Web News

www.upwebnews.com

मितौली में भाजपा संगठन की बैठक आयोजित

August 21, 2026

मितौली में भाजपा संगठन की बैठक आयोजित

मितौली खीरी। विकासखंड मितौली सभागार में भाजपा संगठन कार्यकारिणी शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता एवं कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, जिला मंत्री अमित सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मितौली जिला प्रतिनिधि सर्वेश सिंह, मंडल अध्यक्ष मन्नालाल ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कार्यकर्ताओं से कहा अब चुनाव करीब है समस्त कार्यकर्ता संगठित होकर अभी से लग जाए भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं पूर्व प्रमुख डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कहा भाजपा गरीबों, महिलाओं, मजदूरों ,युवाओं की पार्टी है कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है इस अवसर पर जिला मंत्री अमित सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष शमशाद अली, पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह, मन्ना लाल राठौर, भाजपा मीडिया प्रभारी मितौली सुरेश शुक्ला, रामगोपाल अर्कवंशी शक्ति केंद्र संयोजक, पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लखीमपुर खीरी में जंगली जानवर का आतंक, घास काटने गए व्यक्ति पर हमला, हालत गंभीर

(एपी सिंह उप्र समाचार सेवा)
लखीमपुर खीरी: पसगवां थाना क्षेत्र की बरवर चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम ककराही में जंगली जानवर के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार, ककराही निवासी शिवकरन अपने पिता केपी कुमार के साथ राजेश वर्मा के खेत में घास काटने गए थे। औरंगाबाद खीरी मार्ग पर स्थित गलरई भट्ठे के पास अचानक एक अज्ञात जंगली जानवर ने शिवकरन पर जानलेवा हमला कर दिया। पिता के शोर मचाने पर जानवर वहां से भागा, लेकिन तब तक शिवकरन बुरी तरह लहूलुहान हो चुका था।घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। घायल शिवकरन को गंभीर हालत में एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी भेजा गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से ककराही और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है।घटना लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र की हैं। यहाँ के ग्राम ककराही के रहने वाले शिवकरन अपने पिता केपी कुमार के साथ राजेश वर्मा के खेत में घास काटने गए थे। तभी गलरई भट्ठे के पास घात लगाकर बैठे जंगली जानवर ने शिवकरन को अपना शिकार बना लिया। शिवकरन के चिल्लाने पर पास मौजूद पिता ने शोर मचाया, जिसके बाद जानवर जंगल की तरफ भाग निकला। आनन-फानन में घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी पहुँचाया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में वन विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी और डर का माहौल है।”

August 20, 2026

घरथनिया निजामपुर गांव के बाइक सवार पशु मित्र की अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, मौत

मितौली खीरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गोला कस्ता मार्ग पर बुधवार रात घरथनिया निजामपुर गांव में अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से बाइक सवार पशु मित्र उछल कर रोड़ के पूर्व ब्लेड तारों में फंसकर गर्दन कटने से मौत हो गई अचानक हुई घटना से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।मितौली क्षेत्र के गांव केदारीपुर निवासी पशु मित्र राकेश वर्मा कस्ता पशु चिकित्सालय में पशु मित्र के पद पर तैनात हैं।। बुधवार देर रात अपनी बाइक से गोला गोकर्णनाथ स्थिति भारत-भूषण कालोनी मकान पर जा रहा था। अचानक घरथनिया निजामपुर के पास पहुंचे पर बाइक अनियंत्रित हो गई। 35 वर्षीय पशु मित्र राकेश वर्मा बाइक समेत घसिटते हुए रोड़ के पूर्व ब्लेंड तारों में फंसकर गर्दन कटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर पहुंचे घरथनिया निवासी रिस्तेदार चित्रसेन वर्मा ने एम्बुलेंस से सीएचसी गोला गोकर्णनाथ ले गए । जहां हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
मृतक राकेश की पत्नी बिंदेश्वरी के दो पुत्र में 12 वर्षीय बड़ा पुत्र उज्जवल व 8 वर्षीय आदित्य है। अचानक हुए हादसे से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

पिपरझला स्थित स्कूल में प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के बलिदान को किया याद

मितौली खीरी। पिपरझला स्थित सेंटआरवींजी किड्स एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस समारोह बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एकेडमी की डायरेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के बलिदानों की जानकारी दी।स्वतंत्रता दिवस के इस पावन मौके पर स्कूल के बच्चों ने कई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नाटकों और गीतों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गाथा का शानदार मंचन किया। देशप्रेम के साथ-साथ बच्चों ने सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें अनपढ़ होने से समाज को होने वाले नुकसान, मोबाइल के सही व गलत इस्तेमाल और बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास पर इसके प्रभाव जैसे गंभीर विषयों पर बेहद प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी गईं।छात्र-छात्राओं के इस बेहतरीन प्रदर्शन और अभिनय ने वहां मौजूद सभी अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

मेधावी छात्र पुरस्कृत, संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुस्तकों का हुआ विमोचन

सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर में मासिक परीक्षा परिणाम घोषित

लखीमपुर खीरी। विद्याभारती से संबद्ध स्थानीय सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर, मिश्राना में गुरुवार (20 अगस्त 2026) को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्तमान सत्र की द्वितीय मासिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया और साथ ही संस्कृति ज्ञान परीक्षा की पुस्तकों का विमोचन भी संपन्न हुआ।दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ,कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन एवं वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रवि भूषण साहनी, कोषाध्यक्ष माननीय अमित गुप्ता एवं प्रधानाचार्या श्रीमती हीरा सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों का परिचय और स्वागत करने के साथ ही प्रधानाचार्या ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।90 मेधावी भैया-बहन हुए पुरस्कृत,विद्यालय के परीक्षा प्रमुख चन्द्रपाल ने पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा परिणाम की घोषणा की। इसके बाद उप प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्र कुमार वाजपेयी की देखरेख में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। परीक्षा में कुल 14 वर्गों से प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले 90 मेधावी भैया-बहनों को मंच पर मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया।संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुस्तक विमोचन और आगामी अभियानसमारोह के दूसरे चरण में ‘संस्कृति ज्ञान परीक्षा’ की पुस्तकों का विमोचन किया गया। यह परीक्षा कक्षा तीन से द्वादश (12वीं) तक के छात्रों के साथ-साथ आचार्यों और अभिभावकों के लिए भी आयोजित की जाती है, जिसमें क्रमशः प्रवेशिका, मध्यमा, उत्तमा एवं प्रज्ञा स्तर की परीक्षाएं शामिल हैं।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस विमोचन के साथ ही अब एक विशेष अभियान की शुरुआत हो रही है। अगले 15 दिनों तक नगर के विभिन्न विद्यालयों को इस संस्कृति ज्ञान परीक्षा से जोड़ने के लिए व्यापक संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस गौरवपूर्ण और हर्षोल्लास के अवसर पर विद्यालय का समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा और सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

« Newer PostsOlder Posts »