Web News

www.upwebnews.com

Firozabad News: पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश मार गिराये, इटावा एसओजी के दो सिपाही घायल

July 17, 2026

Firozabad News: पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश मार गिराये, इटावा एसओजी के दो सिपाही घायल

Posted on 17.07.2026 Time 08.34 PM, UP News Firozabad

फिरोजाबाद, 17 July 2026, थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को इटावा एसओजी और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो इटावा एसओजी टीम के दो सिपाही गोली लगने से घायल हुए है। पुलिस ने भाग रहे बदमाशों का पीछा कर खेत में घेराबंदी कर दोनों को मुठभेड़ में मार गिराया है।
इटावा पुलिस को सूचना मिली थी कि गाजियाबाद से झारखंड जा रही संबलपुर एक्सप्रेस में दो बदमाश सुमित और अंकित उर्फ सीटू सवार हैं। दोनों बदमाश इटावा जनपद में 3 जुलाई को एक चिकित्सक से चैन स्नैचिंग के मामले में वांछित थे। सूचना के आधार पर इटावा एसओजी ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाश ट्रेन से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने एसओजी टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की फायरिंग में सिपाही डेविड के पेट में और दूसरे सिपाही पुष्पेंद्र के कंधे में गोली लगी। जिससे घायल हो गये। दोनों बदमाश स्टेशन के पास ही गांव में भाग गए। पुलिस ने तत्काल घायल सिपाहियों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इधर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने एक बच्चे को पकड़ लिया और उसे अपनी ढाल बना लिया। बदमाश बच्चे को फेंककर एक राहगीर की मोटरसाइकिल छीनकर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो वह खेत में छिप गए। इटावा और फिरोजाबाद पुलिस की टीमों ने बदमाशों की घेराबंदी की तो पुनः पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इटावा पुलिस ने पहले एक बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया और फिर फिरोजाबाद और इटावा पुलिस ने दूसरे बदमाश को भी मुठभेड़ में ढेर किया है। एडीजी आगरा एस के भगत, डीआईजी आगरा शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी फिरोजाबाद आदित्य लांगे के साथ पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एडीजी आगरा एस के भगत का कहना है कि मुठभेड़ में दोनों बदमाशों की मौत हुई है। जबकि इटावा एडीजी के दो सिपाही घायल है जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

July 16, 2026

अखिलेश यादव न कृष्ण के वंशज बन पाए और न भगवान राम के दर्शन कर पाए

बलिया में ओम प्रकाश राजभर ने तत्कालीन अखिलेश सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप,
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 16/07/2026

बलिया, बरेली वक्फ बोर्ड पर मौलाना द्वारा भ्रष्टाचार के लगाए आरोप पर ओम प्रकाश राजभर ने बलिया में तत्कालीन अखिलेश सरकार को घेरा, कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार और कांग्रेस की सरकार ने वक्फ बोर्ड की करोड़ों की संपति सैकड़ों लोगों में बेच दिया और खुद सपा के नेता और कांग्रेस के नेताओं ने खरीद लिया और माल बनाकर करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। कही होटल खोलकर लाखों रुपए कमा रहे हैं। मौलाना का आरोप सही है।

वही मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जबरजस्त सियासी प्रहार किया कहा कि अखिलेश यादव यादव अयोध्या तो गए नहीं तो आरोप लगाने का उनका क्या अधिकार है। आज तक न राम के यहां गए और नाही कृष्ण के पास गए “दुविधा में दोनों गए माया मिली न राम” न कृष्ण के वंशज बन पा रहे हैं और न राम के दर्शन कर पा रहे हैं और जाकर मौलाना के गोड पेटवे में घुड़ेस ले रहे हैं। तंज कसते हुए कहा कि मंदिर जाने में अखिलेश को दिक्कत है चुनरी ओढ़ कर घूम रहे हैं जैसे राहुल गांधी समय समय पर भेष बदलते रहते हैं वैसे। इटावा में केदारेश्वर मंदिर बन जाने पर अखिलेश के अयोध्या जाने वाले बयान पर कहा कि मंदिर जाएं लेकिन जो कृत्य है वो छूटेगा नहीं न। मुजफ्फर नगर दंगे के चपेट में था और अखिलेश यादव सैफई में नाच देख रहे थे इसी नाते सरकार बनाना चाहते हैं? नौ सालों से सैफई महोत्सव नहीं हो रहा है नाच नहीं करा पा रहे हैं। प्रदेश में उनकी सरकार में अपराधी छुटे सांड की तरह घूमते थे, सड़कों पर अपराधी असलहे लहराते हुए घूमते थे वहीं सरकार चाहते हैं? अभी कानून का राज है जनता सब जानती है।

July 15, 2026

खेत की मेड़ के विवाद में महिला पर हमला, घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता का आरोप; FIR दर्ज

VIKAS GUPTA
PRATAPGARH UP

प्रतापगढ़, 15 जुलाई 2026,  कुंडा कोतवाली क्षेत्र के खेमीपुर गांव में खेत की मेड़ के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला ने गांव के ही व्यक्ति और उसके बेटों पर घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने तथा अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। FIR के अनुसार, पीड़िता सोनी शुक्ला ने आरोप लगाया है कि गांव निवासी कमलेश शुक्ला ने अपने बेटों नागेन्द्र उर्फ सोनू और मोनू उर्फ गगनदेव के साथ मिलकर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे उसके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि तीनों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसके शरीर पर कई चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि जब वह जान बचाकर घर से बाहर भागी तो आरोपियों में शामिल एक युवक ने उसके बाल पकड़कर अभद्रता करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कुंडा पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

एटा में दिल्ली से दवा लेकर लौट रहे यात्री की चलती रोडवेज बस में मौत

Posted on 15.07.2026 Time 09.56 PM, Etah News

एटा 15 जुलाई उप्रससे। जनपद में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक चलती रोडवेज बस में सफर कर रहे 55 वर्षीय यात्री की मौत हो गई। नोएडा डिपो की यह बस जब जीटी रोड स्थित पोस्टमार्टम हाउस गेट के सामने रुकी, तब परिचालक को यात्री के अचेत होने की जानकारी हुई। आनन-फानन में चालक और परिचालक उसे लेकर जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज निवासी मजीद (55 वर्ष), पुत्र अजीज खान पिछले कुछ समय से दिल्ली में अपने भाई के पास गए हुए थे। बुधवार को वे वहां से अपनी दवाइयां लेकर बस द्वारा वापस अपने गांव लौट रहे थे। बस में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए।

मृतक की पत्नी की बहन (साली) मीणा, जो एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित किदवई नगर में रहती हैं, ने बताया कि रोडवेज कर्मियों ने मजीद के मोबाइल फोन से उनके पास फोन किया था। कॉल पर उन्हें बताया गया कि मजीद की तबीयत बेहद खराब है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही जब परिवार के लोग भागते हुए मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, तब तक मजीद दम तोड़ चुके थे।

क्राइम इंस्पेक्टर अजब सिंह ने बताया रोडवेज बस के स्टाफ द्वारा एक यात्री को गंभीर और अचेत अवस्था में जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Sitapur एटीसी कमांडेंट के सफाई कर्मचारी की जहर खाने से मौत

Breaking News UP Web News

Posted on 15.07.2026 Time 09.47 PM, Sitapur ATC

कमांडेंट पर प्रताड़ना का लगा आरोप।।

-आलोक कुमार बाजपेयी

सीतापुर , 15 जुलाई 2026 (उप्र समाचार सेवा) । कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित एटीसी (ATC) कमांडेंट के सरकारी आवास पर कार्यरत प्राइवेट सफाई कर्मचारी की बुधवार सुबह करीब 7 बजे कथित रूप से जहर खाने के बाद मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने एटीसी कमांडेंट शगुन गौतम पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पूरे प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन भी दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजपुर मजरा चिलवारा निवासी शैलेन्द्र पाल के रूप में हुई है, जो एटीसी कमांडेंट शगुन गौतम के सरकारी आवास पर कार्य करता था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि 25 जून को कमांडेंट के बंगले से कुछ सामान गायब हो गया था।
मृतका की पत्नी का आरोप है कि शैलेन्द्र को चोरी के संदेह में पूछताछ करते हुए काफी मारा पीटा गया था तथा दो दिनों तक कमरे में बंद रखा गया था। इतना ही नहीं, चोरी गए सामान के बदले उससे पांच लाख रुपये की मांग भी की गई। आरोप है कि लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर शैलेन्द्र ने मंगलवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं पिटाई से घायल दूसरे व्यक्ति का इलाज लखनऊ के निजी अस्पताल में चल रहा है।
घटना के बाद मृतक के परिजन पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से मिले और पूरे मामले की शिकायत करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रताड़ना के कारण ही शैलेन्द्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

« Newer PostsOlder Posts »