Web News

www.upwebnews.com

मंडल में रेल फाटकों पर गेटमैनों की सुरक्षा को लगेगी फेंसिंग

April 17, 2026

मंडल में रेल फाटकों पर गेटमैनों की सुरक्षा को लगेगी फेंसिंग

-गेटों पर बिजली-पानी व शौचालय की भी सुविधा
-डीआरएम दफ्तर में माडर्न टाँयलेट, होगी बैठने की जगह

Post on 17.4.26
Friday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
रेल मंडल में क्रासिंग गेटों पर गेटमैनों की सुरक्षा को फेंसिंग लगेगी। साथ ही बिजली-पानी और शौचालय की भी सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर माडर्न टाँयलेट और बैठने की जगह बनेगी।
शुक्रवार को एनआरएमयू व रेल प्रशासन के साथ चलीं पीएनएम में विभिन्न मुद्दों को अंतिम रूप दिया गया।डीआरएम दफ्तर पर 145 ओपनिंग आइटमों में चर्चा के बाद दूसरे दिन क्लोजिंग में 33 मदों पर अन्तिम सहमति बनी।
मनन सभागार में दो दिवसीय पीएनएम में एनआरएमयू के मंडल मंत्री राजेश चौबे और मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा समेत
पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों के संग चलीं पीएनएम में कई बिंदुओं पर सहमति बनी। पहले दिन ओपनिंग आइटम में टाँयलेट व सभी कार्यालयों में एसी न होने का मुद्दा उठाया गया। दूसरे दिन क्लोजिंग में शौचालय निर्माण पर निर्णय हुआ। यूनियन के नेताओं ने बताया कि गेटमैनों की सुरक्षा के लिए क्रासिंग गेट फेंसिंग से सुरक्षित होंगे। गेट पर बिजली पानी और शौचालय के भी इंतजाम किए जाने पर निर्णय हुआ।
मंडल मंत्री राजेश चौबे ने बताया कि डीआरएम कार्यालय पर मंडल से कर्मचारी व अन्य लोगों का आवागमन है।इसे देखते हुए डीआरएम दफ्तर पर माडर्न टाँयलेट और बैठने के लिए जगह बनेगी। इसके अलावा सभी स्टेशनों पर आँफसाइड सिग्नलिंग के लिए गुमटी का निर्माण होगा। सहायक लोको पायलट से सीनियर एएलपी में प्रमोशन आदेश जारी होंगे।
इसके अलावा रेलकर्मियों को आठ ड्यूटी कराए जाने को ठोस कदम, खाली डाँक्टर के पदों को भरने, लखनऊ और नई दिल्ली रनिंग रुम तक चेकिंग स्टाफ व रनिंग कर्मियों को लाने व ले जाने के लिए कैब, सभी कार्यों में एसी लगाने व अन्य बिंदुओं पर सहमति बनी है।
बैठक में डीआरएम,एडीआरएम के अलावा यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष एमपी चौबे,मंडल मंत्री राजेश चौबे व अध्यक्ष मनोज शर्मा, कुंवर सुहेल खालिद, नरेंद्र त्यागी, दीपक यादव, शिवराज सिंह, मंजू बिष्ट,अजय तोमर, अमित भागवत मिश्रा, राकेश बलोदी,नरेश गुरंग आदि रहे।

राप्ती नदी में नहाते समय तीन युवक डूबे

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
17/04/2026

SDRF की टीम और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजरहा स्थित राप्ती नदी में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नहाने के दौरान तीन युवक गहरे पानी में समा गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 2:20 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तीन युवक राप्ती नदी में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला कि तीनों युवक नदी में नहा रहे थे, इसी दौरान वे गहराई में चले गए और देखते ही देखते पानी में डूब गए।
डूबने वाले युवकों की पहचान
शिव साहनी पुत्र राम लखन, निवासी ग्राम काजीपुर, थाना चिलुआताल, उम्र करीब 20 वर्ष
बंटी पुत्र कृपा यादव, निवासी ग्राम बरियारपुर, थाना चिलुआताल, उम्र करीब 20 वर्ष
शुभम यादव पुत्र विनोद यादव, निवासी ग्राम बरियारपुर, थाना चिलुआताल, उम्र 22 वर्ष
बताया जा रहा है कि तीनों युवक आपस में परिचित थे और गर्मी के चलते नदी में नहाने पहुंचे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, राप्ती नदी के इस हिस्से में अचानक गहराई बढ़ जाती है, जिससे अनजान लोग अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) को तत्काल बुलाया गया। साथ ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। नदी में तेज धारा और गहराई के चलते बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन टीम लगातार युवकों की तलाश में जुटी हुई है।
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। वहीं तीनों युवकों के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों का कहना है कि वे सामान्य रूप से नहाने गए थे, लेकिन अचानक यह हादसा हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र भी तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे बचाव अभियान की निगरानी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्च ऑपरेशन में तेजी लाई जाए और हर संभव संसाधन का उपयोग किया जाए, ताकि जल्द से जल्द युवकों का पता लगाया जा सके।
इसके अलावा स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पर्याप्त बल तैनात कर शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और परिजनों को हर संभव सहयोग देने का प्रयास किया जा रहा है।
यह घटना एक बार फिर नदी में नहाने के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही और सुरक्षा के प्रति जागरूकता की कमी को उजागर करती है। प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की जाती रही है कि वे गहरे पानी और अनजान स्थानों पर नहाने से बचें, बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।
फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और सभी की निगाहें चल रहे सर्च ऑपरेशन पर टिकी हुई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर व पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा थाना चिलुआताल क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम बंजरहा में राप्ती नदी में 03 बच्चों के डूब जाने से संबंधित घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । फायर ब्रिगेड व एस0डी0आर0एफ की टीमों द्वारा बचाव कार्य जारी हैं । लाईट की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गयी हैं । रेस्क्यू हेतु लगातार टीमें प्रयास कर रही हैं । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

जन समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी : मुख्यमंत्री

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
17/04/2026

लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्याएं सुनीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने

मुख्यमंत्री ने लोगों को दिया भरोसा, हर समस्या का प्रभावी निस्तारण कराएगी सरकार

गोरखपुर, 17 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं। समस्या से जुड़ी शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित कराएं। जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा, “घबराइए मत। सरकार, आपकी हर समस्या पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराएगी।”

शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में, महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले। उनके पास जाकर उनकी बातें सुनीं। उनके प्रार्थना पत्र अपने हाथ में लेकर उसका अवलोकन कर समस्या/शिकायत का संज्ञान लिया। फिर, अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित और हस्तगत किया। साथ ही निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद होना चाहिए।

जनता दर्शन में हर बार की तरह शुक्रवार को भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार धन उपलब्ध कराएगी। कुछ महिलाओं ने आवास की समस्या मुख्यमंत्री को बताई। इस पर सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार हर जरूरतमंद को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास उपलब्ध कराने को संकल्पित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी पात्र लोग पक्के आवास की सुविधा से वंचित हैं, उन्हें इसका लाभ दिलाया जाए।

म्यूल खातों के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह पर शिकंजा, एक और आरोपी गिरफ्तार

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
17/04/2026

गोरखपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने सरकारी योजनाओं का झांसा देकर लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक और वांछित सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक नगर व अपराध के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त रवि सिंह उर्फ रामदास को गिरफ्तार किया।
शिकायत के बाद खुला पूरा नेटवर्क
15 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर बैंक खाता खुलवाया गया और उसका एटीएम व चेकबुक ले लिया गया। बाद में उसी खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी के पैसे मंगाने और निकालने में किया गया।
गिरोह ऐसे करता था ठगी
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य भोले-भाले लोगों को सरकारी योजनाओं का लालच देकर उनके नाम पर म्यूल खाते खुलवाते थे। इसके बाद—
एटीएम कार्ड, पासबुक और चेकबुक अपने कब्जे में ले लेते थे
खातों की जानकारी गिरोह के अन्य सदस्यों को दी जाती थी
साइबर ठगी का पैसा इन खातों में ट्रांसफर कर निकाला जाता था
पूरे नेटवर्क का संचालन टेलीग्राम जैसे सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए किया जा रहा था, जिससे आरोपी एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे।
पहले भी पकड़े जा चुके हैं 6 आरोपी
इस मामले में पुलिस पहले ही 6 आरोपियों—अनुज विश्वकर्मा, ओंमकार अग्रहरि, ऋतुराज यादव, राहुल सिंह, द्विव्यांशु सिंह और आदित्य चौधरी—को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब इस कड़ी में एक और गिरफ्तारी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त रवि सिंह उर्फ रामदास उन्नाव का मूल निवासी है और वर्तमान में लखनऊ में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, उसका पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।
पुलिस की आगे की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। साथ ही साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी सरकारी योजना के नाम पर अपने बैंक खाते, एटीएम या चेकबुक किसी को न दें, अन्यथा वे भी अनजाने में साइबर अपराध का हिस्सा बन सकते हैं।

परिसीमन का विरोध करने वाले एससी और एसटी की सीटें बढाने के भी विरोधी: अमित शाह

AMIT SHAH

नई दिल्ली, 17 अप्रैल 2026, लोकसभा में महिला आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए लाये गए 131वें संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा में विचार व्यक्त करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जो विधेयक का विरोध कर रहे हैं वे एसएस और एसटी की सीटें बढाने के भी विरोधी हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं और इससे प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं का तर्कसंगत वितरण होगा। उन्होंने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीटों की संख्या में वृद्धि होगी। आज जो लोग परिसीमन का विरोध कर रहे हैं, वे वास्तव में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीटों की संख्या में वृद्धि का विरोध कर रहे हैं। श्री शाह लोकसभा में संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक, 2026, परिसीमन विधेयक, 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन विधेयकों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि 2029 के लोकसभा चुनाव महिला आरक्षण के साथ संपन्न हों।
इन विधेयकों का उद्देश्य नवीनतम प्रकाशित जनगणना के आधार पर परिसीमन प्रक्रिया के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण को लागू करना है। 2023 में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के नाम से जाना जाने वाला संविधान (एक सौ छठा संशोधन) अधिनियम लागू हुआ। इस कानून के अंतर्गत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गईं।
विपक्षी गठबंधन की आलोचना करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण के संवैधानिक संशोधन का किसी ने विरोध नहीं किया, लेकिन विपक्ष के सभी सदस्यों ने खुलकर महिला आरक्षण का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ही 1971 में परिसीमन प्रक्रिया को सीमित किया था और अब वही इसका विरोध कर रही है।

« Newer PostsOlder Posts »