Web News

www.upwebnews.com

Election Breaking: पांच में तीन राज्यों में NDA की बढ़त

May 4, 2026

Election Breaking: पांच में तीन राज्यों में NDA की बढ़त

Posted on 04.05.2026, Time 09.42 AM Monday, Election updates, NDA, Tamilaga Vettri Kazhgam TVK

नई दिल्ली, 04 मई 26, पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और इसका गठबन्धन तीन राज्यों में बढ़त बनाए हुए है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को पीछे कर दिया है। यहां बीजेपी पहली बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। असम और पुडुचेरी में nda की वापसी हो रही है। केरल में यूडीएफ ने बढ़त बनाई है, कांग्रेस के नेतृत्व वाले इस गठबंधन ने लेफ्ट गठबंधन एलडीएफ को पीछे कर दिया है। वहीं तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने डीएमके को पीछे कर दिया है।

सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रुझान पश्चिम बंगाल से है। यहां बीजेपी 122 पर और टीएमसी 108 पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि भवानीपुर में खुद ममता बनर्जी पिछड़ रही है। यहां सरकार बनाने के लिए 148 सीट की आवश्यकता है। वहीं असम में बीजेपी 126 में से 69 पर और कांग्रेस 16 पर बढ़त बनाए हुए है। यहां भी बीजेपी की जीत की पूरी संभावना है। क्योंकि बहुमत के लिए 64 सीट चाहिए। बीजेपी 69 पर आगे है। असम में कांग्रेस बुरी तरह पराजित होने जा रही है।

तमिलनाडु में अप्रत्याशित रुझान आ रहे है। दो साल पहले बनी पार्टी टीवीके ने बढ़त बनाई है। एक्टर विजय की ये पार्टी 234 सीटों में 63 पर बढ़त बनाए हुए है। डीएमके 50 और एआईडीएमके 39 पर आगे है। यहां बहुमत के लिए 118 सीट चाहिए।

केरल में वामपंथियों के हाथ से सत्ता जाती दिखाई दे रही है। यहां कांग्रेस समर्थित गठबंधन यूडीएफ 71 पर और सीपीएम समर्थित गठबंधन 64 पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी 4 सीटों पर आगे है। यहां 140 सीट में बहुमत के लिए 71 सीट चाहिए।

पुडुचेरी में NDA की वापसी हो रही है। यहां 30 सीटों में NDA 22 पर और कांग्रेस 06 सीटों पर आगे है। बहुमत के लिए 16 सीट चाहिए।

নয়াদিল্লি, May 04: ভারতীয় জনতা পার্টি এবং তার জোট May 26-এ পাঁচটি রাজ্যে অনুষ্ঠিত বিধানসভা নির্বাচনে তিনটি রাজ্যে এগিয়ে রয়েছে। পশ্চিমবঙ্গে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের তৃণমূল কংগ্রেসকে ছাড়িয়ে গিয়েছে বিজেপি। প্রথমবার সরকার গড়তে চলেছে বিজেপি। অসম ও পুদুচেরিতে এনডিএ ফিরে আসছে। কেরলে, ইউডিএফ এগিয়ে রয়েছে, কংগ্রেস নেতৃত্বাধীন জোট বাম-জোট এলডিএফকে সরিয়ে দিয়েছে। তামিলনাড়ুতে অভিনেতা বিজয়ের দল টিভিকে ডিএমকে-কে ছাড়িয়ে গেছে। সবচেয়ে চমকপ্রদ প্রবণতা পশ্চিমবঙ্গ থেকে। বিজেপি 122টি এবং টিএমসি 108টি আসনে এগিয়ে রয়েছে। ভবানীপুরে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় নিজেই পিছিয়ে রয়েছেন। সরকার গঠনের জন্য একটি দলের 148টি আসন প্রয়োজন। অসমে 126টি আসনের মধ্যে বিজেপি 69টি আসনে জয়লাভ করেছে।

New Delhi, May 04: The Bharatiya Janata Party and its alliance are leading in three states in the assembly elections held in five states on May 26. In West Bengal, the BJP has overtaken Mamata Banerjee’s Trinamool Congress. The BJP is set to form the government for the first time. The nda is making a comeback in Assam and Puducherry. In Kerala, the UDF has taken the lead, with the Congress-led alliance edging out the Left-aligned LDF. In Tamil Nadu, actor Vijay’s party TVK has overtaken the DMK. The most shocking trend is from West Bengal. The BJP is leading in 122 seats and the TMC in 108. Mamata Banerjee herself is trailing in Bhabanipur. A party needs 148 seats to form the government. In Assam, the BJP won 69 out of 126 seats

May 3, 2026

वाराणसी में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का होगा सम्मान

वाराणसी, 03 मई 2026, उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शिवपुर कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में 30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी एवं काशी के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया जाना तय किया गया है।

यह आयोजन हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष विनोद बागी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह, महामंत्री मोनेश श्रीवास्तव, प्रदीप उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, जिला मंत्री प्रज्ञा मिश्रा और महावीर प्रसाद श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

गाय की रक्षा न करने वाला मुख्यमंत्री कमजोर: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
03/05/2026

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का गोरखपुर में हुंकार:, मुझे रोकने की हिम्मत किसी में नहीं”

​गोरखपुर : ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने रविवार 3 मई को गोरखपुर के सहारा स्टेट स्थित भारत माता मंदिर से ‘गोविष्टि यात्रा’ का शंखनाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सत्ता और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। शंकराचार्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गोरखपुर आने से पहले उन्हें धमकियां मिलीं, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं।
​सत्ता और ‘परम सत्ता’ का संघर्ष
​शंकराचार्य ने कहा कि उन्हें दो तरह से डराने की कोशिश की गई—एक ‘सत्ता’ द्वारा और दूसरी ‘परम सत्ता’ (प्रकृति) द्वारा। उन्होंने कहा, “हमें धूप और गर्मी का डर दिखाया गया, लेकिन आज का सुहावना मौसम गवाह है कि परम सत्ता हमारे साथ है। रही बात धमकियों की, तो किसी ‘माई के लाल’ में हिम्मत नहीं कि हमें मरवा दे। अगर किसी पार्टी ने ऐसा किया, तो वह सत्ता से बेदखल हो जाएगी।”

​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना उन्होंने उनके “कथित साहस” पर सवाल उठाए। शंकराचार्य ने कहा जो मुख्यमंत्री गाय की रक्षा नहीं कर पा रहा, वह कमजोर है। अगर उनमें साहस होता, तो वे केंद्र की परवाह किए बिना गोमाता को ‘राज्यमाता’ घोषित कर देते।
​सरकार डरती है कि गोमाता को सम्मान देने से गो-हत्यारे और कुछ समुदाय उन्हें वोट नहीं देंगे। भाजपा के मुख्यमंत्री अब गो-हत्यारों का भी वोट मांग रहे हैं। क्या आप गाय का खून और दूध मिलाकर पिएंगे?

सरकार में कई इंजन होने का दावा किया जाता है, लेकिन जनता के लिए कोई डिब्बा नहीं है। जो हैं भी, वे केवल चापलूसों के लिए ‘फर्स्ट क्लास’ डिब्बे हैं।

​शंकराचार्य ने वर्तमान व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि भारत हिंदू राष्ट्र होता या सत्ता में बैठी पार्टी हिंदूवादी होती, तो गो-हत्या कब की बंद हो चुकी होती। उन्होंने कहा कि ईसाई और मुस्लिम देशों में उनके धर्म की सुनी जाती है, लेकिन भारत में गोमाता की पुकार सरकार नहीं सुन रही। उन्होंने आगाह किया कि देश में 37 से ज्यादा कानून हिंदुओं के खिलाफ हैं और मंदिरों को जेसीबी से ढहाया जा रहा है।

​इस आंदोलन को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल उनका अकेले का निर्णय नहीं है। यह आवाज चारों शंकराचार्यों की है। जैसे किसी पार्टी का एक प्रवक्ता होता है, वैसे ही चारों पीठों ने मुझे गोमाता की आवाज उठाने के लिए आगे किया है। पश्चिम के शंकराचार्य भी जल्द ही इस यात्रा में शामिल होंगे।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे ‘एक नोट और एक वोट’ गो-रक्षा के नाम पर दें। यदि हर विधानसभा में एक हजार वोट इधर-उधर हुए, तो सत्ता को समझ आ जाएगा। हर विधानसभा में गो-रक्षा के लिए ‘रामाधाम’ बनाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने तंज कसा कि प्रधानमंत्री 8,000 करोड़ के विमान में चलते हैं, जबकि देश की प्राथमिकताएं कुछ और होनी चाहिए।
​शंकराचार्य ने गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया और घोषणा की कि यात्रा के तीसरे चरण में वे बूचड़खानों की ओर कूच करेंगे। उन्होंने अंत में कहा कि वे योगी के विरोधी नहीं हैं, बल्कि उनकी गलतियों और गोमाता के प्रति उनकी उदासीनता के विरोधी हैं।

एटा में दीवार गिरने से मां-बेटी मलबे में दबीं

Posted on 03.05.2026 Time 08.58 PM Sunday, Etah News

एटा 03 मई 2026,  (उप्रससे)। जनपद के नगला गोकुल गांव में रविवार को अचानक एक प्लॉट की 16 फुट ऊंची दीवार और टीन शेड गिर गया। इस हादसे में भैंस खोलने गईं मां-बेटी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दो भैंसों को भी चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य कर मां-बेटी को बाहर निकाला।

नगला गोकुल निवासी विनीता (36) और उनकी 14 वर्षीय बेटी वर्षा रविवार को घर के पास स्थित प्लॉट पर बंधी भैंसों को खोलने गई थीं। इसी दौरान दीवार और टीन शेड गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देरी किए बचाव कार्य शुरू कर दिया। कुछ छड की मशक्कत के बाद मां-बेटी को मलबे से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने बताया कि विनीता के दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है, साथ ही उनके हाथ और सिर में भी चोटें आई हैं। बेटी वर्षा के सीधे पैर में फ्रैक्चर है। दोनों की हालत चिकित्सकों की निगरानी में स्थिर बनी हुई है। हादसे में घायल हुई दोनों भैंसों का भी परिजनों द्वारा उपचार कराया जा रहा है।

पारदर्शी प्रक्रिया से 9 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी प्रदान की: योगी आदित्यनाथ

Posted on 03.05.2026 Time 07.38 PM Sunday, Lucknow News, CM Yogi Adityanath News, New Appointment 

सीएम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के नवचयनित 357 कनिष्ठ विश्लेषकों (औषधि) तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नवचयनित 252 दन्त स्वास्थ्य विज्ञानियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

लखनऊ : 03 मई, 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि प्रदेश में अब तक निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत 09 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गयी है। यह संख्या इस अवधि में देश के किसी भी राज्य द्वारा युवाओं को प्रदान की गयी नौकरियों से अधिक हैं।
मुख्यमंत्री आज यहां मिशन रोजगार के अन्तर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के नवचयनित 357 कनिष्ठ विश्लेषकों (औषधि) तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नवचयनित 252 दन्त स्वास्थ्य विज्ञानियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत एवं उनकी पूरी टीम की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार कर प्रदेश को बीमारू बना दिया था, जिससे अपेक्षित परिणाम प्राप्त न होने पर न केवल माँ-बाप, बल्कि नाते-रिश्तेदारों के सपने भी चकनाचूर हो जाते थे। यह प्रदेश भ्रष्टाचार, अराजकता तथा गुण्डागर्दी का पर्याय बन चुका था। यहाँ कोई भी व्यक्ति स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं करता था। परीक्षा कोई और देता था, जबकि नियुक्ति कोई अन्य व्यक्ति प्राप्त करता था। वर्ष 2017 से पूर्व चयन की प्रक्रिया में अत्यधिक भेदभाव के कारण युवा आत्महत्या करने को मजबूर थे। चयन प्रक्रिया में भेदभाव को रोकने के लिये न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ता था।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत अब तक 02 लाख 20 हजार से अधिक पुलिस कार्मिकों की भर्ती सम्पन्न की जा चुकी है। वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश में केवल 03 हजार पुलिस कार्मिकों की ट्रेनिंग की व्यवस्था थी। प्रदेश सरकार द्वारा 60 हजार 244 पुलिस कार्मिकों की ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण केन्द्रों में एक साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न कर, उन्हें 26 अप्रैल, 2026 को पासिंग आउट परेड की प्रक्रिया से जोड़कर फील्ड ड्यूटी में भेजा गया है। अकेले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस वर्ष 32 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया सम्पन्न करेगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस वर्ष लगभग 15 हजार युवाओं की भर्ती सम्पन्न करेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा वर्तमान में सब इन्सपेक्टर तथा होमगार्ड की भर्ती सम्पन्न हो चुकी है। इन दोनों भर्तियों को मिलाकर लगभग 45 हजार पद सम्मिलित हैं। लगभग इतने ही पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2026-27 में प्रदेश में सभी विभागों को मिलाकर डेढ़ लाख से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न होनी है। भर्ती प्रक्रियाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिये प्रदेश सरकार ने सख्त कानून बनाया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत 09 वर्षों में प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था तथा प्रतिव्यक्ति आय को तीन गुना करने में सफलता प्राप्त की है, जबकि इसमें कोविड महामारी की अवधि भी सम्मिलित है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुयी है। राज्य में बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ एक्सप्रेस-वे, हाईवे तथा ग्रामीण सड़कों आदि का निर्माण किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज प्रदेश के लगभग प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज हैं। वर्तमान में प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज और दो एम्स लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। लगातार सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल व नर्सिंग कॉलेजों का निर्माण हो रहा है। पूर्व में प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या कम थी तथा उनमें स्टाफ का भी अभाव था, जिसके परिणामस्वरूप पूरा सिस्टम बीमार था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के बारे में लोगों को जानकारी नहीं थी, जबकि यह बहुत महत्वपूर्ण विभाग है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का एक पक्ष दवा की गुणवत्ता से सम्बंधित है, जो यह देखता है कि जो दवा हम ले रहे हैं, वह मानक के अनुरूप है या नहीं। दूसरा पक्ष खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज औषधियों की जांच के लिए प्रत्येक मण्डल स्तर पर ‘ए-ग्रेड’ की एक-एक लैब है। ट्रेण्ड मैनपॉवर समय पर किसी नमूने के बारे में बता पाएगा कि नमूना सही है या गलत। गलत नमूना पाए जाने पर सजा का प्राविधान है। प्रदेश में आजादी के बाद से वर्ष 2017 तक मात्र पांच प्रयोगशालाएं बन पाई थीं, अब आवश्यक उपकरणों के साथ प्रदेश में 18 प्रयोगशालाएं कार्यरत हैं। पहले, मनुष्य के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होता था। उसे पता नहीं होता था कि जो वह दवा खा रहा है वह सही है या गलत। पूर्व में इन प्रयोगशालाओं में 12000 नमूने प्रतिवर्ष लिए जाते थे, जबकि आज 55000 नमूने प्रतिवर्ष लिए जा सकते हैं। एनालिस्ट की संख्या अब तक मात्र 44 थी, 357 एनालिस्ट की भर्ती के उपरांत यह संख्या 401 हो गई है। इससे बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा से जुड़ी हुई 06 प्रयोगशालाओं में अभी तक एनालिस्ट की संख्या 58 है। 417 पदों पर भर्ती के लिए आयोग को अधियाचन भेजा गया है। जल्द ही उनकी भर्ती की प्रक्रिया सम्पन्न होने जा रही है। खाद्य सुरक्षा के नमूनों की जांच के लिए प्रदेश में लैब्स संख्या बढ़कर 18 हो गई है। यहां अच्छे उपकरण उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अब कोई जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर पाएगा। अब तक खाद्य सुरक्षा से संबंधित 36 हजार नमूने प्रतिवर्ष लिए जाते थे। एनालिस्ट की भर्ती के उपरान्त प्रतिवर्ष 01 लाख 08 हजार नमूनों की जांच की जा सकेगी और जनता के लिए परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी। यह मार्केट से जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाली सामग्री को हटाने की प्रक्रिया का हिस्सा है। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित कुमार घोष, प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग एम देवराज, सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ0 रोशन जैकब व नव चयनित अभ्यर्थी उपस्थित थे।

« Newer PostsOlder Posts »