Web News

www.upwebnews.com

बलदेव में हुआ भागवत कथा शुभारंभ, कलशयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

March 11, 2026

बलदेव में हुआ भागवत कथा शुभारंभ, कलशयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मथुरा, बलदेव में श्री मद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। भागवत जी का पूजन बालयोगी जी महाराज ने किया।रीढ़ा स्थित विनय अग्रवाल के बाड़े से कलश यात्रा शुभारंभ हुई जो कि खंदौली रोड,कैलाश मार्ग,शिवरतन बाजार,परिक्रमा मार्ग,मोती बाजार, रीढ़ा मार्गों से गुजरी।151 कलशों के साथ निकली यात्रा का जगह जगह नगरवासियों ने  भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर भागवत प्रवक्ता आचार्य मनीष गर्गाचार्य,परीक्षित श्याम सुन्दर अग्रवाल,चेयरमैन डॉ मुरारी लाल अग्रवाल,थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह,विनय अग्रवाल,सुजीत वर्मा,देव अग्रवाल,रवेंद्र सिंह, डॉ. जगदीश पाठक,लेखराज सिंह,अजीत पहलवान, बंटी पहलवान,पवन गोयल,बसंत लाल, राजा,सतेंद्र पहलवान,मुकुट चौधरी,बलदेव अग्रवाल, करन अग्रवाल, दाऊ गोयल,गोस्वामी शिवम पांडेय,संजीव अग्रवाल,धर्मेंद्र उपाध्याय, गीता रावत,सुधा वर्मा,सुमन,बेबी गोयल,प्रीति सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

March 10, 2026

वृंदावन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजकीय बाल गृह (बालिका) का किया निरीक्षण

बालिकाओं से की बातचीत
अन्नप्राशन संस्कार कराया, योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए, परिसर में किया वृक्षारोपण
मथुरा।
महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रवेश द्वार पर बाल गृह की सात बालिकाओं ने पुष्प भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी पूजा गुप्ता ने राजकीय बाल गृह की संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि महिला आश्रय सदन का भवन वित्तीय वर्ष 2008-09 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कार्यदायी संस्था वृंदावन डेवलपमेंट अथॉरिटी के माध्यम से बनवाया गया था। पहले इस भवन में वृद्ध एवं विधवा माताओं के लिए पांच आश्रय सदन संचालित होते थे, जिन्हें वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा बंद कर माताओं को कृष्ण कुटीर वूमेन सेल्टर होम में स्थानांतरित कर दिया गया।
भवन के जीर्ण-शीर्ण होने के कारण महिला कल्याण विभाग द्वारा लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से इसका पुनरुद्धार कराया गया। वर्तमान में अक्टूबर 2025 से यहां 200 बालिकाओं की क्षमता वाला राजकीय बाल गृह संचालित है। परिसर में आगे चलकर सखी निवास (वर्किंग वूमेन हॉस्टल) और शक्ति सदन (18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए) संचालित करने का भी प्रस्ताव है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि बाल गृह में इस समय 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग की 98 बालिकाएं तथा संवासिनियों के सात बच्चे रह रहे हैं। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने बालिकाओं के कमरे, प्रशिक्षण केंद्र, किचन, सभागार, स्टाफ कक्ष, कार्यालय, मेस, क्रेच और शौचालय आदि का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली।
निरीक्षण के बाद राज्यपाल ने शिक्षकों, स्टाफ, प्रशिक्षकों और संचालकों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने दो बच्चों—फैजान और हर्षिता—का अन्नप्राशन संस्कार कराया तथा संवासिनियों के बच्चों को बेबी किट और कपड़े वितरित किए। साथ ही संवासिनियों को गिफ्ट हैम्पर और टी-शर्ट भी प्रदान की गईं।
राज्यपाल ने कौशल विकास के अंतर्गत दो महिला उद्यमियों अनीता सारस्वत और सीमा छापरिया को सम्मानित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुमंगला योजना की तीन लाभार्थियों—सिमरन, मीनाक्षी और तनवी—तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की तीन लाभार्थियों—चेतना, कृष्णा और प्रियंका गोस्वामी—को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने परिसर में बरगद का पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने उन्हें भगवान बांके बिहारी की आकर्षक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

गोवर्धन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर चोर गिरफ्तार

6 चोरी की बाइक व तमंचा बरामद
सकरवा बाईपास से दबोचे गए आरोपी, मास्टर चाबी से करते थे बाइक चोरी
मथुरा।
गोवर्धन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिल, एक मास्टर चाबी तथा एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 10 मार्च को रात करीब 1 बजे सकरवा बाईपास स्थित सकरवा चौराहे पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनकी पहचान रवि पुत्र सीताराम निवासी हयातपुर थाना खोह जिला डींग (राजस्थान) तथा अरबाज पुत्र वसीर निवासी रूंन्ध थाना खोह जिला डींग (राजस्थान) के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से विभिन्न स्थानों से चोरी की गई छह मोटरसाइकिल, एक मास्टर चाबी, एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद मोटरसाइकिलों में हीरो स्प्लेंडर व एचएफ डीलक्स सहित कई बाइक शामिल हैं। इनमें से एक बाइक हरियाणा के फरीदाबाद से चोरी की पाई गई, जबकि एक बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।
इस संबंध में मथुरा के गोवर्धन थाना में मुकदमा संख्या 114/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 317(2), 317(5) तथा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में निरीक्षक मनोज कुमार उज्ज्वल, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, उपनिरीक्षक चौधरी सतेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल उपनीश बाबू, कांस्टेबल रिंकू चौधरी, प्रीत कुमार और राहुल बाल्यान शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार आरोपी मास्टर चाबी की मदद से विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। उनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

मथुरा: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित

अतुल कुमार जिंदल
  • दुवासु के 15वें दीक्षांत समारोह में 177 विद्यार्थियों को मिली उपाधि
  • 14 छात्रों को स्वर्ण पदक, मंत्री धर्मपाल सिंह व पशुपालन आयुक्त डॉ. नवीन महेश्वरप्या रहे उपस्थित
मथुरा।, 10 मार्च 26,राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचीं और अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान  (दुवासु) के 15वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के 177 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की।
मंगलवार को आयोजित इस समारोह का संचालन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अभिजित मित्र के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भारत सरकार के पशुपालन आयुक्त डॉ. नवीन बी. महेश्वरप्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
14 विद्यार्थियों को मिले गोल्ड मेडल
दीक्षांत समारोह में कुल 177 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 69 बीवीएससी एवं एएच, 74 स्नातकोत्तर, 5 पीएचडी तथा 29 बायोटेक्नोलॉजी की डिग्रियां शामिल हैं। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 20 पदक भी प्रदान किए गए, जिनमें 14 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल रहे।
इसके अलावा 4 सर्वश्रेष्ठ शोधप्रबंध (स्नातकोत्तर), 1 सर्वश्रेष्ठ शोधप्रबंध (पीएचडी) और 1 सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए। विश्वविद्यालय ने इस वर्ष विभिन्न संस्थानों के साथ 7 नए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिससे सक्रिय एमओयू की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।
दो पुस्तकों का हुआ विमोचन
कार्यक्रम के दौरान दो पुस्तकों, विश्वविद्यालय समाचार पत्र तथा ‘पशुधन पत्रिका’ का भी लोकार्पण किया गया। विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत 25 आंगनवाड़ी केंद्रों को अवसंरचना सुदृढ़ीकरण के लिए किट वितरित की गईं।
इसके साथ ही महिला अध्ययन केंद्र द्वारा गोद लिए गए पांच गांवों के विद्यालयी बच्चों के बीच आयोजित चित्रकला, देशभक्ति गीत और भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को भी राज्यपाल ने सम्मानित किया।
ब्रज की पावन भूमि का किया उल्लेख
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि ब्रज की यह पावन भूमि वह स्थान है जहां बाल कृष्ण की मुरली की तान गूंजी और गोपाल के रूप में गौ सेवा की परंपरा स्थापित हुई। उन्होंने कहा कि ब्रज का कण-कण करुणा, संरक्षण और सेवा का संदेश देता है।
राज्यपाल ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों, परिवार और समाज का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

March 9, 2026

एटीएम काटकर चोरी का प्रयास करने वाले दो युवक गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, औजार और बाइक बरामद
मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एटीएम मशीन काटकर चोरी का प्रयास करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त औजारों से भरा बैग और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 26 फरवरी 2026 को राधिका विहार क्षेत्र स्थित एक बैंक के एटीएम को काटकर चोरी का प्रयास किया गया था। मामले की जांच के दौरान 8 मार्च की देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राधिका विहार तिराहे के पास खाली पड़े प्लॉट से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मानवेन्द्र सिंह (22) निवासी ब्यौंही थाना राया और मोहित (21) निवासी मासूमनगर थाना हाईवे के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक नीले रंग का पिट्ठू बैग बरामद हुआ, जिसमें दो ग्राइंडर, हथौड़ी, प्लास, छैनी, पेचकस तथा छह ग्राइंडर ब्लेड मिले। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (UP 85 BD 3393) भी बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने करीब दस दिन पहले राधिका विहार क्षेत्र में स्थित केनरा बैंक के एटीएम को काटकर चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन मशीन नहीं कट सकी। इसके बाद उन्होंने मिर्जापुर आरटीओ कट के पास स्थित एक अन्य एटीएम पर भी वारदात का प्रयास किया, परंतु वहां भी सफलता नहीं मिली।
इस संबंध में थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 140/2026 धारा 303(2), 62 तथा 324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
« Newer PostsOlder Posts »