Web News

www.upwebnews.com

निजी नलकूप हेतु नियमों के तहत विद्युत कनेक्शन किये जायें स्वीकृत- जयवीर सिंह

May 16, 2026

निजी नलकूप हेतु नियमों के तहत विद्युत कनेक्शन किये जायें स्वीकृत- जयवीर सिंह

Posted on 16.05.2026 Time 07.04 PM, Mainpuri, DS Tiwari

मैनपुरी (उप्रससे) 16 मई 2026। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिट हॉस्टल में जन-समस्याएं सुनने के दौरान कहा कि किसी भी स्तर से प्राप्त शिकायत का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापरक निराकरण करना संबंधित विभाग के अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है, इसलिए सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्राप्त शिकायतों का स्वयं संज्ञान लेकर समाधान करायें, किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के निदान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़े, लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को आसानी से मिले, कोई भी पात्र व्यक्ति वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन का लाभ पाने से वंचित न रहे, विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने के लिए प्राप्त आवेदन किसी भी स्तर पर लंबित न रहें, पात्रों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने निजी नलकूप हेतु विद्युत कनेक्शन से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागीय नियमों, शर्तों का पालन करते हुए तत्काल विद्युत कनेक्शन स्वीकृत किए जाएं, गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रहे, अनावश्यक रूप से कहीं भी रोस्टिंग न हो, सुनिश्चित किया जाए।
            पर्यटन मंत्री ने कहा कि जनपद में शिकायतों के निस्तारण की स्थिति संतोषजनक है, नवागंतुक जिलाधिकारी द्वारा भूमि से अनाधिकृत अतिक्रमण मौके पर हटवाने हेतु संचालित ’’मिशन समाधान’’ में काफी पुराने भूमि विवादों का निस्तारण मौके पर ही हो रहा है, यह अभियान भूमि पर किए जा रहे अनाधिकृत कब्जों को रोकने में सहायक सिद्ध होगा साथ ही लंबे समय से कब्जा करने वालों से भूमि खाली कराकर पात्रों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, नहरों के अंतिम टेल तक पानी की उपलब्धता रहे, तालाबों को नहरों के पानी से भरवारा जाए, सभी ट्यूवेल क्रियाशील रहें, जो ट्यूवेल आंतरिक, विद्युत दोष से खराब है, उन्हें प्राथमिकता पर ठीक कराया जाए। इस दौरान उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर सिंह भदोरिया, विद्युत विभाग से लालू जादौन के अलावा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, उदय चौहान, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

May 15, 2026

ब्राह्मण महासभा ने राजकुमार भाटी की टिप्पणी पर जताया विरोध

प्रेस वार्ता में अभद्र भाषा पर नाराजगी, सपा नेतृत्व से कार्रवाई की मांग

हाथरस। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा उर्फ योगा पंडित के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सपा प्रवक्ता राज कुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी का विरोध जताया गया। कार्यक्रम में महासभा के पूर्व पदाधिकारियों, समाज के बुजुर्गों और बुद्धिजीवियों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग आम होता जा रहा है, जो समाज में वैमनस्य बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा देश और सनातन संस्कृति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।पूर्व अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि तमाम चुनौतियों और प्रतिस्पर्धा के बावजूद ब्राह्मण समाज शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में लगातार मेहनत कर आगे बढ़ रहा है। वहीं पूर्व अध्यक्ष मुकेश दीक्षित ने कहा कि कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि ब्राह्मण समाज ने सर्व समाज को साथ लेकर देश और सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक विद्वेष फैलाने वाली टिप्पणियां अब असहनीय होती जा रही हैं।अखिल ब्राह्मण सेवा मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने वाली भाषा उचित नहीं है। वहीं आशीष उपाध्याय ने बयान को राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश बताते हुए इसकी निंदा की।प्रेस वार्ता में अजय गौड़ ने सपा नेतृत्व से ऐसे प्रवक्ताओं पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, शम्भू नाथ पुरोहित, आशीष शर्मा, करन शर्मा, मयंक शर्मा, प्रशांत कौशिक, नीरज शर्मा, अपूर्व उपाध्याय, श्रीराम अग्निहोत्री, मृगेन्द्र पाठक, जगदीश शर्मा और हरी मोहन शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका

Posted on 15.05.2026 Time 08.52 PM

लखनऊ, 15 मई 26, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के बाहर युवक कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका।

मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने नीट यूजीसी परीक्षा रद्द होने पर आक्रोश व्यक्त किया। बाद में कुछ कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री का पुतला ले आए। उन्होंने उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस ने उनसे पुतला छीनने की कोशिश भी की।

यूपी में ‘चारा विकास’ हेतु मास्टर ट्रेनर्स एवं उत्पादकों का प्रशिक्षण संपन्न

Posted on 15.05.2026, Time 02.32 PM

लखनऊ, 15 मई 2026, उत्तर प्रदेश में हरे चारे की कमी के मद्देनजर प्रदेश के पशुपालन विभाग के तत्वावधान में भा.कृ.अनु.प.- भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान, झाँसी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में ‘चारा विकास’ हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 27 अप्रैल से 14 मई, 2026 तक आयोजित किया गया।

प्रदेश के समस्त 75 जिलों के पशुपालन एवं कृषि विभाग से कुल 125 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम दो-दिवसीय कुल 6 बैच में सम्पन्न कराया गया ।इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स को चारा विकास के निम्न पहलुओं पर जानकारी दी गयी तथा प्रक्षेत्र भ्रमण भी कराया गया:
•उत्तर प्रदेश में पशुधन एवं चारा उपलब्धता का परिदृश्य तथा क्षेत्रवार चारा विकास योजना
•विभिन्न जलवायु क्षेत्रों के लिए उपयुक्त चारा उत्पादन तकनीकियाँ एवं वर्ष पर्यंत चारा उत्पादन प्रणाली
•बारानी, गोचर भूमियों एवं गौशालाओं हेतु चरागाह, वन-चरागाह एवं उद्यान चरागाह प्रणाली
•समस्याग्रस्त दशाओं तथा गैर-परंपरागत स्रोतों से चारा उत्पादन तकनीकियाँ
•पशुधन आहार प्रबंधन एवं चारा संरक्षण की विधियाँ

प्रतिभागियों ने उन्नत चारा तकनीकियों की जानकारी के साथ-साथ तकनीकियों के प्रसार हेतु विशेषज्ञों से विचार-मंथन भी किया। कार्यक्रम से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण उपरान्त अपने जनपदों के पशुपालक किसान, कृषि उद्यमी एवं गौशाला संचालकों को प्रशिक्षित कर उनका क्षमता विकास करने हेतु कार्ययोजना भी बताई गयी ।

मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण के अलावा प्रदेश के ‘चारा उत्पादक किसानों एवं गौशाला संचालकों’ हेतु आयोजित किये जा रहे ‘एकदिवसीय’ भ्रमण एवं प्रशिक्षण’ कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 7 जनपदों के कुल 106 चारा उत्पादकों एवं गौशाला संचालकों को ‘चारा उत्पादन, संरक्षण एवं उपयोग’ के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया गया । इस कार्यक्रम से कुल 1125 चारा उत्पादक किसानों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है ।

‘चारा विकास’ के लक्ष्य से आयोजित उक्त ‘प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम’ से चारा तकनीकियों का प्रदेशव्यापी प्रभावी प्रसार होगा जिससे हरे चारे का उत्पादन बढेगा जोकि पशुधन उत्पादकता एवं कृषक आजीविका के लिए हितकर होगा।
#AgriGoI
#icarindia
#mygovindia
#upagriculture
#DOAHUP
#ChouhanShivraj

May 14, 2026

Hathras News पप्पू नाथ बाबा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे

बरसै में पुलिया बाले वाबा के मंदिर पर भूख हडताल पर बैठे पप्‍पू बाबा

हाथरस। सासनी के  गांव महमदपुर बरसै स्थित पुलिया वाले बाबा के मंदिर को तोडे जाने के बाद उक्त जगह पर चल रहा धरना प्रदर्शन आज पांचवें दिन और उग्र हो गया। प्रशासन द्वारा मांगों की अनदेखी किए जाने से क्षुब्ध होकर पप्पू नाथ बाबा ने आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
बुधवार को भी ग्रामीण और हिंदूवादी संगठन अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। पिछले पांच दिनों से ग्रामीण और कार्यकर्ता पुलिया वाले बाबा के स्थान पर धरने पर बैठे हैं। मांगें पूरी न होने पर पप्पू नाथ बाबा ने अन्न-जल त्याग कर भूख हड़ताल का आह्वान किया है। इस आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल का समर्थन मिल रहा है। धरना स्थल पर आज भारी संख्या में लोग जुटे, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष राहुल उपाध्याय भी उपस्थित थे। राहुल उपाध्याय ने कहा कि जब तक बाबा की जायज मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता, यह आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले का समाधान नहीं निकाला गया, तो यह विरोध प्रदर्शन पूरे जनपद में फैल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की बेरुखी ने उन्हें कठोर कदम उठाने पर मजबूर किया है।

« Newer PostsOlder Posts »