Web News

www.upwebnews.com

कथित फर्जी अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत,पीड़ित पिता ने पुलिस, सीएमओ से की शिकायत

August 18, 2026

कथित फर्जी अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत,पीड़ित पिता ने पुलिस, सीएमओ से की शिकायत

लखीमपुर खीरी: जनपद के कोतवाली सदर क्षेत्र के एक अस्पताल पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने और नवजात शिशु की जान लेने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पिता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और कोतवाली सदर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और कथित फर्जी अस्पताल को बंद कराने की मांग की है।
थाना व जिला खीरी के ग्राम सिरैंचा निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 17 अगस्त 2026 की सुबह उनकी पत्नी रंजना सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने नौरंगाबाद रोड निकट पॉलिटेक्निक स्थित जानकी अस्पताल में सुबह करीब 05 बजे भर्ती कराया था।आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने नॉर्मल और ऑपरेशन दोनों तरह की डिलीवरी के लिए 18,000 रुपये फीस तय की थी।पीड़ित का कहना है कि सुबह 11 बजे तक मरीज को भर्ती रखने के बावजूद वहां कोई भी प्रशिक्षित डॉक्टर मौजूद नहीं था।आरोप है कि वहां मौजूद अप्रशिक्षित स्टाफ द्वारा ही जबरन डिलीवरी कराने का प्रयास किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान नवजात को खींचने व गलत तरीके से संभालने के कारण डिलीवरी के समय ही बच्चे की मौत हो गई।शिकायतकर्ता का आरोप है कि बच्चे की मौत हो जाने के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने इस बात को काफी देर तक छुपाए रखा। परिजनों से 7,500 रुपये और जमा कराने के बाद ही आगे का इलाज शुरू करने की बात कही गई। इतना ही नहीं, बच्चे की मौत हो जाने के बाद भी अस्पताल के कर्मचारियों ने बाकी बची रकम जमा कराने का दबाव बनाया।जब पीड़ित पिता ने बच्चे की स्थिति जाननी चाही, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा ‘सीरियस’ है, जबकि असलियत में बच्चे की मौत काफी समय पहले ही हो चुकी थी। पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल ने अपनी फीस वसूलने के लालच में बच्चे की मौत की खबर को लंबे समय तक छुपाए रखा।
पीड़ित पिता जितेंद्र सिंह ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जाए। उन्होंने नवजात की जान से खेलने वाले दोषी कर्मचारियों व प्रबंधन के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और इस कथित फर्जी अस्पताल को तत्काल सील कर बंद कराने की मांग की है।जब इस मामले के संबंध में जानकी अस्पताल के संचालक से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हुआ।

भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 4.36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी:भारत-नेपाल बॉर्डर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे ‘कवच योजना’ अभियान के तहत पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली नागरिक को 4.36 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 17 अगस्त 2026 को थाना गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी टीम एफ कंपनी गौरीफंटा संयुक्त रूप से डिगनिया तिराहे के पास संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जिसकी जामा तलाशी लेने पर उसके पास से 4.36 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान बिनोद प्रसाद भट्ट उर्फ विशाल के रूप में हुई है। वह केशव दत्त भट्ट का पुत्र है और नेपाल के जिला बैतड़ी के पाटन नगर पालिका (वार्ड 3) का निवासी है।गौरीफंटा पुलिस ने इस संबंध में अभियुक्त के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 22/26 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम:
गौरीफंटा पुलिस टीम: उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार और का० हेमन्त कुमार।एसएसबी टीम 39 वीं वाहिनी,असिस्टेंट कमाण्डेंट रवि कुमार समोता, सहायक उ०नि० राकेश कुमार, मुख्य आरक्षी सन्त कुमार, आरक्षी सुखचैन सिंह, आरक्षी रेखा सिंह गुर्जर, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी राहुल सिंह, आरक्षी प्रहलाद मीना, और म०आरक्षी कविमथी एल० शामिल रहे।

August 17, 2026

तीसरी बार रेखा अरुण वर्मा पर संगठन ने जताया भरोसा

भाजपा कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी
लखीमपुर-खीरी, 17 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी ने रेखा अरुण वर्मा को तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर संगठन में उनके प्रति भरोसा जताया है। उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यालय लखीमपुर में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी।
रेखा अरुण वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और संगठन के निर्णय पर खुशी जताई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि रेखा अरुण वर्मा को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और निरंतर कार्य से जुड़े होने को दर्शाता है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज वर्मा, राजेश सिंह, दिव्या सिंह, शरद मिश्रा उमाशंकर मिश्रा, अनुश्री जायसवाल, सुमित मोदी, शौर्य सक्सेना, निष्कर्ष मिश्रा, देवदत्त चड्ढा, अंकुर शुक्ला वैभव प्रमोद चौधरी आशीष सिंह अनीता निगम संदीप धुरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने रेखा अरुण वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यालय परिसर में काफी देर तक उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।

August 16, 2026

Lakhimpur News पलिया-दुधवा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से दो किशोरों की मौत,तीन गंभीर रूप से घायल

Posted on 16.08.2026 Time 07.07 PM, News Lakhimpur Kheri, UP Samachar Sewa

लखीमपुर खीरी, 16 अगस्त 2026 पलिया तहसील क्षेत्र के पलिया-दुधवा मार्ग पर शनिवार 15 अगस्त को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ फरसहिया गाँव के तिराहे के पास एक अनियंत्रित वैगनआर कार ने सड़क पार कर रहे किशोरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पलिया के अंतर्गत राजा टापर पटीहन गाँव के रहने वाले पाँच किशोर आनंद लोध (13 वर्ष), शिवा नाई (16 वर्ष), रोहित पासवान (16 वर्ष), अनिकेत (17 वर्ष) और अतीश (17 वर्ष) फरसहिया गाँव के तिराहे के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान पलिया की ओर से दुधवा की तरफ जा रही तेज रफ्तार वैगनआर कार संख्या एच आर 55 एडब्लू 5756 ने पाँचों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया पहुँचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद आनंद लोध और शिवा नाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल रोहित पासवान, अनिकेत और अतीश को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय खीरी रेफर कर दिया है।
हादसे में जान गंवाने वाले किशोरों के घरों में मौत की खबर पहुँचते ही कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक, टक्कर मारने वाली कार के चालक की पहचान अनिल सोनार (पुत्र लाल सोनार, निवासी इन्द्रेश गंज, नई दिल्ली के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर वाहनों को कब्जे में लिया और मामले की कानूनी जाँच व आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

August 12, 2026

अनियंत्रित होकर खाई में पलटी यात्रियों से भरी बस 30 घायल ,8 गंभीर, एक की हुई मौत

गुरुद्वारा कमेटी द्वारा कांवरियों की गयी खाने पीने की व्यवस्था

मितौली खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना उचौलिया क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया हादसे में कांवड़ियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी जिसमें सवार लगभग 73 श्रद्धालुओं में से करीब तीस यात्री घायल व एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी है।
श्रद्धालुओं के अनुसार बिहार के पश्चित चंपावत जिले के ग्राम बिटिया के रहने वाले करीब 73 श्रद्धालु एक निजी डबल डेकर बस पर सवार होकर हरिद्वार से हरि की पौड़ी से गंगाजल भरकर श्री राम जन्म भूमि अयोध्या जा रहे थे। जैसे ही बस मंगलवार की रात करीब 12 बजे जनपद लखीमपुर खीरी के थाना उचौलिया क्षेत्र के गुरुद्वारा के पास पहुंची तभी चालक को अचानक छपकी लगी जिस कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी,हादसे में बस के अंदर बैठे व सौ रहे यात्रियों में चीख पुकार मच गयी,इस दौरान कई लोग सीटों से बस के अन्दर उछल कर गिरे जिससे बुरी तरह घायल हो गये। और बस में फंसे हुए चीख-पुकार करने लगे।
चीख पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे,हादसे की सूचना पाकर उचौलिया थाना प्रभारी अवधराज सेंगर, एन एच आई की टीम और डॉक्टर संजीत सिंह सनी अपनी टीम से साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गये,पुलिस,ग्रामीणों और सेवा जुनून की टीम, एन एच आई की ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।हादसे में बस में सवार करीब 73 श्रद्धालुओं में से करीब 30 यात्री घायल व चालक सहित 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी पसगवां भेजा जहां डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल हरिशंकर लाल यादव (50)को मृत्यु घोषित कर दिया।वही 8 गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया बाकी 30 यात्रियों का इलाज सीएचसी पसगवां चल रहा है।घायलों में महिलाएं,पुरुष और बच्चे भी शामिल है।
हादसे में कई घायल श्रद्धालुओं ने एम्बुलेंस चालकों पर प्रति मरीज 200 रुपए लेने का भी गंभीर आरोप लगाया है।वही गुरुद्वारा कमेटी द्वारा कावड़ियों के खाने पीने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गयी।
इस संबध में थाना प्रभारी उचौलिया अवधराज सेंगर ने बताया कि रात में श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गयी थी,घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है,आरटीओ से बात हो चुकी है,शाहजहांपुर से बस आ रही बस आने के बाद सभी यात्रियों को अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
*हादसे में गंभीर घायलों की सूची*
चालक सलाउद्दीन(43)पुत्र यूसुफ,
यात्री लाभा देवी(50),पत्नी हीरालाल
सरल मेहता(45)पुत्र रघुवीर
सुखदेव दास(65)
सूगी देवी(35)पत्नी नरेंद्र
हीरालाल(65)पुत्र रामदयाल
सुशीला देवी (60)
सुगाता देवी(50)

*हादसे में मृतक*

हरीशंकर लाल यादव(50)पुत्र अज्ञात

*हादसे में घायलों की सूची*

लालमती(40)पत्नी रामौतार
सुगंति(55)पत्नी मोरी
लालजी(65) पुत्र जय प्रसाद
लावन्ती देवी (60) पत्नी जय प्रसाद
बसन्ती देवी (60) पत्नी रामबरन
रोकवा कुमारी (66) पत्नी रामावतार
गीता देवी (55) पत्नी मेता प्रसाद
धीरज कुमार (30) पुत्र गौरी शंकर
होरीलाल (40) पुत्र बहादुर
मनोज (50) पुत्र नथुनी चौधरी
सरल वाजपेयी (38) पुत्र रघुवीर
वोवी (55) पत्नी हरबली प्रसाद
बनिता (27) पुत्री हरबली प्रसाद
हरिवन (40) पुत्र काशी प्रसाद
प्रियंका (27) पुत्री संजय
आयुष (35) पुत्र हरबली प्रसाद
राधिका (40) पत्नी राजा प्रसाद
आंचल (24) पुत्री अनिल यादव
राजुवती (35) पत्नी अनिल यादव
संजय (28) पुत्र माहुत प्रसाद
रमाकान्त (55) पुत्र भवन प्रसाद
निरमल (36) पुत्र काशिम प्रसाद
दीपक (30) पुत्र शत्रु सिंह
राममूर्ति (45) पुत्र गया प्रसाद
सुभाष (30) पुत्र रामचन्द्र
दिनेश (38) पुत्र राम सुख
ज्ञानू देवी (35) पत्नी कामता प्रसाद
सुमन देवी (25) पत्नी शिवम
शिल्पी (40) पत्नी रामखिलावन
अजय कुमार (45) पुत्र रवि कुमार सम्मिलित हैं।

« Newer PostsOlder Posts »