Web News

www.upwebnews.com

उमड़ी भीड़,रेलवे ने चलाई दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

April 25, 2026

उमड़ी भीड़,रेलवे ने चलाई दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

नांगल डैम एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने को मारामारी,पुलिस ने भीड़ नियंत्रित करने में जुटीं

Post on 26.4.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।

रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों की संख्या को देखते मंडल में दो स्पेशल ट्रेनें चलाई है। पर पहले दिन की पहली पाली की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लखनऊ की ओर जाने वालों की संख्या ज्यादा होने से मुरादाबाद आने वाली ट्रेनें फुल हो गई। दिन में पौने तीन बजेआईं नांग डैम-12326 एक्सप्रेस में सवार होने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे ज्यादा स्लीपर कोचों में भीड़भाड़ देख तैनात पुलिस कर्मी स्थिति नियंत्रण में जुट गए। पुलिसकर्मी
लोगों से अगली ट्रेन आने का
अनाउंसमेंट करते रहें।

तीन दिन चलेगी गाजियाबाद- मुरादाबाद समेत दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

मुरादाबाद।
रेलवे के अनुसार गाजियाबाद -मुरादाबाद और बरेली-बिजनौर के बीच संचालित ट्रेनें दो फेरे पूरे करेगी।
परीक्षा के दिन गाजियाबाद से ट्रेन सुबह 4 बजे चलीं, सात बजे मुरादाबाद पहुंची। वापसी में शाम 6 बजे स्पेशल गाजियाबाद जाएगी।
इसी तरह बरेली से सुबह 3.35 बजे चलकर बिजनौर आठ बजे पहुंची।वापसी में ट्रेन शाम 6 बजे चलकर बरेली के लिए रवाना होगी।

*रेलवे स्टेशन पर गर्मी से बेहोश हुआ हाथरस का अभ्यर्थी*
मुरादाबाद में परीक्षा देने आए अभ्यर्थी की रेलवे स्टेशन बिगड़ी तबीयत
-जीआरपी कर्मियों ने दिखाईं चुस्ती, गोद में उठाकर गाड़ी से अस्पताल ले गए

मुरादाबाद।
मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देने आए हाथरस के एक अभ्यर्थी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर गया। यह देख कर आसपास खड़े अन्य अभ्यर्थियों में भी हड़कंप मच गया। इस दौरान सुरक्षा में खड़ी जीआरपी व स्टेशन स्टाफ ही सतर्क हो गया।
मौके पर मौजूद जीआरपी सिपाहियों ने अभ्यर्थी के पास खड़े अन्य अभ्यर्थियों को वहां से हटाकर खुद पंखा करने लगे। इस दौरान रेलवे में मेडिकल के लिए मदद की गुहार लगाई गई। इस बीच रेलवे की मेडिकल टीम के आने में देर देख जीआरपी रविन्द्र वशिष्ठ ने अभ्यर्थी को अस्पताल ले जाने को कहा। पुलिस‌ कर्मी अभ्यर्थी को गोद में लेकर गाड़ी तक ले गए और फिर अस्पताल में भर्ती कराया।इस दौरान एसपी जीआरपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
स्टेशन पर मौजूद अभ्यर्थियों का कहना है कि तेज गर्मी के बीच स्टेशन पर लगा पंखा बार बार बंद हो रहा है। स्टेशन और पुलिस की कोशिश से पंखे को दोबारा चलवायागया।सीएमआई
गौरव श्रोत्रिय,डिप्टी एसएस कुंवर सिंह नौटियाल, सीआईटी विजयंत शर्मा समेत चेकिंग व रेलवे पुलिस सतर्क रहीं।

*कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शुरु*
मुरादाबाद।
शनिवार से प्रदेश में होमगार्ड की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए।
मुरादाबाद स्टेशन पर रात से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे।
मुरादाबाद में तीन दिन में 74 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दो पालियों में शनिवार को 25 हजार परीक्षार्थियों की 28 केंद्रों पर परीक्षा है। परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी।

*पहले दिन में डेढ़ हजार से अधिक टिकट बिके*
रेल प्रशासन की भीड़ पर निगाह

मुरादाबाद।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पहले दिन में दिन में डेढ़ हजार टिकटों की बिक्री हुई।रेल अधिकारी भी स्टेशन पर भीड़ को लेकर लगातार मानीटरिंग करते रहे। इस दौरान बरेली,शाहजहांपुर समेत विभिन्न जगहों के ज्यादातर टिकट बुकिंग काउंटरों से बिके।

राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे हेमवती नंदन बहुगुणाः मुख्यमंत्री

Posted on 25.04.2026 Time 02.56 PM, Saturday , Lucknow Hemwati Nandan Bahuguna

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

*उत्तर प्रदेश के मंत्री, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री के रूप में बहुगुणा जी ने की देशसेवाः सीएम योगी*

*लखनऊ, 25 अप्रैल।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की पावन जयंती पर उन्हें नमन किया और योजना भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुगुणा जी भारत की राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे। उनका जन्म तत्कालीन उत्तर प्रदेश (वर्तमान उत्तराखंड) के पौढ़ी गढ़वाल जनपद में 25 अप्रैल 1919 को हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा गांव में अर्जित करने के उपरांत उच्च शिक्षा के लिए वह प्रयागराज आ गए थे। 1942 से 1946 तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में बहुगुणा जी की सक्रिय सहभागिता रही, जिस कारण ब्रिटिश सरकार ने उन्हें जेल में भी डाला था।

*1952 में पहली बार बने उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य*
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुगुणा जी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रखर छात्रनेता के रूप में अपनी छाप छोड़ी। वह देश के स्वाधीनता आंदोलन में लगातार सक्रिय रहे। आजादी के बाद 1952 के पहले आम चुनाव में वह पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने। उन्हें प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में भी कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ था। उत्तर प्रदेश में विभिन्न विभागों के मंत्री तथा मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सेवाएं सराहनीय रहीं।

*देश के प्रति उनकी सेवा वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा*
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर बहुगुणा जी का अपना विजन था। उसे आज भी प्रभावी रूप से धरातल पर उतरते हम सभी महसूस कर सकते हैं। बहुगुणा जी ने केंद्र सरकार में भी अनेक मंत्रालयों में सेवाएं दीं। लंबे राजनीतिक व सार्वजनिक जीवन में देश के प्रति उनकी सेवा उल्लेखनीय रही हैं, जो वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, अमरेश कुमार, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

मऊ में भीषण सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत 5 की मृत्यु

Breaking News UP Web News

News Posted on 25.04.2026 Time 10.12 AM, Saturday, Mau News , UP News, UP Samachar
मऊ, 25 अप्रैल 2026 (UP Web News) गोरखपुर वाराणसी फोर लेन मार्ग पर रात करीब ढाई बजे रांची से आ रही स्कॉर्पियो कार ट्रेलर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में गोरखपुर निवासी परिवार के 3 सदस्यों और चालक, परिचालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
उत्तर प्रदेश समाचार सेवा को मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर के खोरा बाजार के गांव रानी डीहा निवासी विनय श्रीवास्तव और उनकी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव, बेटा कृतार्थ रांची में शादी संपन्न कराकर घर लौट रहे थे। शादी 20 अप्रैल को विनय श्रीवास्तव की बेटी विमानसा की थी। ये सभी शुक्रवार की शाम रांची से गोरखपुर के लिए रवाना हुए।
मार्ग में स्कॉर्पियो जब वाराणसी गोरखपुर मार्ग पर थाना दोहरी घाट अंतर्गत ग्राम कुसुमहा बशारतपुर के पास पहुंची तो अनियंत्रित हो गई। कार तेज गति में थी। पहले डिवाइडर से टकराई फिर दूसरी ओर सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और पूरी तरह पिचक गई। दुर्घटना में कार सवार विनय श्रीवास्तव, पत्नी अर्चना श्रीवास्तव, बेटा कृतार्थ, चालक पुरुषोत्तम और सह चालक नीतीश की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना पर पहुंची दोहरी घाट पुलिस ने गैस कटर से गाड़ी को काटकर शवों को निकाला।

पुलिस हिरासत में युवक की मौत, लापरवाही पर SHO व सिपाही निलंबित

Breaking News UP Web News

Posted on 25.04.2026 Time 09.08 AM Hathras News, UP News

हाथरस, 24 अप्रैल 26 ( उप्र समाचार सेवा)। चंदपा कोतवाली में पुलिस हिरासत के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक पर किशोरी को भगाने का आरोप था और उसे गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय चंद्रपाल को पुलिस ने बरामदगी के बाद कोतवाली में रखा था, जबकि किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। रात में युवक शौचालय गया, जहां कुछ देर बाद वह रोशनदान की ग्रिल से कपड़े के सहारे लटका मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कराई। लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी और ड्यूटी पर तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया गया है तथा संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

एक परिवार की दो महिलाओं समेत चार की मौत, 50 यात्री घायल

शुक्रवार सुबह और फिर देर रात हुए हादसे

Post on 25.4.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
शुक्रवार का दिन मुरादाबाद अलग-अलग दो सड़क हादसों से दहल गया। मैनाठेर में सुबह हुईं पहली घटना में एक परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। दूसरी सड़क दुघर्टना लखनऊ हाईवे पर डबल डेकर स्लीपर बस पलट गई।तेज रफ्तार से चल रहीं डबल डेकर बस में करीब दो सौ यात्री सवार थे। हादसे में 50 यात्री घायल हो गए। देर रात हादसे से हड़कंप मचा रहा। सीतापुर से हरियाणा जा रही बस यात्रियों को मुरादाबाद, रामपुर और मूंढापांडे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
संभल मुरादाबाद के बीच मैनाठेर में डंपर और ट्रेक्टर ट्राली में टक्कर हो गई। सुबह छह बजे हुईं घटना का कारण डंपर चालक अचानक झपकीं लगना माना जा रहा है। हादसे में ट्राली में सवार लोगसंभल में कैलादेवी निवासी किसान नरेश सैनी की बेटी के लिए गांव गुरेर गए थे। किसान की पत्नी ऊषा अपने गुरेरगांव में भाई सतीश को भात का न्योता देने गई थीं।वापसी में समय डंपर से टक्कर में हो गई। इसमें शांति-65 और उनकी बहू सुमन-35 और पोता अजीत-12 व पोती सृष्टि-8 की मौत हो गई।
जबकि दूसरी घटना शुक्रवार देर रात हुईं।हाईवे पर मूंढापांडे थाने के पास स्लीपर बस पलट गई। इसमें सवार सभी यात्री घायल हो गए। सीतापुर से हरियाणा जा रहे यात्री मजदूर बताए गए हैं।‌बताया जाता है कि बस पूरी तरह से ठसाठस भरी हुईथी। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि बस में दो चालक नशा किए थे इस दौरान दोनों में बस चलाने को लेकर खींचतान हुई। हादसे की सूचना पर एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार व पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को मुरादाबाद,मूंढापांड़े व रामपुर के
अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

« Newer PostsOlder Posts »