Web News

www.upwebnews.com

बिजनौर: भाकियू का धरना नौवें दिन जारी

February 17, 2026

बिजनौर: भाकियू का धरना नौवें दिन जारी

बरूकी/ बिजनौर: क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का धरना आज नौवे दिन भी जारी रहा। धरने पर आज उप जिलाधिकारी (सदर) बिजनौर के निर्देशानुसार पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी के अधिशासी अभियंता शर्मा जी ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों के बीच बैठकर बरूकी बस स्टैंड पर बने ओवरफ्लाई के दोनों ओर सर्विस रोड पर नहर पर पुलिया बनने में आ रही समस्याओं से अवगत कराया तथा कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अधिकृत होने के तत्काल बाद पुलिया निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पुरानी पुलिस चौकी हटाने के संबंध में अधिशासी अभियंता ने बताया कि संबंधित थाना अध्यक्ष से वार्ता कर पुरानी पुलिस चौकी को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता के दिए गए मौखिक आश्वासन पर राजी नहीं हुए और उन्होंने धरना जारी रखने का ऐलान किया तथा कहा कि जब तक नहर पर पुलिया का निर्माण शुरू नहीं किया जाएगा और पुरानी पुलिस चौकी को नहीं हटाया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर आज ग्राम प्रधान बरूकी सोनू पाल, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड, तहसील बिजनौर अध्यक्ष कोमन सिंह, ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के महासचिव पंकज शेरावत, बृजेश कुमार, महाराज रणजीत सिंह, मुनेंद्र चौधरी, डॉक्टर ओमवीर सिंह, भीम सिंह आदि सैकड़ो की संख्या में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना की अध्यक्षता अब्दुल मजीद एवं संचालन पुखराज मलिक ने किया।

February 16, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत का दो दिवसीय लखनऊ प्रवास कल से

 

DR MOHAN BHAGWAT SRSANGHCHALAK RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा मोहन भागवत

Posted on 16.06.2026 Time 10.10 PM Monday, Lucknow RSS Chief Dr Mohan Bhagwat
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी का दो दिवसीय प्रवास 17 फरवरी से शुरू हो रहा है। वे 18 फरवरी तक राजधानी में रहेंगे।
दी दिवसीय प्रवास में वे कुटुंब बैठक, सामाजिक सद्भाव और युवाओं के साथ संवाद करेंगे।

Hathras: धरना स्थल पर दुग्धाभिषेक, विभिन्न संगठनों ने जताया समर्थन

हाथरस। पंकज धवरैय्या के धरना स्थल पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान अलीगढ़ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नितिन अग्रवाल और RSP नगर अध्यक्ष मोनू चतुर्वेदी सैकड़ों साथियों के साथ पहुंचे और दुग्धाभिषेक कर स्नान कराया। धरना स्थल पर ही मिट्टी से शिवलिंग की स्थापना कर पंकज धवरैय्या ने विधि-विधान से शिवपूजन किया।
मौके पर दिल्ली गऊ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र धिन्गनिया, आरएसपी दिल्ली प्रभारी पंकज गौतम तथा राष्ट्र निर्माण दल आगरा से मनोज कुमार फौजी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।
इसके अलावा हिन्दू रक्षा वाहिनी अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सनातन धर्म रक्षा दल के जिलाध्यक्ष अरुण दीक्षित सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने समर्थन दिया।
धरना स्थल पर पहुंचे युवाओं ने रक्त से ‘पंकज धवरैय्या’ लिखकर प्रतीकात्मक समर्थन जताया। कार्यक्रम में हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और नोएडा सहित अन्य जिलों से भी लोग पहुंचे।
धरना स्थल पर दिनभर समर्थन का सिलसिला जारी रहा और विभिन्न संगठनों ने आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की।

शिविर लगाकर हो रही कांवड़ियों की सेवा

मथुरा । शिव भक्त मंडल कैलाश मार्ग बलदेव द्वारा महाशिव रात्रि के पावन अवसर पर भंडारे,शिविर में समाजसेवियों के साथ बालक,बालिकाओं ने कबाड़ियों की सेवा की। रात्रि में सोने ,रहने की पूरी व्यवस्था शिविर में रही। अशोक अग्रवाल आढ़तियां, मुकेश अग्रवाल पटवारी ने बताया कि ये शिविर पिछले पांच साल से लगातार लग रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में कबाड़ियों की सेवा की जाती है। जिसमें भंडारे और सहायता शिविर के साथ साथ दवाइयों की व्यवस्था आयोजन स्थल गौडिया मठ के सामने रहती है । जिसमें बाल,गोपाल के साथ युवा भी शिविर में आने वाले भक्तों की सेवा बहुत ही सुंदर भाव से करते हैं। शिविर में
राकेश अग्रवाल, गोकुलेश मोदी, सोनू मोदी,सुरेंद्र सिकरवार सभासद, हरिओम वर्मा दादा,हरीबाबू मोदी आदि मौजूद रहे।

February 15, 2026

गोरखपुर में हर्ष फायरिंग में युवक की मृत्यु

Uttar Pradesh Map

UTTAR pRADESH

Posted on 15.02.2026 Time 04.09 PM Sunday, Gorakhpur News Santosh Kumar Singh 
गोरखपुर 15 फरवरी। एक बारात में हर्ष फायरिंग से युवक की मौत हो गई।
गोरखपुर के दक्षिणी ग्रामीण इलाके गगहा थानाक्षेत्र के पांडेयपार स्थित गुरु कृपा मैरेज हाल में शनिवार रात उस समय चीख-पुकार मच गई, जब बारात के स्वागत के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 18 वर्षीय युवक छोटू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार 14 फरवरी की रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है।
गोरखपुर के कौड़ीराम के रहने वाले प्रवीण गुप्ता उर्फ गागा की बारात पांडेयपार आई थी । बारात गाजे-बाजे के साथ बलुआ बाबा मंदिर के पास स्थित मैरेज हाल पहुंची थी । बारात के स्वागत का कार्यक्रम चल रहा था और चारों ओर खुशी का माहौल था । इसी बीच जोश में होश खोए कुछ लोगों ने असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली सीधे वहां काम कर रहे छोटू (18 वर्ष) के सिर में जा लगी. गोली लगते ही छोटू लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जब तक लोग कुछ समझ पाते और उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश करते, उसकी सांसें थम चुकी थीं । मृतक की पहचान छोटू के रूप में हुई है, वह गोला थाना क्षेत्र का रहने वाला है । वह मैरेज हॉल में टेंट और सजावट के काम में हाथ बंटाने आया था. हालांकि पुलिस जांच कर रही है. घटना के तुरंत बाद फायरिंग करने वाले लोग मौके से फरार हो गए।
एसपी साऊथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि मैरेज हॉल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फायरिंग करने वाले की पहचान हो सके।
« Newer PostsOlder Posts »