Web News

www.upwebnews.com

ऊर्जा संचरण को सुपरकंडक्टर की दरकारः प्रो. प्रकाश चौहान

April 14, 2026

ऊर्जा संचरण को सुपरकंडक्टर की दरकारः प्रो. प्रकाश चौहान

Prof Prakash Chauhan lecture in TMU Moradabad

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के अंतर्गत एप्लाइड साइंसेज विभाग की छठी नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन मैटेरियल्स एंड डिवाइसेज- एनसीएमडी-2026 में एक्सपर्ट्स ने दिए व्याख्यान

  • सामग्री के गुणों की सटीक पहचान पर जोरः एक्सपर्ट दिनेश चंद्र
  • डॉ. मयंक अग्रवाल ने एआई और मशीन लर्निंग के उपयोग पर की चर्चा
  • वीसी प्रो. वीके जैन ने प्रभावशीलता और दक्षता के बीच बताया अंतर
  • डीन प्रो. आरके द्विवेदी बोले, एडवांस्ड मटेरियल्स का विकास आवश्यक
  • कॉन्फ्रेंस के फर्स्ड डे चुनौतियों और परिणामों पर 65 रिसर्च पेपर्स प्रस्तुत
  • एनसीएमडी-2026 में अतिथियों ने कॉन्फ्रेंस प्रोसिडिंग का किया विमोचन

मुरादाबाद, 14 अप्रैल 2026, नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर, हैदराबाद के निदेशक प्रो. प्रकाश चौहान ने स्टुडेंट्स को प्रेरित करते हुए कहा, असफलताओं से डरने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने चंद्रयान-2 के अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा, उच्च तापमान सहन करने वाली सामग्रियों के विकास की आवश्यकता है। प्रो. चौहान ने जोर देते हुए वर्ष 2040 तक चंद्रमा पर भारतीय मानव मिशन के लक्ष्य की चर्चा की। साथ ही पारंपरिक धातुओं से लेकर आधुनिक सेंसर, डिटेक्टर और अंतरिक्ष तकनीक तक के विकास पर जोर दिया। उन्होंने भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया, चंद्रमा के लिए विकसित भारतीय कैमरों का डेटा वैश्विक स्तर पर उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने ऊर्जा संचरण के लिए सुपरकंडक्टर की आवश्यकता, महत्वपूर्ण खनिजों पर निर्भरता की चुनौतियों और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सौर ऊर्जा के महत्व, फ्लोटिंग सोलर पैनल पर हो रहे कार्य और भारत में उपलब्ध थोरियम के ऊर्जा उत्पादन में संभावित उपयोग पर भी प्रकाश डाला। प्रो. चौहान तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के अंतर्गत एप्लाइड साइंसेज विभाग की ओर से आयोजित छठी नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन मैटेरियल्स एंड डिवाइसेज-एनसीएमडी-2026 के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रो. सतेंद्र पाल सिंह बतौर कीनोट स्पीकर अपने अनुभव साझा किए। आईयूएसी, नई दिल्ली के डॉ. प्रवीन कुमार की उल्लेखनीय मौजूदगी रही। कॉन्फ्रेंस के फर्स्ड डे चुनौतियों और परिणामों पर 65 रिसर्च पेपर्स प्रस्तुत किए गए। अतिथियों ने कॉन्फ्रेंस प्रोसिडिंग का विमोचन भी किया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रो. प्रकाश चौहान, विशिष्ट अतिथियों- इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विस एंड ट्रेनिंग सेंटर, नैनीताल के प्रिंसिपल डायरेक्टर श्री दिनेश चंद्र, जीके यूनिवर्सिटी, हरिद्वार के डॉ. मयंक अग्रवाल, टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. आरके द्विवेदी आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विस एंड ट्रेनिंग सेंटर, नैनीताल के प्रिंसिपल डायरेक्टर श्री दिनेश चंद्र ने बतौर विशिष्ट अतिथि सामग्री के गुणों की सटीक पहचान और उनके सुरक्षित उपयोग पर बल दिया। जीके यूनिवर्सिटी, हरिद्वार के डॉ. मयंक अग्रवाल ने मैटेरियल्स एवं डिवाइसेज के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला। आधुनिक अनुसंधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग तकनीकों के माध्यम से सामग्री के गुणों का पूर्वानुमान, डिज़ाइन तथा अनुकूलन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है, जिससे इस क्षेत्र में नवाचार की गति तेज हो रही है। टीएमयू के कुलपति प्रो. वीके जैन ने प्रभावशीलता एवम् दक्षता के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए संचार, समन्वय और नेतृत्व के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने हनुमान जी को उत्कृष्ट संचारक का उदाहरण बताया। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. आरके द्विवेदी ने सम्मेलन की थीम पर प्रकाश डालते हुए कहा, वर्तमान समय में उपकरणों का तीव्र गति से लघुकरण हो रहा है, जिसके लिए एडवांस्ड मटेरियल्स का विकास अत्यंत आवश्यक है। अंत में सम्मेलन के सह-संयोजक डॉ. पराग अग्रवाल ने वोट ऑफ थैंक्स दिया। संचालन संयोजक डॉ. दिप्तोनिल बनर्जी ने किया।

Moradabad, 14 April 2026, Prof. Prakash Chauhan motivated the students and said, “There is no need to be afraid of failures, but one should learn from them and move forward. Referring to the experiences of Chandrayaan-2, he said, “There is a need to develop materials that can withstand high temperatures.” Prof. Chauhan emphasized the goal of an Indian manned mission to the Moon by 2040. At the same time, emphasis was laid on developments ranging from traditional metals to modern sensors, detectors, and space technology. Referring to India’s space achievements, he pointed out, the data from Indian cameras developed for the Moon is being used globally.

 

अम्बेडकर जयंती पर जुटे सामाजिक संगठन, सियासी दल भी हुए शामिल

दोपहर बाद निकलीं जीआईसी चौराहे से शोभायात्रा

Post on 14.4.26
Tuesday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर इस बार भी अंबेडकर पार्क आकर्षक का
केंद्र बिन्दु बना।अंबेडकर पार्क में हुए समारोह में सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जयंती कार्यक्रम में सपा, कांग्रेस समेत अन्य सियासी दलों ने भी शिरकत की। सांसद रुचि वीरा ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, पूर्व राज्यसभा सदस्य वीर सिंह ने माल्यार्पण कर सभा को संबोधित किया।
मंगलवार को बाबा साहब के 136 वें जन्मदिवस समारोह में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल लाइंस में स्थित अम्बेडकर पार्क का मैदान नीलेरंग से सराबोर रहा। अखिल
भारतीय अम्बेडकर संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तमाम सामाजिक,राजनैतिक, सरकारी और गैर सरकारी संगठनों से जुड़े लोगों ने भागीदारी निभाई। पार्क में सजे-संवरे मंच पर लोगों ने बाबा साहब को यादकर संस्मरण सुनाए। पार्क में हुए सुबह बुद्ध वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समारोह में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
बाबा साहब जयंती पर सियासी दलों ने भी शिरकत की। पार्क में बाबा साहब की स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण हम किया। इस दौरान सपा सांसद रुचिवीरा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद कुमार व भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य रहे वीर सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सभा को संबोधित भी किया।
कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री हर नंदन सिंह और अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमपी सिंह ने की।
समारोह में अल्का राज,संघ के पूर्व अध्यक्ष एमपी मौर्य,चंदन सिंह रैदास,शिक्षा विभाग के रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर गजेन्द्र कुमार,जेपी मौर्य, प्रीतम सिंह, रोहिताश कुमार,विनीत कुमार, डा केआर सिंह, सुनील कुमार, परमाल सिंह एडवोकेट, सुरेश पाल सिंह, जगदीश चन्द्र, सत्य प्रकाश, विनोद कुमार, शिव दत्त भारती, विपिन कुमार, लाल सिंह समेत तमाम लोगों ने भागीदारी की।

बाबा साहब पर अम्बेडकर जयंती पर शहर में निकलीं शोभायात्रा।
मुरादाबाद।
अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम के बाद जीआईसी से बाबा साहब जयंती पर शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा जीआईसी से शुरू होकर मंडी चौक,गंज गुरहट्टी,डिप्टी गंज से होते हुए अम्बेडकर पार्क पर जाकर समाप्त हुआ।

रेलवे के जीएम का काकोरी- शाहजहांपुर का निरीक्षण, जांची ट्रैक से लेकर संरक्षा

-अमृत भारत स्टेशन योजना में कार्यों की भी समीक्षा
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (GM) राजेश कुमार पांडे ने सोमवार को मुरादाबाद मंडल में
रेलवे ट्रैक, संरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने काकोरी – शाहजहांपुर तक विंडो ट्रेलिंग कर व्यापक परीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव समेत तमाम रेल अधिकारी रहे। रेलखंड के विंडो ट्रेलिंग के दौरान रेल संरचना, ट्रैक की स्थिति व संरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं को बारीकी से निरीक्षण किया।
काकोरी स्टेशन के पास रेल फाटक 227-बी को देखा।रेल लाइन का मेजरमेंट कर जांच की गई। जीएम ने संरक्षा (Safety) के‌ मानकों पर जोर दिया। जीएम, डीआरएम ने काकोरी स्टेशन, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर के अलावा काकोरी ट्रेन एक्शन की ऐतिहासिक घटना को समर्पित स्टेशन परिसर में बने संग्रहालय का भी जाएजा लेकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दीं।
जीएम ने अमृत भारत योजना में
बालामऊ व हरदोई स्टेशन पर हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
जीएम ने शाहजहांपुर स्टेशन पर अमृत भारत योजना में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को भी बारीकी से परखा। साथ ही वह विकास कार्यों में प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान एनआरएमयू व यूआरएमयू के नेताओं ने विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपे।
जीएम के निरीक्षण के दौरान बालामऊ,हरदोई व शाहजहांपुर स्टेशनों पर मीडिया से वार्ता कर मंडल में संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों के‌ बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान मुरादाबाद से एडीआरएम पारितोष गौतम, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता, सीनियर डीओएम चेतन तनेजा समेत तमाम अधिकारी रहे।

April 12, 2026

पत्रकार राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं : गंगवार

उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ़ जर्नलिस्ट (उपज) का पर्यटक आवास गृह होटल राही में प्रादेशिक अधिवेशन

मुरादाबाद 11 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ़ जर्नलिस्ट (उपज) के प्रादेशिक अधिवेशन में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पत्रकारों से राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का निर्वहन करने का आह्वान किया।
दिल्ली रोड स्थित पर्यटक आवास गृह होटल राही में आयोजित अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए श्री गंगवार ने कहा कि रुहेलखंड के पत्रकारों ने आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज डिजिटल मीडिया के दौर में मीडिया की यही मूल भावना प्रासंगिक है । पत्रकारों की समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। इस बदलते युग में आप इस तरह की पत्रकारिता करें जो जनसरोकारों से जुड़ी हुई हो और लोग आपको लंबे समय तक याद रखें। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं की चर्चा करते हुए कहा जब मैं श्रम मंत्री था तब मैंने पत्रकारो के हित से जुड़े कई काम किए थे।
विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ. भूपेन्द्र सिंह ने कहा पत्रकारिता केवल प्रोफेशन नहीं है यह मिशन है, एक साधना है और सबसे बढ़कर यह समाज के प्रति एक नैतिक उत्तरदायित्व है। कलम की शक्ति तलवार से अधिक इसलिए मानी गई क्योंकि वह विचारों को गढ़ती है, जनमत को आकार देती है और व्यवस्था को आइना दिखाती है।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व कुलपति एवं नेशनल बुक ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष बल्देव भाई शर्मा ने कहा कि पत्रकारों का यह अधिवेशन संवाद, समन्वय और सामूहिक चिन्तन का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने आह्वान किया वर्तमान विषम परिस्थितियों में पत्रकारों का दायित्व है कि वे राष्ट्र हित में राष्ट्र निर्माण में अपनी लेखनी के माध्यम से योगदान दें ।
विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ ने कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनकी निष्पक्ष कलम केवल खबर नहीं लिखती, समाज की चेतना लिखती है।
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इण्डिया) के राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी ने संस्था द्वारा पत्रकारों के हित में किये गए कार्यों का उल्लेख किया।
उपज के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने स्वागत भाषण में मंचासीन अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया।
राष्ट्र गान और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से आरम्भ अधिवेशन का संचालन बाबा संजीव आकांक्षी ने किया। आभार उपज के जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा ने व्यक्त किया।
प्रदेश महामंत्री आनन्द कर्ण, जिला महामंत्री कुमार देव, डॉ मनोज रस्तोगी, अभिषेक भारद्वाज, वीरभान सिंह,सुशील कुमार शर्मा, अभिव्यक्ति सिन्हा , कृति पांचाल विश्वकर्मा ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया ।
उद्घाटन समारोह के पश्चात आम सभा की बैठक तथा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की गई। इन बैठकों में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रमुख मुद्दों में पत्रकार पेंशन, आयुष्मान चिकित्सा कार्ड की विसंगतियां, रेल यात्रा रियायत बहाल कराना, आवासीय कॉलोनी की व्यवस्था, प्रेस मान्यता समिति का गठन, रोडवेज में सहवर्ती की निशुल्क यात्रा, पत्रकार सुरक्षा, छोटे समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापन की सुविधा शामिल हैं।

April 9, 2026

उरमू का प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकाल जताया विरोध

मंडल में रेल संगठन का पांच दिवसीय विरोध प्रदर्शन

Post on 9.4.26
Thursday, Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
12 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तरीय रेल मजदूर यूनियन (URMU) ने चौथे दिन भी सड़कों पर उतर प्रदर्शन किया। गुरुवार शाम को रेल यूनियन पदाधिकारी और कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाला और जोरदार नारेबाजी की। यूनियन की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन प्रणाली की बहाली है।
उरमू (URMU)महामंत्री बीसी शर्मा के आह्वान पर छह अप्रैल से पांच दिवसीय विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।इसी के चलते संगठन ने चौथे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया।गुरुवार शाम को यूनियन कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए मशाल जुलूस निकाला। कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय माथुर की अगुवाई व अध्यक्षता में निकले जुलूस में मंडल की चारों शाखाओं के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मशाल जुलूस मंडल कार्यालय से शुरू होकर रेलवे कॉलोनी, मंडल अस्पताल पर समाप्त हुआ।सभी कर्मियों ने एक स्वर में मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन किया। मशालों की रोशनी के बीच कर्मियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनेअधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना (OPS), एनपीएस-यूपीएस (NPS- UPS) का विरोध, 8 वां वेतन आयोग लागू करने, रेलवे में निजीकरण (Privatisation) पर रोक की मांग रहीं।
प्रदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष बी एल मीना, सहायक मंडल मंत्री एसके अरोड़ा,जय कुमार, सिद्धार्थ,हितेश, मुकर्रम बेग, विवेक सिंह,विशाल सक्सेना,
अमन डांग,विजय सक्सेना, अतुल,सुरेंद्र कुमार,पिंटू एंथनी, सिराज खां, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अरविंद सिंह, जसवंत सिंह,राजीव रंजन, मनोज कुमार समेत तमाम कर्मचारी शामिल हुए।

« Newer PostsOlder Posts »