Web News

www.upwebnews.com

यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश 11 जुलाई तक संचालित

May 4, 2026

यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश 11 जुलाई तक संचालित

Post on 4.5.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद। उप्र समाचार सेवा।
गर्मी के सीजन में यात्री सुविधा के लिए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन को विस्तार दिया है। सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार यशवंतपुर से योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को विस्तार दिया गया है। ट्रेन अब 11 जुलाई तक संचालित होगी।रेल प्रशासन ने ट्रेन के फेरे बढ़ाए है। इससे रूट के स्टेशनों पर रेल यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
यशवंतपुर से योगनगरी ट्रेन नंबर 06597 को 7 मई से 9 जुलाई तक संचालित होगी। इसी तरह योगनगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर के लिए ट्रेन नंबर 06598 को 9 मई से 11 जुलाई तक चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 06597 का योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन पर सुबह 10.20 बजे की जगह सवा दस बजे पहुंचेगी।

पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत पर व्यापारियों में खुशी का जश्न


बाजार में बांटीं इक्कीस किलो मिठाई, पीएम-गृह मंत्री के चित्रों को खिलाएं लड्डू

Post on 4.5.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद। उप्र समाचार सेवा।
सोमवार को निकले चुनाव नतीजे भाजपा की जीत का परचम लहरा गए।पश्चिम बंगाल,
में पहली बार रिकार्ड जीत से उत्साहित भाजपाइयों ने जश्न मनाया और खुशी मनाते हुए बाजारों में मिठाई बांटी।शहर के प्रमुख बर्तन बाजार में जीत का उल्लास बिखरा रहा। यहां व्यापारी संगठनों ने 21 किलो मिठाई बांटी और पीएम-गृह मंत्री के चित्रों को लड्डू खिलाएं।

पांच में से तीन राज्य पश्चिम बंगालअसम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा की दमदार जीत पर मुरादाबाद में बर्तन बाजार में व्यापारियों ने जश्न मनाया और खुशी सांझा कीं।
संयुक्त व्यापार मंडल के तहत हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के चित्रों को लड्डू खिलाकर जीत की खुशी मनाई। संगठन की ओर से मिठाइयां भी बांटीं गई।इस दौरान पूरा क्षेत्र मोदी, योगी और अमित शाह के जिंदाबाद के नारों से गूंज गया।
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल “जॉनी” ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व व सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता ने जीत मुहर लगाई है। महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक कत्याल,सचिव मूलचंद चौहान, महामंत्री संजय सहगल “टोनी”, महानगर मंत्री संजीव खन्ना, महानगर उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता,बोनी सरदार, पवन अग्रवाल,आशीष अग्रवाल समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

गो-हत्या के विरोध में शिव सेना ने निकाली रैली, जोरदार प्रदर्शन

Post on 4.5.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद जिले में गो-हत्या और गोवंश मिलने के विरोध में शिव सेना सड़कों पर उतरीं। शिव सेना ने प्रदेश में बढ़ते मांस कारोबार का भी विरोध जताया। विरोध स्वरूप शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शहर में आक्रोश रैली निकाली और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।कटघर थाने पर ज्ञापन को लेकर प्रदर्शनकारियों व पुलिस में तीखी नोंकझोंक भी हुईं।
शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, महानगर प्रमुख कमलसिंह राव व तमाम शिव सैनिक कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। प्रदर्शनकारी ‘जय भवानी जय शिवाजी’, गौ हत्या बंद करो, गौ हत्या करने वालों पर रासुका लगाओ आदि नारे भी लगाए।शिव सैनिकों ने दोपहिया वाहन रैली बलदेव पुरी, देवापुर, पीतल नगरी,हनुमान मूर्ति, प्रभात मार्केट से होकर कटघर थाने पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर बैठकर विरोध जताया।


शिव सैनिकों ने गो हत्या पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाने व गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन न लेने को लेकर‌ थाने पर पुलिस व शिव सैनिकों की तीखीं नोक- झोंक हुई। कार्यकताओं ने जमकर नारेबाजी की। हालात देख मौके पर कटघर सीओ पहुंचे और ज्ञापन लिया।
प्रदर्शन में जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के अलावा शिबू पांडे, राजीव राठौर,अरुण ठाकुर, आकाश सिंह,जीतू,धर्मेंद्र, राजपाल,विनोद, विशाल सैनी, प्रमोद,अशोक सैनी सुरेश सैनी, हर्ष सिंह,नितेश,हरि सिंह, विक्की कश्यप,राहुल,मयंक सैनी,शरद कपूर आदि रहे।

मुरादाबाद में स्थापित हो मानवाधिकार न्यायालय

MORADABAD DISTRICT COURT
बार एसोसिएशन ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति को भेजा प्रस्ताव
जिला पुलिस जवाबदेही आयोग (PAC) की स्थापना-संचालन का प्रस्ताव

Post on 3.5.26
Sunday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)
मुरादाबाद में मानवाधिकार न्यायालय का गठन होगा। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी को इस बाबत गठन का प्रस्ताव भेजा है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने न्यायिक सुधार व मानवाधिकार के संरक्षण का प्रस्ताव रखा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि हाल ही में कार्यकारिणी की बैठक में अधिवक्ता अंकित टंडन की ओर से रखे प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष के अनुसार
मानवाधिकार के संरक्षण और न्यायिक सुधार को दो प्रमुख प्रस्ताव पर सहमति बनी। इनमें मुरादाबाद में मानवाधिकार न्यायालय का गठन व जिला पुलिस जवाबदेही के संचालन के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी का कहना हैकि मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1933 की धारा 30 के तहत जिला स्तर पर इसके लिए एक समर्पित सत्र न्यायालय को मानवाधिकार न्यायालय के रूप में अधिसूचित करने की मांग की गई। इस पर माननीय न्यायमूर्ति नीरज तिवारी द्वारा जिला जज सैय्यद माऊज़ बिन आसीम को आदेश कर दिया था।इस आदेश के बारे में जिला जज ने जानकारी दी कि जिले में मानवाधिकारों के उल्लंघन से उत्पन्न अपराधों के विचारण के लिए मानवाधिकार न्यायालय की जनपद मुरादाबाद में स्थापना की गई है।एडीजे -प्रथम- मानवाधिकार न्यायालय के रूप में कार्य करेंगे।

May 3, 2026

राजेंद्र पेसीया मुरादाबाद के नए डीएम, अनुज सिंह का लखनऊ तबादला

मुरादाबाद, 03 मई 26, शासन ने दी रात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची के अनुसार सम्भल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेशिया को मुरादाबाद का चार्ज दिया गया है, जबकि मुरादाबाद के जिलाधिकार अनुज कुमार सिंह को मुख्य मंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।

नगर आयुक्त आगरा अंकित खंडेलवाल को सम्भल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

 

« Newer PostsOlder Posts »