Web News

www.upwebnews.com

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन बहुद्देशीय हॉल, प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र का स्थलीय निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया 

August 1, 2026

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन बहुद्देशीय हॉल, प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र का स्थलीय निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया 

मैनपुरी। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने रु. 24.61 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन बहुद्देशीय हॉल, प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रु. 38 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन संग्रहालय का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्यदायी संस्था सी.एन.डी.एस. के सहायक परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, निर्धारित मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद की यह महत्वाकांक्षी परियोजना भविष्य में सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगी इसलिए प्रत्येक कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन के मुख्य प्रवेश द्वार, निकास मार्ग, मंच, पोडियम तथा वी.आई.पी. मूवमेंट की व्यवस्था, कार्यक्रमों के दौरान आगंतुकों एवं विशिष्ट अतिथियों की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रवेश एवं निकास मार्ग इस प्रकार विकसित किए जाए कि किसी भी आयोजन के दौरान आवागमन सुचारु बना रहे, मंच तक पहुंचने वाले मार्ग, पोडियम की स्थिति तथा दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तकनीकी सुधार किया जाये।
             श्री त्रिपाठी ने भवन में प्रस्तावित वी.आई.पी. ग्रीन रूम का निरीक्षण करते हुए कहा कि विशिष्ट अतिथियों, कलाकारों के लिए पर्याप्त एवं सुविधायुक्त ग्रीन रूम विकसित किए जाएं, दोनों ओर पृथक-पृथक ग्रीन रूम, आधुनिक शौचालय, आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था रहे। उन्होंने प्रशासनिक कार्यालय, आंतरिक संपर्क मार्ग, कार्यालय कक्ष, स्टोर तथा भवन के विभिन्न हिस्सों का भी निरीक्षण करने पर पाया कि भवन में प्रशासनिक उपयोग के लिए अलग कार्यालय एवं स्टोर कक्ष विकसित किए जा रहे हैं जिस पर उन्होंने निर्देश दिए कि भवन के विभिन्न भागों के बीच सुगम आवागमन एवं बेहतर आंतरिक कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाए, जिससे संचालन व्यवस्था प्रभावी बनी रहे। उन्होंने डॉरमेट्री ब्लॉक का भी अवलोकन कर कमरों की स्थिति, उपयोगिता, आगंतुकों एवं प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था की जानकारी करते हुए कहा कि डॉरमेट्री से प्रशासनिक कार्यालयों से पृथक रखा जाए, अलग प्रवेश, निकास मार्ग रहें, सुरक्षा, व्यवस्थागत दृष्टि से डॉरमेट्री का संचालन स्वतंत्र रूप से हो, आवश्यकतानुसार अलग दरवाजे की व्यवस्था रहे, सभी कमरों में सुरक्षा की दृष्टि से ग्रिल, जाली लगायी जाये, सभी कमरों में पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश, वेंटिलेशन तथा सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी आधार-भूत सुविधाएं विकसित की जाएं।उन्होेंने सांस्कृतिक केंद्र परिसर के बाहरी क्षेत्र, लॉन, हरित क्षेत्र एवं खुले प्रांगण के विकास संबंधी कार्यों के निरीक्षण के दौरान कहा कि परिसर में आकर्षक लैंडस्केपिंग, हरियाली, बैठने की समुचित व्यवस्था, सौंदर्यीकरण कराया जाये, खुले परिसर का उपयोग सांस्कृतिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के लिए भी किया जाए। उन्होंने कहा कि परिसर में पर्याप्त पार्किंग विकसित की जाए, विद्युत आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था, जनरेटर की स्थापना समय से कराई जाए, निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित कार्यदायी के अभियंता ने बताया कि विभिन्न प्रदर्शनियों, कला प्रदर्शनों, हस्तशिल्प मेलों एवं सांस्कृतिक आयोजनों हेतु प्रदर्शनी हॉल पूर्णतः वातानुकूलित होगा, परिसर में स्थायी दुकानों की भी व्यवस्था रहेगी, खुले कॉरिडोर, ओपन थिएटर में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों का आयोजन होगा, जिस पर उन्होंने कहा कि बैठने की व्यवस्था, पाथ-वे, हरित क्षेत्र एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, परिसर में प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण पत्थर, हरित पट्टियां एवं आकर्षक लैंडस्केपिंग विकसित की जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरूण कुमार शुक्ला, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरूण, अवर अभियंता मुकेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता प्रशांत सिंह, कार्यदायी संस्था के अभियंता, सूचना विभाग से अब्दुल जहीन आदि उपस्थित रहे।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का प्रथम आगमन 4 अगस्त को

 

उप्रससे 1 अगस्त

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को बस्ती जनपद में प्रथम आगमन होगा। उनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का वातावरण है। जनपद में प्रवेश के साथ ही विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय आज़मगढ़ से टांडा होते हुए प्रातः 9:00 बजे बस्ती जनपद की सीमा (टांडा पुल) पर पहुंचेंगे। इसके उपरांत कलवारी चौराहा, कुसौर बाजार, एक्सडा चौराहा, नगर बाजार, बेलाड़ी चौराहा, फुटहिया, मूड़घाट, बड़ेबन, आईटीआई गेट, पानी टंकी, नेता सुभाष चन्द्र बोस चौराहा, कम्पनी बाग, जनता होटल, टाउन हॉल, गांधीनगर चौकी, पाण्डेय पेट्रोल पम्प, कतेश्वर पार्क, रोडवेज तिराहा, गायत्री मंदिर, पाण्डेय स्कूल, दक्षिण दरवाजा एवं पंकज टाकीज सहित कुल 23 स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे होटल बालाजी प्रकाश, बस्ती में आयोजित तिरंगा यात्रा अभियान कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र करेंगे।

जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से निर्धारित रूट के अनुसार समय से पूर्व अपने-अपने स्वागत स्थलों पर पहुंचने का आग्रह किया गया है। साथ ही सम्पूर्ण स्वागत मार्ग को होर्डिंग, पोस्टर एवं बैनरों से सुसज्जित कर भव्य एवं गरिमामय स्वागत की सभी तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
जयंत कुमार मिश्रा संवाददाता

बलिया में नाबालिग़ ने लगाई फांसी।

 

बलिया,मनानीयारटीजाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने फांसी लगा ली।

फांसी को देख परिजनों में आनन फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया भर्ती। डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए किया रेफर।

डॉक्टर में बताया कि बेहोशी की हालत में आई थी नाबालिक। मनियर थाना क्षेत्र के पठखौली का मामला।

 

एटा में खाद की दुकान खुलने से पहले किसानों की उमड़ी भीड़, घंटों करना पड़ा इंतजार

एटा 01 अगस्त उप्रससे। जनपद में खरीफ फसल के बीच खाद की बढ़ती मांग के कारण अवागढ़ स्थित खाद वितरण केंद्र पर आज शनिवार को दुकान खुलने से पहले ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए सुबह ही कतारों में लग गए।

किसानों को खाद की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते उन्हें घंटों पहले आकर कतार में खड़ा होना पड़ता है। लंबी कतारों के कारण किसानों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा।
ज्ञान प्रकाश, चरन सिंह और सोनवीर सहित कई किसानों ने बताया कि खाद की कमी और वितरण में अनियमितता के कारण उन्हें हर बार परेशानी होती है।
किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से इंतजार न करना पड़े।
खाद केंद्र पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों द्वारा किसानों को क्रमवार खाद वितरित की जा रही है।

एटा में तालाब किनारे खेत में मिली नवजात बच्ची, ग्रामीण ने उठाई पालन-पोषण की जिम्मेदारी

एटा 01 अगस्त उप्रससे। जनपद में मलावन थाना क्षेत्र के गांव जोगपुरा में तालाब किनारे खेत में एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। ग्रामीण अजय यादव ने मानवता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित अपने घर पहुंचाया और उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेने की इच्छा जताई।

जनपद के थाना मलावन क्षेत्र के ग्राम जोगपुरा में आज शनिवार को मां की ममता और इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया। तालाब के पास खेत में एक नवजात बच्ची रोती हुई लावारिस हालत में मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकालकर गांव ले आए। नवजात के मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, जोगपुरा गांव में तालाब के समीप खेत की ओर से ग्रामीणों को नवजात बच्ची के रोने की आवाज गांव वालों को सुनाई दी। आवाज का पीछा करते हुए ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। बच्ची के आसपास कोई परिजन मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने तत्काल उसे सुरक्षित उठाया और गांव लेकर आए। वहीं लावारिस बच्ची को ग्रामीण अजय यादव ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बच्ची को अपने घर ले जाकर उसे कपड़े पहनाए तथा उसकी देखभाल शुरू कर दी। उन्होंने बच्ची के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाने की इच्छा भी जताई। अजय यादव के इस कदम की ग्रामीणों ने सराहना की। ग्रामीणों के मुताबिक, बच्ची को जन्म देने के बाद खेत के पास छोड़कर चले जाने की आशंका है।
हालांकि, बच्ची को किसने और किन परिस्थितियों में वहां छोड़ा, इसका अभी पता नहीं चल सका है।
सूचना मिलने पर थाना मलावन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बच्ची की बरामदगी के बाद चाइल्ड केयर टीम को भी सूचना दी है। पुलिस अब नवजात के परिजनों की तलाश में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्ची को खेत में किसने छोड़ा था। क्षेत्राधिकार सकीट नितेश गर्ग ने कहा फिलहाल बच्ची गांव के एक व्यक्ति के हाथों में सुरक्षित है। उसने पालन पोषण की जिम्मेदारी ली है कानूनी कार्रवाई हेतु सूचना दी गई है फिलहाल नवजात बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है। घटना ने जहां लोगों को झकझोर दिया है, वहीं अजय यादव द्वारा मासूम की मदद के लिए आगे आने के कदम की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। चाइल्ड केयर टीम का कोई सदस्य नहीं पहुंचा है।

« Newer PostsOlder Posts »