Web News

www.upwebnews.com

उरमू का प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकाल जताया विरोध

April 9, 2026

उरमू का प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकाल जताया विरोध

मंडल में रेल संगठन का पांच दिवसीय विरोध प्रदर्शन

Post on 9.4.26
Thursday, Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
12 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तरीय रेल मजदूर यूनियन (URMU) ने चौथे दिन भी सड़कों पर उतर प्रदर्शन किया। गुरुवार शाम को रेल यूनियन पदाधिकारी और कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाला और जोरदार नारेबाजी की। यूनियन की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन प्रणाली की बहाली है।
उरमू (URMU)महामंत्री बीसी शर्मा के आह्वान पर छह अप्रैल से पांच दिवसीय विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।इसी के चलते संगठन ने चौथे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया।गुरुवार शाम को यूनियन कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए मशाल जुलूस निकाला। कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय माथुर की अगुवाई व अध्यक्षता में निकले जुलूस में मंडल की चारों शाखाओं के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मशाल जुलूस मंडल कार्यालय से शुरू होकर रेलवे कॉलोनी, मंडल अस्पताल पर समाप्त हुआ।सभी कर्मियों ने एक स्वर में मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन किया। मशालों की रोशनी के बीच कर्मियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनेअधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना (OPS), एनपीएस-यूपीएस (NPS- UPS) का विरोध, 8 वां वेतन आयोग लागू करने, रेलवे में निजीकरण (Privatisation) पर रोक की मांग रहीं।
प्रदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष बी एल मीना, सहायक मंडल मंत्री एसके अरोड़ा,जय कुमार, सिद्धार्थ,हितेश, मुकर्रम बेग, विवेक सिंह,विशाल सक्सेना,
अमन डांग,विजय सक्सेना, अतुल,सुरेंद्र कुमार,पिंटू एंथनी, सिराज खां, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अरविंद सिंह, जसवंत सिंह,राजीव रंजन, मनोज कुमार समेत तमाम कर्मचारी शामिल हुए।

अंतर मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल क्रिकेट टूर्नामेंट

जम्मू ने मुरादाबाद को हराया, दिल्ली भी जीतीं

Post on 9.4.26
Thursday, Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)। रेलवे स्टेडियम में चल रहे अंतर मंडलीय रेलवे सुरक्षाबल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को मुरादाबाद व जम्मू मंडल की टीमों के बीच मैच हुआ। जम्मू की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जम्मू ने नौ विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद टीम निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट गंवा कर 151 रन ही बना सकी। जम्मू ने 19 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ दि मैच प्रदीप भाटी रहे। बल्लेबाजी करते हुए 104 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। मैच का उद्घाटन एक्सीईन (ब्रिज) पुनीत कुमार ने किया।
जबकि दूसरा मैच दिल्ली व रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला के बीच हुआ। मैच का उद्घाटन आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त मो.असलम ने किया। मैच में टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 276 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा कर रही कपूरथला की टीम पिछड़ गई। कपूरथला ने नौ विकेट पर 148 रन ही बना सकीं।इस मैन के मैन ऑफ दि मैच विजय रांगी रहे। उन्होंने धुंआधार 48 गेंदों में शतकीय (109) की पारी खेली।

मेलाधिकारी बने चेतन तनेजा, सीनियर डीसीएम महेश यादव

 

-अन्य रेल अधिकारी भी बदलें

Post on 9.4.26
Thursday,Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
गुरुवार को मुरादाबाद रेल मंडल में अधिकारियों में फेरबदल हुआ है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता अब सीनियर डीओएम होंगे। जबकि दिल्ली में डिप्टी
सीओएम-प्लानिंग महेश यादव को सीनियर डीसीएम(Sr Dcm) बनाया गया है।
गुरुवार को जारी आदेश में मुरादाबाद में मेलाधिकारी चेतन तनेजा को बनाया गया है। चेतन तनेजा अभी सीनियर डीओएम- जी के पद पर थे।
बड़ा फेरबदल वाणिज्य और आपरेटिंग के पदों पर हुआ है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता को यहीं सीनियर डीओएम बनाया गया है।सीनियर डीओएम (Sr Dom) आशीष कुमार सिंह को दिल्ली में डिप्टी सीओएम -प्लानिंग के पद भेजा गया है। वहां तैनात डिप्टी सीओएम – प्लानिंग महेश यादव अब मुरादाबाद में सीनियर डीसीएम होंगे।
इसी तरह सीनियर डीसीएम फ्रेट ऋचा शर्मा का अब दिल्ली में सीनियर डीसीएम फ्रेट के पद पर स्थानांतरण हुआ है।
जबकि हरिद्वार में कुंभ मेले की
तैयारी के मद्देनजर चेतन तनेजा को मेलाधिकारी बनाया गया है।

अमृत भारत स्टेशनों के कार्यों की प्रगति जानेंगे मुख्यालय के मुख्य अभियंता

गुरुवार को मुरादाबाद पहुंचे गति शक्ति यूनिट के मुख्य अभियंता अश्विनी कुमार
-कोटद्वार, नजीबाबाद, नगीना और स्योहारा स्टेशनों का करेंगे निरीक्षण

Post on 9.4.26
Thursday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
पीएम की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल अमृत भारत योजना में रेलवे स्टेशनों को संवारने पर जोर है। स्टेशनों के कायाकल्प के लिए कार्य योजना पर काम चल रहा है। पर कहीं तेजी तो कहीं निर्माण कार्य सुस्ती है। इन स्टेशनों की हकीकत को परखने के लिए गुरुवार को गति शक्ति यूनिट के मुख्य अभियंता अश्विनी कुमार मुरादाबाद पहुंचे। वे मंडल में चार अमृत भारत स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे।
गुरुवार को काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से रेलवे स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण की शुरुआत कोटद्वार स्टेशन से होगी। शेड्यूल के मुताबिक मुख्य अभियंता व मंडल में रेलवे इंजीनियरों के संग स्टेशनों पर अमृत भारत के तहत कार्य योजनाओं की प्रगति जानेंगे।
कोटद्वार के अलावा नजीबाबाद, नगीना और स्योहारा स्टेशनों पर योजना में स्वीकृत कार्यों की प्रगति को जानेंगे।
जानकारों का कहना है कि इनमें कोटद्वार स्टेशन पर कार्य की रफ्तार तेज है। हालांकि मंडल में एक स्टेशन बिजनौर स्टेशन का ही शुभारंभ हो सका है। धामपुर स्टेशन पर कार्य पूर्ण है लेकिन रेल मुख्यालय स्तर से धामपुर स्टेशन का उद्घाटन होना शेष है।

अंतर मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल क्रिकेट टूर्नामेंट

मुरादाबाद ने अंबाला, दिल्ली ने फिरोजपुर को हराया

Post on 9.4.26
Thursday,Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में चल रहे अंतर मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल क्रिकेट टूर्नामेंट में मुरादाबाद और दिल्ली मंडल की टीमें विजयी रहीं।
पहला मैच खेलते हुए अंबाला ने टाँस जीत गेंदबाजी का निर्णय लिया। मुरादाबाद ने खेलते पांच विकेट के नुकसान पर 197 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में अंबाला महज 161रन ही बना सकी। मुरादाबाद ने 36 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ दि मैच प्रदीप कुमार रहे। मैच का उदघाटन सीनियर डीएसओ प्रशांत कुमार ने किया।
जबकि दूसरा मैच दिल्ली- फिरोजपुर के बीच हुआ। मैच का उद्घाटन सहायक सुरक्षा आयुक्त मो. असलम ने किया। दिल्ली ने टाँस जीता और पहले खेलते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। पर इस लक्ष्य को पीछा करने उतरी फिरोजपुर की पूरी टीम 123 रन ही बना सकीं। मैन आँफ दि मैच विजय रांगी को चुना गया। उन्होंने 33 गेंदों में 84 रन की धमाकेदार पारी खेली।

« Newer PostsOlder Posts »