Web News

www.upwebnews.com

उमड़ी भीड़,रेलवे ने चलाई दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

April 25, 2026

उमड़ी भीड़,रेलवे ने चलाई दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

नांगल डैम एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने को मारामारी,पुलिस ने भीड़ नियंत्रित करने में जुटीं

Post on 26.4.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।

रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों की संख्या को देखते मंडल में दो स्पेशल ट्रेनें चलाई है। पर पहले दिन की पहली पाली की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लखनऊ की ओर जाने वालों की संख्या ज्यादा होने से मुरादाबाद आने वाली ट्रेनें फुल हो गई। दिन में पौने तीन बजेआईं नांग डैम-12326 एक्सप्रेस में सवार होने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे ज्यादा स्लीपर कोचों में भीड़भाड़ देख तैनात पुलिस कर्मी स्थिति नियंत्रण में जुट गए। पुलिसकर्मी
लोगों से अगली ट्रेन आने का
अनाउंसमेंट करते रहें।

तीन दिन चलेगी गाजियाबाद- मुरादाबाद समेत दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

मुरादाबाद।
रेलवे के अनुसार गाजियाबाद -मुरादाबाद और बरेली-बिजनौर के बीच संचालित ट्रेनें दो फेरे पूरे करेगी।
परीक्षा के दिन गाजियाबाद से ट्रेन सुबह 4 बजे चलीं, सात बजे मुरादाबाद पहुंची। वापसी में शाम 6 बजे स्पेशल गाजियाबाद जाएगी।
इसी तरह बरेली से सुबह 3.35 बजे चलकर बिजनौर आठ बजे पहुंची।वापसी में ट्रेन शाम 6 बजे चलकर बरेली के लिए रवाना होगी।

*रेलवे स्टेशन पर गर्मी से बेहोश हुआ हाथरस का अभ्यर्थी*
मुरादाबाद में परीक्षा देने आए अभ्यर्थी की रेलवे स्टेशन बिगड़ी तबीयत
-जीआरपी कर्मियों ने दिखाईं चुस्ती, गोद में उठाकर गाड़ी से अस्पताल ले गए

मुरादाबाद।
मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देने आए हाथरस के एक अभ्यर्थी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर गया। यह देख कर आसपास खड़े अन्य अभ्यर्थियों में भी हड़कंप मच गया। इस दौरान सुरक्षा में खड़ी जीआरपी व स्टेशन स्टाफ ही सतर्क हो गया।
मौके पर मौजूद जीआरपी सिपाहियों ने अभ्यर्थी के पास खड़े अन्य अभ्यर्थियों को वहां से हटाकर खुद पंखा करने लगे। इस दौरान रेलवे में मेडिकल के लिए मदद की गुहार लगाई गई। इस बीच रेलवे की मेडिकल टीम के आने में देर देख जीआरपी रविन्द्र वशिष्ठ ने अभ्यर्थी को अस्पताल ले जाने को कहा। पुलिस‌ कर्मी अभ्यर्थी को गोद में लेकर गाड़ी तक ले गए और फिर अस्पताल में भर्ती कराया।इस दौरान एसपी जीआरपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
स्टेशन पर मौजूद अभ्यर्थियों का कहना है कि तेज गर्मी के बीच स्टेशन पर लगा पंखा बार बार बंद हो रहा है। स्टेशन और पुलिस की कोशिश से पंखे को दोबारा चलवायागया।सीएमआई
गौरव श्रोत्रिय,डिप्टी एसएस कुंवर सिंह नौटियाल, सीआईटी विजयंत शर्मा समेत चेकिंग व रेलवे पुलिस सतर्क रहीं।

*कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शुरु*
मुरादाबाद।
शनिवार से प्रदेश में होमगार्ड की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए।
मुरादाबाद स्टेशन पर रात से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे।
मुरादाबाद में तीन दिन में 74 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दो पालियों में शनिवार को 25 हजार परीक्षार्थियों की 28 केंद्रों पर परीक्षा है। परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी।

*पहले दिन में डेढ़ हजार से अधिक टिकट बिके*
रेल प्रशासन की भीड़ पर निगाह

मुरादाबाद।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पहले दिन में दिन में डेढ़ हजार टिकटों की बिक्री हुई।रेल अधिकारी भी स्टेशन पर भीड़ को लेकर लगातार मानीटरिंग करते रहे। इस दौरान बरेली,शाहजहांपुर समेत विभिन्न जगहों के ज्यादातर टिकट बुकिंग काउंटरों से बिके।

एक परिवार की दो महिलाओं समेत चार की मौत, 50 यात्री घायल

शुक्रवार सुबह और फिर देर रात हुए हादसे

Post on 25.4.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
शुक्रवार का दिन मुरादाबाद अलग-अलग दो सड़क हादसों से दहल गया। मैनाठेर में सुबह हुईं पहली घटना में एक परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। दूसरी सड़क दुघर्टना लखनऊ हाईवे पर डबल डेकर स्लीपर बस पलट गई।तेज रफ्तार से चल रहीं डबल डेकर बस में करीब दो सौ यात्री सवार थे। हादसे में 50 यात्री घायल हो गए। देर रात हादसे से हड़कंप मचा रहा। सीतापुर से हरियाणा जा रही बस यात्रियों को मुरादाबाद, रामपुर और मूंढापांडे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
संभल मुरादाबाद के बीच मैनाठेर में डंपर और ट्रेक्टर ट्राली में टक्कर हो गई। सुबह छह बजे हुईं घटना का कारण डंपर चालक अचानक झपकीं लगना माना जा रहा है। हादसे में ट्राली में सवार लोगसंभल में कैलादेवी निवासी किसान नरेश सैनी की बेटी के लिए गांव गुरेर गए थे। किसान की पत्नी ऊषा अपने गुरेरगांव में भाई सतीश को भात का न्योता देने गई थीं।वापसी में समय डंपर से टक्कर में हो गई। इसमें शांति-65 और उनकी बहू सुमन-35 और पोता अजीत-12 व पोती सृष्टि-8 की मौत हो गई।
जबकि दूसरी घटना शुक्रवार देर रात हुईं।हाईवे पर मूंढापांडे थाने के पास स्लीपर बस पलट गई। इसमें सवार सभी यात्री घायल हो गए। सीतापुर से हरियाणा जा रहे यात्री मजदूर बताए गए हैं।‌बताया जाता है कि बस पूरी तरह से ठसाठस भरी हुईथी। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि बस में दो चालक नशा किए थे इस दौरान दोनों में बस चलाने को लेकर खींचतान हुई। हादसे की सूचना पर एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार व पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को मुरादाबाद,मूंढापांड़े व रामपुर के
अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

April 24, 2026

रेलवे की रीढ़ रनिंग स्टाफ, अधिकारों की रक्षा सर्वोपरि -महामंत्री

-शुक्रवार को मनोरंजन सदन में हुई लोको एवं ट्रैफिक रनिंग स्टाफ हुईं काँफ्रेंस

-एनआरएमयू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय महामंत्री के अलावा डीआरएम, समेत तमाम पदाधिकारी और रेल कर्मी
Post on 25.4.26
Friday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
लोको एवं ट्रैफिक रनिंग स्टाफ की बैठक में रनिंग स्टाफ की समस्याओं और उसके निदान का हल तलाशने का संकल्प लिया गया। शुक्रवार को एनआरएमयू की ओर से आयोजित कार्यक्रम मनोरंजन सदन में हुआ।

कार्यक्रम में एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा और डीआरएम समेत अधिकारी और मंडल भर से रेल कर्मियों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि रनिंग स्टाफ रेलवे की रीढ़ है। उन्होंने उनके अधिकारों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता करार दिया। कहा कि रनिंग स्टाफ की आवाज ही संगठन की असली ताकत है।इसे कोई नजरअंदाज नहीं कर सका।
इस दौरान मौजूद डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने भी रनिंग स्टाफ की रेलवे में भूमिका को अहम मानते हुए कहा कि स्टाफ रेल संचालन व्यवस्था कीधुरी है। आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर हरसंभव प्रयास को कहा।
कार्यक्रम में प्रवीणा सिंह, सुहैल खालिद, अमित भागवत, मनोज शर्मा, मोहित गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए।
नरमू के मंडल अध्यक्ष राजेश चौबे ने हमारी एकता ही ताकत है। संगठित होकर अपने अधिकारों की मजबूत आवाज बने।
कार्यक्रम में कर्मचारियों ने कैडर, से जुड़ी समस्याएं और प्रमुख बिंदुओं को रखा। तीस सूत्रीय मांगों में ड्यूटी पर काम का दबाव,पर्याप्त रेस्ट की कमी,48 घंटे कासाप्ताहिक अवकाश देने समेत अन्य बिंदु रहे।
महामंत्री ने इससे पहले रेलवे प्राइमरी कोआपरेटिव बैंक के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन भी किया।
कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय महामंत्री, डीआरएम,ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशनकी राष्ट्रीय महिला संयोजिका प्रवीणा सिंह के अलावा एडीआरएम, सीनियर डीओएम, सीनियर डीईई के अलावा केंद्रीय उपाध्यक्ष एमपी चौबे,आर के बाली,शिवराज सिंह, दीपक यादव,नरेंद्र त्यागी, विजयंत शर्मा,पंकज सक्सेना,
नफीस खां,आरके कन्नौजिया, डायरेक्टर सुनील सिंह, संजय वर्मा और आईवन एडिशन, राजेश दुबे,राजपाल सिंह, सलीम सौरभ,नरेश गुरुंग, अनिल सोनी रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने किया।

दंपति हत्याकांड में फरार दो इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

डबल मर्डर केस।
-गिरफ्तार फरजंद हत्याकांड में मुख्य आरोपी,दूसरा केस में साथी
-पुलिस ने घोषित किया 25-25 हजार का इनाम
Post on 22.4.26
Thursday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
सिविल लाइंस में 16 हजार रुपए के विवाद में पति-पत्नी हत्याकांड में मुख्य आरोपी फरजंद समेत दो इनामी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। भागने की कोशिश में दोनों के पैर में गोली लगीं है। पुलिस ने आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
चक्कर की मिलक में पाँलिश कारीगर राजा और पत्नी फरहा की प्लाट में लेनदेन में महज 16 हजार रुपए विवाद खूनी खेल का कारण बना। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने हत्याकांड के बाद आरोपी फहीम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। बेटे फरजंद के अन्य साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने गुरुवार को फरजंद व चचेरे भाई सुहैल पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार पुलिस की तीन टीमें आरोपियों को पकड़ने के लगाईं गई। रात में सुराग मिला तो बदमाशों को घेर लिया गया। पुलिस से मुठभेड़ थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में समर वैली स्कूल के पास हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी इनामी बदमाशों को पकड़ लिया। पैर में गोली लगने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस हत्याकांड में अब तक दो आरोपियों कोजेल भेज चुकी है जबकि दो आरोपियों को अब आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

April 23, 2026

ठाकुरद्वारा पहुंची सपा सांसद की घेराबंदी, विधायक आवास पर ही हाउस अरेस्ट

सांसद पशुपति गेस्ट हाउस व विधायक आवास पर नजरबंद
गांव नारायणपुर छंगा पुलिस छावनी बना,थ्री लेयर सुरक्षा

जिलाध्यक्ष समेत तमाम प्रमुख नेता भी बीच रास्ते रोकें गए
सख्ती से गांव नहीं जा सका सपा का प्रतिनिधि मंडल

-गांव नारायणपुर छंगा में जाने पर सख्ती से पाबन्दी, प्रशासन ने हालात देख लगाई निषेधाज्ञा

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
जिले में अंबेडकर प्रतिमा खंडित विवाद गुरुवार को फिर गरमा गया। सपा का रुख भांपकर जिला प्रशासन ने गांव जाने पर पाबन्दी लगा दीं।हालात यह कि सुबह तड़के पशुपति एक्रीलोन पहुंचीं सांसद रुचि वीरा की गेस्ट-हाउस पर ही प्रशासन ने घेराबंदी करली। विधायक नवाब जान को भी आवास पर ही नजरबंद हुए।सांसद के गांव जाने की जिद देख पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर मुरादाबाद ले आईं। मुरादाबाद में भी उनके आवास पर सिविल लाइंस पुलिस डटी रही। कड़ी घेराबंदी के चलते जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह समेत नेता ठाकुरद्वारा पहुंचने से पहले रोक लिए गए।

16 अप्रैल को ठाकुरद्वारा के गांव नारायणपुर छंगा में अंबेडकर प्रतिमा को खंडित किए जाने पर तनातनी थम नहीं रही। बवाल पीड़ितों का हाल जानने के सपा का प्रतिनिधि मंडल जाने की खबर से गुरुवार को माहौल गर्माया रहा।गांव पहुंचने के लिए सपा सांसद रुचि वीरा ने तेजी दिखाई। और तड़के तीन बजे ठाकुरद्वारा में पशुपति एक्रीलोन पहुंच गई।सपा नेताओं के गांव के रुख को देखते हुए प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ठाकुरद्वारा को लेकर सतर्क हो गया।
सांसद के ठाकुरद्वारा पहुंचने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन ने गेस्ट हाउस की घेराबंदी कर ली। और दोपहर तक गांव जाने से रोके रखा। सांसद गांव की ओर बढ़ी तो पुलिस हिरासत में मुरादाबाद ले आईं।
ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान घर से बाहर नहीं निकल सकें। आवास पर नजरबंद रहे। इसी तरह जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, राहुल सिंह, समेत तमाम प्रमुख नेता ठाकुरद्वारा में तिकोनिया
चौराहे पर रोक लिए गए। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल के 11 सदस्यीय टीम को गांव भेजने के ऐलान से जिले में प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय हो गई।

*पुलिस की सख्ती,ठिठके सपाई*
ठाकुरद्वारा के रास्ते में जगह जगह पुलिस बेरीकेडिंग से सपाई के कदम ठिठककर रह गए।हालांकि पुलिस की कड़ी नाकाबंदी के बावजूद सपा नेता रात में ही गांव पहुंचने में सफल रहे। इनमें जिलाध्यक्ष के अलावा अमित प्रजापति,राहुल सिंह आदि को तिकोनिया,बरेली से आते कांठ विधायक कमाल अख्तर,विधायक मनोज पारस को नगीना,मेरठके पूर्व विधायक को किठौर में रोका गया। हर सीमा पर पुलिस सपाईयों को तलाशती रही। रोके जाने वाले पूर्व विधायक योगेश वर्मा,जुगल किशोर,विधानसभा अध्यक्ष नवीन यादव, ब्रजलाल जाटव, वदूद खां, तालिब अंसारी समेत अन्य नेता रहें।
मुरादाबाद में आवास पर सपा सांसद रुचि वीरा ने घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने घटना के वीडियो होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर सवाल उठाए।घटना को लोकतंत्र की हत्या ठहराया। कहा कि अंबेडकर जी की प्रतिमा से छेड़छाड़ दुर्भाग्यपूर्ण है।
जबकि जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीडीए का उत्पीड़न न रुका तो सपा सड़कों पर उतर आंदोलन करेगी।

« Newer PostsOlder Posts »