सोल,20 मई 2026, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल पहुंचे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और रणनीतिक भागीदारी को और सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा परस्पर हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
इस दौरान श्री राजनाथ सिंह, दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री आन ग्यू बैक के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता रक्षा, सहयोग की समीक्षा करेंगे तथा द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए नई पहलों की तलाश करेंगे। वे क्षेत्रीय और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर भी विचार विमर्श करेंगे।
इससे पहले, श्री सिंह वियतनाम की दो दिन की यात्रा के बाद सोल पहुंचे।
