Web News

www.upwebnews.com

वर्कशॉप पर एयर कंप्रेशर मशीन का टैंक फटा, मिस्त्री की मौत

April 6, 2026

वर्कशॉप पर एयर कंप्रेशर मशीन का टैंक फटा, मिस्त्री की मौत

फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र अन्तर्गत एक ट्रैक्टर वर्कशॉप पर एयर कंप्रेशर मशीन (हवा भरने वाला टैंक) अचानक फट गया। जिसकी चपेट में आने से मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाई है और घटना की जांच में जुटी है।
थाना टूंडला क्षेत्र के अंतर्गत अनामिका टॉकीज के पास एक ट्रैक्टर वर्कशॉप है। यहां टूंडला निवासी गाड़ियों की रिपेयरिंग का काम करता था। रविवार को वह एक गाड़ी की मरम्मत में जुटा था, तभी पास में रखे एयर प्रेशर टैंक में हवा भरी जा रही थी। अचानक प्रेशर टैंक का एक हिस्सा किसी शक्तिशाली बम की तरह फटा। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि रोहित इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। धमाके के बाद वहां चारों तरफ धुंआ और मलबे का गुबार छा गया था। जब लोग पास पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनकी चीखें निकल गईं। रोहित का शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था।
हादसे की सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार चौरसिया और थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। हादसे की खबर जैसे ही रोहित के घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया।
प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि एयर टैंक में क्षमता से अधिक हवा का दबाव (ओवर प्रेशर) होने के कारण यह विस्फोट हुआ। टैंक पुराना था या उसमें सेफ्टी वाल्व काम नहीं कर रहा था, इसकी जांच की जा रही है।
सीओ अरुण कुमार चौरसिया का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

April 3, 2026

दो डंपरों में भिड़ंत के बाद लगी आग, दोनों चालकों की जलकर मौत

फिरोजाबाद। थाना रजाबली क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार को आमने-सामने की टक्कर के बाद दो डंपरों में आग लग गई। हादसे में दोनों चालकों की जलकर मौत हो गई। जबकि हेल्परों को बचा लिया गया। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
घटना रजाबली क्षेत्र में टूण्डला-एटा मार्ग पर एटा बॉर्डर पर हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को एक डंपर, जो कि टूण्डला से एटा की तरफ जा रहा था। जिसका चालक सुरेश पुत्र पूरन सिंह निवासी मुरैना मध्यप्रदेश था। जबकि दूसरा डंपर एटा से टूण्डला की तरफ आ रहा था। इस डंपर को भरतलाल पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी धौलपुर, राजस्थान चला रहा था।रजाबली थाना क्षेत्र में इमलिया डेयरी के पास दोनों डंपरों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर से दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद ड्राइवरों को बचने का मौका तक नहीं मिला और दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई।सूचना पर दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना से एटा मार्ग पर अफरातफरी का माहौल रहा।साथ ही रुट भी बाधित रहा।
इस संबंध में सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया का कहना है कि दो डंपरों में टक्कर के बाद आग लगी है। दोनों के चालकों की मौत हुई है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

March 31, 2026

युवक का शव मिला, गले पर चोट के निशान

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार को एक युवक का शव मिला है। गले पर चोट के निशान है। युवक की संदिग्धावस्था में मौत हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
थाना रामगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत सांती रोड गांव मिलक के सामने भट्ठे के समीप मंगलवार को एक युवक का शव लोगों ने पड़ा देखा तो वह हैरान रह गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। मृतक की पहचान थाना रामगढ़ क्षेत्र के सैलई निवासी चन्दन पुत्र महेश के रूप में हुई है। मृतक के गले पर चोट के निशान है। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है और घटना की जांच में जुट गई है।
इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर प्रसाद का कहना है कि एक युवक का शव मिला है। जिसके गले पर चोट के निशान है। युवक की संदिग्ध मौत हुई है। मृत्यु का सही कारण व समय जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। घटना की जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

March 28, 2026

शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा हेतु हुई महत्वपूर्ण बैठक


फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविन्द द्विवेदी की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार कक्ष में जन समस्याओं विशेषकर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण आयोजित की गयी।
बैठक के दौरान निस्तारण की धीमी प्रगति और अधिकारियों की अनुपस्थिति पर अपर जिलाधिकारी ने कडा रूख अपनाया, बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को गम्भीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने कडी कार्यवाही के निर्देश दिए उन्होने अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए। समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं का निस्तारण सभी अधिकारी मौके पर जाकर करें, साथ ही साथ मौके पर जाकर जीपीएस फोटोग्राफ्स भी अपलोड करें जिससे मौके की सही स्थिति का ज्ञान हो सकें, जब तक समस्या का सम्पूर्ण और संतोषजनक समाधान न हो जाए, तब तक संदर्भ को न बंद किया जाए, आईजीआरएस संदर्भोें को शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित किया जाए, अपर जिलाधिकारी ने अंत में कहा कि आईजीआरएस मा0 मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त् नही की जाएगी, यदि भविष्य में निस्तारण की गुणवत्ता खराब पाई गयी या विलम्ब हुआ तो सम्बन्धित विभाग के अधिकारी के विरूद्ध कठोर अनुशानात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कांग्रेस ने लोगो की समस्याओं को दूर करने के लिये हमेशा से किया है संघर्ष – रामनिवास यादव


फिरोजाबाद। कांग्रेस ने लोगो की समस्याओं और परेशानियों को दूर करने के लिये हमेशा से संघर्ष किया है जो आज भी जारी है। भाजपा, सपा, बसपा लोगो को गुमराह करके सत्ता हथियाने के लिये झूंठ , फरेब और नफ़रत की राजनीति करती हैं l
यह विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने घड़ी दरिगपुर मातारानी प्रांगण में आयोजित बैठक में व्यक्त करते हुये कहा कि राजनीति का अर्थ पीड़ितो , शोषितों और जरुरतमंदो की सेवा करते हुये सभी को बेहतर शिक्षा , स्वास्थ , भोजन उपलब्ध कराकर उन्हें मुलभुत सुबिधायें उपलब्ध करानी चाहिए साथ ही देश एवं देशवासियों के सम्मान और स्वाभिमान बनाये रखने की जिम्मेदारी है जिसे कांग्रेस शुरू से ही करती चली आ रही है परन्तु वर्तमान सरकारें जनता के विकास और खुशहाली पर कार्य न करके सत्ता में बने रहने के लिये जाति के नामपर , धर्म के नामपर , हिंदुस्तान – पाकिस्तान के नामपर नफ़रत फैलाकर लोगो को गुमराह करके उन्हें आपस में लड़ाने का काम तथा देश को कमजोर करने का काम कर रही हैं जो अब जनता भी समझ चुकी है और कांग्रेस की तरफ आशाभरी नजर से देख रही है l
इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी , किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव , ज़िला महासचिव अनिल यादव , जिला सचिव संजय यादव , पूर्व एडीओ हरिशंकर शर्मा मण्डल अध्यक्ष दिलीप यादव ने भी विचार व्यक्त किये अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक शुगरसिंह यादव ने की तथा संचालन राजवीर सिंह यादव ने किया l
बैठक में सुभाष चन्द्र , कुलदीप यादव , विमल कुमार , सुरेश पाल , पुष्पेंद्र यादव , मुकेश कुमार , भूपेंद्र सिंह , सर्वेश कुमार , राजीवकुमार , विजयकुमार , केशवदेव , कृष्णकांत , सत्यवीर , विजयवीर , योगेंद्र सिंह , आकाश , अनिकेत , रामकुमार सहित अनेकों लोग मौजूद रहे l
बैठक के उपरांत जलोपुरा मण्डल के पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र दिये गये l

« Newer PostsOlder Posts »