Web News

www.upwebnews.com

युवती का शव पुल के नीचे फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

August 4, 2026

युवती का शव पुल के नीचे फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

VIKAS GUPTA
PRATAPGARH UP
MO — 9919606061

प्रतापगढ़। मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी स्थित दुर्गा भाभी सेतु पुल के नीचे मंगलवार सुबह एक 25 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य संकलन में जुटी है। मृतका की पहचान प्रीति निर्मल (25 वर्ष) पुत्री रामदेव निर्मल, निवासी ऊंचा गांव, मुबारकपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रीति चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी तथा उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।परिजनों का कहना है कि 3 अगस्त की शाम करीब 7 बजे किसी बात पर डांट-फटकार के बाद वह घर से चली गई थी। परिवार के लोगों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना मानिकपुर थाना पुलिस को दी। परिजनों ने गांव के ही युवक अमित कुमार सोनकर (25 वर्ष) पुत्र संतोष कुमार सोनकर पर संदेह जताया। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने करेंटी के दुर्गा भाभी सेतु पुल के नीचे युवती का शव फंदे से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बाइट — मृतक की मां प्रेमा देवी

लीलापुर में मैजिक लोडर पलटा, चालक गंभीर घायल

VIKAS GUPTA
PRATAPGARH UP
MO –9919606061

प्रतापगढ़।लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर किठावर तिराहे के पास एक प्राइवेट बस और मैजिक लोडर की टक्कर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
घायल चालक की पहचान राजेश मिश्रा (45 वर्ष) पुत्र बलराम मिश्रा, निवासी पूरे अन्ती, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। बताया गया कि वह प्रतापगढ़ शहर से हार्डवेयर का सामान लेकर मैजिक लोडर से सगरा सुंदरपुर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक प्राइवेट बस ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद मैजिक लोडर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन में फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया तथा पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सगरा सुंदरपुर चौकी प्रभारी दीपक यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार बस और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बस की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त मैजिक लोडर को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार बस चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पति ने किया जिंदा पत्नी का पिंडदान, बोला तू मेरे लिए मर गई

फिरोजाबाद। झगड़े के बाद पति ने जिंदा पत्नी का पिंडदान कर दिया। यमुना में फोटो प्रवाहित करके अंतिम संस्कार की विधि पूरी की। इसके साथ ही अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर पत्नी की फोटो लगाकर नाम के आगे स्वर्गीय लिख दिया।
इसके साथ ही पिंडदान करते हुए वीडियो भी स्टेट्स पर लगा दिए। पत्नी ने लाइनपार थाने में शिकायत की है। साथ ही दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस जांच कर रही है।

झारखंड निवासी दीपा स्वर्णकार का लाइनपार क्षेत्र के नगला विष्णु निवासी जितेंद्र प्रकाश से वर्ष 2014 में प्रेम विवाह हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से दंपती के बीच झगड़ा होने लगा। दीपा का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। 30 जुलाई को पति ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कमरे में खुद को बंद करके किसी तरह बचाया। रविवार को पति ने व्हाट्सएप स्टेट्स पर वीडियो पोस्ट किए। वीडियो में वह दीपा की फोटो लेकर यमुना किनारे पिंडदान करते हुए नजर आ रहा है। युवक ने बाल कटवाने के साथ ही दीपा का फोटो, फूल यमुना में प्रवाहित किए। इसके साथ ही दीपा की फोटो स्टेट्स पर लगाकर नाम के आगे स्वर्गीय लिख दिया।
दीपा का कहना है कि उन्होंने पति की इस हरकत का विरोध किया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह उनकी लिए मर चुकी हैं। पति ने घर से निकल जाने की भी धमकी दी है। दीपा ने लाइनपार थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की।
इंस्पेक्टर रमित कुमार आर्य ने बताया कि शराब का आदी है। झगड़े के बाद उसने पत्नी का पिंडदान कर दिया। मारपीट के मामले में महिला की काउंसलिंग कराई जाएगी। समझौता न होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पति थाने में शिकायत होने की जानकारी के बाद घर से भाग गया है।

August 3, 2026

Ghaziabad Rape case: चलती कार में नाबालिग छात्रा से पूरी रात दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Posted on 03.08.2026 Monday, Time 10.19 AM, Ghaziabad, Masoori Police Station

गाजियाबाद, 03 अगस्त 2026 (उप्र समाचार सेवा)। जिले में सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना सामने आई है। बलात्कार Rape की पीड़िता नाबालिग है। घटना के 4 दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।इस मामले में पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

मसूरी थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा (17) का राष्ट्रीय राजमार्ग 9 से अपहरण कर लिया गया। कार सवार दो लोगों ने छात्रा को 27 जुलाई की शाम अपहृत किया। वे कार में लेकर उसे घुमाते रहे और बारी बारी से दुष्कर्म sex करते रहे। दोनों अधेड़ उम्र के व्यवसाई है। इन्होंने रात भर कार घुमाई। अगले दिन सुबह यानी 28 जुलाई को उसे बदहवास स्थिति में पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के समीप फेक दिया और फरार हो गए।

छात्रा सुबह किसी राहगीर की मदद से अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। पीड़िता की हालत देख परिवार सदमे में आ गया। बालिका की मां ने तत्काल थाने में सूचना दी। लेकिन पुलिस ने पूछताछ करके उसे टरका दिया। पीड़ित छात्रा के परिवार ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कही तब पुलिस ने 01 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस चार दिन तक मामले को दबाती रही। इस बीच पीड़िता के मेडिकल में भी विलंब हुआ।

पुलिस ने एफआईआर के आधार पर पिलखी थाना क्षेत्र के एक गांव  निवासी दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर कारवाई में विलंब को लेकर पुलिस की कार्य प्रणाली की आलोचना हो रही है।

Ghaziabad, 03 August 2026 (UP News Service). A heinous incident of gang has been reported in the district. The victim is a minor. The police have registered an FIR 4 days after the incident. Questions are also being raised on the police’s conduct.

August 2, 2026

रेलवे ट्रैक पर मिला सिपाही का शव, जांच में जुटी पुलिस

हाथरस। मुरसान थाना क्षेत्र के गांव नगला बाबू निवासी 38 वर्षीय सिपाही सोनवीर सिंह का शव पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोनवीर सिंह फिरोजाबाद जिले की एक कोतवाली में तैनात थे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से उनकी ‘पुलिस’ लिखी बाइक भी बरामद हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में पुलिस ट्रेन की चपेट में आने अथवा नशे की हालत में हादसा होने की आशंका जता रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

« Newer PostsOlder Posts »