Web News

www.upwebnews.com

थाना खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

August 4, 2026

थाना खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। खीरी पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खीरी प्रभारी अवनीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना खीरी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज था और वह लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ था। थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने अपनी टीम के साथ सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी करके अभियुक्त को धर दबोचा।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए थाना खीरी पुलिस टीम की सराहना की है और साफ किया है कि महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

एटा में ट्रांसफार्मर की ट्रॉली में आ रहा करंट से 10 साल के बच्चे की मौत, भाई को ट्यूशन छोड़कर लौट रहा था घर

एटा 04 अगस्त उप्रससे। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र में सुनहरी नगर में पार्क के पास मूविंग ट्रांसफार्मर की ट्रॉली में उतरे करंट की चपेट में आने से 10 साल के आर्य की मौत हो गई। आर्य राधा विहार का निवासी था।

यह घटना तब हुई जब आर्य अपने भाई को ट्यूशन छोड़कर घर लौट रहा था। रास्ते में वह ट्रांसफार्मर की ट्रॉली की चपेट में आ गया और उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि यह अस्थायी ट्रांसफार्मर करीब चार महीने से ट्रॉली पर रखा हुआ था। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन विद्युत विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। लोगों ने विद्युत विभाग की कथित लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

युवती का शव पुल के नीचे फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

VIKAS GUPTA
PRATAPGARH UP
MO — 9919606061

प्रतापगढ़। मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी स्थित दुर्गा भाभी सेतु पुल के नीचे मंगलवार सुबह एक 25 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य संकलन में जुटी है। मृतका की पहचान प्रीति निर्मल (25 वर्ष) पुत्री रामदेव निर्मल, निवासी ऊंचा गांव, मुबारकपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रीति चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी तथा उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।परिजनों का कहना है कि 3 अगस्त की शाम करीब 7 बजे किसी बात पर डांट-फटकार के बाद वह घर से चली गई थी। परिवार के लोगों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना मानिकपुर थाना पुलिस को दी। परिजनों ने गांव के ही युवक अमित कुमार सोनकर (25 वर्ष) पुत्र संतोष कुमार सोनकर पर संदेह जताया। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने करेंटी के दुर्गा भाभी सेतु पुल के नीचे युवती का शव फंदे से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बाइट — मृतक की मां प्रेमा देवी

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने रेल मंत्री से मुलाकात कर अवागढ़ स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की मांग की

एटा 04 अगस्त उप्रससे। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने आज मंगलवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने बरहन-एटा रेल लाइन पर स्थित अवागढ़ रेलवे स्टेशन पर आगरा फोर्ट-एटा पैसेंजर/एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर (ट्रेन संख्या 51901/51902) के नियमित ठहराव की मांग की। इस संबंध में प्रो. बघेल ने रेल मंत्री को एक आग्रह-पत्र भी सौंपा।

प्रो. बघेल ने बताया कि अवागढ़ रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, किसान, व्यापारी, कर्मचारी और आमजन आगरा तथा एटा सहित विभिन्न स्थानों की यात्रा करते हैं। वर्तमान में इस पैसेंजर ट्रेन का अवागढ़ स्टेशन पर ठहराव न होने के कारण स्थानीय नागरिकों को काफी असुविधा होती है। उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए अन्य रेलवे स्टेशनों तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। जबकि अवागढ़ एक महत्वपूर्ण कस्बा है, जो ब्लॉक मुख्यालय, थाना और नगर पंचायत भी है। यहां ट्रेन के नियमित ठहराव से अवागढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों के लिए आगरा और एटा आने-जाने वाले लोगों की यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक हो सकेगी।
प्रो. बघेल ने रेल मंत्री से जनहित और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवागढ़ रेलवे स्टेशन पर आगरा फोर्ट-एटा पैसेंजर/एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर ट्रेन के नियमित ठहराव के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए संबंधित रेलवे अधिकारियों को नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

हत्या के अभियोग में वांछित शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार

अभियुक्तगण के कब्जे से 03 अवैध देशी तमंचा, 04 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस बरामद

उप्रससे, अजय बरया

ललितपुर- पुलिस अधीक्षक, संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक, कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 832/2026 धारा 191(2),191(3),119(1),103(1),109, 126(2),351(3),352 BNS में वांछित तीन शातिर अभियुक्तों 01.इंद्रपाल उर्फ इंदल यादव पुत्र रतीभान यादव, निवासी सिद्धनपुरा, थाना कोतवाली, 02.दीपक यादव पुत्र आधार सिंह, निवासी बंदरगुड़ा, जखलौन जनपद ललितपुर , 03.पुष्पराज सेंगर उर्फ राज राजा पुत्र अरुण, निवासी रामनगर, कोतवाली जनपद ललितपुर को थाना तालबेहट क्षेत्रान्तर्गत राजघाट साउथ नहर कैनाल के पास, ग्राम खांदी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए, जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया । अभियुक्तों को गिरफ्तार कर, विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 28.07.2026 को वादिया मुकदमा द्वारा कोतवाली ललितपुर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था, कि अभियुक्तगण द्वारा उसके पति कृष्णपाल व सास-ससुर से अवैध रूपयो की माँग करना, मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से हमला कर घायल कर देना व वादिया को जान से मारने की धमकी दी गयी ।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ललितपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । वादिया के ससुर घनश्याम यादव उम्र करीब 65 वर्ष की दौराने उपचार जनपद झांसी में मृत्यु हो गयी थी, जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 103(1) BNS की बढ़ोत्तरी की गई है । प्रकरण की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 05 पुलिस टीमों को लगाया गया था । गठित टीमों द्वारा मुठभेड़ में घायल हुए अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस मुठभेड़ का विवरण-

दिनांक 04.08.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण ग्राम खांदी मंजरा थाना तालबेहट के पास मौजूद हैं । उक्त सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस एवं अभियुक्तों के मध्य मुठभेड़ हुई, जिसमें अभियुक्तगण 01.इन्द्रपाल उर्फ इंदल यादव, 02.दीपक यादव व 03. पुष्पराज सेगर उर्फ राजराजा उपरोक्त घायल हुए, जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि साहब, मृतक घनश्याम व उसके परिजनों से वर्ष 2023 में वाद-विवाद एवं मारपीट हुई थी, जिसमें हमारे पक्ष के लोगों को चोटें आई थीं। उक्त वाद-विवाद के कारण हम लोग इन लोगों से रंजिश मानते थे। दिनांक 28.07.2026 को कृष्णपाल को आईटीआई ललितपुर के पास जेसीबी मशीन चलाने के लिए बुलाया था। तभी हम लोगों उसके साथ जान से मारने की नियत से मारपीट की थी तथा उसके माता-पिता को कृष्णपाल का एक्सीडेंट हो जाने का बहाना बनाकर फोन कर बुलाया । इसके बाद रास्ते में कृष्णपाल के माता-पिता के साथ भी जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड व सब्बल से मारपीट कर भाग गए थे। बाद में हमें जानकारी हुई कि दौराने इलाज घनश्याम की मृत्यु हो गई है, जिसके बाद हम लोग छिपते-छिपाते भाग रहे थे । साहब, हम लोगों से गलती हो गई है, हमें माफ कर दीजिए ।

 

बरामदगी का विवरण-

01.दो अवैध देशी तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस .315 बोर ।
02.एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर, 01 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 12 बोर ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

अनुराग अवस्थी प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली ललितपुर मय टीम । अशोक वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना तालबेहट मय टीम । अजमेर सिंह भदौरिया थानाध्यक्ष पूराकला मय टीम अतुल तिवारी प्रभारी स्वाट टीम मय टीम शामिल रहे

« Newer PostsOlder Posts »