Web News

www.upwebnews.com

टीबी को जानो संगोष्ठी में सीएमओ ने वालंटियर को बताएं उनके कार्य व उद्देश्य

August 20, 2026

टीबी को जानो संगोष्ठी में सीएमओ ने वालंटियर को बताएं उनके कार्य व उद्देश्य

**टीबी मुक्त भारत अभियान: सीएमओ कार्यालय सभागार में ‘टीबी को जानो’ संगोष्ठी का हुआ आयोजन*

*​एनसीसी व ‘मेरा भारत’ के 60 वॉलंटियर्स 5 उच्च जोखिम वाले गांवों में करेंगे लक्षणयुक्त मरीजों की पहचान व काउंसलिंग*

​लखीमपुर खीरी। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एनसीसी व माई भारत के वॉलिंटियर सीएमओ कार्यालय सभागार में ‘टीबी को जानो’ संगोष्ठी के अंतर्गत प्रशिक्षित किया गया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता की अध्यक्षता मैं आयोजित संगोष्ठी में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रमोद रावत भी मौजूद रहे। वॉलंटियर्स को टीबी की रोकथाम व पहचान का प्रशिक्षण दिया गया।

​सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के 3 ब्लॉकों के 5 उच्च जोखिम वाले गांवों—लखीमपुर ब्लॉक के राजपुर व छाउछ, बेहजम ब्लॉक का हरैय्या तथा फूलबेहड़ ब्लॉक के श्रीनगर व महेवागंज को चिन्हित किया गया है। इन गांवों में 60 वॉलंटियर्स टीबी लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर उनकी जांच व काउंसलिंग कराएंगे। इसके लिए 18 अगस्त से 5 दिवसीय प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है।

*​टीबी पहचान, रोकथाम व सहयोग से जुड़ी जरूरी बातें:*

सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि 2 हफ्ते से अधिक खांसी, बुखार, वजन घटना व रात में पसीना आना टीबी के लक्षण हैं। टीबी हमारे खांसते छींकते व बोलते समय निकलने वाले ड्रॉपलेट के जरिए फैलती है। छूने से नहीं। घर में उचित वेंटिलेशन और नशा मुक्ति इसके बचाव में अहम हैं। वॉलंटियर्स मरीजों को पूरा इलाज लेने, निक्षय मित्र बनकर पोषण किट उपलब्ध कराने तथा टीबी मुक्त भारत ऐप के एआई चैटबॉट ‘खुशी (ई-संगिनी)’ का उपयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे।
​कार्यक्रम में माई भारत के जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला सहित जिला क्षय रोग अस्पताल से पीपीएम कोऑर्डिनेटर रंजीत कुमार, डीपीपीएमसी पंकज परमी, एसटीएलएस संजय राय एवं एसटीएस संजय त्रिपाठी उपस्थित रहे।

August 19, 2026

झाड़ियों से अचानक निकले सियार से टकराईं दो बाइकें, वृद्ध की मौत व तीन गंभीर

बरवर-खीरी। बरवर-जाहानीखेड़ा मार्ग पर बुधवार को सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों की वजह से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गन्ना सेंटर के पास झाड़ियों से अचानक एक सियार सड़क पर आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना मितौली के गांव लल्लौआ निवासी अनिल पुत्र दयाराम और छोटे पुत्र गेंदई अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से थाना पसगवां के गांव चंदिला निवासी जुनैद पुत्र नईम और मुमताज पुत्र शाहिद दूसरी बाइक से आ रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें गन्ना सेंटर के पास पहुंचीं, सड़क किनारे उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों से अचानक एक सियार निकलकर सामने आ गया। अनियंत्रित होकर दोनों वाहन आपस में जोरदार तरीके से टकरा गए।
हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहम्मदी भिजवाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने 60 वर्षीय छोटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनिल, जुनैद और मुमताज की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन और जीव-जंतु दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।बरवर चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह से इस बात की जानकारी लेने पर बताया की घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल प्रभाव से पहुंचे और चारों घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस से मोहम्मदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज गया

भाजपा जिला पंचायत सदस्य को जान से मारने की धमकी का आरोप, सुरक्षा की मांग

मितौली, खीरी मुरासा स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्रा के साथ कथित मारपीट के मामले को लेकर भाजपा से जुड़े जिला पंचायत सदस्य सुरेश चन्द्र पुष्कर को जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप सामने आया है। मामले की जानकारी के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। जिला पंचायत सदस्य और उनके समर्थकों ने सुरक्षा की मांग की है।

बताया गया कि जिला पंचायत सदस्य की पोती मुरासा स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। आरोप है कि विद्यालय में तैनात शिक्षा मित्र रामकिशोर ने छात्रा के साथ कथित रूप से मारपीट की। जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य ने मामले पर आपत्ति जताते हुए शिकायत की।

आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर शिक्षा मित्र ने जिला पंचायत सदस्य को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने तथा जिला पंचायत सदस्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

हालांकि, धमकी और छात्रा के साथ मारपीट के आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों मामलों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

**अभी तहरीर नहीं मिली : थाना प्रभारी**

मितौली थाना प्रभारी महेश पाठक ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने और जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और यदि आरोप सही पाए जाएं तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

August 18, 2026

मध्य प्रदेश के भिंड में पिकअप और ट्रक की टक्कर, लखीमपुर खीरी के 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 22 से अधिक घायल

लखीमपुर खीरी।मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप और डंपर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 श्रमिकों की मौत हो गई है, जबकि 22 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी मृतक और घायल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निवासी हैं। ये सभी मजदूर मध्य प्रदेश के गोहद, डबरा और चिनौर इलाके में धान रोपाई का कार्य संपन्न करने के बाद पिकअप वाहन में सवार होकर वापस अपने घर लखीमपुर खीरी लौट रहे थे।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, नेशनल हाईवे पर सड़क पर बैठी गायों (मवेशियों) को बचाने के प्रयास में पिकअप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया नियंत्रण खोने के कारण पिकअप गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में चली गई और सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ट्रक से टकरा गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और कई मजदूर गाड़ी के मलबे में ही फंस गए।घटना की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया हादसे में 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।घायलों को तत्काल नजदीकी गोहद अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मरीजों को ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।स्थानीय प्रशासन और खीरी पुलिस लगातार समन्वय बनाकर घायलों को समुचित चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने में जुटी हुई है।

मृतकों की सूची हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 8 है

उपदेश (पुत्र मोहन, ग्राम बेला तरसिया, लखीमपुर खीरी)अमर सिंह (पुत्र बंशीधर, ग्राम बेला तरसिया, लखीमपुर खीरी) सुखदेव (पुत्र कंचन, ग्राम बेला तरसिया, लखीमपुर खीरी)गुड्डू (पुत्र प्रहलाद पासी, उम्र 45 वर्ष, निवासी किशनपुर, थाना पसगवां, लखीमपुर खीरी)रजनीश (पुत्र कंचनलाल पासी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बेला तरसिया, थाना मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी)सुभाष (पुत्र कमलेश, उम्र 30 वर्ष, निवासी हना निउती, थाना मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी)अज्ञात (दो व्यक्तियों की पहचान ज्ञात करने का प्रयास किया जा रहा है।

एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों की सूची,हादसे में घायल होने वाले लोगों की कुल संख्या 23 है। सूची में दर्ज प्रमुख नाम, उनके पते और संपर्क सूत्र निम्नलिखित हैं

आदेश पासी (उम्र 24 साल)आकाश (पुत्र रामसागर पासी, उम्र 19 साल, निवासी बेला तरसिया, थाना मोहम्मदी,हंसराज (पुत्र रामकिशन पासी, उम्र 42 साल, निवासी बेला तरसिया, थाना मोहम्मदी)अक्षय (पुत्र मुकेश पासी, उम्र 16 साल, निवासी पिपरौला, थाना मैगलगंज मितौली)रामदास (पुत्र बद्री पासी, उम्र 20 साल, निवासी किशनपुर, थाना पसगवां)सोनेलाल (पुत्र कंचन पासी, उम्र 45 साल, निवासी बेला तरसिया,)कंटन (पुत्र रामेश्वर दयाल पासी, उम्र 18 साल, निवासी बेला तरसिया)रामकुमार (पुत्र रामप्रसाद पासी, उम्र 23 साल, निवासी बेला तरसिया, थाना मोहम्मदी)रंजीत (पुत्र गुड्डू पासी, उम्र 21 साल, निवासी किशनपुर,)बालकिशन (पुत्र रामचरन पासी, उम्र 40 साल, निवासी बेला तरसिया)अरविंद (पुत्र अमर सिंह पासी, उम्र 19 साल, निवासी बेला तरसिया,)अनिल कुमार (पुत्र तेजराम पासी, उम्र 40 साल, निवासी ककरहा, थाना हैदराबाद)शिवकुमार (पुत्र राम दयाराम पासी, उम्र 30 साल, निवासी बेला तरसिया)देवेन्द्र सिंह (पुत्र शेरसिंह कुशवाहा, उम्र 26 साल, निवासी बेला तरसिया, थाना मोहम्मदी)अनुज कुमार (पुत्र रामस्वरूप पासी, उम्र 20 साल, निवासी ग्राम रामपुर पटियात, थाना खुटार, शाहजहांपुर,)बेचेलाल (पुत्र मिश्रीलाल पासी, उम्र 50 साल, निवासी रामपुर पचिया, थाना मोहम्मदी)निक्कू (पुत्र सुखदेव कुशवाहा, उम्र 18 साल, निवासी बेला तरसिया,)नन्द लाल (पुत्र छैल बिहारी पासी, उम्र 32 साल, निवासी पसगवां, जिला शाहजहांपुर/लखीमपुर)रमाकांत (पुत्र कंचन लाल, उम्र 37 साल, निवासी बेला तरसिया, थाना मोहम्मदी)अखिलेश (पुत्र गेंदालाल निवासी पसगवां, थाना पसगवां)विकास (पुत्र सुरेश निवासी पसगवां)पवन (पुत्र दिनेश जाटव, उम्र 25 साल, निवासी कुंज पुरा डबरा, पिकअप चालक)महेश (पुत्र चिरौंजी प्रजापति, उम्र 43 साल, निवासी बैदारी, थाना पोहरी, जिला शिवपुरी,ट्रक चालक अज्ञात है।

सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना में विजयी भैया-बहनों का हुआ भव्य सम्मान प्रांतीय प्रतियोगिता के लिए बढ़े कदम

लखीमपुर खीरी।विद्या भारती से संबद्ध स्थानीय सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना में मंगलवार (18 अगस्त 2026) को एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। संकुल स्तरीय वैदिक गणित मेला, विज्ञान मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव में शानदार प्रदर्शन कर लौटे और विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता में शामिल हुए शेष सभी प्रतिभागी भैया-बहनों का भी उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए गए।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हीरा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन विभिन्न बौद्धिक व वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं में विद्यालय के कुल 37 भैया-बहनों ने प्रतिभाग किया था। छात्रों के कड़े परिश्रम और उत्कृष्ट मार्गदर्शन की बदौलत विद्यालय के शिशुओं ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है।इन प्रतियोगिताओं में मिला प्रथम स्थान:विज्ञान प्रश्नमंच,सांस्कृतिक प्रश्नमंच,वैदिक गणित प्रश्नमंच,सांस्कृतिक पत्रवाचन गणित प्रदर्श,गणित प्रयोग,प्रधानाचार्या ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इन सभी विषयों में विद्यालय के शिशु प्रथम स्थान पर रहे हैं। संकुल स्तर पर अपना लोहा मनवाने के बाद, अब ये सभी प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता छात्र आगे होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिताओं में लखीमपुर संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और आचार्य परिवार ने विजयी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और प्रांतीय स्तर पर भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

« Newer PostsOlder Posts »