Web News

www.upwebnews.com

कोर्ट परिसर में विवाहिता का सवाल: कितनी बार सिंदूर बदलेंगे?

May 18, 2026

कोर्ट परिसर में विवाहिता का सवाल: कितनी बार सिंदूर बदलेंगे?

Breaking News UP Web News

बलिया के कोर्ट के आदेश पर ससुराल पहुंची महिला को पुलिस के सामने पति और ससुर ने पीटते हुए बोला 5 मर्डर किए है, छठा तुम्हारा कर दूंगा।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 18/05/2026

बलिया।  में घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। डरी-सहमी पीड़िता ने सोमवार को जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और सुरक्षा की मांग की।

मीडिया के कैमरे पर पीड़िता के बताया कि न्यायालय ने घरेलू हिंसा के मामले में उसे अपने ससुराल में रहने का आदेश दिया था। कोर्ट के इसी आदेश को लेकर वह पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में थाना नरही के अंतर्गत स्थित अपने ससुराल गई थी।

पीड़िता का आरोप है कि जैसे ही वह घर के अंदर दाखिल हुई उसके पति धनंजय राय ने उसका गला और बाल पकड़ लिया और गाली गलौज करने लगे। इसके बाद जब उसके ससुर राम जी राय घर पहुंचे है, तो उन्होंने आते ही उसे पर हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि पुलिस प्रशासन के सामने ही उसके साथ यह बदसलूकी और मारपीट की गई।

पीडिता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में हुई थी और 2023 से ही विवाद चल रहा है। बताई शादी में क्षमता के अनुसार पूरा दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले चार पहिया गाड़ी की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति नशा करता है और उसके कई अन्य लड़कियों के साथ भी संबंध है। इसके सबूत वीडियो कॉल आदि उसने पति के फोन में देखे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। जिससे तंग आकर कोर्ट में मुकदमा दायर किया। जिसके बाद कोर्ट ने उसे ससुराल में रहने और पति को बिजली पानी व खाने पीने की उचित व्यवस्था करने का आदेश दिया था।

पीड़िता ने बेहद चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के सामने ही उसके ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बताई मेरे ससुर ने पुलिस के सामने कहा कि जब तक तुम थाने पहुंचोगी, तुम्हारी लाश भिजवा दूंगा। मैं पहले भी 5 मर्डर किए हैं छठा मर्डर तुम्हारा कर दूंगा।

पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद थाने में एफआईआर तो दर्ज कर ली गई है लेकिन उसका पति अब पैसे के बल पर केस दबाने और कोर्ट कचहरी आने-जाने के दौरान उसकी जान लेने की धमकी दे रहा है।

अपनी 2 साल की बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित पीड़िता ने हार नहीं मानी है। उसका कहना है कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है और वही उसका व उसकी बेटी का हक है। मीडिया के एक सवाल का बेबाकी से जवाब देते हुए बोली हम कितनी बार सिंदूर बदलेंगे। आज बलिया में डीएम और एसपी से मुलाकात कर उसने शिकायती पत्र सोपा है। पीड़िता के मुताबिक अधिकारियों ने उसे पूरी मदद और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल सुरक्षा के मद्दे नजर पीड़िता अपने मायके में रह रही है।

महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 18/05/2026

बलिया, 18 मई 2926, महंगाई, गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिर पर सिलेंडर कांग्रेस कार्यालय से चलकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय पर अपना विरोध प्रदर्शन भी किया। वही रसड़ा से विधान सभा से प्रत्याशी रही डॉक्टर ओमलता में बताया कि हम लोग जिलाधिकारी कार्यालय पर आए है महंगाई के खिलाफ ज्ञान देने के लिए आए है डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने को लेकर ज्ञापन दीया गया है सरकार को हम लोगों ने ज्ञान सौंपा है कि पेट्रोल और डीजल के दाम को ठीक किया जाए और सरकार मूल्य वृद्धि वापस लें।आज कांग्रेसी पूरे देश में ज्ञापन दिया

विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर लगाया दहेज उत्पीड़न और भ्रूण हत्या का आरोप

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 18/05/2026

बलिया, गड़वार थाना क्षेत्र से बेहद सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट करने, दहेज उत्पीड़न और भ्रूण हत्या का आरोप लगाया है।
विवाहिता का कहना है कि नगरा थाना क्षेत्र के बिहरा हरपुर निवासी शरद यादव के साथ 2022 में मेरी शादी हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। चुकी पूरा परिवार बिलासपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ में रहता है। शादी के चार महीने तक ससुराल वालों का व्यवहार अच्छा रहा लेकिन अचानक व्यवहार में परिवर्तन होने लगा। दवा खिलाकर मेरा भ्रूण गिरा दिए और मायका भेज दिए। डिमांड के अनुसार शादी में सभी शर्तों को पूरा किया गया लेकिन कुछ दिनों के बाद चार चक्का गाड़ी की डिमांड होने लगी। डिमांड पूरा नहीं हुआ तो पति से दूर रखने के लिए आए दिन अनेकों तरह हथकंडे अपनाए गए और तरह तरह से प्रताड़ना का शिकार बनाया गया। पीड़ित विवाहिता ने पति के रिश्तेदारों पर भी आरोप लगाया कि रिश्तेदार कमलेश यादव जो सहरोजा थाना पकड़ी का रहने वाला है वही हमारी शादी को तुड़वाना चाहते हैं और पति की दूसरी शादी कराना चाहते हैं। और कमलेश यादव के इसारे पर परिवार वाले हमे दवा खिलाते थे जो कमलेश यादव कहते थे वही परिवार के लोग करते थे क्योंकि कमलेश यादव मेरे पति की शादी दूसरे जगह कराना चाहते थे लेकिन घर वाले नही किया जिसके चलते कमलेश यादव जो मेरे पति का मामा लगते है। विवाहिता ने इस मामले में योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की मांग की है।वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

May 15, 2026

अखिलेश उत्तर प्रदेश में दंगा कराना चाहते हैं- ओम प्रकाश राजभर

स्टोरी  बलिया में योगी के मंत्री का बड़ा बयान
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 15/05/2026

बलिया, 15 मई 2026, उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश ने एक निजी कार्यक्रम में अखिलेश यादव पर बड़ा अटैक किया ।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उत्तरप्रदेश में दंगा कराना चाहते हैं। बिहार और बंगाल ने बता दिया कि यूपी में NDA की सरकार आ रही है। कोई उम्मीद नहीं किया था बिहार और बंगाल के चुनाव का रिजल्ट। वहां की जनता मोदी जी के कामों पर विश्वास कर रही है और यूपी में योगी जी के राज्य में 9 सालों में एक भी दंगे नहीं हुए और नाही कर्फ्यू लगा।

अखिलेश के राज में 5 सालों में 1 हजार दंगे हुए और 12 सौ जन की हानि हुई इसलिए अखिलेश चाहते हैं कि यूपी में दंगे हो, कर्फ्यू लगे, हम सत्ता में आए और अपनी जातियों को बढ़ाएं और अन्य जातियां भाड़ में जाएं। साथ ही अखिलेश को चुनौती देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में कोई भी एक नेता अति पिछड़ा हो तो हम चुनौती देते हैं कि क्या वो सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने के लिए बोल सकता है। 27 परसेंट आरक्षण को बांटकर देने की बात कह सकता है। रोहिणी आयोग की रिपोर्ट लागू करने को लेकर समाजवादी पार्टी का कोई अति पिछड़ा नेता बोल सकता है। नहीं न अखिलेश बोल सकते हैं और नाही उनकी पार्टी का कोई अति पिछड़ा बोल सकता है हां अखिलेश यादव अपनी पार्टी के नेताओं को इतना जरूर बोलने को सिखाते हैं कि ब्राह्मण को गाली दो, राजभर को गाली दो, चौहान को गाली दो और क्षत्रिय को गाली दो।

May 14, 2026

भाजपा महिला कार्यकताओं ने किया सपा कार्यालय का घेराव

स्थान – बलिया यूपी
डेट – 14/05/2026

बलिया, सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के द्वारा प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बलिया सपा कार्यालय पर दर्जनों की संख्या में बीजेपी महिला कार्यकत्रियों के साथ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव पहुंची। सपा कार्यालय पहुंचकर घेराव किया।

लेकिन सपा कार्यालय पर सपा सांसद सनातन पाण्डेय नहीं थे मौजूद। सपा कार्यालय पर जिला महासचिव से वार्ता के दौरान महिला राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री को लेकर दी गई टिप्पणी पर वार्ता करनी थी लेकिन सुनीता श्रीवास्तव यह भूल गई और महिला बिल को लेकर सपा जिला महासचिव बीरबल राम से चर्चा करने लगी।

« Newer PostsOlder Posts »