उप्रससे अजय बरया
ललितपुर। आमागी गुरू पूर्णिमा, श्रावण मांस, रक्षाबंधन पर्व एवं ईद-ए-मिलाद आदि त्यौहारों पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने कलैक्ट्रेट सभागार में जनपद के धर्मप्रमुखों व प्रबुद्धजनों साथ शान्ति समिति की बैठक की और सभी से आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को त्यौहारों के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिये।
उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान अशान्ति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी, उन्होंने त्यौहारों के दौरान डीजे की आवाज मानक के अनुसार रखने के सख्त निर्देश दिये, यदि इससे अधिक आवाज आयी तो सम्बंधित डीजे संचालके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। त्यौहारों के दौरान मांस-मदिरा की दुकानों को बंद रखा जाएगा, साथ ही जुलूस व शोभा यात्रा मार्गों पर उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, ईओ व एसडीओ विद्युत पैदल चलकर निरीक्षण करेंगे और व्यवस्थाएं दुरुस्त करायेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति परम्परागत तरीके से त्यौहार मनाये जायें, कोई नई परम्परा शुरू नहीं की जाएगी। सभी धर्मगुरू अपने-अपने लोगों को शान्तिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने के लिए तैयार करें और वॉलेन्टियर भी लगायें।
उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई के लिए डीपीआरओ व ईओ को निर्देशित किया, साथ ही सड़कों पर विचरण करने वाले आवास पशुओं को प्रतिबंधित करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही बैठक में एई जल निगम शहरी अवनीश मिश्र के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और इनका एक दिन का वेतन अवरुद्ध किया।
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजन स्थलों पर पीस कमेटी की बैठकें कर लें, साथ ही अराजक तत्वों पर नजर रखें, यदि कोई त्यौहार में या सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाता है तो उससे सख्ती से निपटें। इसके अलावा सभी सार्वजनिक स्थलों पर चैंकिंग अभियान चलाएं।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, सभी उप जिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी, जिला सूचना अधिकारी डीएस दलाल सहित परिवहन, विद्युत, आबकारी, जल संस्थान, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, पंचायती राज, नगर पालिका व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी, प्रमुख धर्मगुरु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित श्री गया प्रसाद महाराज की तपोभूमि में श्याम गंगा इंडस्ट्रीज़ एवं श्याम गंगा एंटरप्राइजेज के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भावपूर्ण समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन आचार्य वल्लभ महाराज ने सुदामा चरित्र, राजा परीक्षित के मोक्ष, भागवत महात्म्य एवं श्रीमद्भागवत के उपसंहार का प्रेरणादायी वर्णन किया।कथाव्यास ने कहा कि सुदामा चरित्र सच्ची मित्रता, निष्काम प्रेम, विनम्रता और भगवान पर अटूट विश्वास का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण भक्त के प्रेम के भूखे हैं, वैभव के नहीं। श्रद्धा और निष्कपट भाव से भगवान का स्मरण करने वाले भक्तों के कष्ट स्वयं प्रभु दूर करते हैं।कथा विश्राम के बाद भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी झांकियों, भजन-कीर्तन और जयघोषों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत महापुराण की आरती कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और सनातन धर्म की उन्नति की कामना की। इस दौरान सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने भी कथा में पहुंचकर आचार्य वल्लभ महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।आयोजन समिति के गोविंद बल्लभ ने बताया कि 28 जुलाई को नई धर्मशाला, चामड़ गेट में सायंकाल दिव्य सत्संग तथा 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से दोनों आयोजनों में सपरिवार शामिल होने की अपील की।कार्यक्रम में गिरिराज किशोर अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, संजय शर्मा, सत्यप्रकाश मदनावत, श्याम सुंदर शर्मा (बंटी), अतुल अग्रवाल, पंकज खंडेलवाल, राकेश बंसल सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में समिति ने कथा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं, प्रशासन, मीडिया एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
हाथरस। नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट मार्च से पहले पुलिस ने अलीगढ़ रोड पर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और सपा नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में सपा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) को सौंप दिया।सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, वरिष्ठ नेता धीरज पांडेय तथा अन्य कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें बीएलएस स्कूल के सामने रोक लिया। सूचना मिलने पर जिला कार्यालय और आसपास पहले से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कुछ देर के लिए मौके पर जाम जैसी स्थिति भी बनी।सपा नेताओं ने पुलिस को बताया कि वे पार्टी कार्यालय जा रहे हैं, जिसके बाद उन्हें कार्यालय जाने की अनुमति दी गई। कार्यालय में बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने बाहर ही सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए देश में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की गई। जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि उन्हें पार्टी कार्यालय तक पहुंचने से रोका गया तथा सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि पार्टी इसका विरोध जारी रखेगी।इस दौरान धीरज पांडेय, मुहर सिंह, अनूप यादव, मौहर सिंह, मलिक यादव, सत्येंद्र यादव, नरेश दिवाकर, अशोक गोला, रमेशचंद, ललित चौधरी, चमन बाबू, अकील कुरैशी, राशिद खान, मानवेंद्र कुशवाहा, शहवाज कुरैशी, अरमान कुरैशी, मनीष कुशवाहा, रिंकू सेंगर, मुस्ताक अली, हुकम सिंह, लवकैश, रवेंद्र कुमार प्रजापति, ब्रह्मदेव कश्यप, मानवेंद्र यादव, शेर सिंह, नुसरत अली सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।