Web News

www.upwebnews.com

एटा में आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त होकर कार पर गिरा पोल

April 6, 2026

एटा में आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त होकर कार पर गिरा पोल

अलीगंज मार्ग पर यातायात हुआ बाधित

एटा 05 अप्रैल उप्रससे। जनपद के अलीगंज क्षेत्र में रविवार को आई तेज आंधी और बारिश के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। एटा-अलीगंज मार्ग पर चौधरी मुख्तयार सिंह कॉलेज के पास बिजली के कई पोल टूटकर गिर गए। इसी दौरान एक चलती ईको कार पर भी एक बिजली का पोल गिर गया, हालांकि कार सवार बाल-बाल बच गए। इस घटना से कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

तेज हवाओं और बारिश के चलते एक विशाल पेड़ बिजली की लाइनों पर गिर गया, जिससे लगभग आधा दर्जन बिजली के खंभे सड़क पर धराशायी हो गए। एक बिजली का पोल सीधे ईको कार के ऊपरी हिस्से पर गिरा, जिससे कार का अगला शीशा टूट गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना के समय क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद थी, जिसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया। यदि तारों में करंट होता तो यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी और जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे के बाद एटा-अलीगंज मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद गिरे हुए पोल और पेड़ को हटाया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।

उपकेंद्र अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि तेज आंधी और बरसात की वजह से आठ विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। आपूर्ति सुचारु करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं।

एटा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान परेशान

एटा 06 अप्रैल उप्रससे। जनपद में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवाओं और ओलावृष्टि से गेहूं, मक्का, तम्बाकू सहित कई फसलें चौपट हो गईं।

एटा जनपद में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तेज हवाओं के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। अचानक तेज हवाओं के हुई बारिश में ओले गिरने लगे, जिससे खेतों में खड़ी गेहूं, मक्का, तम्बाकू और अन्य फसलें बुरी तरह प्रभावित हो गईं। मौसम के इस बदले मिजाज से किसान खासे परेशान नजर आए। जिन फसलों की कटाई का समय नजदीक था, वे ओलों की मार से झुक गईं या गिर गईं। कई जगहों पर गेहूं की बालियां जमीन पर बिछ गईं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। इससे पहले अलीगढ़ और कासगंज में भी इसी तरह की ओलावृष्टि की खबरें सामने आई थीं, और अब एटा में भी किसानों को नुकसान झेलना पड़ा है।

गांव के किसान रामपाल ने बताया, “हम लोग कई महीनों से मेहनत कर रहे थे, फसल तैयार खड़ी थी। अचानक आए ओलों ने सब बर्बाद कर दिया। अब समझ नहीं आ रहा कि लागत भी निकल पाएगी या नहीं। सरकार से मदद की उम्मीद है, नहीं तो बहुत दिक्कत हो जाएगी।”

किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही सर्वे कराकर मुआवजा नहीं दिया गया तो उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। प्रशासन से भी मांग की जा रही है कि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराया जाए।

वर्जन
एसडीएम सदर श्रवेता सिंह ने बताया कि ओले गिरने से किसानों के नुकसान की जांच कराई जाएगी।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम के अस्थिर बने रहने की संभावना जताई है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

April 5, 2026

एटा में आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त होकर कार पर गिरा पोल,

अलीगंज मार्ग पर यातायात हुआ बाधित

एटा 05 अप्रैल उप्रससे। जनपद के अलीगंज क्षेत्र में रविवार को आई तेज आंधी और बारिश के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। एटा-अलीगंज मार्ग पर चौधरी मुख्तयार सिंह कॉलेज के पास बिजली के कई पोल टूटकर गिर गए। इसी दौरान एक चलती ईको कार पर भी एक बिजली का पोल गिर गया, हालांकि कार सवार बाल-बाल बच गए। इस घटना से कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

तेज हवाओं और बारिश के चलते एक विशाल पेड़ बिजली की लाइनों पर गिर गया, जिससे लगभग आधा दर्जन बिजली के खंभे सड़क पर धराशायी हो गए। एक बिजली का पोल सीधे ईको कार के ऊपरी हिस्से पर गिरा, जिससे कार का अगला शीशा टूट गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना के समय क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद थी, जिसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया। यदि तारों में करंट होता तो यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी और जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे के बाद एटा-अलीगंज मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद गिरे हुए पोल और पेड़ को हटाया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।

उपकेंद्र अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि तेज आंधी और बरसात की वजह से आठ विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। आपूर्ति सुचारु करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं।

April 3, 2026

एटा में अनियंत्रित होकर बाइक पुल से नीचे गिरी,पानी में डूबने से युवक की मौत

एटा 03 अप्रैल उप्रससे। जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र में एक बाइक नियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई हादसे में युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने पुलिया के नीचे बाइक और शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव व बाइक को पुलिया से बाहर निकाला। शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना भेजी और सोशल मीडिया के जरिए भी शिनाख्त के प्रयास किए।
बाद में मृतक अजय (24) पुत्र रामस्वरूप मोहल्ला श्याम नगर जनपद हाथरस के रूप में पहचान हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अजय अपनी ससुराल निधौली आया हुआ था। गुरुवार शाम वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में एक तीव्र मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी। पानी में गिरने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई।

मृतक के ससुर प्रेमपाल ने बताया कि अजय उनके दामाद थे और उन्हें पैरालाइसिस की बीमारी है। अजय उनके लिए दवा लेकर आया था और करीब एक महीने से उनके पास रह रहा था। काम के सिलसिले में वह वापस अपने घर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

चौकी प्रभारी राजीव पवार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच की जा रही है।

एटा में कांस्टेबल का आन ड्यूटी तबियत बिगड़ने से निधन

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

एटा 03 अप्रैल उप्रससे। जनपद के निधौली कला कोतवाली में तैनात हेड कॉन्स्टेबल रविंद कुमार (52) की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। गुरुवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रविंद कुमार, पुत्र लाल सिंह, मूल रूप से इटावा जनपद के नगला दुजू थाना बकेवर के निवासी थे। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही परिजन भी एटा पहुंच गए।
पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन लाया गया, जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन सहित वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राजकीय सम्मान के साथ अंतिम शोक सलामी गार्ड ऑफ ऑनर दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे और योगेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर परिजनों को सौंपा। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
बताया गया कि रविंद कुमार वर्ष 1995 में कॉन्स्टेबल के पद पर पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे और लंबे समय तक उन्होंने ईमानदारी से अपनी सेवाएं दीं। उनके निधन से विभाग ने एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित पुलिसकर्मी को खो दिया है।

« Newer PostsOlder Posts »