Web News

www.upwebnews.com

जिलाधिकारी के निर्देशन में चकबंदी कार्यों में आई तेजी, वर्षों से लंबित दो ग्रामों की चकबंदी हुई पूर्ण

July 29, 2026

जिलाधिकारी के निर्देशन में चकबंदी कार्यों में आई तेजी, वर्षों से लंबित दो ग्रामों की चकबंदी हुई पूर्ण

उप्रससे अजय बरया

ललितपुर। जनपद में जिलाधिकारी के सतत निर्देशन एवं नियमित समीक्षा के परिणामस्वरूप चकबंदी कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। वर्षों से लंबित ग्राम बरौदी नकीब (तहसील ललितपुर) तथा मौगान (तहसील महरौनी) की चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इनमें बरौदी नकीब की चकबंदी लगभग आठ वर्ष तथा मौगान की चकबंदी लगभग इक्कीस वर्ष से लंबित थी।
जनपद में कुल 754 राजस्व ग्राम हैं, जिनमें अब तक 194 ग्रामों की चकबंदी पूर्ण हो चुकी है तथा वर्तमान में 75 ग्रामों में विभिन्न चरणों में चकबंदी कार्य प्रगति पर है। शासन स्तर पर शेष ग्रामों में चकबंदी प्रारंभ करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है, हालांकि किसानों द्वारा लगातार इसकी मांग की जा रही है।

वर्तमान में चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में सर्वेक्षण, भू-चित्र संशोधन, पड़ताल, विनिमय अनुपात निर्धारण, अभिलेख शुद्धिकरण, चक सृजन तथा आपत्तियों के निस्तारण जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। वहीं भगवाहा एवं बमरोला ग्रामों में किसानों को नए चकों पर कब्जा दिलाकर कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। सूरीकलां, मऊमाफी, भगवाहा, बमरोला एवं छायन ग्रामों में अंतिम अभिलेख तैयार करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है, जिन्हें इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण कर धारा-52 का प्रकाशन प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक माह चकबंदी कार्यों की समीक्षा किए जाने से कार्यों की गति और गुणवत्ता में निरंतर सुधार आया है तथा किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है।
चकबंदी स्टाफ की कमी के कारण कुछ ग्रामों में कार्य प्रभावित था, किन्तु अब जनपद के लिए 18 नए चकबंदी लेखपाल स्थानांतरित किए गए हैं, जिनमें 17 ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इनके माध्यम से लंबित एवं रुके हुए कार्यों को शीघ्र गति प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, जिला बंदोबस्त अधिकारी राकेश कुमार के विशेष प्रयासों से जनपद के सभी 16 सहायक चकबंदी अधिकारी न्यायालयों का भी कम्प्यूटरीकरण कर दिया गया है। अब सहायक चकबंदी अधिकारी न्यायालयों में भी CCCMS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन वादों का निस्तारण किया जा रहा है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं समयबद्ध हुई है। वर्तमान में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी एवं उपसंचालक चकबंदी न्यायालयों में तीन वर्ष से अधिक पुराना कोई भी वाद लंबित नहीं है।

शिव भक्ति का मास गुरुवार से प्रारंभ जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

उप्रससे 29 जुलाई

बस्ती ।आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर एवं आसपास के श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की अगुवाई उपजिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी सदर ने पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर भ्रमण कर तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मुख्य मंदिर परिसर, गर्भगृह, प्रवेश व निकास द्वार, कांवड़ मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल तथा स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान दिए गए मुख्य रूप से मंदिर परिसर एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुदृढ़ बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो । कांवड़ यात्रा मार्ग पर यातायात का सुगम संचालन बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू करने के निर्देश दिए गए । पूरे मंदिर परिसर एवं प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से असामाजिक तत्वों एवं व्यवस्थाओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए । नगर पालिका/पंचायती राज विभाग को मंदिर क्षेत्र व कांवड़ मार्ग पर निरंतर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था (स्ट्रीट लाइट) तथा शुद्ध पेयजल के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया । आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु कांवड़ मार्ग व मंदिर परिसर के समीप मेडिकल टीम, एम्बुलेंस आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया गया ।


आपको बताते चले कि भगवान शिव की आराधना का पवित्र श्रावण मास कल वृहस्पतिवार से प्रारंभ हो रहा है। श्रावण मास के पहले दिन से ही बस्ती जनपद के प्रसिद्ध बाबा भदेश्वरनाथ धाम, कर्ण व तिलकपुर सहित जनपद के अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। शिवभक्त जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजन-अर्चन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। भदेश्वरनाथ मन्दिर पर श्रावण मास में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। जनपद में आस्था का केंद्र बाबा भदेश्वर नाथ सावन में विशेष पूजा अर्चना का महत्व है पौराणिक रूप से भी इस मंदिर का विशेष महत्व है पौराणिक मान्यताओं की माने तो यहां पर प्रभु श्री राम के गुरु वशिष्ठ वी महाभारत काल में पांचो पांडव ने यहां पूजा अर्चना किया था मंदिर के पुजारी राकेश गिरी ने बताया की श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मन्दिर समिति द्वारा इंतजाम किए गए है।
शिवरात्रि के अवसर पर 10 अगस्त की रात्रि से अयोध्या से 10 लाखों कांवरिया भक्ति पवित्र सरयू नदी का जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे जिसको लेकर जिला प्रशासन में मंदिर समिति द्वारा तैयारियां की जा रही है। तैयारियों की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि इस बार कावड़ यात्रा को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है आगामी मेले में लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की आशा है जिसको लेकर रोड ड्राइवर्जन के साथ जगह-जगह पर बैरिकेटिंग किया जायेगा। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की सुविधा न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाएगा।
जयन्त कुमार मिश्रा संवाददाता

पेपर लीक मामले के दोषियों पर कार्रवाई होगी लेकिन आरोप के आधार पर नहीं कानून के आधार पर

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 29/07/2026

बलिया, डॉकबंगला पहुंची उत्तरप्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी का बड़ा बयान, कहा योगी सरकार में चाहें कोई भी किसी मामले में संलिप्त है और दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी रूप से कार्रवाई होगी न कि आरोपों के आधार पर होगी। दरअसल योगी सरकार की सहयोगी पार्टी सुभासपा के विधायक बेदी राम और निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे पेपर लीक मामले में आरोपी होने वाले विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी का एजेंडा है देश की सेवा करना और जनता की जवाबदेही करना, उस पर हमारी पार्टी काम करती है कि जनता क्या कह रही और जनता क्या कर रही है उसके लिए हमारी सरकार को क्या करना है और हमको क्या करना है यहीं पार्टी का एजेंडा है और ये सब करते करते चुनाव आ जाते हैं। योगी जी के नेतृत्व में चुनाव पुनः जीतेंगे। तत्कालीन सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि दुर्भाग्य का समय हमलोगों ने देखा है कि तुम हमें वोट दो हम नकल का अधिकार देंगे।
वहीं धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने वाले सवाल पर कहा कि युवाओं की बीजेपी सरकार किसी अहम से घिरी हुई नहीं है। युवाओं की आकांक्षाएं और युवाओं के कहने के आधार पर शिक्षा मंत्री ने स्वयं से इस्तीफा दिया। धर्मेंद्र प्रधान का बड़कपन है कि उनको लगा कि हमारा देश सबसे पहले है हमारा युवा सबसे पहले है अगर युवा ऐसा कह रहा है तो हमको इस्तीफा देना चाहिए। कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के कामों में कोई त्रुटि नहीं थी उनके आने से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आई बहुत अच्छे अच्छे कार्य हुए। कुछ विरोधी ताकतें थी जो ये प्रोटेस्ट करवाया।

July 28, 2026

रात्रि में सड़कों पर उतरीं पालिकाध्यक्ष, सफाई व्यवस्था और पंपिंग स्टेशन का लिया जायजा

जलभराव रोकने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, मशीनें हर समय चालू रखने पर जोर

फोटो –सफाई व्यवस्था का जायजा लेती पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी

हाथरस। बरसात के मौसम में शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाए रखने के लिए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी लगातार रात्रिकालीन निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने देर रात शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद पंपिंग स्टेशन पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था, मशीनों की कार्यप्रणाली और आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने रात्रिकालीन सफाई, कूड़ा उठान, नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शहर के किसी भी हिस्से में जलभराव या गंदगी की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाएं पूरी सतर्कता और गुणवत्ता के साथ संचालित की जाएं।पंपिंग स्टेशन पर उन्होंने मशीनों के संचालन की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी पंप हर समय पूर्ण क्षमता के साथ क्रियाशील रहें, ताकि वर्षा के दौरान जल निकासी में किसी प्रकार की बाधा न आए और नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि नगरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से वह स्वयं देर रात तक व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और सफाई व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।उन्होंने अधिकारियों को रात्रिकालीन निरीक्षण नियमित रूप से जारी रखने तथा सफाई और जल निकासी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। नगरवासियों ने भी पालिकाध्यक्ष की इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित हाथरस की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

एम्स रायबरेली के डॉक्टरों ने महिला के शरीर से 7.5 किलोग्राम का गर्भाशय ट्यूमर निकाला।

रायबरेली, सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, रायबरेली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों ने एक जटिल बहु-विभागीय सर्जिकल प्रक्रिया के ज़रिए 46 साल की महिला के शरीर से 7.5 किलोग्राम वज़न का एक बहुत बड़ा गर्भाशय ट्यूमर सफलतापूर्वक बाहर निकाला। मरीज़ के पेट में लगातार सूजन बढ़ रही थी और जांच में पता चला कि उनके गर्भाशय में एक बहुत बड़ा ट्यूमर है, जिसका आकार लगभग 30 × 30 × 20 सेमी था और जिसने पेट के लगभग पूरे हिस्से को घेर रखा था। विस्तृत जांच में गर्भाशय में फाइब्रॉएड और अम्बिलिकल हर्निया (नाभि के पास हर्निया) होने का भी पता चला। मरीज़ को पहले से ही डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी, जिससे सर्जरी तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण हो गई थी।
यह जटिल सर्जरी प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रोफ़ेसर और विभागाध्यक्षा, डॉ. पारुल सिन्हा और एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉ. अपाला प्रियदर्शिनी की देख-रेख में सफलतापूर्वक की गई। अम्बिलिकल हर्निया के इलाज के लिए जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. शिरीष ने टीम की मदद की, जबकि एनेस्थिसिया विभाग के डॉ. कालीचरण दास ने एनेस्थीसिया का काम बखूबी संभाला।
ऑपरेशन तीन घंटे से ज़्यादा समय तक चला, जिसके दौरान पूरे ट्यूमर और उससे जुड़ी अन्य विकृतियों को सफलतापूर्वक हटा दिया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज़ की रिकवरी बिना किसी परेशानी के हुई और अब उन्हें स्वस्थ और स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रोफ़ेसर और विभागाध्यक्षा ने बताया कि इतने जटिल मामले का सफल इलाज यह दिखाता है कि संस्थान महिलाओं की गंभीर गायनेकोलॉजिकल समस्याओं के लिए आधुनिक, सबूत-आधारित और मल्टी-डिसिप्लिनरी देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सफल परिणाम एम्स रायबरेली में मौजूद एडवांस्ड सर्जिकल विशेषज्ञता, बेहतर टीम वर्क और मरीज़-केंद्रित दृष्टिकोण को उजागर करता है।
विभाग ने कार्यकारी निदेशक (डॉ.) अमिता जैन का उनके दूरदर्शी नेतृत्व, लगातार प्रोत्साहन और संस्थान में मरीज़ों की बेहतर देखभाल और सर्जिकल सेवाओं को मज़बूत करने में अटूट सहयोग के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। विभाग ने अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज श्रीवास्तव का भी उनके लगातार प्रशासनिक सहयोग, मार्गदर्शन और त्वरित मदद के लिए धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस जटिल मामले के सुचारू प्रबंधन और मरीज़ों को अच्छी देखभाल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

image.png
« Newer PostsOlder Posts »