Web News

www.upwebnews.com

दक्षिण कोरिया पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

May 20, 2026

दक्षिण कोरिया पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

सोल,20 मई 2026, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल पहुंचे। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्‍य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और रणनीतिक भागीदारी को और सुदृढ़ करना है। उन्‍होंने कहा कि इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा परस्‍पर हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

इस दौरान श्री राजनाथ सिंह, दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री आन ग्‍यू बैक के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता रक्षा, सहयोग की समीक्षा करेंगे तथा द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए नई पहलों की तलाश करेंगे। वे क्षेत्रीय और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर भी विचार विमर्श करेंगे।

इससे पहले, श्री सिंह वियतनाम की दो दिन की यात्रा के बाद सोल पहुंचे।

भारत में नॉर्डिक देशों का निवेश 2 सौ प्रतिशत तक बढ़ा: मोदी

ओस्लो, 20 मई 2026, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि नॉर्डिक देशों के साथ भारत की भागीदारी को पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी और नवाचार रणनीतिक भागीदारी के स्‍तर पर ले जाने का निर्णय लिया गया है। नार्वे की राजधानी ओस्‍लो में आयोजित तीसरे भारत नॉर्डिक सम्‍मेलन के बाद श्री मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्डिक क्षेत्र सतत विकास में नॉर्डिक देशों की विशेज्ञता को भारत के व्‍यापक स्‍तर के साथ जोड़कर भविष्‍य के लिए भरोसेमंद वैश्विक समाधान विकसित कर सकते हैं।

श्री मोदी ने भारत-नॉर्डिक संबंधों में वृद्धि का उल्‍लेख करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में व्‍यापार में चार गुना वृद्धि हुई है और भारत में नॉर्डिक देशों का निवेश 200 प्रतिशत तक बढ़ा है। उन्‍होंने कहा कि इस वृद्धि ने न केवल भारत के विकास में योगदान दिया है कि बल्‍कि नॉर्डिक देशों में रोजगार के अवसर भी सृजित किये हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्‍नत भागीदारी के जरिये प्रत्‍येक नॉर्डिक देश की विशेषज्ञताओं का उपयोग किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि आइसलैंड की भूतापीय ऊर्जा और मत्‍स्‍य क्षेत्र में विशेषज्ञता, नार्वे की समुद्री अर्थव्‍यवस्‍था और आर्किटिक मामलों में विशेषज्ञता, स्‍वीडन की उन्‍नत निर्माण और रक्षा तकनीकी, फिनलैंड की दूरसंचार और डिजिटल प्रौदयोगिकी तथा डेनमार्क की साइबर सुरक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य तकनीकी क्षेत्र में विशेषज्ञता है।

उन्‍होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच अनुसंधान, कौशल विकास और प्रतिभा के आदान प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विश्‍वविद्यालयों, प्रयोगशालाओं, स्‍टार्टअप तंत्र के स्‍तर पर सहयोग मजबूत किया जा रहा है।

सांस्‍कृतिक संबंधों को साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संबंध शब्‍द का अर्थ भारत और नॉर्डिक भाषा में एकसमान है। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की है कि यह आगे बढ़ रहे घनिष्‍ठ और अधिक सार्थक संबंधों में भी प्रदर्शित होगा।

नॉर्डिक देशों के नेताओं ने लोकतंत्र, नियम आधारित वैश्विक व्‍यवस्‍था और बहुपक्षीय संस्‍थाओं में सुधारों को लेकर प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्‍होंने कहा कि संघर्ष और व्‍यवधान सहित वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ मजबूत सहयोग का भी आहवान किया।

वैश्विक मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि युक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्षविराम के पक्ष में भारत के रूख की पुष्टि की। उन्‍होंने कहा कि भारत और नॉर्डिक देश आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रूख रखते हैं और इसमें दोहरे मानदंडों को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा।

ब्लादिमीर पुतिन चीन यात्रा पर बीजिंग पहुंचे

बीजिंग, 20 मई 2026, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन की दो दिन की यात्रा पर कल रात बीजिंग पहुंचे। इस दौरान श्री पुतिन चीन के राष्‍ट्रपति षी चिनफिंग के साथ वार्ता करेंगे। श्री पुतिन की यह यात्रा अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की चीन यात्रा सम्पन्‍न होने के एक सप्ताह से भी कम समय में हो रही है। इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। श्री पुतिन की यह यात्रा वर्ष 2001 में हस्ताक्षरित चीन-रूस मैत्री संधि की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।

May 18, 2026

नार्वे के ओसला पहुंचे पीएम मोदी

Narendra Modi Prime Minister

ओसला 18 मई 2026, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कई देशों के दौरे के तहत नॉर्वे के ओस्लो पहुँच गए हैं। इस दौरे में भारत और नॉर्वे के बीच द्विपक्षीय बातचीत और तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन शामिल है। यह दौरा नॉर्डिक देशों के साथ भारत के संबंधों को नई गति देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे की अपनी पहली यात्रा के लिए ओस्लो पहुँचे हैं। 43 सालों में भारत की ओर से यह किसी प्रधानमंत्री का पहला दौरा है।ओसला

पीएम मोदी ने स्वीडन की कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता दिया

Narendra Modi Prime Minister

गोथेनबर्ग, 18 मई 2026, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोथेनबर्ग में चुनिंदा स्वीडिश कम्पनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के दौरान, स्वीडिश कंपनियों से विनिर्माण, हरित हाइड्रोजन मिशन, स्वच्छ ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने का आग्रह किया।

लोकतंत्र, पारदर्शिता, नवाचार और स्थिरता के साझा मूल्यों से भारत और स्वीडन के जुड़ाव पर जोर देते हुए, श्री मोदी ने स्वीडन की नवाचार और स्थिरता की क्षमताओं को भारत के विशाल आकार, प्रतिभा और विकास की गति के साथ जोड़ने का आह्वान किया। भारत के तीव्र आर्थिक परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए, श्री मोदी ने भारत में मजबूत घरेलू मांग, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, विनिर्माण विस्तार और अगली पीढ़ी के अवसंरचना विकास का उल्लेख किया।

चर्चा में लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं, हरित परिवर्तन, सतत गतिशीलता, जीवन विज्ञान और डिजिटल प्रौद्योगिकियों में सहयोग को मजबूत करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी के लिए समाधान सह-निर्माण हेतु स्वीडन की नवाचार और स्थिरता की क्षमताओं को भारत के विशाल आकार, प्रतिभा और विकास की गति के साथ जोड़ने के महत्व पर बल दिया।

भारत-स्वीडन संबंधों के बारे में श्री मोदी ने कहा कि दोनों देश खरीदार-विक्रेता संबंध से परे दीर्घकालिक औद्योगिक साझेदारी विकसित करने पर काम कर रहे हैं। जनवरी में, भारत और यूरोपीय संघ – ईयू ने मुक्त व्यापार समझौता – एफटीए संपन्न किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि एफटीए “उद्योग, निवेशकों और नवप्रवर्तकों” के लिए अवसर प्रदान करेगा और उन्होंने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायेन की पूर्व टिप्पणियों का हवाला दिया, जिन्होंने इस समझौते को “सभी समझौतों की जननी” बताया था।

« Newer PostsOlder Posts »