Web News

www.upwebnews.com

यूपीटीईटी-2026 की परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक

July 1, 2026

यूपीटीईटी-2026 की परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक

Breaking News UP Web News

UP TET Exam News, Posted on 01.07.2026, Time 09.57 PM, Lucknow

60 जनपदों के 955 केंद्रों पर 19.94 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

एआई सीसीटीवी और इंटीग्रेटेड कमांड रूम से होगी निगरानी, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

पारदर्शी, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए आयोग कृत संकल्पित

लखनऊ, 01 जुलाई 2026, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) की लिखित परीक्षा 02 व 03 जुलाई 2026 को दो-दो पालियों तथा 04 जुलाई 2026 को एक पाली, इस प्रकार कुल 05 पालियों में प्रदेश के 60 जनपदों में 955 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। इस परीक्षा में कुल 19,94,661 पंजीकृत परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।

आयोग के अनुसार 02 जुलाई की दोनों पालियों एवं 03 जुलाई की प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी, जबकि 03 जुलाई की द्वितीय पाली एवं 04 जुलाई की प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त कुमार (सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक, उ.प्र.) ने बताया कि सभी 60 जनपदों के 955 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों की गहन समीक्षा कर ली गई है। सभी केंद्रों पर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गईं हैं। परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों एवं महत्वपूर्ण हिस्सों को एआई सीसीटीवी से आच्छादित कर जनपद के कंट्रोल रूम तथा आयोग में स्थापित अत्याधुनिक एआई कैमरों से लैस इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से जोड़ा गया है। आयोग के कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की कनेक्टिविटी का परीक्षण कर लिया गया है।

आयोग स्तर से प्रत्येक जनपद के लिए एक-एक सदस्य, सेवानिवृत्त आईएएस व सेवानिवृत्त आईपीएस को प्रेक्षक के रूप में नामित किया गया है, जो अपने आवंटित जनपद में पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर चुके हैं। शासन के निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण तथा उनकी निगरानी टीमों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर लगातार भ्रमण किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा केंद्रों पर पर्याप्त फोर्स की तैनाती की जा रही है। संदिग्ध व असामाजिक तत्वों पर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नकल कराने अथवा परीक्षा की शुचिता व गोपनीयता को प्रभावित करने वाले व्यक्ति, संस्था या संबंधित के विरुद्ध उ.प्र. सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों द्वारा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन आदि का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा आगमन, प्रवास व प्रस्थान के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। आकस्मिक स्थिति हेतु समुचित सुरक्षा एवं चिकित्सीय प्रबंध के निर्देश भी शासन द्वारा दिए गए हैं।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे तथा प्रवेश पत्र में मुद्रित निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करें। शासन के निर्देशों के अनुरूप केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उनके हित में सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी किसी अफवाह अथवा बहकावे में न आएं और सूचनाओं की पुष्टि आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in एवं ‘X’ हैंडल @upesscprayagraj से कर लें।

अध्यक्ष ने कहा कि शासन एवं आयोग इस परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष तथा शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यक्रम को कार्यकर्ता सफल बनाएं: धर्मपाल सिंह

Posted on 01.07.2026, Time 09.44 PM, Barabanki News, Bharatiya Janata Party Uttar Pradesh
लखनऊ 01 जुलाई 2026, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुधवार को बाराबंकी में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवास बैठक की तैयारियों के संबंध में अवध क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों, अवध क्षेत्र के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों तथा मंडल अध्यक्षों के साथ संवाद किया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि नितिन नवीन जी का भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में यह प्रथम लखनऊ आगमन है। यह प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव, उत्साह और प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण, अनुशासन और उत्साह के साथ जुटें तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन कार्यक्रम को भव्य, दिव्य और अविस्मरणीय स्वरूप प्रदान करें। सभी जिलाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि सभी जिलों के मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक समय से लखनऊ पहुंचे।
श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने लखनऊ प्रवास के दौरान अवध क्षेत्र के जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों तथा शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ संगठनात्मक संवाद करेंगे। यह संवाद संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय तथा प्रभावी बनाने की दिशा में प्रेरक होगा।
श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रवास कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करेगा तथा संगठनात्मक कार्यों को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था को माइक्रो मैनेजमेंट, अनुशासन और समन्वय के साथ पूर्ण करें। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति, अनुशासन और सेवा भाव का प्रतीक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का यह प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी सिद्ध होगा।

चलते रोटावेटर की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बखतपुर में खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार गांव बखतपुर निवासी सूरज कश्यप अपने खेत में ट्रैक्टर से रोटावेटर लगाकर मक्का की जुताई करवा रहे थे। इसी दौरान उनका 13 वर्षीय पुत्र अजीत खेत पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि अजीत ने चलते ट्रैक्टर पर पीछे की ओर से चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे रोटावेटर की चपेट में आ गया। जब तक चालक ट्रैक्टर रोक पाता, तब तक बालक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। हादसा होते ही खेत पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बालक को रोटावेटर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अवनीश त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं उपजिलाधिकारी भोगांव नीरज द्विवेदी ने भी घटनास्थल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों की इच्छा पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। गमगीन माहौल में बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था सांस्कृतिक रूप से समृद्ध भारत: नीरज सिंह

Posted on 01.07.2026 Wednesday, Time 07.36 PM, Lakhimpur Kheri News

लखीमपुर खीरी, 01 जुलाई 2026, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पक्ष के अंतर्गत आयोजित नगर के लिगसी बैंक्विट हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए रास्ते पर चल रही है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था कि भारत तेज औद्योगिक विकास करे एवं सांस्कृतिक रूप से सम्राट हो

श्री मुखर्जी जब केंद्र में और उद्योग मंत्री थे उन्होंने इसके लिए पूरे देश में कल कारखानों की नींव रखी और तेजी से देश को औद्योगिक रूप से आगे बढ़ाया श्री मुखर्जी मेधावी प्रतिभा के धनी थे 33 वर्ष की आयु में भी कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने तथा 1941 में प्रगतिशील गठबंधन के तहत गठित सरकार में वित्त मंत्री रहे । 1943 से 1946 तक भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रहे आजादी के बाद ब्रिटिश सरकार में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल रहे 6 अप्रैल 1950 को नेहरू जी से मतभेद के कारण त्यागपत्र दे दिया क्योंकि उनकी मूल भावना हिंदुत्व एवं भारतीय संस्कृति का उत्थान उनका मूल लक्ष्य था। वह देश में एक एक विधान एक निशान के प्रणेता थे कश्मीर में परमिट प्रथा की वह घोर विरोधी थे। उन्होंने परमिट प्रथा को तोड़ते हुए कश्मीर जाकर भारत का झंडा लहराया और वहीं पर उनकी दुखद मृत्यु हो गई देश के लिए शहीद हुए । उनके सपने को पूरा किया भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्होंने कश्मीर से धारा 370 को हटाकर।

सम्मेलन के द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रेरक प्रसंग को बताते हुए कहा कि वह प्रतिभा के साथ-साथ कानून के भी ज्ञाता थे।

उन्होंने पश्चिम बंगाल को पाकिस्तान में जाने से रोक और भारत को एक बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । आज हम सब उनकी शताब्दी वर्ष मनाने के नजदीक खड़े हैं ।

सम्मेलन की तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी विलक्षण प्रतिभा के धनी होने के साथ ही साथ कम उम्र में कोलकाता विश्वविद्यालय की कुलपति बने। सम्मेलन का कुशल संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक अनुराग मिश्रा ने किया । सम्मेलन का प्रारंभ वंदे मातरम से और समापन राष्ट्रगान से हुआ। सम्मेलन में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह योगेश वर्मा श्रीमती मंजू त्यागी विनोद शंकर अवस्थी, सुनील सिंह शरद बाजपेई डॉक्टर हीरा श्रीवास्तव महामंत्री मनोज वर्मा महामंत्री राजेश सिंह मंच आसीन  थे।

एटा में जेल से इलाज के लिए आया बंदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

एटा 30 जून उप्रससे। जिला मेडिकल कॉलेज में मंगलवार दोपहर के बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में लाया गया एक अभियुक्त पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। अभियुक्त के भागने से मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मेडिकल कॉलेज परिसर की घेराबंदी कर दी। फरार अभियुक्त की तलाश शुरू की गई और कुछ ही देर बाद पुलिस टीम ने उसे दौड़कर दोबारा हिरासत में ले लिया। अभियुक्त के दोबारा पकड़े जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, इस घटना ने मेडिकल कॉलेज में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि अभियुक्त किन परिस्थितियों में पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इस घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज परिसर और शहर में दिनभर चर्चाएं होती रहीं।

जेल अधीक्षक अनिकेषिता श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुपम उर्फ बटकन पुत्र ओमवीर सिंह उम्र करीब 23 वर्ष निवासी थाना मलावन को सीने में जदर्द की समस्या होने पर उपचार के मेडिकल कॉलेज भेजा गया था 29 जून को जेल में प्रवेश किया था। जहां से उसने भागने का प्रयास किया है। पुलिस कर्मियों ने दबोच लिया है।

« Newer PostsOlder Posts »