Web News

www.upwebnews.com

ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर यूपी और जापान में समझौता

February 26, 2026

ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर यूपी और जापान में समझौता

  • मुख्यमंत्री ने जापान के यामानाशी प्रान्त में आयोजित ‘उ0प्र0 इन्वेस्टमेण्ट रोड शो’ कार्यक्रम को सम्बोधित किया
  • ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक से सम्बन्धित उ0प्र0 और यामानाशी के बीच ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए
  • प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उ0प्र0 विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा: मुख्यमंत्री
  • Chief Minister addresses’ UP Investment Road Show ‘event in Yamanashi prefecture,
  • Japan Historic MoU signed between UP and Yamanashi on Green Hydrogen technology
  • Uttar Pradesh is scaling new heights of development under the leadership and guidance of the Prime Minister: CM

Posted on 26.02.2026 Time 09.40 PM Thursday, Yamanashi (Japan), UP CM Yogi Adityanath, UP News

यामानाशी/लखनऊ: 26 फरवरी, 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जापान के यामानाशी प्रान्त में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेण्ट रोड शो’ कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होेंने वहां के उद्योगपतियों और निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। हमने उत्तर प्रदेश की नीतियों को रिएक्टिव के स्थान पर प्रोएक्टिव बनाया है। परिणामस्वरूप, विगत 09 वर्षों में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय तथा अर्थव्यवस्था को तीन गुना करने में सफलता प्राप्त हुई है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा उत्तर प्रदेश भारत में सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है, जहां 25 करोड़ आबादी निवास करती है। जिस प्रकार प्रकृति की असीम कृपा जापान के यामानाशी प्रान्त पर है, इसी प्रकार उत्तर प्रदेश पर भी है। प्रदेश में भारत की सबसे उर्वरा भूमि तथा सर्वाधिक समृद्ध जल संसाधन है। उत्तर प्रदेश आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की भूमि भी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने स्वयं को प्रत्येक क्षेत्र में भारत की सबसे तेज अर्थव्यवस्था वाले राज्य के रूप में स्थापित किया है। यह जितना बड़ा राज्य है, इसमें जितनी सम्भावनाएं हैं, उतनी ही चुनौतियां भी सामने आती हैं। उन चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटने की दिशा में हम लोग एक बड़े डेलीगेशन के साथ जापान की यात्रा पर आए हैं। दिसम्बर, 2024 में यामानाशी के राज्यपाल उत्तर प्रदेश की यात्रा पर आए थे। उस समय उन्होंने जो बातें हमारे सामने रखी थी, लगातार उसका फॉलो-अप किया, इसके दृष्टिगत पत्र भेजे। उस पहल को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने यहां के उपराज्यपाल को उत्तर प्रदेश की यात्रा पर भेजा।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का एक उच्च स्तरीय बिजनेस डेलीगेशन यहां की यात्रा पर आया था। डेलीगेशन ने वस्तुस्थिति का अवलोकन करने के पश्चात  उस सम्बन्ध में पूरी रिपोर्ट हम सबके सामने प्रस्तुत की थी। परिणामस्वरूप, यामानाशी के राज्यपाल के आमन्त्रण पर हम सभी ने आज यहां पहुंचकर वस्तुस्थिति का अवलोकन किया। ग्रीन हाइड्रोजन के प्रोडक्शन प्रोसेस को देखा। इस तकनीक के बारे में उत्तर प्रदेश और यामानाशी के बीच ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर हुए हैं। उत्तर प्रदेश के उच्च तकनीकी संस्थान के विद्यार्थी यहां पर इस तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण के उपरान्त उत्तर प्रदेश की इण्डस्ट्री, पब्लिक ट्रान्सपोर्ट, ऊर्जा आदि क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने में इस तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग कर पाएंगे। यह तकनीक प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण पहल हो सकती है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कल हमने टोक्यो में अनेक जी-टू-बी मीटिंग्स की। भारत के राजदूत ने भी जी-टू-जी स्तर पर अनेक बैठकों का आयोजन कराया। अनेक बिजनेस डेलीगेशन के साथ हमारी मुलाकात हुई। यामानाशी के राज्यपाल ने भी अनेक जी-टू-बी और जी-टू-जी स्तर की बैठकों का आयोजन किया है। तिथि का महत्व होता है। आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण है। आज 26 फरवरी की तिथि और वर्ष का दूसरा महीना है। यदि आप इन दोनों को जोड़ कर देखेंगे, तो आठ का अंक प्राप्त होता है। यह दोनों चीजें दिखाती है कि हमारी पहल सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और यामानाशी प्रान्त भारत और जापान के सम्बन्धों को नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे। इस कार्यक्रम के उपरान्त हमारे डेलीगेशन को यहां की सेमी स्पीड ट्रेन की राइडिंग का अवसर प्राप्त होगा। इस ट्रेन की गति 500 से 600 किलोमीटर प्रति घण्टा है। हमें यहां के रोबोटिक सेंटर को भी देखने का अवसर प्राप्त होगा। रोबोटिक्स आज की इमर्जिंग टेक्नोलॉजी है। इस वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने बजट में रोबोटिक्स के सेण्टर ऑफ एक्सीलेंस के लिए धनराशि की व्यवस्था की है। इस दिशा में हम तेजी के साथ आगे बढ़ेंगे। हमें यहां एग्रो ग्रीन से जुड़े अन्य प्रोजेक्ट्स को भी देखने का अवसर प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त किया कि जापान को विकसित जापान बनाने की पहल, न केवल जापान की दृष्टि से, बल्कि विश्व मानवता के कल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। यह पहल ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने और इस तकनीक को सर्वसामान्य तक पहुंचाने के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकती है।
इस अवसर पर यामानाशी प्रान्त के राज्यपाल श्री कोटारो नागासाकी, उप राज्यपाल श्री जुनिची इशिदेरा, उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, जापान में भारत की राजदूत सुश्री नगमा एम0 मलिक सहित जापान के उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

#UP Breaking

UP, Japan sign pact on green hydrogen technology

टेट की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का उमड़ा हुजूम

मथुरा।
टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के संयुक्त तत्वावधान में आंदोलन के तृतीय चरण में जनपद के हजारों की संख्या में शिक्षक टैंक चौराहे पर एकत्रित हुए ।वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों हेतु एनसीटीई द्वारा 2017 में एक अधिनियम पारित कर सभी के लिए टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया था । उसी के परिप्रेक्ष्य में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा 1 सितंबर 2025 को एक निर्णय में सभी शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता कर दी गई उक्त का विरोध शिक्षक संगठनों द्वारा लगातार किया जा रहा था । परंतु सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई ।
इसे लेकर राष्ट्रीय स्तर के दो प्रमुख संगठनों ने लखनऊ में बैठक कर एक ही बैनर तले आंदोलन की घोषणा की । इसके अंतर्गत 22 फरवरी को  X पर # टैग अभियान चलाया गया । इसके बाद 23, 24, एवं 25 फरवरी को शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा ड्यूटी एवं विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया । आज धरना प्रदर्शन पैदल मार्च एवं ज्ञापन के कार्यक्रम में शिक्षकों ने टैंक चौराहे से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित होकर नारेबाजी की एवं टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की ।टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर नगर मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार मिश्रा ने लिया ।
 प्रदर्शन में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल ( पूर्व माध्यमिक ) शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत , जिला अध्यक्ष अतुल सारस्वत , जिला महामंत्री लक्ष्मी नारायण ,  जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा , राजीव पचौरी , सूर्यवीर सिंह , हरीश चौधरी ,बदन सिंह यादव , कृष्ण कुमार , अरविंद शर्मा , शिव कुमार पचौरी , सुजीत वर्मा , नीलम गौड़  ,  शक्ति वर्मा , संगीता सारस्वत,आरती  कुरील ,  संजीव यादव ,  रमेश प्रताप सिंह , गीतम सिंह,  श्याम सुंदर  , प्रेम शंकर , गोविंद शर्मा , लवली पटेल , संजय पांचाल , उपेन्द्र पचाहरा , उपेंद्र पांडेय , मोहर पाल सिंह , उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा , मंत्री मुकेश कुंतल , शांतनु चौधरी , विजय सिंह ,रोशन लाल , सुशीला चौधरी, चित्रा  सारस्वत ,श्याम वीर  सिंह , दिनेश चौधरी , वीरेन्द्र सिंह , पुनेंद्र बाबू , तूही राम ,अशोक प्रिया ,मुकुल कांत उपाध्याय , कुलदीप सास्वत , विजय सिंह , अमित शर्मा , मनोज कुमार , सुशेंद्र मित्तल ,नंदकिशोर ,  मुरारी लाल शर्मा , ब्रजवीर भरंगर , राजेंद्र छौंकर  , धर्मेंद्र शर्मा,  कृष्ण पाल सिंह , कृष्ण कुमार , राजेश चौधरी , कृष्णा चंदेल , सिद्धार्थ , ज्योति वीर सिंह , हेमंत कुमार , मोनिका शुक्ला , देवेंद्र कौशिक , बाबूलाल मिश्रा, कप्तान सिंह राजोरा ,लोकेंद्र मिश्रा ,तेजवीर सिंह  ,शैलेंद्र वार्ष्णेय ,राजकुमार शर्मा, कपिल कुमार, नीरू वाला, सरिता सारस्वत, सहित हजारों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

February 23, 2026

मेरठ: प्रबुद्धजन गोष्ठी में डॉ मोहन भागवत जी का संबोधन

https://www.facebook.com/share/v/17xqey7ngH/

February 21, 2026

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने किया मेरठ में मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण

CM Yogi Adityanath मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां शताब्दी नगर में मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां रेपिड रेल और मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।

February 19, 2026

ताइक्वांडो में रोडवेज के पूर्व फोरमैन समेत दो खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में

Roadways.

नेपाल के काठमांडू में चल रही ताइक्वांडो प्रतियोगिता

Post on 19.2.26
Thursday, Time 7.00 PM
Moradabad, Rajesh Bhatia,

मुरादाबाद,19 फरवरी (उप्र समाचार सेवा)‌।
काठमांडू (नेपाल) में इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बरेली निवासी अनिल कुमार एवं बदायूं के अजय पाल सिंह क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। अनिल कुमार मुरादाबाद रोडवेज में रिटायर्ड फोरमैन रहे हैं।
प्रतियोगिता काठमांडू में शहर के त्रिपुरेश्वर दशरथ रंगशाला इंडोर हॉल में वर्ल्ड ताइक्वान्डो, एशियन ताइक्वान्डो यूनियन एवं नेपाल ताइक्वान्डो संघ की ओर से आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में 27 देश हिस्सा ले रहे हैं। इसमें भारतीय खिलाड़ी अंतिम आठ में पहुंच गए हैं। प्रतियोगिता 18- 20 फरवरी तक चलेगी। चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी एवं द्वितीय पूमसे (WT,जी-1) इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बरेली व बदायूं के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भी अगले मुकाबले आयोजित होंगे।

« Newer PostsOlder Posts »