Web News

www.upwebnews.com

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलैक्ट्रेट में हुई गोष्ठी

March 13, 2026

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलैक्ट्रेट में हुई गोष्ठी

मथुरा। आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक में परीक्षा के सफल संचालन के लिए सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण, परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं परीक्षा से जुड़े संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मथुरा की होली वाली गली से निकली मां कैला देवी की भव्य पदयात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

मथुरा, 12 मार्च 16, शहर के छत्ता बाजार स्थित होली वाली गली से श्री कैला देवी पदयात्रा ट्रस्ट द्वारा 26वीं भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ मां कैला देवी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा होली गली से प्रारंभ होकर तिलक द्वार, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, घीया मंडी, चौक बाजार, स्वामी घाट और विश्राम बाजार होते हुए पुनः होली गली पहुंचकर विश्राम करेगी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ मां कैला देवी का स्वागत किया।
श्री कैला देवी पदयात्रा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी दीपक चतुर्वेदी (बैंकर) एवं मीडिया प्रभारी तुलसी राम ने बताया कि यह पदयात्रा 12 मार्च गुरुवार को सुबह पथवारी मंदिर भैंस बहोरा से राजस्थान के करौली स्थित मां कैला देवी धाम के लिए रवाना होगी।
यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 17 मार्च को पदयात्रा अटैवा स्कूल कैला देवी रोड पहुंचेगी। 18 मार्च को दिल्ली वाली धर्मशाला में अखंड ज्योति अर्पण किया जाएगा तथा 19 मार्च को मां कैला देवी के दरबार में सामूहिक भेंट-पूजा और कन्या-लंगूर भंडारे का आयोजन होगा।
इसके बाद 24 मार्च को मां नरी सेमरी को ज्योत अर्पित की जाएगी, 25 मार्च को मथुरा से मां चंद्राबली देवी गोकुल तक पदयात्रा निकाली जाएगी और 29 मार्च को श्रद्धालु मां सलेमपुर में ज्योत अर्पण करने जाएंगे। कार्यक्रम का समापन 2 अप्रैल को विशाल 56 भोग और भंडारे के साथ किया जाएगा।
श्री कैला देवी पदयात्रा ट्रस्ट की कार्यकारिणी में संस्थापक सदस्य एवं पूर्व नगर पालिका सभासद उमेश चंद्र राजपूत, डॉ. प्रकाश शर्मा, राकेश सोनी, भीम यादव, अशोक अग्रवाल और संजय गोयल सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

March 12, 2026

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने बलदेव के छात्रों को किया सम्मानित

बलदेव – पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो- अनुसंधान संस्थान (दुवासु), मथुरा द्वारा दीक्षोत्सव माह- 2026 के अंतर्गत गोद लिए गए गांवों के परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्रों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों को आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान प्रांगण में आयोजित दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने प्रशस्ति पत्र, बैग और उपहार देकर सम्मानित किया।
माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए गए विद्यालयों के छात्रों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय-बंदी से कुमारी अंजली, कुमारी राखी, कुमारी वंदना, कुमारी परी, प्राथमिक विद्यालय-बंदी द्वितीय से कुमारी डौली और प्रवीण कुमार, प्राथमिक विद्यालय मढ़ौरा से आदेश कुमार और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोक नगर से अंशु कुमारी प्रमुख हैं।
विदित हो कि विकास खंड बलदेव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय-बंदी, प्राथमिक विद्यालय-बंदी द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय मढ़ौरा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोक नगर के छात्रों ने हाल ही में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो- अनुसंधान संस्थान प्रांगण में जनपद के गोद लिए गए विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्रों के साथ कठिन प्रतिस्पर्धा के मध्य चित्रकला, भाषण एवं गायन जैसी कलात्मक प्रतियोगिताओं में अग्रणी स्थान प्राप्त कर विकास खंड बलदेव और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपने प्रेरणाप्रद संबोधन में विजयी छात्रों के विद्यालयों के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया ।
  शिक्षकों के सराहनीय प्रयासों और कठिन मेहनत के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बलदेव ने संबंधित विद्यालयों के स्टाफ को वधाई दी हैं।

March 11, 2026

इस्कॉन मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्री राधा-श्यामसुंदर का भव्य नौका विहार

वृंदावन।
कान्हा की नगरी में उत्सवों की अनवरत श्रृंखला के बीच रमनरेती स्थित इस्कॉन कृष्ण‑बलराम मंदिर में नौका विहार का भव्य आयोजन किया गया। गौर पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित पंचदिवसीय महोत्सव के दौरान मंदिर प्रांगण को कृत्रिम जलाशय का रूप देकर यमुना विहार की दिव्य लीला का मनमोहक चित्रण किया गया।
उत्सव के लिए मंदिर के मुख्य आंगन को जल से भरकर उसे यमुना के स्वरूप में परिवर्तित किया गया। जलाशय के पानी पर फूलों से आकर्षक रंगोली सजाई गई। मंदिर अधिकारी रविलोचन दास के अनुसार इस विशेष आयोजन के लिए लगभग 100 किलो से अधिक देशी-विदेशी फूलों का उपयोग किया गया। जल क्रीड़ा और नौका विहार की इस अलौकिक झांकी को देखकर भक्त भाव-विभोर हो उठे।
मंदिर प्रशासन ने बताया कि ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद द्वारा वर्ष 1975 में मंदिर की स्थापना के समय से ही यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी यमुना की लहरों पर नौका विहार करते थे। उसी प्राचीन लीला को जीवंत करने के लिए हर वर्ष गौर पूर्णिमा के अवसर पर ठाकुरजी को सुसज्जित नाव में विराजमान कर मंदिर परिसर में जल विहार कराया जाता है।
इस अनूठे उत्सव में शामिल होने के लिए भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, रूस और यूरोप सहित कई देशों से हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुगम दर्शन के विशेष प्रबंध किए गए थे। “हरे कृष्ण” महामंत्र और संकीर्तन की गूंज के बीच भगवान के इस जल-विहार उत्सव ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
A wave of faith surged at the ISKCON temple, with the grand boat ride of Shri Radha-Shyamsundar.
Vrindavan.
Amidst the continuous series of festivals in the city of Krishna, a grand boating event was organized at the ISKCON Krishna-Balaram Temple in Ramanreti. During the five-day festival held to mark Gauri Purnima, the temple courtyard was transformed into an artificial reservoir, creating a captivating depiction of the divine play of Yamuna Vihar.
For the celebration, the temple’s main courtyard was filled with water, transforming it into the Yamuna River. The water in the reservoir was adorned with attractive floral rangoli designs. According to temple official Ravilochan Das, over 100 kilograms of both domestic and foreign flowers were used for this special event. Devotees were overwhelmed by this extraordinary display of water sports and boating.
The temple administration stated that this tradition has been continuing since the temple’s founding in 1975 by A.C. Bhaktivedanta Swami Prabhupada. It is believed that during the Dwapara Yuga, Lord Krishna and Radha Rani used to boat on the waves of the Yamuna. To recreate this ancient pastime, every year on the occasion of Gauri Purnima, Thakurji is seated in a decorated boat and taken for a boat ride through the temple premises.
Thousands of devotees from not only India but also from many countries, including the United States, Russia, and Europe, arrived in Vrindavan to participate in this unique festival. Given the large crowds of devotees at the temple complex, special arrangements were made for security and easy darshan. Amidst the chanting of the “Hare Krishna” mantra and the echo of sankirtan, this water-ride festival filled the entire atmosphere with devotion.

प्रेम प्रसंग में सास की हत्या: बहू और प्रेमी गिरफ्तार, कब्र से शव निकालकर हुआ खुलासा

मथुरा। थाना राया क्षेत्र में सास की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों ने मिलकर तकिये से मुंह दबाकर महिला की हत्या कर दी थी। मामले में थाना राया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार थाना राया में दर्ज मुकदमा संख्या 72/2026 धारा भारतीय न्याय संहिता धारा 103(1) के तहत वांछित चल रही अभियुक्ता और उसके प्रेमी आदिल पुत्र नसरूद्दीन निवासी ग्राम भंकरपुर बसेला थाना राया, मथुरा (उम्र करीब 19 वर्ष) को बुधवार 11 मार्च 2026 को दोपहर 12:05 और 12:10 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
घटना के संबंध में मुकदमा वादी ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे आमिर की पत्नी के पड़ोस में रहने वाले आदिल के साथ अवैध संबंध हो गए थे। परिवार द्वारा मना करने के बावजूद दोनों मिलते रहे। 3 मार्च की रात करीब एक बजे आदिल घर पहुंचा, जहां सास ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इससे गुस्साए आदिल और बहू ने मिलकर महिला का तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी।
घटना के बाद बहू ने रात करीब तीन बजे अपने पति आमिर को फोन कर बताया कि उसकी मां बोल नहीं रही हैं और उन्हें साइलेंट अटैक आया है। परिवार के लोगों ने इसे प्राकृतिक मौत समझकर महिला को दफना दिया। बाद में मृतका के पति को संदेह होने पर 10 मार्च को थाना राया में सूचना दी गई। इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें दम घुटने और गर्दन की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, निरीक्षक अपराध अरविंद सिंह, उपनिरीक्षक रौनक, कांस्टेबल रवि कुमार और महिला कांस्टेबल रूपाली शामिल रहीं।
Mother-in-law murdered in a love affair: Daughter-in-law and lover arrested, body exhumed from grave
Mathura.
Police have solved the sensational murder case of a mother-in-law in the Raya police station area, arresting the daughter-in-law and her lover and sending them to jail. They had killed the woman by suffocating her with a pillow. Raya police have registered a case and taken action against the accused.
According to the police, the accused, who was wanted in case number 72/2026 registered at Raya police station under section 103(1) of the Indian Penal Code, and her lover Adil son of Nasrudin, resident of village Bhankarpur Basela, police station Raya, Mathura (age about 19 years), were arrested from their house on Wednesday, March 11, 2026 at 12:05 and 12:10 pm.
Regarding the incident, the plaintiff told the police that his son, Aamir’s wife, had been having an illicit relationship with a neighbor, Adil. Despite family objections, the two continued to meet. On the night of March 3rd, at around 1 a.m., Adil arrived home, where his mother-in-law saw them in a compromising position. Enraged, Adil and his daughter-in-law suffocated the woman to death with a pillow.
Following the incident, the daughter-in-law called her husband, Aamir, at around 3 a.m. and informed him that her mother was speechless and had suffered a silent attack. The family assumed it was a natural death and buried the woman. Later, when the deceased’s husband became suspicious, he reported the matter to the Raya police station on March 10. Following this, on the District Magistrate’s orders, the body was exhumed and a post-mortem examination was conducted, which confirmed that the cause of death was suffocation and a broken neck.
On the basis of the post-mortem report, the police registered a murder case and arrested both the accused and sent them to jail after taking legal action.
The police team that made the arrest included Inspector in-charge Karamveer Singh, Inspector Crime Arvind Singh, Sub-Inspector Raunak, Constable Ravi Kumar and woman constable Rupali.
« Newer PostsOlder Posts »