Web News

www.upwebnews.com

विधानसभा घेरने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष नजरबंद जिला व शहर अध्यक्ष समेत तमाम कांग्रेसी असहाय, पुलिस से नोक झोंक

February 17, 2026

विधानसभा घेरने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष नजरबंद जिला व शहर अध्यक्ष समेत तमाम कांग्रेसी असहाय, पुलिस से नोक झोंक

Post on 17.2.26 Tuesday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,17 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने पहले ही रोक लिया। जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर और शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम कुरैशी को पुलिस ने नजरबंद कर लिया। पुलिस की कार्रवाई का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से कांग्रेसियों की तीखी नोंकझोंक भी हुई।
लखनऊ में विस के घेराव का आहृवान किया गया था। मनरेगा योजना में मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी ने विरोध का ऐलान किया था। इसी के मद्देनजर विधानसभा घेराव का निर्णय लिया गया। मंगलवार को लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस नेता जुटे। लेकिन लखनऊ कूच से पहले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया। जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की पुलिस ने पहले ही घेराबंदी कर लीं। पुलिस ने अध्यक्षों को घर व कैंप कार्यालय पर नजरबंद कर लिया। जिलाध्यक्ष को कोठीवाल नगर में हाउस अरेस्ट किया गया।
कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली तो भड़क गए। शहर के कैंप कार्यालय पर धरना दे रहे जुनैद इकराम कुरैशी पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया।
इस दौरान नजाकत ठेकेदार, दानिश कुरैशी, राजेश सिंह, सिराज अहमद, जावेद अंसारी आदि रहे।

February 16, 2026

शाहजहांपुर में राज्यरानी समेत दस ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ा

Indian Railश्री रामचंद्र मिशन आश्रम की 50 वीं स्थापना दिवस पर रेलवे की पहल

Post on 16.2.26, Monday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,16 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
शाहजहांपुर में श्रीराम चंद्र मिशन आश्रम के 50वें स्थापना दिवस समारोह के आयोजन में भीड़ जुटेंगी। इसे देखते रेलवे ने अवध आसाम समेत दस ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ाया है। इन ट्रेनों का अब पांच मिनट तक स्टेशन पर ठहराव रहेगा।
मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार स्थापना दिवस समारोह को देखते हुए ट्रेनों के रुकने के समय में बढ़ोतरी की गई है। ट्रेनों का दो से पांच मिनट तक समय बढ़ाया गया है। यह व्यवस्था 2 मार्च तक रहेगी।
जिन ट्रेनों के समय में बढ़ोतरी की गई है। उनमें अवध आसाम एक्सप्रेस 15909-10, राज्य रानी 22453-54, वाराणसी -बरेली 14235, प्रयागराज -संगम बरेली14307, एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस 12237,
नई दिल्ली-लखनऊ मेल 12230, एसी एक्सप्रेस 12430, श्रमजीवी एक्सप्रेस 12392 ट्रेनों के ठहराव में बढ़ोतरी की गई है।

जयाप्रदा अभद्र टिप्पणी :अदालत में विवेचक हुए पेश, दिए बयान

Jaya Prada Nahata Actress

अभिनेत्री, पूर्व संसद जयाप्रदा

एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में अब तक आठ की गवाही
Post on 16.2.26 Monday
Moradabad Rajesh Bhatia.

मुरादाबाद,16 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
पूर्व सांसद अभिनेत्री जयाप्रदा अभद्र टिप्पणी केस में विवेचक कोर्ट में हाजिर हुए। केस में पहले विवेचक ने कोर्ट में बयान दर्ज कराएं। केस में अगली सुनवाई 24 फरवरी को निर्धारित की गई है।मामला 2019 का है।
छह साल पहले मुरादाबाद में मुस्लिम इंटर कॉलेज में आजम खां के जीत की खुशी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई। आडियो वायरल होते ही वादी की ओर से आजम खां, अब्दुल्ला आजम, डा. एसटी हसन समेत सपाइयों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया। केस की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम प्रथम एमपी सिंह की कोर्ट में चल रहीं हैं। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि केस में अब तक वादी जया प्रदा के अलावा सात गवाहों के बयान हो चुके हैं। कोर्ट में केस से जुड़े विवेचकों के बयान होने हैं। पिछली तारीख पर विवेचकों की गैर हाजिरी पर अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए। हालांकि सोमवार को प्रथम विवेचक ऋषिपाल सिंह कोर्ट में हाजिर हुए। विशेष लोक अभियोजक का कहना है कि विवेचक के अदालत में बयान दिए। गवाही पूरी होने के बाद अब दूसरे विवेचक को तलब किया गया है। केस की सुनवाई के लिए 24 फरवरी निर्धारित की गई है।

मुरादाबाद में सतर्कता, पुलिस ने खंगाला कचहरी

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

Post on 16.2.26 Monday
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,16 फरवरी( उप्र समाचार सेवा)।
अमरोहा में अदालत में बम धमाके की सूचना के बाद मुरादाबाद में भी पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। दोपहर बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। सिविल लाइंस पुलिस ने कचहरी परिसर व प्रवेश द्वारों को भी परखा।
अदालत को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के पुलिस सतर्क हो गई। सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। कचहरी मे पुलिस व डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंच गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध और लावारिस सामानों की विशेष निगरानी रखी गई।

फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट

Amisha Patel Actress

अमीषा पटेल

नौ फरवरी को मुरादाबाद में अपर सिविल जज की अदालत ने दिए आदेश

Posted on 16.06.2026 Time 07.46 PM Monday, Rajesh Bhatia, Amisha Patel 

मुरादाबाद,16 फरवरी(उप्र समाचार सेवा।
फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ मुरादाबाद की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। नौ फरवरी को अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन ने यह आदेश दिए। कोर्ट में अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी।
2017 में एक शादी समारोह में आने के लिए अभिनेत्री अमीषा पटेल को 11 लाख रुपए दिए गए। कटघर के निवासी इवेंट मैनेजर पवन वर्मा का कहना है कि समारोह में शामिल होने के लिए दो लाख रुपए की और मांग की गई। उन्होंने और पैसे देने में असमर्थता जताई। इस पर अभिनेत्री दिल्ली में आने के बाद वापस चलीं गईं। पर जब दी गई रकम की मांग की गई तो जवाब नहीं मिला। इस पर अधिवक्ता पवन शर्मा के जरिए 2017 में अभिनेत्री के खिलाफ परिवाद दायर किया गया। मैनेजर का कहना है कि अपनी फीस लेने के बाद भी इवेंट में न आने और पैसे न देने के लिए फिल्म अभिनेत्री के अलावा सुरेश परमार, राजकुमार गोस्वामी आदि को आरोपित किया गया। आरोप है कि 15 नवंबर, 17 को अभिनेत्री दिल्ली पहुंच गई पर दो लाख की और डिमांड की। डिमांड पूरी करने के इंकार पर समारोह में शामिल नहीं हुईं। इसे लेकर परिवाद दाखिल किया गया।
सोमवार को अधिवक्ता पवन शर्मा और मैनेजर पवन वर्मा ने बताया कि नौ फरवरी को अपर सिविल जज जू.डि. की अदालत ने मामले में संज्ञान लेते हुए अभिनेत्री के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं। अदालत में 27 मार्च को सुनवाई के लिए तलब किया गया है।

*लिखित समझौते के बाद सारी धनराशि लौटाई*

मुरादाबाद में अमीषा पटेल के वकील अभिषेक शर्मा का कहना है कि यह विवाद 2017 का है। पवन कुमार से लिखित समझौते के बाद सारी धनराशि उनके खाते में ट्रांसफर की जा चुकीं हैं। चार बार में आठ लाख रुपए की धनराशि अदा की गई है।

« Newer PostsOlder Posts »