Web News

www.upwebnews.com

स्वीडन में पीएम क्रिस्टरसन से मोदी की मुलाकात

May 18, 2026

स्वीडन में पीएम क्रिस्टरसन से मोदी की मुलाकात

Posted on18.05.2026 Time 09.15 AM

गवनबर्ग (स्वीडन), 18 मई 2026, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल रात गोथेनबर्ग में स्‍वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन से बातचीत की। श्री मोदी दो दिन के स्वीडन दौरे पर कल गोथेनबर्ग पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी को दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों में असाधारण योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान, ‘रॉयल ​​ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार किसी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह प्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान, दोनों नेताओं ने भारत-स्वीडन संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई। उन्होंने व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार, हरित परिवर्तन, अंतरिक्ष, उभरती प्रौद्योगिकियों, रक्षा और सुरक्षा, लघु एवं मध्यम उद्यम, अनुसंधान तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों में प्रगाढ़ करने के बारे में चर्चा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और बहुपक्षीय संगठनों में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। बहुपक्षीय मंचों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन ने डिजिटल परिवर्तन और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में भारत की प्रगति की प्रशंसा की। उन्होंने स्वीडन में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की भी सराहना की। बैठक में राजकुमारी विक्टोरिया ने स्वीडन के सम्राट और महारानी की ओर से शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए सम्राट कार्ल सोलहवें गुस्ताव के 80वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इससे पहले, स्‍वीडन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते समय प्रधानमंत्री के विमान को स्वीडन की वायु सेना के जेट विमानों ने सुरक्षा प्रदान की। हवाई अड्डे पर स्‍वीडन के प्रधानमंत्री ने श्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

गोथेनबर्ग पहुंचने के तुरंत बाद, श्री मोदी ने प्रवासी भारतीय समुदाय से मुलाकात की। प्रवासी भारतीय समुदाय ने श्री मोदी का स्वागत संगीतमय प्रस्तुतियों से किया। इस दौरान स्वीडन की ओपेरा गायिका चार्लोटा हुल्ड्ट ने ‘वैष्णव जन तो’ भजन की प्रस्तुति दी। लिला अकादमी के विदयार्थियों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाला भरतनाट्यम प्रस्तुत किया।

May 16, 2026

भारत यूएई के बीच समझौता, रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व में होगा इजाफा

Posted on 16.05.2026 Time 07.15 PM,

  • Abu Dhbi, PM Narendra Modi

अबू धाबी, 16 मई 2026, भारत और यूएई ने पेट्रोलियम भंडार, दीर्घकालिक एलपीजी आपूर्ति और रक्षा सहयोग से संबंधित कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच अबू धाबी में उच्च स्तरीय वार्ता के बाद हुए।

यूएई ने भारत में 5 अरब अमरीकी डॉलर के निवेश का भी वादा किया है। प्रधानमंत्री मोदी कल पांच देशों के दौरे के पहले चरण के लिए यूएई गए थे।

इन समझौतों में इंडियन स्‍ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिज़र्वस लिमिटेड और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हस्ताक्षरित रणनीतिक सहयोग समझौता शामिल हैं।

इसमें पेट्रोलियम भंडार में सहयोग और तरल प्राकृतिक गैस और एलपीजी भंडारण सुविधाओं पर सहयोग शामिल है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस समझौते से भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार में यूएई की हिस्सेदारी बढ़कर 3 करोड़ बैरल हो जाएगी और भारत में रणनीतिक गैस भंडार स्थापित किए जाएंगे।

दोनों पक्षों ने एलपीजी पर एक अलग रणनीतिक सहयोग समझौते पर भी हस्ताक्षर किए, जिससे भारत में व्यापक रूप से ईंधन की दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने एक रणनीतिक रक्षा साझेदारी के ढांचे पर भी हस्ताक्षर किए, जो रक्षा औद्योगिक सहयोग, प्रौद्योगिकी साझाकरण, नवाचार और क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग पर केंद्रित है।

वार्ता के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जायद अल नाहयान ने पश्चिम एशिया संकट पर भी चर्चा की। अपने संबोधन में, श्री मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात पर हाल ही में हुए हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने अमीरात के नेतृत्व और लोगों के साथ भारत की एकजुटता की पुष्टि की।

March 30, 2026

Arab league condemned Iran attack on gulf States

Posted on 30.03.2026 Time 06.26PM

The Council of the League of Arab States has issued a strong condemnation of what it described as Iran’s deliberate and unprovoked attacks on several Arab countries, warning that the strikes threaten regional stability and international security.

In a virtual meeting chaired by the Foreign Minister of Bahrain, Abdullatif bin Rashid Al Zayani, Arab Foreign Ministers condemned attacks targeting Jordan, the UAE, Bahrain, Saudi Arabia, Oman, Qatar, Kuwait and Iraq. The Council said the strikes hit residential areas, vital infrastructure, diplomatic missions and hotels, calling them a flagrant aggression against state sovereignty and a threat to civilian populations.

The Ministers affirmed the right of affected states to defend themselves individually or collectively and expressed full solidarity with the targeted countries. The Council also praised the readiness of regional armed forces and air defence systems, expressing confidence in their ability to repel further attacks.

The Arab League further condemned Iran’s threats to close the Strait of Hormuz and disrupt navigation in the Bab al-Mandab, warning that such actions could threaten global energy supplies and international trade. It urged Iran to comply with UN Security Council Resolution 2817 of 2026 and immediately cease all forms of aggression.

The Council also called on Iran to halt support for armed groups in Arab countries, describing such actions as a serious threat to regional security. In Lebanon, the ministers backed the country’s sovereignty and welcomed the Lebanese cabinet’s March 2 decision to ban all security and military activities of Hezbollah, restricting the group to political activity. The Council also reiterated support for a two-state solution to the Palestinian issue and called for renewed international efforts to achieve lasting regional peace.

March 29, 2026

अमेरीकी शहरों में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन

Agitation against Donald Trum in America

वाशिंगटन, 29 मार्च 26,अमेरिका और यूरोप में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। कई शहरो में लोग नो किंग्स के नारे के लिखे बैनर और प्लेकार्ड लेकर प्रदर्शन में पहुंचे हैं। ये प्रदर्शन डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति, आब्रजन नीति के खिलाफ हो रहे हैं।

प्रदर्शनों में लाखों लोग देश भर के शहरों में नो किंग्स के नारे के साथ एकत्रित हुए। प्रदर्शन के आयोजकों ने कहा कि ये प्रदर्शन एक समन्वित राष्ट्रीय आंदोलन का हिस्सा थे, जिसके तहत देश भर में तीन हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

सेंट पाल स्थित मिनेसोटा स्टेट कैपिटल में ट्रंप के खिलाफ हुए प्रदर्शन में सबसे ज्यादा भीड देखी गई है। अनुमान है कि यहां दो लाख से अधिक लोग एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया।

 

March 28, 2026

नेपाल के पूर्व पीएम के पी शर्मा ओली गिरफ्तार

Posted on 28.02.2026 Time 08.02 AM Saturday, Kathmandu Nepal, K P Sharma Oli Ex PM Of Nepal

काठमांडू, 28 मार्च 26, नेपाल में सत्ता परिवर्तन के तत्काल बाद पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता के पी शर्मा ओली को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें गत वर्ष हुए जेन जी आंदोलन में लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ ही पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को भी गिरफ्तार किया गया है।

ज्ञातव्य है कि कल ही प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह और उनके मंत्रिमंडल ने शपथ ली है। उधर शर्मा ने गिरफ्तारी को राजनीतिक द्वेष के तहत की गई कार्रवाई बताया है। शर्मा को जेन जी आंदोलन की जांच के लिए बने आयोग ने दोषी माना था। इस आंदोलन में 70 से अधिक लोग मरे गए थे।

Kathmandu, Mar 28: Immediately after the change of power in Nepal, former Prime Minister and senior Communist leader K P Sharma Oli has been arrested. He has been arrested on charges of negligence in the GenG movement that took place last year. Along with him, former Home Minister Ramesh Lekhak has also been arrested.

काठमाडौँ, 28 मार्चः नेपालमा सत्ता परिवर्तन भए लगत्तै पूर्व प्रधानमन्त्री तथा वरिष्ठ कम्युनिष्ट नेता केपी शर्मा ओली पक्राउ परेका छन्। गत वर्ष भएको जेन्जी आन्दोलनमा लापरवाही गरेको आरोपमा उनलाई पक्राउ गरिएको छ। उनीसँगै पूर्व गृहमन्त्री रमेश लेखकलाई पनि पक्राउ गरिएको छ।

« Newer PostsOlder Posts »