Web News

www.upwebnews.com

भारतीय डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र, राहुल सचिव

February 15, 2026

भारतीय डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र, राहुल सचिव

Posted on 15.02.2026 Time 09.47 PM Sunday, Rajesh Bhatia Moradabad

मुरादाबाद, 15 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
रविवार को भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी के अधिवेशन में संगठन का गठन किया गया। संघ के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह व मंडलीय सचिव राहुल कुमार को चुना गया। इसके साथ ही सोलह सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
मुरादाबाद में प्रधान डाकघर में भारतीय डाक कर्मचारी संघ का अधिवेशन हुआ। अधिवेशन में संघ के प्रांतीय सचिव राजीव सिंह, उप प्रांतीय सचिव अशोक यादव, सहायक प्रांतीय मंत्री संदीप कुमार रहे। इस दौरान विभागीय पर्यवेक्षक के तौर पर सहायक अधीक्षक उत्तरीय प्रवीन कुमार गुप्ता भी रहे।
इस दौरान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, व मंडलीय सचिव राहुल कुमार को चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष संजीव कुमार व अशोक कुमार, सहायक सचिव – वैभव भारद्वाज, नवीन अग्रवाल, अंशुल सक्सेना व दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, संगठन मंत्री-विनीत चौहान, संदीप सिंह व योगेंद्र सिंह व संगठन मंत्री विकेंद्र सिंह व अमर सिंह और लेखा परीक्षक सत्य प्रकाश बने।

प्रदेश भर के कांग्रेसी 17 को विधानसभा घेरेंगे 

Vinod Gumbar, District Moradabad Congress President

मुरादाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद गुंबर

Post on 15.2.26 Moradabad Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,14 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
भाजपा के खिलाफ आंदोलन चला रहे कांग्रेसी अब लखनऊ में बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है। कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेंगे।
शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद गुंबर ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया। बताया कि कांग्रेस पार्टी 3 जनवरी से देशव्यापी ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ चला रही है।इसी के चलते प्रदेश में पांच हजार से अधिक चौपालें और 13 फरवरी को सभी 75 जिलों में पदयात्राएं निकाली गईं।
जबकि संग्राम का दूसरा चरण 17 फरवरी से शुरू होगा। कहा कि 17 फरवरी को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ कूच करेंगे और विस का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक मनरेगा अपने मूल स्वरूप में बहाल नहीं होती तब तक कांग्रेस सड़क से संसद तक लड़ाई जारी रखेगी। कहा कि 20 साल पहले यूपीए सरकार लागू किया गया ‘काम का अधिकार’ आज संकट में है।

February 14, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल ने किया त्रिशूल भारतीय रक्षा संग्रहालय का मुआयना

Municipal Commissioner Divyanshuu Patel With Commissioner Moradabad Anjneya Kumar Singh and Army Officer Lt General Annindh Sengupta

त्रिशूल रक्षा संग्रहालय का निरीक्षण करते लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता साथ में मंडल आयुक्त अंजनेय कुमार सिंह और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल

Post on 14.2.26 Saturday, Time 06.56 PM ,Moradabad  Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,14 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद को वार मेमोरियल के रूप में नई ऐतिहासिक पहचान मिलेगी। सैन्य संग्रहालय त्रिशूल इंडिया डिफेंस म्यूजियम की तैयारी तेज है। वार मेमोरियल का सैन्य अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। अब लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता व उनकी टीम ने संग्रहालय का निरीक्षण किया। करीब पैंतीस करोड़ की लागत वाले वाँर मेमोरियल के रूप में नगर निगम ने अनूठी पहल की है।
मुरादाबाद में बने युद्ध स्मारक का सैन्य अफसरों की एक टुकड़ी ने मैमोरियल का बारीकी से निरीक्षण किया। दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार में नगर निगम द्वारा निर्मित इस वॉर मैमोरियल का नाम ‘त्रिशूल भारतीय रक्षा संग्रालय’ रखा गया है। इसके उद्घाटन के लिए
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है।
शुक्रवार को लेफ्टिनेंट जनरल समेत अन्य सैन्य अधिकारी मुरादाबाद पहुंचे त्रिशूल रक्षा संग्रहालय का लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता ने विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने सेना के युद्ध उपकरण, मिसाइलें, विमान और हेलीकॉप्टर मॉडलों का अवलोकन किया और संग्रहालय की संकल्पना की सराहना की। आधुनिक ऑडियो-विज़ुअल प्रस्तुति, ट्रेंच गैलरी और लेजर शो ने प्रभावित किया।अधिकारियों ने प्रदर्शित मिसाइल,अस्त्र- शस्त्र, विमान , हैलिकॉप्टर आदि को देखा और प्रयास की सराहना की।
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल का कहना है कि संग्रहालय राष्ट्रभक्ति और ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना को मजबूत करने वाला केंद्र है। संग्रहालय की सुरक्षा संबंधी तैयारी की गई है। इसी क्रम में हैलिकॉप्टर लैंडिंग का भी ट्रायल किया गया। संभावना है कि अगले कुछ दिनों में तैयारी पूरी होने के बाद संग्रहालय का उद्घाटन हो जाएगा।
मेयर विनोद अग्रवाल का कहना है कि इस वॉर म्यूजियम के उद्घाटन का यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संयुक्त रूप से करेंगे। इसके लिए समय मांगा गया है।

February 13, 2026

Railway जीएम( GM) ने लखनऊ रूट पर परखीं 121 किमी की रफ्तार

सफल रहा स्पीड ट्रायल (Speed Trail)
आलमनगर से रोजा तक किया मुआयना
काकोरी में शहीद पार्क का निरीक्षण, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन

GM NR Railway

Post on 13.2.26, Friday Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,13 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
शुक्रवार को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने रेलवे में संरक्षा और यात्री सुविधा का जाएजा लिया।जीएम ने लखनऊ मार्ग पर चयनित रेल खंडों पर 121 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल भी किया।
जीएम व दिल्ली मुख्यालय के अधिकारी देर रात ही लखनऊ पहुंच गए। सुबह सवेरे आलमनगर से रोजा रेलखंड के बीच सघन मुआयना किया। जीएम ने मुआयने के दौरान संरक्षा और यात्री सुविधा व सुरक्षा को भी परखा।
जीएम ने काकोरी स्टेशन पर शहीद पार्क का निरीक्षण किया। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दीं।
जीएम ने मुआयने के दौरान रेलखंडों पर 121 किमी प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल किया। हरदोई, अन्य स्टेशनों पर गैंग, यूएसएफडी और स्माँल ट्रैक मशीनें भी देखी। जीएम ने ट्रैक की सुरक्षा और तकनीकी मानकों पर खास जोर देने के अलावा बालामऊ में नई क्रू लाँबी, रनिंग रूम, रेल फाटक, ब्रिज व ट्रैक कर्व का बारीकी से मुआयना किया।
इस दौरान मुरादाबाद की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव समेत रेल मंडल के अन्य अधिकारी रहे।

Moradabad महाशिवरात्रि पर्व से पहले कांवड़ (Kanwad Yatra) यात्रा को आज रात से बदलेगा ट्रैफिक( Traffic)

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

मुरादाबाद, 13 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शुक्रवार रात से यातायात व्यवस्था बदल जाएगी। यातायात पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर  शहर में ट्रैफिक डायवर्जन करेगा।

पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि  मुरादाबाद से बिजनौर- हरिद्वार रोड पर आवागमन के लिए जरूरी खानपान का सामान दूध, फल, सब्जी व गैस आदि वाहनों को छोड़कर बाकी भारी वाहन जैसे ट्रक, ट्रैक्टर सेरुआ बिजनौर से न जाकर बिलारी, सिरसी, सम्भल,नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, हापुड, मेरठ रूट से बिजनौर, हरिद्वार आवागमन करेंगे।
इसी तरह मुरादाबाद की बिजनौर हरिद्वार रूट की निजी बसें लाजपतनगर रोडवेज बस स्टैंड से हनुमान मूर्ति, काशीपुर तिराहे से ठाकुरद्वारा, काशीपुर, भूतपुरी चौराहा, शेरकोट, धामपुर, नहटौर होकर हरिद्वार बिजनौर संचालित होगी।
-मुरादाबाद से दिल्ली-मेरठ के लिए भारी वाहन, ट्रक आदि
बिलारी, सम्भल,नरौरा, डिबाई, होकर बुलंदशहर, हापुड, गाजियाबाद, दिल्ली आएंगे व जाएंगे।

-मुरादाबाद से रामपुर आने जाने वाले मालवाहक व ट्रक आदि वाहन कुंदरकी, बिलारी, रामपुर के बीच चलेंगे।
जबकि रोडवेज बसें दिल्ली रोड पर नया मुरादाबाद में एमडीए ऑफिस के पास बने अस्थाई बस स्टैंड का इस्तेमाल कर सकेंगे।
-रामपुर से मुरादाबाद की निजी बसें दलपतपुर जीरो प्वाइंट काशीपुर में अस्थायी बस स्टैंड, प्रेमवंडर लैंड से नीचे आएडी और और इसी से वापस होगी।
एसपी का कहना है कि कावड़ यात्रा का दबाव बढ़ने पर रामपुर से आने वाली रोडवेज बसें शाहाबाद, बिलारी, कुंदरकी होकर अस्थाई बस स्टैंड आजाद नगर तक आकर यही से वापस होगी। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर ठाकुरद्वारा रूट की बसों के संचालन में फेरबदल किया जा सकेगा।

« Newer PostsOlder Posts »