Web News

www.upwebnews.com

रेलवे में मनाईं गई बाबा साहब की 135 वीं जयंती

April 15, 2026

रेलवे में मनाईं गई बाबा साहब की 135 वीं जयंती


-डीआरएम दफ्तर में मनन सभागार में हुआ कार्यक्रम
-कार्यक्रम में रेल अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी भी मौजूद

Post on 15.4.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती पर डीआरएम कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को डीआरएम दफ्तर में
डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीआरएम व अन्य अधिकारी व यूनियन पदाधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प और माल्यार्पण किया। अध्यक्षीय संबोधन में डीआरएम ने कहा कि बाबा साहब संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि आधुनिक भारत के सामाजिक निर्माण के महान शिल्पी थे। उनके विचार सिखाते है कि समाज की प्रगति तभी संभव है,हर व्यक्ति को समान अवसर व सम्मान मिले।कहा कि रेलकर्मियों का कर्तव्य है कि अपने कार्यों में ईमानदारी और पारदर्शिता व सेवा भावना को सर्वोपरि रखे।
कार्यक्रम में एडीआरएम पारितोष गौतम, सीनियर डीपीओ अभिषेक ठाकुर अधिकारी , एनआरएमयू, यूआरएमयू, एससी-एसटी , ओबीसी यूनियन पदाधिकारी व रेल कर्मचारी रहे।

गुरुवार से कासगंज के लिए चलेगी बरेली इंटरसिटी

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

*गुरुवार से कासगंज के लिए चलेगी बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी*

-नई दिल्ली से कासगंज के लिए ट्रेन का पहला फेरा
-जोन बदलने से बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी का ट्रेन नंबर भी बदलेगा

Post on 15.4.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia , Northern Railway News, DRM
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
बदायूं के यात्रियों को नई दिल्ली तक अब सीधी रेल सेवा मिलेगी।नई दिल्ली से गुरुवार को ट्रेन बदायूं होते हुए कासगंज तक जाएगी। इसी के साथ ही बरेली-कासगंज कनेक्टिविटी की शुरुआत हो जाएगी।
बदायूं से दिल्ली के बीच रेल सेवा शुरू करने की मांग अर्से से चलीं आरही थी। बदायूं व अन्य स्टेशनों के बीच लंबे समय से सीधी कनेक्टिविटी के की मांग की जा रहीं हैं। लोगों को रेल सेवा की सुविधा मुहैया कराने के मंथन हुआ। इसके मद्देनजर बरेली से बदायूं, कासगंज की नई रेललाइन शुरू होने के बाद कनेक्टिविटी की संभावनाओं पर विचार हुआ। रेल मुख्यालय ने बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के विस्तार का रास्ता अब साफ हुआ।
गुरुवार से नई दिल्ली से कासगंज के लिए ट्रेन रवाना होगी। ट्रेन बरेली तक अपने निर्धारित टाइमटेबल के अनुसार
ही चलेगी। इसके बाद बरेली से कासगंज तक आवाजाही के लिए टाइम टेबल को हरी झंडी दी गई है।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार नई दिल्ली से बरेली होकर ट्रेन-14316 का पहला ट्रिप होगा। बरेली सेरात 10 बजे चलकर ट्रेन बदायूं, उझानी, सोरों शूकर क्षेत्र से कासगंज जाएगी।कासगंज में रात 12.10 बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।
इसीतरह कासगंज से 17 अप्रैल को ट्रेन तड़के 2.50 बजे चल कर सोरों शूकर क्षेत्र,उझानी, बदायूं पहुंचेगी। बदायूं से सुबह 3.55 बजे चलकर बरेली 4.45 बजे आएगी। बरेली से 4.55 बजे नई दिल्ली के लिए शेड्यूल टाइम टेबल से चलेगी।

*20 मई से इंटरसिटी का नंबर होगा 15303 -04*

मुरादाबाद में रेल प्रशासन का कहना है कि एनईआर के क्षेत्र
कासगंज तक विस्तार के बाद 20 मई से ट्रेन नंबर भी बदल जाएगा।अभी 14315-16 नंबर से संचालित ट्रेन का नया नंबर 15303-04 होगा।

मिठाई स्वामी के घर में आग लगने से हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

शहर में कोठीवाल नगर क्षेत्र में हुईं घटना,लाल बिल्डिंग के पास स्वीट्स संचालक के घर की घटना
Post on 15.4.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मंगलवार रात शहर में स्वीट्स संचालक के घर में आग लग गई। घर की पहली मंजिल में आग से वहां रखा सामान जल गया। गनीमत रही कि रात के समय घर में परिवार के सदस्य नहीं थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बेकाबू होती आग पर काबू पा लिया।
आग लगने की घटना कोतवाली क्षेत्र में कोठीवाल नगर में लाल बिल्डिंग के पास मिठाई स्वामी के घर हुईं। स्वीट्स संचालक राजा कश्यप के घर की पहली मंजिल में आग लग गई।आग की घटना देर रात की है। आग लगने से बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें देखकर पास पड़ोस के लोग भी घबरा गए। और भारी भीड़ जमा हो गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह,सीओ सुनीता दहिया समेत भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों ने घर में रखे एलपीजी के दो खाली गैस सिलेंडर सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिए। इससे भी बड़े हादसे की आशंका पर गई। आग से घर में रखा समेत सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण फ्रिज में शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
हालांकि इस घटना में गनीमत यह रहीं कि हादसे से कोई जनहानि नहीं हुई। आग से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। अग्निकांड से मिठाई स्वामी की हालत भी बदहवास हो गया।

April 14, 2026

ट्रांसपोर्ट प्रीमियर लीग-3 में परिवहन की उत्तर प्रदेश की टीम बनीं क्रिकेट उप विजेता


-बेंगलुरु(कर्नाटक) में 10-12 अप्रैल के बीच हुईं प्रतियोगिता
-प्रतियोगिता में देश की 12 टीमों ने लिया हिस्सा

Post on 14.4.26
Thursday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
कर्नाटक में ट्रांसपोर्ट प्रीमियर लीग-3 क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में उपविजेता परिवहन विभाग उत्तर प्रदेशक्रिकेट टीम बनीं।10 से12 अप्रैल के बीच कर्नाटक में हुईं प्रतियोगिता का खिताब महाराष्ट्र राज्य की टीम ने जीता। प्रतियोगिता में देश में 12 राज्यों में परिवहन विभाग की टीमों ने भाग लिया था।
आँल इंडिया फेडरेशन ऑफ मोटर व्हीकल टेक्निकल आँफीसर एसोसिएशन इंडिया के द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जनसामान्य को प्रोत्साहित करने के लिए ट्रांसपोर्ट प्रीमियर लीग-3 क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। मैच प्रतियोगिता में केरला, उड़ीसा, बिहार, गुजरात, झारखंड, तेलंगाना,राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 12 राज्यों की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में परिवहन विभाग की उत्तर प्रदेश राज्य क्रिकेट टीम को उप विजेता बनीं। टीम में मैनेजर एआरटीओ बदायूं हरिओम ने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम ने लीग मैच में क्वार्टर, सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया। फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश टीम उपविजेता रहीं।
टीम के कप्तान उप परिवहन आयुक्त रामवृक्ष सोनकर, लखनऊ आरटीओ संजय तिवारी, टीम मैनेजर एआरटीओ बदायूं हरिओम,उप मैनेजर रवि कांत,एआरटीओ बिजनौर शिव शंकर सिंह,राम बाबू, विकास कुमार,पवन सोनकर,कृष्ण कुमार,कौशल कुमार, प्रमोद गौतम,अशोक कुमार, चरन सिंह,देवेन्द्र शुक्ला, अनुभव, शुभम व ब्रजेश आदि रहे। कर्नाटक सरकार में परिवहन मंत्री,आयुक्त ने टीम को ट्राफी, स्मृति चिन्ह,मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

क्लिनिकल एक्सपोजर और रिसर्च-बेस्ड लर्निंग का समावेश जरूरीः प्रो. मंजुला

टीएमयू फिजियोविज़न इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस
ज्ञान, नवाचार और शोध का उत्कृष्ट संगम

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से आयोजित दो दिनी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में जुटे देश-विदेश के जाने-माने विशेषज्ञ

ख़ास बातें
न्यूरोप्लास्टिसिटी तकनीकें गुणवत्ता, स्वतंत्रता, सशक्तिकरण में सहायकः प्रो. चित्रा
प्रो. शिवानी कौल बोलीं, नवाचार से क्लिनिकल परिणाम प्रभावी और रोगी-केंद्रित
श्रीमती शिवानी लाल ने लोड मॉनिटरिंग पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण किया प्रस्तुत
एआई टूल्स से शिक्षा और क्लिनिकल प्रैक्टिस प्रभावी और उन्नतः नवजोत
कॉन्फ्रेंस के पहले दिन 46 पोस्टर प्रजेंट, प्रोसिडिंग का विमोचन भी हुआ

Moradabad April 14, 2026,
इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर, नई दिल्ली की प्रिंसिपल प्रो. चित्रा कटारिया ने आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली में फिजियोथेरेपी की बढ़ती भूमिका और न्यूरोलॉजिकल रिहैबिलिटेशन की गहन व्याख्या करते हुए कहा, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी जैसे जटिल मामलों में प्रारंभिक और संरचित फिजियोथेरेपी हस्तक्षेप, न्यूरोप्लास्टिसिटी आधारित तकनीकों और व्यक्तिगत रिहैबिलिटेशन प्लानिंग के जरिए न केवल कार्यात्मक क्षमता में सुधार लाया जा सकता है, बल्कि मरीजों के जीवन की गुणवत्ता, स्वतंत्रता और मानसिक सशक्तिकरण को भी बढ़ाया जा सकता है। वैज्ञानिक सत्र स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के बाद रिकवरी में सुधार में उन्होंने उन्नत फिजियोथेरेपी इंटरवेंशन्स, तकनीकी एकीकरण और दीर्घकालिक पुनर्वास रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रो. कटारिया तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से आयोजित दो दिनी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस-फिजियोविज़न 1.0 के शुभारम्भ मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। इससे पूर्व प्रिंसिपल प्रो. चित्रा कटारिया ने बतौर मुख्य अतिथि, टीएमयू की डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन, फिजियोथेरेपी विभाग की एचओडी प्रो. शिवानी एम. कौल, डेंटल एंड एलाइड साइंस की डायरेक्टर गवर्नेंस श्रीमती नीलिमा जैन आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके ऑडी में कॉन्फ्रेंस का शंखनाद किया। इस मौके पर प्रो. हरबंश दीक्षित, श्री रविन्द्र देव आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही। इस अवसर पर कुल 46 पोस्टर भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने अपने शोध एवं नवाचारी विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस मौके पर कॉन्फ्रेेंस प्रोसिडिंग का विमोचन भी हुआ।

डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन ने टीएमयू में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को रेखांकित करते हुए स्टुडेंट्स को शोध, नवाचार तथा प्रतियोगी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में क्लिनिकल एक्सपोजर और रिसर्च-आधारित लर्निंग का समावेश स्टुडेंट्स को भविष्य के लिए अधिक सक्षम बनाता है। एचओडी प्रो. शिवानी एम. कौल ने नॉवल्टी मीट्स रिहेबिलिटेशन एक्सीलेंस थीम के महत्व को बताते हुए कहा, फिजियोथेरेपी में नवाचार और उत्कृष्टता का समन्वय क्लिनिकल परिणामों को अधिक प्रभावी और रोगी-केंद्रित बनाता है। तकनीकी सत्रों में स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट श्रीमती शिवानी लाल ने लोड मॉनिटरिंग इन स्पोर्ट्स रिहैबिलिटेशन पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया, जबकि श्रीमती नवजोत त्रिवेदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव को रेखांकित करते हुए बताया, एआई टूल्स शिक्षा और क्लिनिकल प्रैक्टिस दोनों को अधिक प्रभावी और उन्नत बना रहे हैं। कॉन्फ्रेंस में डॉ. नंद किशोर साह, श्रीमती हिमानी, सुश्री नीलिमा चौहान, डॉ. हरीश शर्मा, श्रीमती समर्पिता सेनापति आदि की भी मौजूदगी रही।

 

 

« Newer PostsOlder Posts »