Web News

www.upwebnews.com

Hathras सीएम ने किया 548 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

June 28, 2026

Hathras सीएम ने किया 548 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

Posted on 28.06.2026 Time 06.30 PM Sunday, CM Yogi Adityanath

हाथरस, 28 जून 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद हाथरस में ₹548 करोड़ से अधिक लागत की 143 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक व आवास की चाबी, स्मार्टफोन एवं आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय ही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की पहचान है। विकास की प्रक्रिया को निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

June 27, 2026

सीएम ने नोएडा में 70 विकास योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया

Posted on 27.06.2026 Time 09.03 PM , Saturday, Noida CM Yogi Adityanath

गौतमबुद्ध नगर, 27 जून 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस के अवसर पर नोएडा में आयोजित यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चतुर्थ संस्करण की कर्टेन रेजर सेरेमनी में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर नोएडा एवं दादरी विधानसभा क्षेत्रों में ₹2,479 करोड़ की लागत से नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन सहित 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट, चेक एवं प्रशस्ति-पत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की उद्योग, निवेश एवं एमएसएमई को प्रोत्साहन देने वाली नीतियों के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है। आधुनिक अवसंरचना, उद्यमिता संवर्धन और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश आत्मनिर्भर, रोजगारयुक्त एवं विकसित अर्थव्यवस्था की ओर निरंतर अग्रसर है।

सीएम नोएडा में सेल इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट के शिलान्यास में शामिल हुए

Posted on 27.06.2026, Saturday, Time 08.57 PM

गौतमबुद्ध नगर 27 जून 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज SAEL Integrated Solar Manufacturing Project के शिलान्यास समारोह में सम्मिलित हुए। यह परियोजना उत्तर प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा, अत्याधुनिक विनिर्माण और औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की निवेशक-अनुकूल नीतियों और विश्वस्तरीय औद्योगिक अवसंरचना के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश हरित ऊर्जा एवं उन्नत विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बन रहा है। यह परियोजना रोजगार सृजन, सतत विकास तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगी।

सीएम योगी नोएडा में अंबर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड के शिलान्यास में शामिल हुए

Posted on 27.06.2026, Time 08.52 PM Saturday, Noida, Yogi Adityanath

गौतमबुद्धनगर, 27 जून 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में अंबर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड तथा एसेंट-के सर्किट्स के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी एवं श्री भूपेंद्र यादव जी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की उद्योगोन्मुखी नीतियों, बेहतर आधारभूत अवसंरचना और निवेशक-अनुकूल वातावरण के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश आज इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बन रहा है। यह निवेश रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।

श्रीराम को नकारने वाले अयोध्या का बदनाम ना करें: योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Adityanath in Mathura
  • आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री
  • श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र दान प्रकरण में पहली एफआईआर के बाद सीएम योगी ने कहा- एसआईटी रिपोर्ट आते ही शुरू हो गई कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री ने दोहराया- मैंने कहा था कि दूध का दूध और पानी का पानी होकर रहेगा, एसआईटी की संस्तुतियों के अनुरूप कार्रवाई को आगे बढ़ा रही सरकार
  • रामभक्तों से सीएम योगी की अपील- अयोध्या पर आक्षेप मत करें, श्रीराम की मर्यादा का पालन करें
  • श्रीराम के अस्तित्व को नकारने और रामभक्तों पर गोली चलाने वाले लोग कर रहे हैं आस्था की बात: सीएम

Posted on 26.06.2026, Deoria, CM Yogi Adityanath, UP News

देवरिया, 26 जून, 2026,  श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र दान प्रकरण में पहली एफआईआर दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एसआईटी की रिपोर्ट आते ही तत्काल कार्रवाई प्रारंभ हो गई। मैं आश्वस्त करता हूं और मैंने कहा भी था कि हम दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेंगे। जन आस्था के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा, वह उसका भुक्तभोगी होगा। यह छूट किसी को भी नहीं दी जा सकती।

देवरिया में शुक्रवार को विकास परियोजनाओं के शिलान्यास/लोकार्पण अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं 19 जून को अयोध्या दौरे पर था। मैंने तब भी कहा था कि अयोध्या हम सबकी आस्था की प्रतीक है, भारत के सनातन धर्म की प्रतीक है। अयोध्या पर आक्षेप न करो, प्रभु श्रीराम की मर्यादा का पालन करना सीखो। अयोध्या के बारे में जो समाचार मिल रहे थे, उस पर मैंने कहा था कि एसआईटी की रिपोर्ट आने के साथ ही हमारी कार्रवाई भी प्रारंभ हो जाएगी।

*आक्षेप लगाने वालों की मंशा अच्छी नहीं*
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों व रामभक्तों से कहा कि जो लोग आज आक्षेप लगाने का प्रयास कर रहे हैं, उनकी मंशा अच्छी नहीं है। ये वो लोग हैं जो भगवान राम को नकार चुके थे, भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर चुके थे। कांग्रेस व सपा को आड़े हाथ लेते हुए सीएम ने कहा कि एक पार्टी कहती थी कि राम हुए ही नहीं, यानी वे लोग अयोध्या को भी नहीं मानना चाहते थे। वे लगातार न्यायालय में मुकदमा लड़ते रहे, वकीलों की फौज खड़ी करते रहे। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन और मंदिर निर्माण के खिलाफ खड़े रहे। वहीं दूसरा पक्ष उन लोगों का है, जो भगवान राम का नाम लेने वालों पर गोली चलाता था और आज वही लोग कहते हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ये लोग बताएंगे हमें आस्था ! रामनवमी पर दंगा करवाते थे, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को बैन करते थे, कांवड़ यात्रा नहीं निकलने देते थे, दुर्गा पूजा में दंगा करवाते थे। लार का दंगा तो सबको याद ही है। और, ये लोग कहते हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है !

*एसआईटी की सिफारिश के अनुरूप कार्रवाई को आगे बढ़ा रही सरकार*
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दलों के काले कारनामों का काला चिट्ठा है। कांग्रेस ने देश को लूटा ही नहीं, बल्कि बेईमानी व भ्रष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित किए थे। वही लोग आज अयोध्या पर आक्षेप लगा रहे हैं। डबल इंजन सरकार ने सपा की डकैती रोकी इसीलिए वह छटपटाहट रही है। जब उसे कुछ नहीं मिला तो जन आस्था के साथ खिलवाड़, रामभक्तों पर आक्षेप और अयोध्या को बदनाम करने में जुट गई। यह स्वीकार्य नहीं है। सरकार की मंशा पहले दिन से स्पष्ट है। मैं फिर अपील करूंगा कि रामभक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो। रामभक्तों और उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ करना बंद करो। अगर पुष्ट प्रमाण नहीं हैं तो आरोप-प्रत्यारोप बंद करो और अगर प्रमाण हैं तो प्रस्तुत करो, एसआईटी का सहयोग करो। एसआईटी की सिफारिश के अनुरूप सरकार कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है। जब वरिष्ठ अधिकारियों की टीम काम कर रही है तो फिर राजनीतिक बयानबाजी बंद होनी चाहिए।

« Newer PostsOlder Posts »