Web News

www.upwebnews.com

प्रेम प्रसंग में हुई बिलारी के प्रापर्टी डीलर की हत्यार पिता-पुत्र समेत 4 पर केस, आरोपी फरार

May 5, 2026

प्रेम प्रसंग में हुई बिलारी के प्रापर्टी डीलर की हत्यार पिता-पुत्र समेत 4 पर केस, आरोपी फरार

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
बिलारी के कमालपुर चंदौरा में प्रापर्टी डीलर रंजीत चौहान(34वर्ष)की हत्याल के प्रीछे प्रेम प्रसंग हैाहत्याकांड में पिता पुत्र समेत चार के खिलाफ मुकदमा कायम कराया गया हैा प्रापर्टी डीलर की हत्या् गोली व फावड़ा मारकर की गईा सोमवार की रात मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव कमालपुर चंदौरा रंजीत चौहान घर से कुछ दूर परिषदीय स्‍कूल के पास टहल रहे थेाइस दौरान कुछ लोगों ने उसपर हमला कर दियाा रंजीत हमलावरों से जान बचाने के लिए एक व्यगक्िार मुकुल के मकान में घुस गएा पर हमलावरों ने पीछा कर वहां पहुंच गए और सिर पर फरसा मार दियााघायल रंजीत को भाई बिलारी स्वाबस्य्रों केन्द्रउ लेकर पहुंचा जहां उसे मरत घोषित कर दिया,
वादी की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार मृतक रंजीत चौहान का गांव में ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। बताया गया है कि घटना वाले दिन आरोपी पक्ष ने घात लगाकर रंजीत चौहान को घेर लिया और जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। आरोपी अजय पुत्र योगेंद्र ने रंजीत चौहान के पेट में गोली मारी। एक अन्यि ने फावड़े से सिर पर वार किया। अन्य आरोपियों ने चाकू से हमले किएा जिससे रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल अवस्था में एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल बिलारी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद गांव में सनसनी व दहशत का माहौल है। अजय व पिता अजय की मौसी का लड़का व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनमें से मुख्य आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कई जगह दबिश दे रही है। जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई है।

तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यालय पर जश्न, ढोल नगाड़े बजे

Post on 4.5.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद। उप्र समाचार सेवा।
भाजपा की तीन राज्यों में जीत के बाद पार्टी कार्यालय और बाजारों में खुशी का माहौल है। सोमवार को मुरादाबाद में बुद्धि विहार में भाजपा कार्यालय जश्न मनाया गया। इस मौके पर महापौर विनोद अग्रवाल समेत तमाम नेता व कार्यकर्ता भी जुटें। मिठाई बांटी और ढोल -नगाड़ों के साथ भाजपाइयों ने खुशी जताई।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आकाश पाल व महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने किया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही पार्टी की ऐतिहासिक जीत का उत्सव भी मनाया।
महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि यह राज्यों में विजय कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण एवं संगठन की मजबूती का नतीजा है। कहा कि पश्चिम बंगाल में इतने वर्षों बाद पार्टी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की।यह कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत व जनता के प्रति विश्वास को दर्शाती है। असम में फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर उन्होंने जनता का आभार जताया।
उन्होंने आगे कहा कि यह जीत देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व,‌ सुशासन व विकासपरक नीतियों पर अटूट विश्वास का प्रतीक है। विश्वास जताया कि 2027 के विस चुनाव में भी उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ फिर से कमल खिलाएंगी.

May 4, 2026

दुर्गा मंदिर में लगेगा चिकित्सा शिविर

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
बुध बाजार में स्‍थित दुर्गा मंदिर में चिकित्‍सा शिविर लगेगा,आठ मई को लगने वाले शिविर की तैयारी बैठक सोमवार को दिल्‍ली रोड पर एक निर्यात फर्म पर हुईा पंजाबी कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता संयोजक खैराती लाल मल्होत्रा ने की।बैठक में शिविर की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया निर्यातक गोपाल मेहता ने बताया कि 8 मई को श्री दुर्गा मंदिर बुद्ध बाज़ार में लगने वाले शिविर मेंशिविर में नेत्र परीक्षण, नेत्र,ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर , दंत चिकित्सक, ई सी जी की जांच होगी और डायटिशन भी उपलब्ध रहेंगे।
आयोजकों ने बताया कि एशिया विवेकानंद हॉस्पिटल के सहयोग से यह कैंप लगाया जा रहा है। बैठक में डॉ विनोद कुमार किशन आहूजा हरीश भसीन, संदीप बजाज, विजय मदान, विनय सपरा, अजय नारंगआदि रहे

हत्याकांड–विवेचक ने कोर्ट में दर्ज कराएं बयान,कल भी सुनवाई

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
महानगर के चर्चित कुशांक गुप्ता हत्याकांड की सोमवार को सुनवाई हुई, केस में पहले विवेचक गजेनद्र सिंह कोर्ट पहुंचे और बयान दर्ज कराएं,इस दौरान समयाभाव के कारण सुनवाई पूरी न हो सकीं,अदालत में सुनवाई कल (मंगलवार)को भी जारी रहेगी,
मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी स्पोर्ट्स सामान कारोबारी कुशांक गुप्ता की 12 जनवरी, 2022 को गोली मारकर हत्या हो गई थी
केस में पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता ललित कौशिक, केशव शरण शर्मा व खुशवंत सिंह उर्फ भीम आरोपी हैं। हत्याकांड की सुनवाई इस समय एडीजे छह की अदालत में चल रही है।सोमवार को इस मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान केस के विवेचक एवं सिविल लाइंस थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने कोर्ट पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए हैं।बचाव पक्ष के अधिवक्ता का कहना है कि अदालत में समयाभाव के कारण बयान पूरे न हो सकें,अब मंगलवार को भी सुनवाई होगी

अध्यक्ष व महासचिव पर दो-दो दावेदार

*
जिला बार एसोसिएशन::
चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल
अन्य पदों के लिए भरे गए नामांकन
Post on 4.5.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद। उप्र समाचार सेवा।
जिला बार एसोसिएशन में वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रकिया शुरू हो गई। सोमवार को अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए नामांकन
पत्र भरे गए। अध्यक्ष और महासचिव पदों पर अबकी दो-दो अधिवक्ताओं ने नामांकन किए है।आम सहमति न बनीं तो मतदान होगा
एल्डर कमेटी चेयरमैन फारुख अहमद निजामी,कार्यवाहक चेयरमैन ललित अरोड़ा, रमा शंकर टंडन, सत्य प्रकाश भटनागर सदस्य,निवर्तमान अध्यक्ष हरप्रसाद, महामंत्री सरदार प्रकाश वीरसिंह व डीजीसी सिविल अजय गुप्ता की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। बार के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पर सोमपाल सिंह व अनिल पाल सिंह, महासचिव पद पर गोपाल कृष्ण व हर स्वरूप सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए पूनम पाल व माधुरी ने नामांकन पत्र भरे है।सभी में एक पद हैं।उपाध्यक्ष पद पर धुव्र सक्सेना, नीरज कुमार पाठक पाठक, अनूप भारती,अशोक कुमार ने नामांकन पत्र भरा। इस पर तीन अधिवक्ता निर्वाचित होंगे।
इसके अलावा संयुक्त सचिव- अभिषेक भारद्वाज,दीपांकर शर्मा, गुंजन सक्सेना व अनिल कुमार ने भी नामांकन किए।इस पद के लिए भी तीन चुने जाएंगे।
सदस्य कार्यकारिणी-रवि वर्मा, देश बंधु, सत्यपाल सिंह,सीमा सक्सेना, गुंजन गुप्ता,दरवारी सिंह,वीरेंद्र कुमार चौहान , गुलफशा,अनुराधा सिंह,रविता चौधरी, रंजीत सिंह, राहुल कुमार,अजय कुमार, नितिन कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए।कार्यकारिणी में 12 पद हैं।

« Newer PostsOlder Posts »