Web News

www.upwebnews.com

तीन राज्यों में जीत पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर जश्न

May 4, 2026

तीन राज्यों में जीत पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर जश्न

लखनऊ 04 मई 2026। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली अभूतपूर्व सफलता पर उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आज जोरदार उत्सव मनाया गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, श्री बृजेश पाठक एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए, आतिशबाजी कर और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ब्रज बहादुर, प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ल, श्री रामप्रताप सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री श्री शिवभूषण सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कामेश्वर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता श्री हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, श्री हीरो बाजपेयी, श्री मनीष शुक्ला, श्री संजय चौधरी, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी श्री भारत दीक्षित व सहप्रभारी श्री अतुल अवस्थी व चौधरी लक्ष्मण सिंह, महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्वि़वेदी, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा के साथ अन्य पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की विजय ‘नए भारत’ की जनभावना का स्पष्ट प्रतिबिंब है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को इस सफलता का मुख्य आधार बताते हुए कहा कि देश की जनता अब विकास और सुरक्षा की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।
श्री मौर्य ने कहा कि इन राज्यों की जनता ने परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए भाजपा के सुशासन मॉडल पर मुहर लगाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि यह जीत उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा है और आने वाले चुनावों में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ती रहेगी।
उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने इन चुनाव परिणामों को भारतीय लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह स्थिरता, विकास और मजबूत नेतृत्व चाहती है।
श्री पाठक ने कहा कि भाजपा सरकारों ने गरीब, किसान, महिला और युवा सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है, जिसका परिणाम इन चुनावों में देखने को मिला है।

बंगाल जीत पर बीजेपी कार्यालय जीत का जश्न

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 04/05/2026

बलिया, बंगाल में बीजेपी की पूर्ण बहुमत से जीत के बाद बीजेपी कार्यालय पर मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया।

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने बताया कि पूरे देश में बहुत बड़ी जीत हुई है बंगाल की जीत कोई साधारण जीत नहीं है यह परिश्रम है वहां की जनता का, वहां के कार्यकर्ताओं का,वहां के नेताओं का प्रधानमंत्री , गृहमंत्री का वहां के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा पृष्रम किया गया तब जाकर वहां बड़ी जीत मिली है वहां के लोग परिवर्तन करना चाहते है वहां तुष्टिकरण की राजनीति खत्म, वहां पर केन्द्र की कोई भी योजना नही लागू होती थी विकास का कोई काम नही हुआ, वहां लोगों को डरा कर राजनीति की है आने वाले समय में बंगाल में परिवर्तन देखेंगे।मैं सभी शीर्ष नेताओं को बधाई देना चाहता हूं बंगाल, असम, पुण्डीचेरी में हम लोग आगे है सभी कार्यकर्ताओं के लिए आज हर्ष का दिन है बहुत खुशी है कि आज बंगाल में कमल खिल गया।

वही टीएमसी का आरोप है कि आसनसोल में टिएमसी दफ्तर पर आग बीजेपी के द्वारा आग लगाई है के सवाल पर कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि एक भी घटना ऐसी नही होगी बंगाल में अमित शाह वहां का कानून व्यवस्था देख रहे है तो ऐसी घटना नही होगी।प्रधानमंत्री ने कहा है कि पोस्टपोल कोई भी वायलेंश नही होगी।मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता ऐसा कार्य नही कर सकते।भारतीय जनता पार्टी का दिल बहुत बड़ा है ।

प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न।


आतिशबाजी के साथ भारत माता के जयकारों की गूंज
*मिठाई खिलाकर बांटी खुशियां।
फोटो।
बाराबंकी।भाजपाइयों ने बंगाल और असम राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली प्रचंड जीत का जश्न मनाया।मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को कारागार राज्य मंत्री व प्रभारी मंत्री सुरेश राही की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की। प्रभारी मंत्री ने भी आतिशबाजी करके खुशी का इजहार किया।भारत माता एवं वंदे मातरम् के जयघोष से कार्यालय परिसर गूंज उठा।प्रभारी मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत है।उन्होंने बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए वहां के मतदाताओं को आभार ज्ञापित किया।उन्होंने प्रदेश में होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में इसी तरह की ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं से कमर कसने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,एमएलसी अंगद सिंह,विधायक दिनेश रावत, अमरीश रावत,डॉ विवेक वर्मा,राम बाबू द्विवेदी,विजय आनंद बाजपेई,पवन सिंह रिंकू,अंशु वर्मा,रामेश्वरी त्रिवेदी,नीता अवस्थी,अलका मिश्रा,अमित वर्मा,जंग बहादुर पटेल,मुलायम सिंह यादव, मनोज वर्मा,वैभव मिश्रा,पवनेंद्र सिंह, सतीश विश्वकर्मा,मधुकर तिवारी,बिंद्रा प्रसाद वर्मा,सूरज सिंह,सीपी गुप्ता,कुशाग्र श्रीवास्तव,सुनील मिश्रा,मनोज कुरील,अभिषेक गुप्ता,बबलू वर्मा,पूर्णेंदु चतुर्वेदी,राकेश पटेल,गोविंदा, प्रेम रस्तोगी ,निरंकार दीक्षित सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गो-हत्या के विरोध में शिव सेना ने निकाली रैली, जोरदार प्रदर्शन

Post on 4.5.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद जिले में गो-हत्या और गोवंश मिलने के विरोध में शिव सेना सड़कों पर उतरीं। शिव सेना ने प्रदेश में बढ़ते मांस कारोबार का भी विरोध जताया। विरोध स्वरूप शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शहर में आक्रोश रैली निकाली और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।कटघर थाने पर ज्ञापन को लेकर प्रदर्शनकारियों व पुलिस में तीखी नोंकझोंक भी हुईं।
शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, महानगर प्रमुख कमलसिंह राव व तमाम शिव सैनिक कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। प्रदर्शनकारी ‘जय भवानी जय शिवाजी’, गौ हत्या बंद करो, गौ हत्या करने वालों पर रासुका लगाओ आदि नारे भी लगाए।शिव सैनिकों ने दोपहिया वाहन रैली बलदेव पुरी, देवापुर, पीतल नगरी,हनुमान मूर्ति, प्रभात मार्केट से होकर कटघर थाने पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर बैठकर विरोध जताया।


शिव सैनिकों ने गो हत्या पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाने व गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन न लेने को लेकर‌ थाने पर पुलिस व शिव सैनिकों की तीखीं नोक- झोंक हुई। कार्यकताओं ने जमकर नारेबाजी की। हालात देख मौके पर कटघर सीओ पहुंचे और ज्ञापन लिया।
प्रदर्शन में जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के अलावा शिबू पांडे, राजीव राठौर,अरुण ठाकुर, आकाश सिंह,जीतू,धर्मेंद्र, राजपाल,विनोद, विशाल सैनी, प्रमोद,अशोक सैनी सुरेश सैनी, हर्ष सिंह,नितेश,हरि सिंह, विक्की कश्यप,राहुल,मयंक सैनी,शरद कपूर आदि रहे।

मुरादाबाद में स्थापित हो मानवाधिकार न्यायालय

MORADABAD DISTRICT COURT
बार एसोसिएशन ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति को भेजा प्रस्ताव
जिला पुलिस जवाबदेही आयोग (PAC) की स्थापना-संचालन का प्रस्ताव

Post on 3.5.26
Sunday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)
मुरादाबाद में मानवाधिकार न्यायालय का गठन होगा। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी को इस बाबत गठन का प्रस्ताव भेजा है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने न्यायिक सुधार व मानवाधिकार के संरक्षण का प्रस्ताव रखा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि हाल ही में कार्यकारिणी की बैठक में अधिवक्ता अंकित टंडन की ओर से रखे प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष के अनुसार
मानवाधिकार के संरक्षण और न्यायिक सुधार को दो प्रमुख प्रस्ताव पर सहमति बनी। इनमें मुरादाबाद में मानवाधिकार न्यायालय का गठन व जिला पुलिस जवाबदेही के संचालन के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी का कहना हैकि मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1933 की धारा 30 के तहत जिला स्तर पर इसके लिए एक समर्पित सत्र न्यायालय को मानवाधिकार न्यायालय के रूप में अधिसूचित करने की मांग की गई। इस पर माननीय न्यायमूर्ति नीरज तिवारी द्वारा जिला जज सैय्यद माऊज़ बिन आसीम को आदेश कर दिया था।इस आदेश के बारे में जिला जज ने जानकारी दी कि जिले में मानवाधिकारों के उल्लंघन से उत्पन्न अपराधों के विचारण के लिए मानवाधिकार न्यायालय की जनपद मुरादाबाद में स्थापना की गई है।एडीजे -प्रथम- मानवाधिकार न्यायालय के रूप में कार्य करेंगे।

« Newer PostsOlder Posts »