मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
बिलारी के कमालपुर चंदौरा में प्रापर्टी डीलर रंजीत चौहान(34वर्ष)की हत्याल के प्रीछे प्रेम प्रसंग हैाहत्याकांड में पिता पुत्र समेत चार के खिलाफ मुकदमा कायम कराया गया हैा प्रापर्टी डीलर की हत्या् गोली व फावड़ा मारकर की गईा सोमवार की रात मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव कमालपुर चंदौरा रंजीत चौहान घर से कुछ दूर परिषदीय स्कूल के पास टहल रहे थेाइस दौरान कुछ लोगों ने उसपर हमला कर दियाा रंजीत हमलावरों से जान बचाने के लिए एक व्यगक्िार मुकुल के मकान में घुस गएा पर हमलावरों ने पीछा कर वहां पहुंच गए और सिर पर फरसा मार दियााघायल रंजीत को भाई बिलारी स्वाबस्य्रों केन्द्रउ लेकर पहुंचा जहां उसे मरत घोषित कर दिया,
वादी की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार मृतक रंजीत चौहान का गांव में ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। बताया गया है कि घटना वाले दिन आरोपी पक्ष ने घात लगाकर रंजीत चौहान को घेर लिया और जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। आरोपी अजय पुत्र योगेंद्र ने रंजीत चौहान के पेट में गोली मारी। एक अन्यि ने फावड़े से सिर पर वार किया। अन्य आरोपियों ने चाकू से हमले किएा जिससे रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल अवस्था में एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल बिलारी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद गांव में सनसनी व दहशत का माहौल है। अजय व पिता अजय की मौसी का लड़का व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनमें से मुख्य आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कई जगह दबिश दे रही है। जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई है।
