Web News

www.upwebnews.com

खाद की कालाबाजारी से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

May 25, 2026

खाद की कालाबाजारी से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

मैनपुरी 25 मई उप्रससे। एलाऊ क्षेत्र में खाद की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गांव तारापुर, औंग चौराहा, दिवलपुर, नगला बलसिंह, इलाबांस और विरतिया के किसानों ने खाद की महंगी बिक्री के विरोध में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
किसानों का कहना है कि सरकार भले ही खाद की पर्याप्त उपलब्धता के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति बिल्कुल अलग है। इस समय क्षेत्र में मूंगफली और मक्का की फसल खेतों में खड़ी है, जिसके लिए यूरिया खाद की अत्यधिक आवश्यकता है। सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं है क्षेत्र के निजी खाद विक्रेता यूरिया की एक बोरी 500 से 600 रुपये तक में बेच रहे हैं, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासनिक छापों के डर से खाद विक्रेताओं ने दुकानों के बजाय अन्य स्थानों पर खाद का भंडारण कर रखा है और जरूरतमंद किसानों को मनमाने दामों पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि खाद की कालाबाजारी करके ऊंचे दामों पर बिक्री करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को उचित मूल्य पर समय से खाद उपलब्ध हो सके। इस मौके पर वेदप्रकाश शाक्य, दयाराम शाक्य, विकास कुमार, अमर सिंह, प्रेमबाबू, लवकुश, राजपाल, प्रदीप कुमार, अनोखेलाल, राकेश कुमार, राजाराम, सीताराम, बालकराम, दीन दयाल, किशनपाल, लालाराम, नेकसेलाल, दाताराम, लालमन, दुर्वेश कुमार, अमरपाल, लाखन सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।

सासनी के इंजीनियर व बाइक राइडर की सड़क हादसे में मौत

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गढ़ू निवासी एक होनहार युवक इंजीनियर और सोशल मीडिया पर मशहूर बाइक राइडर उद्धव पाठक की नोयडा ड्यूटी जाते वक्त एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार सासनी के गांव नगला गढ़ू निवासी हाल निवासी सासनी दिलीप पाठक का छोटा पुत्र उद्धव पाठक नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर था। इंजीनियर होने के साथ उसे बाइक राइडिंग का बेहद शौक था। बताते हैं कि वह अपनी बजाज डोमिनोर बाइक से सासनी स्थित अपने घर से नोएडा के लिए निकला था, इसी दौरान अलीगढ़ क्षेत्र में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जैसे ही हादसे की खबर सासनी पहुंची, मृतक के परिजनों चीख-पुकार के साथ कोहराम मच गया। उधर शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पिता एलआईसी कार्यालय में कार्यरत हैं, मां शिक्षिका हैं और बड़े भाई एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उद्धव सोशल मीडिया पर बाइक राइडिंग के बेहतरीन वीडियो बनाने के लिए युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय था। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटगई। सूचना पाकर अलीगढ़ इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की  जेब से मिले मोबाइल के माध्यम से घटना की सूचना परिजनों को दी और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस विधिक कार्रवाई के तहत दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ग्राम प्रधानों का कार्यकाल कल होगा समाप्त, बनेंगे प्रशासक

Posted on 25.05.2026, Time 08.06 PM

लखनऊ 25 मई 2026, प्रदेश के समस्त ग्राम प्रधानों का कार्यकाल कल यानि 26 मई को समाप्त हो जाएगा। किन्तु सरकार ने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि वे अभी भी काम काज संभााले रहेेंगे। कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी ग्राम प्रधान प्रशासक की भूमिका में ग्राम प्रमुख बने रहेेंगे। यह प्रस्ताव पंचायती राज विभाग ने बनाकर मुख्यमंत्री के पास स्वीकृति के लिए भेजा था जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। अब कल के बाद से सभी ग्राम प्रधान पंचायतों के प्रशासक कहलाये जाएंगे। इसके साथ ही एक ग्राम समिति भी गठित की जाएगी जोकि विकास कार्यों में प्रशासक प्रधान की मदद करेगी।

ज्ञातव्य है कि त्रिस्तरीय पंचयात चुनाव समय पर नहीं हो सके हैं। इसका कारण सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट को अनिवार्य किया गया है। इसके लिए एक समर्पित पिछ़ड़ा वर्ग आयोग की जरूरत थी। इस आयोग का गठन गत दिनों सरकार ने कर दिया है। अब इस आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरु होगी। इस प्रक्रिया में समय लगेगा। इसलिए प्रधानों को प्रशासक बना दिया गया है। ग्राम प्रधानों और उनकी संस्थाओं की ओर से इस तरह की मांग लगातार की जा रही थी। इसी के आधार पर पंचायती राज विभाग ने प्रस्ताव बनाकर भेजा था।

पूर्व की व्यवस्थाओं में प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम सचिव या एडीओ पंचायत को गांव का प्रशासक बना दिया जाता था। वही विकास कार्य तथा अन्य कार्य कराते थे। ग्राम प्रधान के समस्त वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार समाप्त हो जाते थे। अब प्रधानों के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार बने रहेंगे।

प्रमुख सचिव पंचायती राज विभाग अनिल कुमार द्वारा देर शाम इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया। इसके अनुसार ग्राम प्रधानों को 27 मई से निवर्तमान होने पर 6 माह के लिए प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। आदेश संबंधित जिला अधिकारी जारी करेंगे। शर्त यह भी होगी कि प्रशासक केवल रूटीन कार्य ही करा सकेंगे। नीतिगत निर्णय लड़ने का अधिकार नहीं होगा। विशेष परिस्थिति में नीतिगत निर्णय के लिए प्रस्ताव जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। उनकी स्वीकृति के बाद ही कार्य होगा।

सरकार के इस फैसले पर आल इंडिया पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह दहिया ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इसे गांव, गरीब,किसान और लोकतंत्र की विजय बताया है।

ड्रेस कोड के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र, एलयू में प्रदर्शन

लखनऊ, 25 मई 2025, राज्यपाल के ड्रेस कोड संबंधी आदेश के विरोध में आज लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन हुआ।

 

मुख्यमंत्री ने तेरहवीं में पहुंचकर प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि

Posted on 25.05.2026 Time 06.16 PM

लखनऊ, 25 मई 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के लखनऊ स्थित आवास पर स्वर्गीय प्रतीक यादव जी की आत्मा की शांति के लिए आयोजित त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

« Newer PostsOlder Posts »