Web News

www.upwebnews.com

मुरादाबाद में कल जुटेंगे मंडल भर से रेलकर्मी, समस्याओं पर होगा मंथन

April 23, 2026

मुरादाबाद में कल जुटेंगे मंडल भर से रेलकर्मी, समस्याओं पर होगा मंथन

-रेलवे में लोको और ट्रैफिक रनिंग स्टाफ समस्या पर आवाज होगी बुलंद
-एनआरएमयू ने मुरादाबाद में मनोरंजन सदनमें बुलाई काँफ्रेंस

Post on 23.4.26
Thursday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
समस्याओं से निदान के लिए शुक्रवार को मंडल से रेलकर्मी मुरादाबाद में जुटेंगे। लोको और रनिंग स्टाफ के कर्मियों की समस्याओं पर मंथन होगा। साथ ही उनकी समस्याओं के निदान का हल पर योजना बनेगी।

मुरादाबाद में एनआरएमयू की ओर काँफ्रेंस मनोरंजन सदन में आयोजित की गई है। संगठन प्रमुख नेता वेतन से लेकर पे स्ट्रक्चर,रनिंग रुम कीसुविधाओं में सुधार समेत तमाम बिन्दुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा।
एआईआरएफ(आँल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन) के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि समेत अन्य नेता कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगे।
एनआरएमयू के मंडल मंत्री राजेश चौबे और मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि कांफ्रेंस में मंडल भर से रनिंग स्टाफ के तमाम कर्मचारी व पदाधिकारी बुलाए गए हैं। यूनियन के मंच पर पर कर्मचारी अपनी पीड़ा रख सकेगा। नेताओं ने अपनी आवाज बुलंद करने के लिए एकजुट होने पर जोर दिया। सशक्त सुझावों पर अमल के लिए एआईआरएफ व एनआरएमयू वेतन आयोग और प्रशासन के सामने रखेगा।
सहायक मंडल मंत्री कुंवर सुहैल खालिद का कहना है कि 24 अप्रैल को मनोरंजन सदन में होने वाली कांफ्रेंस की तैयारियां पूरी की जा रही है।

देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शुभारंभ, खुले बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

— मुरादाबाद के श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मुरादाबाद/ देवभूमि उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चार धाम यात्रा का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। इसी क्रम में बुधवार 22 अप्रैल को विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही देशभर से पहुंचे हजारों भक्तों ने बाबा भगवान शिव के स्वरूप बाबा केदारनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक विधि-विधान संपन्न हुए। इस दौरान सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुरादाबाद से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे। बाबा केदारनाथ के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने देश और दुनिया की खुशहाली, शांति और समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार यात्रा में उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार केदारनाथ धाम हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है और चार धाम यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान शिव के इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हैं। प्रशासन द्वारा यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और सुरक्षित

अनुज हत्याकांड:: *गैंगस्टर में ललित कौशिक की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

MORADABAD DISTRICT COURT
जबकि दूसरे आरोपी पंकज हुड्डा की प्रार्थना पत्र वापस
Post on 22.4.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड में आरोपी ललित कौशिक की गैंगस्टर कोर्ट ने अग्रिम जमानत अर्जी नामंजूर कर दी। जबकि केस में दूसरे आरोपी पंकज हुड्डा की जमानत प्रार्थना-पत्र वापस लेलिया गया।

बुधवार को विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट एडीजे-5 अविनाश चंद्र मिश्रा कीअदालत में आरोपी की जमानत प्रार्थना-पत्र पर सुनवाई हुईं। जमानत प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों की ओर से बहस हुईं।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक राजीव त्यागी ने जमानतप्रार्थना पत्र पर विरोध जताया। जबकि बचाव पक्ष की ओर से कहा गया कि केस में आरोप बेबुनियाद है। जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार करने को कहा।
विशेष लोक अभियोजक का कहनाहै कि‌ अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र पर बहस हुईं। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी के अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। जबकि दूसरे आरोपी पंकज हुड्डा की ओर प्रस्तुत किया गया जमानत प्रार्थना पत्र वापस ले लिया गया।

यह था मामला–
नया मुरादाबाद में 10 अगस्त, 23 को भाजपा किसान मोर्चा नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रहे अनुज चौधरी की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में घर के बाहर हुईं घटना से हड़कंप मच गया। चुनावी रंजिश में बाइक सवार हमलावरों ने भाजपा नेता पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। हत्याकांड में 30 लाख की सुपारी दी गई थी। पेशेवर शूटरों ने इस काम को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या कांड में मुख्य साजिशकर्ता
ब्लॉक प्रमुख पति प्रभाकर चौधरी सहित 14 आरोपियों को पकड़ा।पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की।

April 22, 2026

मृतक रेलकर्मी की पत्नी सेलरी पैकेज में एक करोड़ 8 लाख का पैकेज


चंदौसी में रेल प्रशिक्षण संस्थान में खल्लासी के पद पर तैनात था हेमराज
Post on 22.4.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद ।(उप्र समाचार सेवा) सड़क हादसे में मृत रेलकर्मी हेमराज की पत्नी को रेलवे सेलरी पैकेज योजना में एक करोड़ 8 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।
बुधवार को डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने मृतक कर्मी परिवार के प्रति संवेदना जताई।कहा कि रेल मंडल पूरे परिवार के साथ है।
चंदौसी में क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत खल्लासी हेमराज की 2 नवम्बर,25 को सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। हेमराज का रेलवे सेलरी पैकेज योजना के तहत एक्सिस बैंक में खाता था।बैंक ने दुर्घटना में कर्मचारी को पैकेज का लाभ देते एक करोड़ 8 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई।कार्यक्रम के तहत डीआरएम विनीता श्रीवास्तव व सीनियर डीपीओ अभिषेक ठाकुर की मौजूदगी में एक्सिस बैंक अधिकारियों ने मृत कर्मचारी की पत्नी को एक करोड़ 8 लाख रुपए का चेक दिया गया।

Moradabad अपार्टमेंट में चौथी मंजिल में आग से मची अफरा-तफरी*


कांठ रोड पर इंपीरियल ग्रींस अपार्टमेंट का मामला, टला हादसा–
Post on 22.4.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
बुधवार को कांठ रोड पर स्थित इंपीरियल ग्रींस अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर आग की चपेट में आ गई।आग फैली तो मंजिल पर निवासियों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आगपर काबू पाया। जिससे हादसा टल गया।
आवासीय कालोनी इंपीरियल ग्रींस अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर अचानक आग फैल गई। आग का कारण शार्ट सर्किट माना गया। मंजिल पर धुंआ देख अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मचने लगी। हवा तेज होने से आग फैलने लगी।अपार्टमेंट में रह रहें लोग बचने के लिए तुरंत बाहर निकलने लगे। इस दौरान फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना मिली तो गाड़ियां अपार्टमेंट में पहुंच गई। आग पर काबू पाने के प्रयास होने लगे।दोपहर एक बजे पहुंची फायर ब्रिगेड ने कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ राजीव पांडे व एफएसओ ज्ञान प्रकाश शर्मा ने भी मौके का जाएजा लिया।
अपार्टमेंट में आग लगने का कारण फ्लैट के एक कमरे में रखीं वाशिंग मशीन से लगीं। मुख्य शमन अधिकारीडॉ राजीव कुमार पांडे का कहना है कि इस आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।टीम ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

« Newer PostsOlder Posts »