Web News

www.upwebnews.com

गर्मी के दृष्टिगत प्राइमरी और जूनियर स्कूलों का समय बदला

April 20, 2026

गर्मी के दृष्टिगत प्राइमरी और जूनियर स्कूलों का समय बदला

लखनऊ, 20 अप्रैल 26, गर्मी बढ़ने और लू की आशंका के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूलों के पठन पठान के समय में परिवर्तन किया है। सभी सरकारी विद्यालय प्रात: 7 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक खुलेंगे। शिक्षण कार्य 12 बजकर 30 मिनट तक होगा और शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी डेढ़ बजे तक रहेंगे। मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल की प्रबंध समितियों को भी निर्णय लेने के लिए कहा गया है। यह आदेश बेसिक शिक्षा निदेशक ने जारी किया है

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने कार्यभार संभाला


Post on 20.4.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
सोमवार को मुरादाबाद मंडल में सीनियर डीसीएम महेश यादव ने कार्यभार ग्रहणकर लिया। वर्ष 2013के बैच के आईआईटीएस
(IRTS)के अधिकारी महेश यादव उत्तर रेलवे में डिप्टी चीफ आपरेशंस के पद पर तैनात थे। इससे पहले वे नई दिल्ली में स्टेशन डायरेक्टर, एफओआई एस (FOIS) और डिप्टी चीफ आपरेशंस (ट्रेन टाइम टेबल) के पद पर भी रहे।इस दौरान निवर्तमान सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने कार्यभार उन्हें सौंपा।

केंद्र सरकार ने हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया: पंकज चौधरी

महराजगंज 20 अप्रैल 2026 | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को महराजगंज में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सर्वसमावेशी लोकतंत्र का निरंतर विस्तार हो रहा है। केंद्र सरकार ने समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने का कार्य किया है। इसका प्रमाण यह है कि आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में लगभग 40 प्रतिशत मंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं, जो सामाजिक न्याय और समान अवसर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
श्री चौधरी ने कहा कि इसी समावेशी सोच के तहत देश की आधी आबादी—माताओं और बहनों—को नीति निर्धारण में उनका अधिकार देने के उद्देश्य से मोदी सरकार ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का ऐतिहासिक विधेयक प्रस्तुत किया। लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी एलायंस के अन्य सहयोगी दलों ने इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित नहीं होने देकर अपनी वास्तविक मंशा उजागर कर दी।
उन्होंने कहा कि इंडी एलायंस के दल महिला आरक्षण का समर्थन करने का केवल ढोंग करते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वे महिलाओं को उनका अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने एक बार फिर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को सामने ला दिया है। ये दल भली-भांति जानते हैं कि जब घर की महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तो उनका परिवारवाद और वंशवाद स्वतः कमजोर हो जाएगा।
श्री चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपनी महिला विरोधी सोच को छुपाने के लिए “नकाब का सहारा” लिया, लेकिन अब देश की आधी आबादी के सामने उनका यह नकाब उतर चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए इन दलों ने देश में केवल लगभग 20 प्रतिशत मुस्लिम महिलाओं का बहाना बनाकर शेष 80 प्रतिशत महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है। विपक्षी दलों ने मुस्लिम महिलाओं के साथ भी अन्याय ही किया है क्योंकि इस विधेयक का लाभ तो समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को मिलता और उनमें मुस्लिम वर्ग की महिलाएं भी सम्मिलित हैं ।
उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म के आधार पर आरक्षण संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है और भारतीय जनता पार्टी सदैव संविधान की मर्यादा और मूल सिद्धांतों का पालन करती रही है।
श्री चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता अत्यंत मजबूत है। माननीय गृहमंत्री द्वारा सदन के पटल पर पूरे देश में 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की गारंटी देना इस बात का प्रमाण है कि सरकार महिलाओं को अधिक से अधिक अवसर देने के लिए संकल्पित है।
उन्होंने इंडी एलायंस को “एंटी वूमेन एलायंस” बताते हुए कहा कि यह गठबंधन रूढ़िवादी सोच से ग्रसित है और चाहता है कि महिलाएं घर की चारदीवारी तक सीमित रहें। इन दलों ने हमेशा महिला आरक्षण को रोकने, टोकने, अटकाने और भटकाने का कार्य किया है।
श्री चौधरी ने कहा कि देश का विकास बिना आधी आबादी के सशक्तिकरण के संभव नहीं है और देश की नारी शक्ति ऐसे महिला विरोधी गठबंधन को कभी माफ नहीं करेगी।

कई महीनो से नलों में आ रहा गंदा पानी -व्यापार मंडल

व्यापार मंडल ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान

को समस्या से कराया अवगत, शीघ्र निराकरण की मांग

उप्रससे,अजय बरया

ललितपुर- जिला उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने गर्मी के मौसम में दूषित जल आपूर्ति के संबंध में एक ज्ञापन जल संस्थान डोडा़ घाट अधिशासी अभियंता को दिया क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा शुद्ध पेयजल घर घर पहुंचना है लेकिन इस भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए नगर में पूरी तरह से जल आपूर्ति नहीं हो रही लगभग 7, 8 माह से नलो में गंदा पानी आ रहा है कभी नल आ रहे हैं कभी नल नहीं आ रहे कई वार्डों में तो महिनो से जलापूर्ति नहीं हुई है और लोग मजबूरन गंदा पानी पीने को पी रहे हैं जिससे संक्रामक रोग फैल रहा है कई बार्ड में अमृत योजना के अंतर्गत बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए नगर के मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं और महीनो बीत जाने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है जिससे वार्डों में पैदल चलना भी दूबर है
जहां पाइपलाइन खोदी गई है उसे तुरंत मरम्मत करने की कृपा करें और आपसे अनुरोध है कि जहां नई पाइप लाइन डाली जाए वहां 7 दिन के अंदर ही पाइप डालकर सड़क की पूरी मरम्मत कर देनी चाहिए और जहां पाइपलाइन डल रही है वहां मानक के अनुसार 3:30 फीट गहराई पर ही डालें जिससे पाइपलाइन के ऊपर से बाहन निकलने पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त नहीं होगी और जगह-जगह पानी लीकेज नहीं होगा श्रीमान जी से अनुरोध है कि आप निश्चित ही 15 दिन के अंदर पाइप लाइनों की मरम्मत, बिजली मोटर, की मरम्मत पानी टंकियां की सफाई अवश्य कर ले जिससे आने वाले समय में शुद्ध पेयजल की कोई समस्या ना हो और सरकार की मंशा के अनुसार कार्य हो इस पर अधिशासी अधिकारी ने समस्याओं का हल करने का पूर्ण आश्वासन दिया ज्ञापन देने में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित मनीष सडै़या, जिला अध्यक्ष सुरेश बडेरा, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, उद्योग मंच प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सराफ, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू सिंधी, रविंद्र दिवाकर, डॉक्टर संजीव कड़की, जिला मंत्री अनिल मामा भांजा, संभव सिंघई, सुबोध गोस्वामी, नगर युवा अध्यक्ष संजय जैन रिंकू शिखर मिर्चवारा, दीपक सेन आदि उपस्थित थे

एटा के कस्बा मिरहची में देव प्रतिमाओं का नगर भ्रमण, मंदिर में हुईं प्राण प्रतिष्ठा

एटा 20 अप्रैल उप्रससे। जनपद में मिरहची कस्बे के जोगियान मुहल्ले में सोमवार को श्रद्धालुओं ने देव प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराने के बाद मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित किया। यह कार्यक्रम मुहल्ले के मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद आयोजित किया गया।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले, शिव परिवार सहित अन्य देव प्रतिमाओं को बैंड-बाजों के साथ पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। नगर भ्रमण के समापन के बाद, सभी प्रतिमाओं को जोगियान मुहल्ले स्थित मंदिर में विधि-विधान से स्थापित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात श्रद्धालुओं ने मुहल्ले में प्रसाद भी वितरित किया।
इस कार्यक्रम में जयप्रकाश कश्यप, कालीचरन साहू, मुन्नालाल गोस्वामी, विनोद गोस्वामी, डॉ. एम.पी. कश्यप, हंसराज देवल, भोला कश्यप सहित मुहल्ले की कई महिलाएँ शामिल थीं।

« Newer PostsOlder Posts »