और विरोध स्वरूप पर समर्थकों के घरों पर पथराव के गांव नारायणपुर छंगा पुलिस छावनी बना रहा।पुलिस ने भारी बवाल में आरोपी भाजपा नेता व पार्टी प्रत्याशी रहे अजय प्रताप सिंह समेत बारह को नामजद किया है। मामले में 150 अन्य अज्ञात के खिलाफ भी बवाल और एससी- एसटी एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया है।
बवाल से ठाकुरद्वारा में भाजपा नेता अजय प्रताप और राजपाल सिंह चौहान बेटे अजय चौहान के बीच सियासी पारा चढ़ा है। सर्वेश कुमार सिंह के सांसद बनने के बाद ठाकुरद्वारा सीट से भाजपा से टिकट पाने की होड़ है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के बाद ठाकुरद्वारा सीट से अजय प्रताप सिंह चुनाव लड़ें पर जीत नहीं मिलीं। इस बार टिकट की होड़ भाजपा के दोनों गुटों में है। 2022 में इस सीट से लड़े अजय प्रताप गुरुवार को गांव में जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान उनके समर्थकों की गाड़ियां अंबेडकर प्रतिमा के पास खड़ी हो गई। बताते हैं कि प्रतिमा के पास गाड़ी खड़ी करने पर कुछ लोगों ने एतराज जताया। इसी पर विवाद शुरू हो गया। झगड़ा बढ़ा तो पथराव होने लगा। इस बीच प्रतिमा खंडित हो गई। इससे दलित समर्थकों ने विरोध जताया। इसके बाद गांव में बवाल होने लगा। पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। एसपी देहात समेत भारी पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले।घटना के बाद शुक्रवार को गांव पुलिस छावनी बना रहा।पुलिस ने बवाल मामले में भाजपा नेता अजय प्रताप, भाई अभय प्रताप सिंह समेत 12 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ है। पुलिस ने बवाल व एसटी एससी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसपी का कहना है कि गांव में अब शांति है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

*ठाकुरद्वारा बवाल: भाजपा नेतृत्व तक पहुंचा मामला*
भाजपा की टेंशन, सपा-बसपा भी सक्रिय*

मुरादाबाद।
डाँ भीम राव अंबेडकर जयंती को बड़े स्तर पर मना रहीं पार्टी नेतृत्व में ठाकुरद्वारा बवाल से टेंशन बढ़ी है।अंबेडकर प्रतिमा खंडित किए जाने की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अभी सीसीटीवी फुटेज प्रतिमा खंडित के आरोपियों की पहचान कर रहीं हैं।
इस बीच बवाल के बाद सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, पूर्व विधायक विजय यादव व क्षेत्रीय सपा विधायक नवाब जान समेत तमाम नेता भी गांव में पहुंच गए। हालांकि इस घटना को लेकर अंबेडकर समर्थकों में रोष है। संगठनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

« Newer PostsOlder Posts »