Web News

www.upwebnews.com

14 हजार की रिश्वत लेते तहसील का मुंशी समेत दो गिरफ्तार

February 19, 2026

14 हजार की रिश्वत लेते तहसील का मुंशी समेत दो गिरफ्तार


संभल जिले में गुन्नौर तहसील में गुरुवार का मामला, मुरादाबाद की एंटी करप्शन( Anti corruption) की कार्रवाई

मुरादाबाद की एंटी करप्शन टीम ने मारा छापा, कोर्ट में होंगे पेश

Post on 19.2.26
Thursday. Time 5.15 PM
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 19 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
संभल जिले की गुन्नौर तहसील में एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर दो लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने तहसील के मुंशी और प्राइवेट व्यक्ति से घूस के 14 हजार रुपए नकद बरामद किए। गिरफ्तार लोगों को अब मुरादाबाद की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गुन्नौर तहसील में रिश्वतखोरी की शिकायतें मिल रही थी। तहसील में भ्रष्टाचार की शिकायत संभल के जुनावाई निवासी बलबीर सिंह ने की। तहसील में काम कराने के लिए बलबीर सिंह ने तहसील के संपत्ति कानूनगो तस्लीम अहमद से संपर्क साधा। इस पर काम कराने की एवज में तहसील में प्राइवेट व्यक्ति महेन्द्र पाल ने संपर्क किया। महेंद्र सिंह ने बलबीर सिंह से 14 हजार रुपए की रकम मांगी।
यह मामला मुरादाबाद में भ्रष्टाचार निवारण संगठन के पास पहुंचा तो एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) विभाग ने छापेमारी की तैयारी शुरू कर की।
गुरुवार की सुबह विभाग के निरीक्षक नवल मारवाह अपनी टीम लेकर गुन्नौर तहसील जा पहुंचे। टीम ने सादे कपड़ों में शिकायतकर्ता के संग रहीं। तहसील कर्मी ने जैसे ही घूस की रकम ली तभी टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने मौके से तहसील में मुंशी तस्लीम अहमद व निजी व्यक्ति महेन्द्र पाल को पकड़ लिया।
विभाग के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मौके से रिश्वत की रकम और वार्ता की आडियो रिकार्डिंग समेत अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

पंडित नगला (Pandit Nagla) बाईंपास पर तीन दिन वाहनों का आवागमन बंद

निर्माण कार्य के चलते बुधवार से शुक्रवार तक बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही बंद

Post on 18.2.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 18 फरवरी(उप्र समाचार सेवा।
मुरादाबाद चंदौसी मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। लेवल क्रासिंग (Level crossing ) संख्या 1 A पर टू लेन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य अगले तीन दिनों के लिए छोटे व बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
यातायात पुलिस के अनुसार इस मार्ग को 3 फरवरी को सुबह आठ बजे सभी वाहनों के लिए खोला गया था। अब दोबारा निर्माण कार्य यातायात को व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 18-20 फरवरी तक निर्माण कार्य से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। हालांकि पुलिस ने वाहनों के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। हनुमान मूर्ति की ओर जाने वाले छोटे और भारी वाहन कोहिनूर तिराहा, डबल फाटक और संभल चौराहे से गुजरेंगे। इसी तरह संभल रोड से दिल्ली रोड जाने वाले वाहन टीपी नगर, लाकड़ी फाजलपुर और लाकड़ी तिराहे होते हुए दिल्ली रोड पहुंचेंगे।

February 18, 2026

उत्तर रेलवे के नए जीएम राजेश कुमार पांडेय, एके वर्मा का तबादला

Indian Rail

रेल मंत्रालय ने किया बदलाव

निरीक्षण के पांच दिन के भीतर जीएम एके वर्मा का तबादला
लखनऊ में आलमनगर से रोजा का 13 फरवरी को किया था निरीक्षण

Post on 18.2.26
Wednesday, time 9.56
Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 18 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
रेल मंत्रालय ने जोन स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। उत्तर रेलवे(नार्दन रेलवे) के महाप्रबंधक समेत आठ जगहों पर शीर्ष रेल अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। पांच दिन पहले लखनऊ आलमनगर से रोजा तक निरीक्षण करने वाले एके वर्मा की जगह राजेश कुमार पांडेय को उत्तर रेलवे का नया जीएम बनाया गया है। एके वर्मा को फिलहाल प्रयागराज में स्थानांतरित किए जाने की खबर है।
मुरादाबाद में डीआरएम रहे अजय नंदन को कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में जीएम बनाया गया है। इसके अलावा सेंट्रल रेलवे मुंबई के जीएम शलभ गोयल, एनएफआर गुवाहाटी के जीएम आशीष, वाराणसी में आशुतोष पंत, लोकोमोटिव चितरंजन में मोहित चंद्रा,बेंगलुरु में मनोरंजन प्रधान, निदेशक आरडीएसओ प्रभास दंसाना बनाए गए हैं।

बसपा में नए बूथों पर युवाओं की टीम तैयार करने पर जोर

Mayawati BSP Supreemo

बसपा अध्यक्ष मायावती

पाकबड़ा में मंगलवार को बसपा की हुईं मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक

Post on 18.2.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,18 फरवरी।(उप्र समाचार सेवा)।
बहुजन समाज पार्टी की पाकबड़ा में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में एसआईंआर के बाद बूथों के नए सिरे से गठन पर मंथन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता से अगले विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनेगी। दावा किया कि यूपी में वर्ष 2027 में बसपा की सरकार बनेगी। कहा कि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया है।
मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को मुरादाबाद मंडल में संगठन की समीक्षा बैठक में एसआईंआर के बाद बूथों की संख्या में आए बदलाव पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। नए बूथ और सेक्टर बनाने में मदद के लिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। अब सभी कार्यकर्ताओं को सेक्टर और बूथ कमेटियों के गठन में पचास प्रतिशत जिम्मेदारी युवाओं को देनी होगी।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह सागर व संचालन जिला महासचिव राधेश्याम पाल ने किया।
इस दौरान देवेंद्र भारती, डीपी सिंह, जमुना प्रकाश, गजेंद्र सिंह, नाजिम अली आदि रहे।

February 17, 2026

होली पर सफर होगा आसान, चलेंगी 26 स्पेशल ट्रेनें

Indian Rail
जयनगर-अमृतसर के बीच दो क्लोज ट्रेनों को भी विस्तार

Post on 17.2.26 Tuesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,17 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)। होली पर भीड़ का दबाव घटाने के लिए 26 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा देने के लिए बीस फरवरी से ट्रेनों को चलाने का शेड्यूल जारी किया है। पंजाब से बिहार तक चलने वाली ट्रेनें मुरादाबाद से होकर गुजरेगी। रेल प्रशासन का कहना है कि यात्री अपनी सुविधानुसार विभिन्न ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे। रेलवे ने एसी के साथ जनरल कोच भी ट्रेनों में लगाएं है।
रेलवे बोर्ड ने होली पर विशेष ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है। होली का पर्व चार मार्च को है। रेलवे ने बीस फरवरी से ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। ट्रेनें अलग-अलग दिनों के शेड्यूल के हिसाब से चलेगी। रेलवे ने यात्रियों को घर पहुंचाने से लेकर वापसी को भी ध्यान रखते हुए ट्रेनों के संचालन का कार्यक्रम तैयार किया है।

स्पेशल ट्रेनें चलेंगी–

-बढ़नी-अमृतसर- 05006-06
-गोमतीनगर-खातीपुरा 05023 -24
-अंबाला-मऊ 05301-02
-दिल्ली-सीतामढ़ी 04010-09
-आनंद विहार-लौकहा बाजार 04013-14
-नई दिल्ली-लखनऊ
04203- 04
-वाराणसी-दिल्ली 04209-10
अयोध्या-आनंद विहार 04213 -14
-वाराणसी-चंडीगढ़ 04227-28
वाराणसी -श्रीमाता वैष्णो देवी
04603-04
-चंडीगढ़-गोरखपुर 04513-14

क्लोन ट्रेन को विस्तार।
जयनगर-अमृतसर -04651-52
क्लोन स्पेशल ट्रेन को विस्तार मिला है। ट्रेन एक से 31 मार्च तक चलेगी। ट्रेन 13 फेरे पूरे करेगी।

होली पर यात्री सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। ट्रेनें 20 फरवरी से 8 मार्च तक संचालित होगी। त्योहार पर मांग को देखते हुए पंजाब से बिहार तक विभिन्न ट्रेनों को चलाए जाने का शेड्यूल जारी किया गया है।
आदित्य गुप्ता सीनियर डीसीएम मुरादाबाद।

« Newer PostsOlder Posts »