Web News

www.upwebnews.com

मंडल की आमदनी 9.08 % बढ़ी, अप्रैल में कमाए 152 करोड़

May 10, 2026

मंडल की आमदनी 9.08 % बढ़ी, अप्रैल में कमाए 152 करोड़

रेलवे–

यात्री-आय में 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 107 करोड़ की आय
Post on 10.5.26
Wednesday,Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
नए वित्तीaय वर्ष की शुरआत में ही रेल मंडल ने डेढ़ अरब रुपये के राजस्वम में बढ़ोतरी की। मुरादाबाद मंडल में कुल आय में नौ प्रतिशत बढ़ी। यात्री आय में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ही 107 करोड़ रुपये कमाए।
गर्मी के सीजन की शुरुआत का महीना रेलवे के लिए सफलता भरा रहा। पिछले साल अप्रैल में हुई आय की तुलना में इस बार अप्रैल ज्या दा आय वाला रहा। अप्रैल-2026 में 152 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई। अन्यी मदों के मुकाबले एक माह में रेलवे को रिकार्ड यात्रियों की वृद्धि हुई। अप्रैल में 55.88 लाख यात्रियों की बुकिंग की गई। इससे 107.54 करोड़ रुपये की आय अर्जित हुई। यह आय मंडल में किसी एक माह सबसे अधिक आय है। जबकि‍ यह आय अप्रैल,25 की तुलना के मुकाबले यात्री आय में 17 प्रतिशत की अधिक हुई है।
इसके अलावा मुरादाबाद मंडल में अन्य कोचिंग मद से 7.39 करोड़, मालभाड़ा से 34.76 करोड़ तथा विविध आय मदों से 2.38 करोड़ की आय हुई।इस तरह अप्रैल-26 में मंडल की कुल आय 152.07 करोड़ रही। यह अप्रैल-25 की तुलना में 9.08 प्रतिशत ज्या,दा है।
डीआरएम विनीता श्रीवास्तव के निर्देशन में मंडल ने लगातार प्रगति की है। रेल प्रशासन ने यात्री सुविधाओं में विस्तार, टिकटिंग व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा तथा परिचालन समेत अन्यु विभागों में लगातार सुधार किया है।

यूपी मंत्रिमंडल में भूपेंद्र चौधरी समेत 6 नए मंत्री शामिल

Posted on 10.05.2026 Time 06.04 PM Sunday, Rajbhawan Lucknow, UP Cabinet

लखनऊ, 10 मई 2026, उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार में आज 6 नए मंत्री शामिल कर लिए गए। जबकि 2 राज्यमंत्रियों को स्वतन्त्र प्रभार का मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट में पूर्व भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और सपा से भाजपा में आए मनोज पांडे को शामिल किया गया। चार विधायकों को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

Oath as Minister UP Bhupendra Chaudhary

 

जबभवन में अपराह्न आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद थे।

राज्यमंत्री के रूप में कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, सुरेंद्र दिलेर और कैलाश राजपूत को शपथ दिलाई गई। जबकि राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल सिंह को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ग्रहण कराई गई।

 

वरिष्ठ पत्रकार संजीव गुप्ता सम्मानित

Posted on 10.05.2026 , Shahjahanpur Time 09.04 AM Sunday, Sanjiv Kumar Gupta

शाहजहांपुर। नई दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी दैनिक “नेशनल एक्सप्रेस ” के प्रधान संपादक विपिन कुमार गुप्त एवम उनकी पत्नी व गोविन्द दर्शन मासिक पत्रिका की संपादक श्रीमती रजनी गुप्ता ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार गुप्ता के निवास पर पधार कर 43 वर्ष पूर्व संस्थापक सदस्य के रुप में शाल व स्मृति चिह्न भेंट कर  सम्मानित किया।

नगर पंचायत बंकी के नामित सभासदो को उप जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ

Posted on 10.05.2026, Time 08.56 AM, Sunday, Banki, Barabanki News
बाराबंकी। तहसील नवाबगंज के सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी गूंजिता अग्रवाल ने एक सादे समारोह में नगर पंचायत बंकी के नामित सभासद देवराज त्रिपाठी सतीश जायसवाल बल्लू तथा रामू लोधी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से बंकी अध्यक्ष, प्रतिनिधि इमरान खान अधिशासी अधिकारी मोहिनी केसवानी साहित कार्यालय स्टाफ मौजूद था।
शपथ ग्रहण के उपरांत नामित सभासद सतीश जायसवाल बल्लू देवराज त्रिपाठी तथा रामू लोधी ने संयुक्त रूप कहां की सरकार ने जिस मंशा के साथ हम लोगों को नामित किया है उस मंशा को पूरा करने का पूरा प्रयास होगा तथा बंकी की नगर पंचायत को विकास की दिशा आगे बढ़ाने के लिए अध्यक्षा का पूरा सहयोग किया जाएगा।
चेयरमैन प्रतिनिधि इमरान खान ने कहा की नामित सभासदों के सहयोग से नगर पंचायत बंकी को और भी विकसित किया जाएगा।

राष्ट्र रक्षा के लिए महाराणा प्रताप ने जीवन न्योछावर कर दिया-अविरल सिंह

Posted on 10.05.2026 Time 08.52 AM Sunday, #Barabanki #Maharanapratap
बाराबंकी , 09 मई। शनिवार को शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के सुपुत्र युवा नेता अविरल कुमार सिंह ने मातृभूमि के रक्षक वीर शिरोमणि महान योद्धा महाराणा प्रताप सिंह की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शीश झुकाते हुए उन्हें नमन किया।
इस जयंती के अवसर पर ताज बाबा राईन,विनोद यादव तारिक जिलानी,हशमत अली गुड्डू,हाजी जाहिद, ओवेस सलमानी, मो आसिफ सरताज राईन,ने अविरल कुमार सिंह जी का माल्यार्पण कर और तलवार भेंट कर धूमधाम से जयंती मनाई।
इस मौके पर अविरल कुमार सिंह ने आए हुए अपने बड़ों और नवजवानों को संबोधित करते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा करने हेतु अपना जीवन अर्पण करने वाले वीरता और दृढ़ संकल्प के प्रतीक महान  योद्धा महाराणा प्रताप ने सभी धर्मों का सम्मान करते हुए उन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।हमेशा गरीबों मजलूमों की मदद को हमेशा खड़े रहे ।उन्हीं के बताए हुए रास्ते पर चलकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने सभी जाति धर्म के लोगों का हमेशा सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगे।
इस मौके पर अनुराग,विपिन वर्मा,अंशु यादव,विकास यादव,मनीष यादव,हृदय यादव,आदि तमाम लोगों ने पुष्प अर्पित करते हुए

« Newer PostsOlder Posts »