Web News

www.upwebnews.com

मझोला में जानलेवा हमले में दोषी को दस साल की कैद

May 8, 2026

मझोला में जानलेवा हमले में दोषी को दस साल की कैद

शुक्रवार को एडीजे-9 ने कसूरवार ठहराया दोषी के सगे भाई ने दर्ज कराया था मुकदमा,भाई पर किया हमला
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा शहर के मझोला थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले में दोषी को दस साल की सजा मिली हैा दोषी के खिलाफ उसके सगे भाई ने ही मुकदमा कायम कराया थाा
शुक्रवार को एडीजे-9 अरुण कुमार सिंह तीन ने फैसला सुनायाा अदालत ने साक्ष्‍य के आधार पर दोषी शिव कुमार को सजा सुनाई हैा
मझोला के मानपुर नारायणपुर निवासी पंचमुखी मंदिर निवासी शिवओम सिंह ने अपने भाई के खिलाफ शिवकुमार के खिलाफ मुकदमा कायम कराया थाा मारपीट की घटना 30 दिसंबर,23 की रात की हैा हैा तहरीर में कहा गया कि छोटा भाई शिव कुमार अपनी पत्नी अंशू व सास ससुर के कहने पर प्रार्थी से मकान बनाने के लिए बीस लाख् रुपये मांग रहा थाा रुपये न मिलने पर अंजाम भुगतुने की धमकी भी दींा आरोपी ने अन्या भाई कन्है या से रुपये मांगने को कहाा मांग पूरी न होने से नाराज आरोपी ने घटना की राात आरोपी ने प्रार्थी व छोटे भाई विनीत का कमरा बंद कर दिया और भाई कन्हैया को जान से हमला करते हुए लोहे की रॉड सिर पर कियाा बचाने आई मां को भी चोट लगीा
केस की सुनवाई एडीजे कोर्ट में हुईा एडीजीसी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि‍ अदालत में दोनों ओर से पक्ष रखा गयाा पुलिस रिपोर्ट व अन्यी साक्षय के आधार पर अदालत ने शिव कुमार को दोषी करार दियाा केस में छह गवाहों ने बयान दर्ज कराएंा

सात ज्योतिर्लिंग व दक्षिण भारत यात्रा कराएगा आईआरसीटीसी

यात्रा में होगा भक्तिमय माहौल, सीसीटीवी से यात्री व सामान की होगी निगरानी
सुरक्षा के प्रबंध,11 रात व 12 दिन का टूर

Post on 8.5.26
Friday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा।

एक ही टूर में देश में सात ज्यो तिलिंग के दर्शन के इव्छु्क लोगों के लिए अवसर हैा आईआरसटीसी श्रद्धालुओं के लिए विशेष पैकेज लेकर आया हैा सात ज्योुर्ति‍लिंग के दर्शन यात्रा 11 रात व बारह दिन में पूरी होगीा यात्रा् के लिए स्लींपर क्ला स में प्रति व्‍यक्ि, 24100 रुपये देने होंगे जबकि 3 व 2 एसी में टूर पैकेज 40890 व 54390 रुपये अदा करने होंगेा
शुक्रवार को मुरादाबाद में आईआरसीटीसी के ज्वामइंट जनरल मैनेजर वायु नंदन पांडे व मैनेजर नवनीत गोयल ने संयुक्ते रुप से टूर पैकेज की जानकारी दी। बताया कि ट्रेन में सभी यात्रियों की सुरक्षा व खानपान का उचित प्रबंध किया गया हैा ट्रेन में भक्ति् भाव के लिए मं‍दिर भी है साथ ही सामान की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगे हैा
आईआरसीटीसी मैनेजर नवनीत गोयल ने जानकारी दी‍ कि पहली यात्रा 12 से 23 जून के बीच होगीा इस दौरान श्रद्धालुओं को भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से श्रद्धालु महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग,सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग व स्थालनीय मंदिरों की यात्रा कर सकेंगेा जबकि दूसरी यात्रा 29 से 10 जुलाई तक होगीा ट्रेन द्वारा तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग यात्रा का आनंद लेंगेा
यात्रा पैकेज में ईएमआई की भी सुविधा—-
आईआरसीटीसी का कहना है कि टूर का उद़देश्यद सभी लोगों के लिए यात्रा को सुख्द व आरामदायक बनाना हैा कई बार यात्री एक बार में भुगतान से बचते हैा ऐेसे लोगों की सुविधा के लिए ईएमआइ का विकल्पय हैा यात्री LTC एवं EMI की एक साल, डेढ साल की किस्तट में यात्रा का भुगतान कर सकते है।

उतरने-चढने के स्टेशन- योगनगरी ऋषिकेश,हरिदवारख्‍ मुरादाबाद,बरेली शाहजहांपुर, हरदोई,लखनऊ, रायबरेली, एमबीडीपी,(प्रतापगढ़), प्रयागराज, मानिकपुर।

प्रेस कांफ्रेंस में रेल मंडल के डीसीएम पीएस बघेल समेत स्टेशन अधिकारी भी मौजूद रहे।

बढ़े फेरे, लालकुआं-राजकोट स्पेशल 13 जुलाई तक चलेगी

12 मई से ट्रेन संचालन की अवधि बढ़ी
Post on 8.5.26
Friday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा
गर्मी के सीजन में बढ़ी की भीड़ के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। मांग को देखते हुए अब राजकोट से लालकुआं विशेष गाड़ी को विस्तार दिया गया है। रेलवे इस स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाते हुए 13 जुलाई तक चलाएगा।
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि लालकुआं से राजकोट तक चलने वाली ट्रेन 05045-46
को संचालन को विस्तार दिया गया है। ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं। यह गाड़ी अब 17 मई से 13 जुलाई तक चलेगी। लालकुआं से रविवार और राजकोट से सोमवार को चलने वाली ट्रेन नौ फेरे और चलाईं जाएगी।

May 7, 2026

डीयर पार्क में लकडी के अवैध कटान में दो गिरफतार

Post on 7.5.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा
मुरादाबाद महागर से सटे कटघर में स्थित डीयर पार्क आरक्षित वन क्षेत्र में वन विभाग ने जंगल से अवैध रुप से लकड़ी काटने में कार्रवाई की हैा विभाग ने लकड़ी की चोरी में दो लोगों को गि‍रफ़तार किया हैा आरोपियों के कब्जे से लकड़ी काटने का कटर, जंगल जलेबी की लकड़ी और एक स्कूटी भी बरामद की है। भारतीय वन अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है।
वन विभाग के अनुसार चोरी की घटना 5 मई,26 की रात करीब नौ बजे की है। रामपुर हाईवे पर स्थ्रित डीयर पार्क आरक्षित क्षेत्र में वन विभाग की टीम नियमित गश्त पर थी।इस दौरान जंगल से लकड़ी काटने की आवाज सुनाई दी। आवाज के आधार पर टीम ने जंगल में छानबीन की तो कुछ दूरी पर दो युवक पेड़ों को काटते दिखाई दिए। वन कर्मियों ने दोनों को ललकारा तो आरोपी स्कूटी लेकर भागने लगे लेकिन विभागीय टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद काजिम निवासी कटघर नाज रोड और लाईक अहमद निवासी मुस्तकफाबाद भैंसिया, कटघर के रूप में हुई है।
आरक्षित वन क्षेत्र में प्रवेश अपराध-
वन विभाग का कहना है कि डीयर पार्क क्षेत्र आरक्षित वन क्षेत्र घोषित है।बिना अनुमति प्रवेश करना और पेड़ों की कटाई करना भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत दंडनीय अपराध है। केस में भारतीय वन अधिनियम की धारा 26 और बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विभाग ने लकड़ी तस्करों पर शिकंजा
पिछले कुछ समय से आरक्षित क्षेत्रों में अवैध कटान की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते रात में विभाग ने गश्त बढ़ाई थी। इसका असर हुआ,अब वन विभाग तस्कमरों का नेटवर्क खंगालने में जुटा हैा

रेल मंडल में मनाया गया विद़ुयत सुरक्षा सप्ताह

Post on 7.5.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवाा

मुरादाबाद रेल मंडल में एक से सात मई के बीच विद़ुयत सुरक्षा सप्तापह मनाया गयाा डीआरएम विनीता श्रीवास्तसव के निर्देश पर हुए सुरक्षा सप्तााह में विद़ुत सुरक्षा से संबंधित प्रचार प्रसार के लिए पोस्ट्र लगाए गएा इस दौरान विभाग से जुड़े सुपरवाइजर के द्वारा सावधानियों के बारे में विस्तािर से जानकारी दी गईा इस दौरान सीनियर डीईई जनरल जन्मेजय उपाध्याय ने समस्त स्टाफ संबोधित करते हुए कहा कि विद़ुत से संबंधि‍त कार्यो को करते समय जीवन सुरक्षा को सर्वोपरि रखना चाहिएा साथ ही कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरण जैसे सेफ्टी शूज, वेल्ट, हेलमेट आदि‍ का प्रयोग करना चाहिएा सीनियर डीईई ने कहा कि विद़ुत उपकरणों की मेंटीनेंस के समय पूर्ण सुरक्षा से दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती हैा
—–

« Newer PostsOlder Posts »