Web News

www.upwebnews.com

ब्रास फर्नेस भवन से दस्तकारों को मिलेगी नई राह

April 27, 2026

ब्रास फर्नेस भवन से दस्तकारों को मिलेगी नई राह


मुरादाबाद स्मार्ट सिटी की बैठक में संचालन को हरी झंडी
स्मार्ट सिटी बोर्ड ने टेंडरिंग के लिए दीं मंजूरी
बोर्ड आँफ डायरेक्टर्स की बैठक में स्पंदन सरोवर, टाउन हॉल पर रूफ टॉप रेस्टोरेंट समेत चार फैसलों पर लगीं मुहर

Post on 27.4.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
स्मार्ट सिटी की डायरेक्टर्स की बोर्ड बैठक में शहरी क्षेत्र को संवारने के लिए कई फैसलों पर सहमति बनी है। हस्तशिल्पियों से जुड़े ब्रास फर्नेस भवन को संवारने पर मुहर लगीं है।
स्मार्ट सिटी आफिसमें हुईं बैठक में विकास कार्यों से संबंधित योजनाओं को धरातल पर उतारने का खाका तैयार किया गया।
मुरादाबाद में पीतल दस्तकारों केलिए जरुरी ब्रास फर्नेस भवन को संवारने पर मुहर लगीं। 24 करोड़ की लागत वाले फर्नेस भवन के संचालन के टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।दो साल में तैयार फर्नेसभवन में पीएनजी से संचालित बीस आधुनिक भट्टियां है।शहर में प्रदूषण घटाने और दस्तकारों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पीएनजी संचालित भट्टियों से संचालन होगा। अब टेंडर में औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित होनेवाली कंपनी अपना कार्यालय बनाएगी और उद्योग से जुड़े दस्तकारों को भट्टियों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करेगी। इसके उपयोग से शहर में कोयला भट्ठी से होने वाले स्वास्थ्य और प्रदूषण का असर घटेगा।
इसके अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्पंदन सरोवर का नईकंपनी प्रचार प्रसार करेगी।17 करोड़ की लागत से बने सरोवर को लोगों को आकर्षित करने के लिए नई कंपनी प्रचार करेगी। इसके लिए संचालन, रख रखाव और प्रचार के लिए करने का निर्णय लिया गया। कंपनी की जिम्मेदारी प्रचार प्रसार के अलावा शौचालयों का रखरखाव व आसपास की स्टालों का संचालन अहम होगा। स्पंदन सरोवर में म्यूजिक, लाइट और वाटर शो होगा।
शहर में टाउन हॉल पर रूफ टॉप पर रेस्टोरेंट को मंजूरी है। स्मार्ट सिटी प्रस्तावित रेस्टोरेंट के लिए टेंडर आमंत्रित करेगी। लोग शहर के बीच टाउन हॉल में पार्किंग की छत पर लजीज व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। पार्किंग के ऊपर नगर निगम ने 18 दुकानें बनाईं गई है।
बैठक में कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह,अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, एमडीए के सचिव पंकज वर्मा, एडीएम वित्त ममता मालवीय, विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता अशोक कुमार चौरसिया समेत प्रमुख अधिकारी रहे।

April 26, 2026

मुरादाबाद में पासिंग आउट परेड,4941 रंगरूट बने सिपाही

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ भव्य आयोजन
-डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल ने परेड की सलामी ली, किया निरीक्षण
-नए सिपाहियों को मंच से सेवा, समर्पण और अनुशासन का संदेश
-उत्कृष्ट प्रदर्शनकारी प्रशिक्षु सिपाही भी हुए सम्मानित

Post on 26.4.26
Sunday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
करीब नौ महीने की कड़ी मेहनत के बाद रविवार को मुरादाबाद में 4941 प्रशिक्षु सिपाही बन गए। इस दौरान रिजर्व पुलिस लाइन में सेवा व अनुशासन का संदेश भी गूंजा। सिपाहियों की पासिंग आउट परेड(दीक्षांत समारोह) की सलामी डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल ने ली और निरीक्षण किया।
मुरादाबाद के छह प्रशिक्षण संस्थानों में 4941 प्रशिक्षु सिपाही रविवार को पासिंग आउट परेड के बाद यूपी पुलिस में शामिल हो गए। इन सभी की ट्रेनिंग 20 जुलाई 2025 से शुरू हुई थी। इनडोर व आउटडोर की परीक्षा पास करने के बाद प्रशिक्षु सिपाही रविवार को पासिंग आउट परेड के बाद यूपी पुलिस में शामिल हो गए।
मुरादाबाद में छह प्रशिक्षण शिविरसंस्थानों में परेड हुईं।परेड में प्रशिक्षु सिपाही कदमताल करते हुए बढ़े जिससे पूरा नजारा उत्साह व जोश में भर गया। फुलड्रेस पहने रंगरूटों की चाल और दमदार प्रस्तुतियों ने माहौल को रोमांच से भर दिया। नजारा देख पारिवारजनों की भी आंखें कुछ देर के लिए नम हो गई। आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन, पीटीसी, पीटीएस, 9 वीं, 23 व 24 वीं वाहिनी पीएसी में हुआ। पुलिस लाइन में 955 रंगरूट अंतिम परीक्षा में सफल रहे। पीटीएस में 1373 रंगरूट शामिल हुए। वहां मुख्य अतिथि डीआईजी यमुना प्रसाद रहे।

ट्रेनिंग के नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मुरादाबाद में छह प्रशिक्षण संस्थानों से 4941 प्रशिक्षु सिपाही पास आउट होकर सेवा के लिए तैयार हैं। उनके अनुसार
पीटीसी में 1455 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा भाग लिया। एडीजी अमित चंद्रा ने सलामी ली। जबकि 23वीं वाहिनी पीएसी में 442, 24वीं वाहिनी पीएसी में 339, नौवीं वाहिनी पीएसी में 277 महिला सिपाहियों ने पासिंग आउट परेड पूरी की। और पुलिस बल में शामिल हुए।

अचेत परीक्षार्थी को गोद में उठा पुलिस ने सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, बचीं जान

रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थी के लिए मददगार बने पुलिसकर्मी
Post on 25.4.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
शनिवार को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) का मानवीय चेहरा सामने आया। होमगार्ड में भर्ती की परीक्षा देने आया एक अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर पड़ा।
स्टेशन परिसर में भारी भीड़ व गर्मी के बीच चकराकर गिर कर बेहोश होगया। मेडिकल टीम के आने में देरी देख पुलिसकर्मी तत्काल परीक्षार्थी को उपचार दिलाने के लिए दौड़ पड़े। बेहोश युवक को उपनिरीक्षक जयचंद व पुलिस कर्मी गोद में उठाकर पुलिस गाड़ी से अस्पताल ले गए। तुरंत डाक्टर की सहायता मिलने से अभ्यर्थी की जान बच गई।
मौका था कि होमगार्ड की चल रहीं भर्ती का।शनिवार को पहले दिन परीक्षार्थियों की भारी भीड़ पहुंची। पहली पाली के बाद घर जाने को ट्रेन इंतजार कर रहे हाथरस केक्षपरीक्षार्थी दीपचंद (27) चक्कर खाकर गिर गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। मौके पर जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र वशिष्ठ व स्टेशन स्टाफ ने अस्पताल को फोन कर तत्काल मदद मांगी। पुलिस कर्मी परीक्षार्थी के चेहरे पर पानी के छींटें मारने व पंखे से हवा करने लगे। निरीक्षक ने अभ्यर्थी की हालत देख अपनी गाड़ी में ही अभ्यर्थी को ले जाने को कहा। लिहाजा पुलिसकर्मी अभ्यर्थी को गोद में उठा जीआरपी की गाड़ी से अस्पताल ले गए।
अस्पताल में तत्काल सहायता मिलने से अभ्यर्थी को होश आ गया। उसकी हालत में सुधर है। डाक्टरों के अनुसार अभ्यर्थी की पल्स गिरने से वह बेहोश हुआ। समय पर मेडिकल हेल्प से उसकी जान बच गई। बाद में हालत में सुधार होने पर स्टेशन लाया गया। जहां आर्थिक मदद व भोजन पानी देकर घर की ओर सुरक्षित रवाना किया।

*उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीम*
इस दौरान जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार वशिष्ठ, एसआई जयचन्द, नसीबुद्दीन, सिपाही दीपक बरगोती, महिला आरती सिन्धू, आरपीएफ के पवन कुमार आदि रहे।

April 25, 2026

उमड़ी भीड़,रेलवे ने चलाई दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

नांगल डैम एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने को मारामारी,पुलिस ने भीड़ नियंत्रित करने में जुटीं

Post on 26.4.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।

रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों की संख्या को देखते मंडल में दो स्पेशल ट्रेनें चलाई है। पर पहले दिन की पहली पाली की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लखनऊ की ओर जाने वालों की संख्या ज्यादा होने से मुरादाबाद आने वाली ट्रेनें फुल हो गई। दिन में पौने तीन बजेआईं नांग डैम-12326 एक्सप्रेस में सवार होने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे ज्यादा स्लीपर कोचों में भीड़भाड़ देख तैनात पुलिस कर्मी स्थिति नियंत्रण में जुट गए। पुलिसकर्मी
लोगों से अगली ट्रेन आने का
अनाउंसमेंट करते रहें।

तीन दिन चलेगी गाजियाबाद- मुरादाबाद समेत दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

मुरादाबाद।
रेलवे के अनुसार गाजियाबाद -मुरादाबाद और बरेली-बिजनौर के बीच संचालित ट्रेनें दो फेरे पूरे करेगी।
परीक्षा के दिन गाजियाबाद से ट्रेन सुबह 4 बजे चलीं, सात बजे मुरादाबाद पहुंची। वापसी में शाम 6 बजे स्पेशल गाजियाबाद जाएगी।
इसी तरह बरेली से सुबह 3.35 बजे चलकर बिजनौर आठ बजे पहुंची।वापसी में ट्रेन शाम 6 बजे चलकर बरेली के लिए रवाना होगी।

*रेलवे स्टेशन पर गर्मी से बेहोश हुआ हाथरस का अभ्यर्थी*
मुरादाबाद में परीक्षा देने आए अभ्यर्थी की रेलवे स्टेशन बिगड़ी तबीयत
-जीआरपी कर्मियों ने दिखाईं चुस्ती, गोद में उठाकर गाड़ी से अस्पताल ले गए

मुरादाबाद।
मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देने आए हाथरस के एक अभ्यर्थी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर गया। यह देख कर आसपास खड़े अन्य अभ्यर्थियों में भी हड़कंप मच गया। इस दौरान सुरक्षा में खड़ी जीआरपी व स्टेशन स्टाफ ही सतर्क हो गया।
मौके पर मौजूद जीआरपी सिपाहियों ने अभ्यर्थी के पास खड़े अन्य अभ्यर्थियों को वहां से हटाकर खुद पंखा करने लगे। इस दौरान रेलवे में मेडिकल के लिए मदद की गुहार लगाई गई। इस बीच रेलवे की मेडिकल टीम के आने में देर देख जीआरपी रविन्द्र वशिष्ठ ने अभ्यर्थी को अस्पताल ले जाने को कहा। पुलिस‌ कर्मी अभ्यर्थी को गोद में लेकर गाड़ी तक ले गए और फिर अस्पताल में भर्ती कराया।इस दौरान एसपी जीआरपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
स्टेशन पर मौजूद अभ्यर्थियों का कहना है कि तेज गर्मी के बीच स्टेशन पर लगा पंखा बार बार बंद हो रहा है। स्टेशन और पुलिस की कोशिश से पंखे को दोबारा चलवायागया।सीएमआई
गौरव श्रोत्रिय,डिप्टी एसएस कुंवर सिंह नौटियाल, सीआईटी विजयंत शर्मा समेत चेकिंग व रेलवे पुलिस सतर्क रहीं।

*कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शुरु*
मुरादाबाद।
शनिवार से प्रदेश में होमगार्ड की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए।
मुरादाबाद स्टेशन पर रात से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे।
मुरादाबाद में तीन दिन में 74 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दो पालियों में शनिवार को 25 हजार परीक्षार्थियों की 28 केंद्रों पर परीक्षा है। परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी।

*पहले दिन में डेढ़ हजार से अधिक टिकट बिके*
रेल प्रशासन की भीड़ पर निगाह

मुरादाबाद।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पहले दिन में दिन में डेढ़ हजार टिकटों की बिक्री हुई।रेल अधिकारी भी स्टेशन पर भीड़ को लेकर लगातार मानीटरिंग करते रहे। इस दौरान बरेली,शाहजहांपुर समेत विभिन्न जगहों के ज्यादातर टिकट बुकिंग काउंटरों से बिके।

एक परिवार की दो महिलाओं समेत चार की मौत, 50 यात्री घायल

शुक्रवार सुबह और फिर देर रात हुए हादसे

Post on 25.4.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
शुक्रवार का दिन मुरादाबाद अलग-अलग दो सड़क हादसों से दहल गया। मैनाठेर में सुबह हुईं पहली घटना में एक परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। दूसरी सड़क दुघर्टना लखनऊ हाईवे पर डबल डेकर स्लीपर बस पलट गई।तेज रफ्तार से चल रहीं डबल डेकर बस में करीब दो सौ यात्री सवार थे। हादसे में 50 यात्री घायल हो गए। देर रात हादसे से हड़कंप मचा रहा। सीतापुर से हरियाणा जा रही बस यात्रियों को मुरादाबाद, रामपुर और मूंढापांडे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
संभल मुरादाबाद के बीच मैनाठेर में डंपर और ट्रेक्टर ट्राली में टक्कर हो गई। सुबह छह बजे हुईं घटना का कारण डंपर चालक अचानक झपकीं लगना माना जा रहा है। हादसे में ट्राली में सवार लोगसंभल में कैलादेवी निवासी किसान नरेश सैनी की बेटी के लिए गांव गुरेर गए थे। किसान की पत्नी ऊषा अपने गुरेरगांव में भाई सतीश को भात का न्योता देने गई थीं।वापसी में समय डंपर से टक्कर में हो गई। इसमें शांति-65 और उनकी बहू सुमन-35 और पोता अजीत-12 व पोती सृष्टि-8 की मौत हो गई।
जबकि दूसरी घटना शुक्रवार देर रात हुईं।हाईवे पर मूंढापांडे थाने के पास स्लीपर बस पलट गई। इसमें सवार सभी यात्री घायल हो गए। सीतापुर से हरियाणा जा रहे यात्री मजदूर बताए गए हैं।‌बताया जाता है कि बस पूरी तरह से ठसाठस भरी हुईथी। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि बस में दो चालक नशा किए थे इस दौरान दोनों में बस चलाने को लेकर खींचतान हुई। हादसे की सूचना पर एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार व पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को मुरादाबाद,मूंढापांड़े व रामपुर के
अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

« Newer PostsOlder Posts »