Web News

www.upwebnews.com

बिजनौर: नौकरी के बहाने कश्मीर ले जा कर कराया धर्म परिवर्तन

May 20, 2026

बिजनौर: नौकरी के बहाने कश्मीर ले जा कर कराया धर्म परिवर्तन

बिजनौर, 20 मई 2026 (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा) *नौकरी के बहाने कश्मीर ले जाकर नाबालिग युवक का कराया जबरण धर्म परिवर्तन* प्राप्त विवरण के अनुसार शहर कोतवाली थाना अंतर्गत गांव काजीवाला के सैकड़ो ग्रामीण आज पुलिस अधीक्षक बिजनौर के कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए गांव के ही नाबालिक को जबरन मुस्लिम धर्म परिवर्तन करने पर न्याय की मांग करने लगे। गांव काजीवाला के ग्रामीणों ने बताया कि कृष्ण कुमार के नाबालिक पुत्र विशाल को लगभग 4 वर्ष पूर्व गांव का ही वसीम नौकरी के बहाने जम्मू कश्मीर ले गया था। वहां ले जाकर उसने अपनी मीठी-मीठी बातों में विशाल को फंसा लिया। जिसके कारण वह पिछले चार वर्ष से परिवार वालों से बात नहीं करता था। 15 मई 2026 को जब विशाल के पिता कृष्ण कुमार ने विशाल से फोन पर वार्ता की तो विशाल बहुत डरा हुआ था और उसने रोते हुए अपने आप को जम्मू कश्मीर से ले जाने की पिता से गुहार लगाई तथा कहा कि मेरा जबरन धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम बना दिया गया है। इस घटना पर विशाल के पिता कृष्ण कुमार के होश उड़ गए, तो उसने गांव वालों को एकत्र करके पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने बेटे को जबरन धर्म परिवर्तन कराने वालों से छुड़ाने की गुहार लगाई। भाजपा के वरिष्ठ नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने भी पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक दारोगा व दो सिपाहियों को हवाई जहाज से जम्मू कश्मीर भेज दिया। और विशाल से हमजा बने विशाल को कश्मीर के कुपवाड़ा थाना क्षेत्र से बरामद करने का आदेश दिया। फिलहाल पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा ने वसीम और षड्यंत्रकारी लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराकर विधिक कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया। हिंदूवादी संगठनों के कुछ नेताओं ने बताया कि पहले भी कुछ मजदूरों को पहाड़ों की घाटी में फंसे होने पर वहां से सकुशल बिजनौर लाने का काम किया गया था।

मुरादाबाद में वकीलों ने रजिस्ट्री दफ्तर पर लगाया ताला,विरोध प्रदर्शन

 

हाईकोर्ट द्वारा अधिवक्ताओं को नोटिस भेजने का विरोध

Post on 20.5.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia,Time 3.00 pm
मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा।
हाईकोर्ट की ओर जारी नोटिस के विरोध में बुधवार को तमाम अधिवक्ता व संगठन हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते वकीलों ने तहसील,रजिस्ट्री दफ्तर में काम काज ठप रखा। वकीलों के विरोध प्रदर्शन चलते रजिस्ट्री दफ्तरपर ताला लगाने से बैनामे, रजिस्ट्री आदि का काम पूरी तरह से बंद हो गया।
बुधवार को नोटिस को लेकर कड़ा विरोध हुआ।दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्था व लंबित मांगों को लेकर जोरदार विरोध हुआ। हड़ताल के अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी कर हड़ताल को सफल बनाया। इससे पूरे दिन कार्यालय का काम काज भी प्रभावित रहा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं का आरोप था कि लंबे समय से रजिस्ट्री कार्यालय में विभिन्न समस्याएं बनी हुई है।इससे न केवल अधिवक्त बल्कि आम लोगों को भी भारी परेशानी का सामना कर रहें है।
प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने कहा कि इस बारे में संबंधित अधिकारियों को कई बार समस्याओं से अवगत कराया गया पर अबतक कोई प्रभावी हल नहीं निकला।इसी के चलते कारण मजबूर होकर आंदोलन का निर्णय लेना पड़ा।अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं की मांगें न्यायोचित ठहराया। कहा कि व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो आंदोलन चलेगा। प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर रजिस्ट्री कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग की।
विरोध प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव,राकेश जौहरी विनय खन्ना समेत अधिवक्ता रहे।
इस दौरान हड़ताल व तालाबंदी के चलते रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उज्जयिनी एक्सप्रेस हादसे की जांच शुरु,कई रेल कर्मियों से होगी पूछताछ

Rail

-यार्ड में खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन रोल बैक होकर डैड एंड (पटरी का अंतिम छोर) से टकरा कर रुकीं

जीएम ने भी घटनास्थल का जाएजा लिया

Post on 20.5.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia, Time 12.30 pm

मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा
सोमवार रात योगनगरी ऋषिकेश यार्ड में खड़ी खाली उज्जयिनी एक्सप्रेस(14310) घटना की मंडल रेल अफसरों ने जांच शुरू कर दीं हैं। जांच टीम घटना की गंभीरता को समझते हुए कई रेलकर्मियों से पूछताछ करेगी।हादसा कैसे हुआ, इसे लेकर रेल प्रशासन अभी ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।
उज्जयिनी एक्सप्रेस ट्रेन हादसे को लेकर रेलवे गंभीर है।योग नगरी ऋषिकेश यार्ड में खड़ी गाड़ी अचानक रोल बैक(पीछे की ओर खिसकना) होकर करीब 40-50 मीटर खिसककर डैड एंड से टकराकर गई।घटना में ट्रेन के दो कोच भी पटरी से उतर गए। गनीमत रहीं कि उज्जयिनी का रैक खाली था। ट्रेन की तेज गति डैड एंड को तोड़ सकती थी।पर धीमी स्पीड से हादसा टल गया।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए समूचा रेल प्रशासन रात में घटनास्थल के लिए रवाना हो गया। डीआरएम तड़के पहुंची और रेल अधिकारियों संग हालात संभाले। मंगलवार सुबह उत्तर रेलवे के जीएम राजेश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए।कई घंटे रूककर घटना स्थिति व कारणों का जाएजा लिया।जीएम ने हरिद्वार पहुंच कर कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।इस दौरान डीआरएम विनीता श्रीवास्तव,सीनियर डीसीएम, सीनियर डीओएम समेत तमाम अधिकारी भी रहे।

*पांच घंटे देरी से चलीं उज्जयिनी,उत्कल कलिंगा हरिद्वार से हुईं रवाना*

रात से व्यापक स्तर पर शुरू हो गया राहत और ट्रेन संचालन का काम शुरू हो गया।योगनगरी ऋषिकेश से लक्ष्मीबाई नगर जाने वाली ट्रेन मंगलवार को पांच घंटे की देरी से रवाना हुईं।उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस ट्रेन 18478 को योगनगरी ऋषिकेश की बजाय हरिद्वार से संचालित किया गया।

वर्जन।
उज्जयिनी एक्सप्रेस ट्रेन घटना की टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। घटना के संबंध में रेलकर्मियों से पूछताछ की जाएगी।ट्रेन के रोलबैक, बेपटरी होने समेत अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।घटना के बाद रेल प्रशासन ने तत्परता से संचालन बहाली के लिए व्यापक स्तर पर कार्य शुरू कराया गया। मंगलवार को उज्जयिनी देरी व अन्य उत्कल कलिंगा को हरिद्वार से चलाया गया।
महेश यादव सीनियर डीसीएम मुरादाबाद।

बदायूं के इस्लामनगर में लूट, परिवार को बंधक बनाकर पीटा

Breaking News UP Web News

Crime News, Posted on 20.05.2026 Time 11.25 AM , Wednesday, Badaun, Islamnagaar, UP

बदायूं, 20 मई 2026 (उप्र समाचार सेवा), जिले के कस्बा इस्लामनगर में बीती रात कच्चा बनियान गिरोह के चार सदस्यों ने एक घर में दावा बोल दिया। गृहस्वामी और अन्य परिजनों को बंधक बनाकर पिटाई की। घर से नकदी और जेवर लूट लिए। बदमाश नकाब पहने हुए थे।

जानकारी के अनुसार बिल्सी-बिसौली रोड़ स्थित एक बाहरी मकान में रात करीब डेढ़ बजे चार कच्छाधारी बदमाशों ने बोला धावा। पीछे के रास्ते से घर में घुसे बदमाशों ने लगभग दो घंटे तक जमकर मचाया ताडंव। बदमाशों ने गृहस्वामी नजाकत उनकी पत्नी मिस्कीन,पुत्रवधु फिजा और डेढ़ साल के मासूम बच्चे हमीद रजा तक को नहीं बक्शा। तमंचे और लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर बेहरमी से पीटा। मारपीट में नजाकत उनकी पत्नी मिस्कीन और देवरानी शबनम गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर,जहां दंपत्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बदमाश घर से सोना,चांदी और नगदी लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना पर एसपी देहात,कई थानों की फोर्स,फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

दिल्ली-मुरादाबाद राजमार्ग पर दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु

 

Breaking News, Posted on 20.05.2026 Time 11.05 Wednesday, Amroha, Gajraula, Brijghat

गजरौला (अमरोहा), 20 मई 2026,मुुरादाबाद दिल्ली राजमार्ग पर ब्रजघाट के समीप आज सुबह हुई मार्ग दुर्घटना में बंगाल निवासी 3 लोगों समेत 4 की मृत्यु हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना ब्रजघाट के पास सुबह करीब चार बजे हुई।
थाना गजरौला पुलिस के अनुसार मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे अज्ञात वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतकों में कार चालक मोहम्मद सलमान निवासी बमनपुरी गेट पंखेवालान, रामपुर, हसनैन निवासी दरियापुर, मालदा टाउन पश्चिम बंगाल तथा समरतुल निवासी कालियाचक, मालदा टाउन पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे में घायल दो लोग बेहोशी की हालत में मिले।

« Newer PostsOlder Posts »